गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 03 दिसंबर 2020

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 03 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - कार्तिक)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - तृतीया शाम 07:26 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा सुबह 12:22 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

⛅ *योग - शुभ सुबह 11:03 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:51 से शाम 03:12 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:02* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 08:25)*

 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞काला धागा नजर से तो बचाता ही है साथ ही इससे जुड़ा एक उपाय आपको और आपके घर कारोबार को बुरी नज़र से बच सकता है। आप बाजार से रेशमी या सूती काला धागा ले आएं और किसी भी मंगलवार या शनिवार की शाम को यह काला धागा हनुमानजी के मंदिर ले जाएं। इस धागे में नौ छोटी-छोटी गांठ लगा लें और हनुमानजी के पैरों का सिंदूर लगा लें।



अब इस धागे को घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें या तिजोरी पर बांध दें। सिर्फ एक छोटे से उपाय से आप जल्दी ही समृध बन सकते हैं और नगर से भी बचे रह सकते है। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि भी होगी। शनिवार को जब किसी को बुरी नजर से बचाने के लिए काला धागा धारण करे तो वहां ॐ शनये नम: का जाप करते हुए नौ गांठ बांध दें।


🌷 *स्वास्थ्यवर्धक खजूर* 🌷

➡ *खजूर मधुर, शीतल, पौष्टिक व सेवन करने के बाद तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देनेवाला है | यह रक्त, मांस व वीर्य की वृद्धि करता है | ह्रदय व मस्तिष्क को शक्ति देता है | वात, पित्त व कफ इन तीनों दोषों का शामक है | यह मल व मूत्र को साफ लाता है | खजूर में कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम, लौह आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | ' अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ' के अनुसार शरीर को एक दिन में २०-३५ ग्राम डाएटरी फाइबर (खाद्य पदार्थों में स्थित रेशा) की जरुरत होती है, जो खजूर खाने से पूरी हो जाती है |*

➡ *खजूर रात भर पानी में भिगोकर सुबह लेना लाभदायक है | खजूर रक्त को बढ़ाता है और यकृत (लीवर) के रोगों में लाभकारी है | रक्ताल्पता में इसका नियमित सेवन लाभकारी है | नींबू के रस में खजूर की चटनी बनाकर खाने से भोजन की अरुचि मिटती है | खजूर का सेवन बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाता है |*

💊 *औषधि-प्रयोग* 💊

👉🏻 *कब्जनाशक : खजूर में रेचक गुण भरपूर है | ८-१० खजूर २०० ग्राम पानी में भिगों दें,सुबह मसलकर इनका शरबत बना लें | फिर इसमें ३०० ग्राम पानी और डालकर गुनगुना गर्म करें | खाली पेट चाय की की तरह पी जायें | कुछ देर बाद दस्त होगा | इससे आँतों को बल और शरीर को स्फूर्ति भी मिलेगी | उम्र के अनुसार खजूर की मात्रा कम-ज्यादा करें |*

👉🏻 *नशा निवारक : शराबी प्राय: नशे की झोंक में इतनी शराब पी जाता है की उसका यकृत नष्ट होकर मृत्यु का कारण बन सकता है | इस स्थिति में ताजे पानी में खजूर को अच्छी तरह मसलते हुए शरबत बनायें | यह शरबत पीने से शराब का विषैला प्रभाव नष्ट होने लगता है |*

👉🏻 *आँतों की पुष्टि : खजूर आँतों के हनिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है, साथ ही खजूर के विशिष्ट तत्त्व ऐसे जीवाणुओं को जन्म देते हैं जो आँतों को विशेष शक्तिशाली तथा अधिक सक्रिय बनाते हैं |*

👉🏻 *हृदय रोगों में : लगभग ५० ग्राम गुठली रहित छुहारे (खारक) २५० मी. ली. पानी में रात को भिगो दें | सुबह छुहारों को पीसकर पेस्ट बना के उसी बचे हुए पानी में घोल लें | इसे प्रात: खाली पेट पी जाने से कुछ ही माह में ह्रदय को पर्याप्त सबलता मिलती है | इसमें १ ग्राम इलायची चूर्ण मिलाना विशेष लाभदायी है |*

