बुधवार, 2 दिसंबर 2020

आज का पंचांग एवँ राशिफल 02 दिसम्बर 2020

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 02 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - कार्तिक)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 06:22 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा सुबह 10:38 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - साध्य सुबह 11:15 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:28 से दोपहर 01:50 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:01* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे हर जिले वार अंतर सम्भव है)

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 

पति-पत्नी के बीच तनाव को दूर करने हेतु : रात को सोते समय पत्नी अपने पति के तकिये में सिंदूर की एक पुड़िया और पति अपनी पत्नी के तकिये में कपूर की 2 टिकियां रख दें। प्रातः होते ही सिंदूर की पुड़िया घर से बाहर कही उचित स्थान पर फेंक दें तथा कपूर को निकाल कर शयन कक्ष में जला दें।


यदि ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो प्रतिदिन शयनकक्ष में कर्पूर जलाएं और कर्पूर की 2 टिकियां शयनकक्ष के किसी कोने में रख दें। जब वह टिकियां गलकर समाप्त हो जाए तो दूसरी रख दें।

🌷 *मार्गशीर्ष मास में शिव दर्शन* 🌷

👉🏻 *शिवपुराण के अनुसार*

*यत्पुनः स्तंभरूपेण स्वाविरासमहं पुरा ॥ १,९.१५*

*स कालो मार्गशीर्षे तु स्यादार्द्रा ऋक्षमर्भकौ ॥ १,९.१५*

*आर्द्रायां मार्गशीर्षे तु यः पश्येन्मामुमासखम् ॥ १,९.१६*

*मद्बेरमपि वा लिंगं स गुहादपि मे प्रियः ॥ १,९.१६*

*अलं दर्शनमात्रेण फलं तस्मिन्दिने शुभे ॥ १,९.१७*

*अभ्यर्चनं चेदधिकं फलं वाचामगोचरम् ॥ १,९.१७*

🙏🏻 *भगवान शिव जब ज्योतिर्मय स्तम्भरूप से प्रकट हुए थे उस समय मार्गशीर्ष मास में आद्रा नक्षत्र था। जो मनुष्य मार्गशीर्ष मास में आद्रा नक्षत्र (02 दिसम्बर, बुधवार को सुबह 10:39 से 03 दिसम्बर, गुरुवार को दोपहर 12:22 तक) होने पर पार्वती सहित भगवान शिव के दर्शन करता है अथवा उनकी मूर्ती या लिङ्ग की झांकी करता है वह भगवान शिव के लिए कार्तिकेय से भी अधिक प्रिय है। अगर पूजन भी कर लिया जाए तो इतना अधिक फल मिलता है की उसका वाणी द्वारा वर्णन नहीं हो सकता।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷

👉 *03 दिसम्बर 2020 गुरुवार को संकष्ट चतुर्थी है । (चन्द्रोदय रात्रि 08:25)*

🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*

🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷

🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*

📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 

🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*

➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷

🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*

👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*

🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*

🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*

🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*

🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*

🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*

🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 

🙏🏻 🌺🙏🏻

पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 

आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती भी करेंगे और काम पर भी ध्यान देने में मन लगाएंगे। आज ऑफिस में आपके अनुभव की जरूरत पड़ेगी। कुछ खास मामलों में आपसे मैनेजमेंट विचार-विमर्श कर सकता है। खर्चों में तेजी बनी रहेगी। सेहत का ध्यान जरूर रखें। पेट खराब होने या किसी चोट लगने की संभावना है। सावधानी रखें। निजी जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी से संबंध खुशनुमा रहेंगे, लेकिन झगड़े की नौबत भी आ सकती है। प्रेम जीवन सुख देगा।

वृष

आज का दिन मान आपको संतुष्टि देगा। पैसों की आवक होने से आर्थिक स्थिति अच्छी महसूस होगी। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, जिससे आपके काम करने का तरीका निखरेगा और आपको तारीफ मिलेगी। गवर्नमेंट से कोई अच्छा फायदा मिल सकता है। भाग्य आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, लेकिन मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। निजी जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी का बर्ताव चिड़चिड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छा समय मिलेगा