👉🏻 *तन-मन की पुष्टि : बच्चों को दूध में खजूर उबाल के देने से उन्हें शारीरिक-मानसिक पोषण मिलता है व शरीर सुदृढ़ बनता है |*

👉🏻 *शैयामूत्र : जो बच्चे रात्रि में बिस्तर गीला करते हों, उन्हें दो छुहारे रात्रि में भिगोकर सुबह दूध में उबाल के दें |*

👉🏻 *बच्चों के दस्त में : बच्चों के दाँत निकलते समय उन्हें बार बार गारे दस्त होते हों या पेचिश पड़ती हो तो खजूर के साथ शहद को अच्छी तरह फेंटकर एक-एक चमच दिन में २-३ बार चटाने से लाभ होता है |*

👉🏻 *मस्तिष्क व हृदय की कमजोरीः रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खाने से मस्तिष्क व हृदय की पेशियों को ताकत मिलती है। विशेषतः रक्त की कमी के कारण होने वाली हृदय की धड़कन व एकाग्रता की कमी में यह प्रयोग लाभदायी है।*

👉🏻 *मलावरोधः रात को भिगोकर सुबह दूध के साथ लेने से पेट साफ हो जाता है।*

👉🏻 *कृशताः खजूर में शर्करा, वसा (फैट) व प्रोटीन्स विपुल मात्रा में पाये जाते हैं। इसके नियमित सेवन से मांस की वृद्धि होकर शरीर पुष्ट हो जाता है।*

👉🏻 *रक्ताल्पताः खजूर रक्त को बढ़ाकर त्वचा में निखार लाता है।*

👉🏻 *शुक्राल्पताहा खजूर उत्तम वीर्यवर्धक है। गाय के घी अथवा बकरी के दूध के साथ लेने से शुक्राणुओं की वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त अधिक मासिक स्राव, क्षयरोग, खाँसी, भ्रम(चक्कर), कमर व हाथ पैरों का दर्द एवं सुन्नता तथा थायराइड संबंधी रोगों में भी यह लाभदायी है।*

💥 *सावधानी* 💥 

❌ *- आजकल खजूर को वृक्ष से अलग करने के बाद रासायनिक पदार्थों के द्वारा सुखाया जाता है | ये रसायन शरीर के लिए हानिकारक होते है | अत: उपयोग करने से पहले खजूर को अच्छी तरह से धों लें | धोकर सुखाने के बाद इन्हें विभिन्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है |*

❌ *- होली के बाद खजूर खाना हितकारी नहीं है।*

❌ *- Diabities वाले खजूर की जगह पर किशमिश का उपयोग करना |*

🙏🏻 🙏

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 

आज का दिन मध्यम रहने वाला है। आज का दिन यात्राओं के लिए अच्छा रहेगा। आपको इन यात्राओं में खुशी मिलेगी और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार के छोटों को आज आपकी जरूरत पड़ सकती है। पिताजी से संबंधों पर असर पड़ेगा। उनका स्वास्थ्य भी आज कुछ कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आपको फायदा होगा। आज आप थोड़े आज व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में कुछ कमी महसूस करेंगे। 

वृष 

आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। आपका काम आप से अधिक समय मांगेगा और परिवार में भी आपकी आवश्यकता पड़ेगी। परिवार में किसी बात को लेकर खींचातानी हो सकती है और आप अपने भोजन पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे जिसकी वजह से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। यदि आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो आप थोड़े गर्म मिजाज रहेंगे जिसकी वजह से आपके बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

मिथुन 

आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। आप खुद को मानसिक तौर पर काफी असमंजस की स्थिति में पाएंगे और इसलिए कोई भी निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। सेहत के मामले में भी आज का दिन थोड़ा दिक्कत वाला है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। दांपत्य जीवन में समस्याएं रहेंगी। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा और अपने प्रिय के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको मेहनत का लाभ मिलेगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए नाजुक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी अन्यथा वे आपके हाथ से बाहर निकल जाएंगे। स्वास्थ्य पर भी खर्चा करने का योग बन रहा है। अपने विरोधियों से आपको समस्याएं हो सकती हैं। आपके शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है और प्रिय से मिलने में दिक्कतें आएंगी और अगर आप उनसे मिलते हैं तो किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच समस्नोया हो सकती है। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में प्यार रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। शादीशुदा लोगों को अपने दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी दिखाई देगी और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा। संतान से संतुष्टि रहेगी और आप अपनी संतान के प्रति प्रेम का भाव प्रदर्शित करेंगे। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें उनके प्रिय का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। स्वास्थ्य भी आज मजबूत रहेगा। अपने काम को अलग तरीके से करना आपको खुशी देगा।

कन्या 

आज का दिन मध्यम रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको अधिक माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि वहां कुछ गड़बड़ हो सकती है। आपका परिवार भी आपसे समय मांगेगा। आपको आगे बढ़कर सुलझाने का प्रयास करना होगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है जिससे आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे।आज के दिन को बहुत ही ठंडे दिमाग से आपको आगे बढ़ना चाहिए तभी अपनी परिस्थितियों पर आप काबू पा सकेंगे। आज के दिन ट्रैवलिंग करने से बचें।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको ताज़गी और नई ऊर्जा मिलेगी और जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनको प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय के संग बेहतर पल बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती है और जीवनसाथी और आपके बीच कुछ तनाव पैदा हो सकता है। काम के सिलसिले में स्थितियां आज ठीक रहेंगी। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहने वाला है। आज कार्यो में विलंब होगा और महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। परिवार की ओर से आपको बहुत खुशी मिलेगी और आप अपने परिवार के साथ बढ़िया तालमेल के साथ रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशियां रहेंगी। ससुराल के लोग आपके काम आएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। संपत्ति से संबंधित कामों में आपको लाभ मिलेगा लेकिन आपकी कई योजनाएं आज अटक सकती हैं। धन का निवेश करने से भी बचें। काम के सिलसिले में खूब मेहनत करने पर जोर देना जरूरी होगा।

धनु 

आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी दिन पक्ष में नहीं है, इसलिए जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा ना करें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको अपने प्रिय की बात को सुनना चाहिए उनकी बातों को समझें। किसी बात पर तनाव को रिश्ते में ना आने दें। स्वास्थ्य के मामले में आपको ध्यान देना होगा। आज आपका परिवार आपका साथ देगा। काम के मामले में कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे। बिजनेस में संपर्कों का लाभ मिलेगा।

मकर 

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। परिवार में कोई बीमार हो सकता है। आपको मानसिक चिंता होगी और खर्च भी करना पड़ेगा। इससे आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए दिनमान सही नहीं है इसलिए कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके जीवनसाथी के लिए परेशानी का कारण बने। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें अपने दिल की बात बताने का मौका मिलेगा। विदेश जाने की संभावना बनेगी।

कुंभ

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप मजबूत होंगे और कई कामों को समय रहते हल कर लेंगे। अपना कोई पुराना लोन चुका सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इनकम बढ़ने से आपका मन खुश होगा। यदि किसी से प्यार करते हैं तो आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उनको साथ लेकर अपने दोस्तों से मिलने जा सकते हैं या किसी बड़ी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। काम के मामले में तारीफ मिलेगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मन से खुश होंगे और हर काम को जल्दी खत्म करना चाहेंगे। परिवार की ओर से कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। काम के सिलसिले में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अपने जीवनसाथी के सहयोग से काम में मदद मिलेगी। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में आज सामान्य दिन रहने वाला है। लेकिन किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है। जिसकी वजह से आपको उनसे मिलने में आज निराशा हो सकती है। काम में गड़बड़ी निकल सकती है, इसलिए सावधानी से काम करना जरूरी होगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9, 


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052  

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...