मिथुन 

आज का दिनमान अच्छा रहेगा। बस सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा क्योंकि वही कमजोर रहेगी। नहीं तो मन से तो आप आज राजा होंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत और आपका जोश दोगुना रहेगा, जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से प्रेम की भाषा में बात होगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज रिश्ते में रोमांस का आनंद लेंगे। संतान से सुख मिलेगा। घर गृहस्थी के कामों में थोड़ा रूझान रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे।

कर्क 

आज का दिनमान थोड़ा सा नाजुक है, इसलिए सावधानी रखें। मन में अजीब अजीब से विचार आएंगे और एकाग्र होने में समस्या होगी, जिससे कामो में गड़बड़ी होने की आशंका हो सकती है। सावधानी रखें। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने घर परिवार से संतुष्टि रहेगी। परिवार में गाड़ी खरीदने की बात चल सकती है। प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा। आपके प्रिय के बर्ताव से आप थोड़े निराश होंगे। नौकरी पेशा लोगों को ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में लाभ होगा।

सिंह 

आज अपनी कार्यकुशलता का लाभ उठायेंगे। इनकम में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी और खर्चे कुछ हद तक नियंत्रण में आएंगे। कुछ गुप्त आमदनी भी हो सकती है, जिससे आप की बांछें खिल उठेंगी। परिवार में बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। आज किसी की सेहत ज्यादा बिगड़ सकती है। दोस्तों का सानिध्य मिलेगा। उनके साथ खूब गप्पे मारेंगे। प्रेम जीवन में खुशी भरा समय रहेगा। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। काम को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

कन्या 

आज का दिन अच्छा है। चाहे आपकी सेहत हो या आपका काम दोनों में ही आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। निजी जीवन में जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा। प्रेम जीवन में सुख और समृद्धि की बरसात होगी और अपने प्रिय से दिल की बात करेंगे। आज किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें और ट्रैवलिंग करने से बचें।

तुला 

आज भाग्य आपके साथ खड़ा होगा, इसलिए काम बनते चले जाएंगे। मुंह में मिठास रखेंगे अर्थात सभी से प्यार से बात करेंगे, तो दिन अच्छा जाएगा। नहीं तो आज शाम तक किसी से झगड़ा हो सकता है। कड़वा बोलने से बचें। घर के लोगों का सहयोग आपके हर काम में होगा, जिससे आपको मजबूती मिलेगी। मन में दूसरों को प्यार देने की इच्छा रहेगी, जिससे जीवन साथी से संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम जीवन भी आज सुख शांति से भरा रहेगा। विरोधियों से घबराने की आवश्यकता नहीं दिनमान आपके हक में है।

वृश्चिक

आज का दिनमान थोड़ा सा कमजोर रहेगा, इसलिए सावधानी के साथ दिन की शुरुआत करें। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए खानपान के साथ-साथ अपनी आदतों पर भी ध्यान दे। बेवजह की चिंता से दूर रहे। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। प्रिय से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। निजी जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवन साथी को समझने का समय दें। किसी गलतफहमी को जन्म ना लेने दे। खर्चे बढ़ेंगे, इनकम सामान्य रहेगी। काम को लेकर आप थोड़ा विरोधाभासी रवैया अपनाएंगे। आपको एक आदर्श होकर काम करने में समस्या होगी।

धनु 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। बिजनेस के लिए आज दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अच्छी सफलता मिलेगी, जिससे दिल खुश हो जाएगा आज आपके कुछ खर्चे भी रहेंगे। इन्वेस्टमेंट में पैसा लगा सकते हैं। निजी जीवन में सुख रहेगा। जीवन साथी मन को शांति देगा। अच्छी-अच्छी बातें करेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। अपने प्रिय के साथ प्यार भरी बातें करने से दिल खुश हो जाएगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा और इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी।

मकर 

आज का दिनमान आपको बिजी रखेगा। नौकरी में साख बचाने के लिए बहुत प्रयास करने पड़ेंगे क्योंकि आपकी परफॉर्मेंस इतनी अच्छी नहीं होगी, जितनी आपसे अपेक्षा की जा रही है। चिंताओं से ग्रसित रहेंगे। निजी जीवन जरूर सुख देगा, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ परेशानियां होंगी। सेहत ना बिगड़े इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा। आपके अंदर काबिलियत है। उसे बाहर निकाले और काम करें।

कुंभ 

आज का दिनमान खुशी देने वाला होगा। प्रेम जीवन में खुशी भरे पल आयेगे। प्रिय के साथ खट्टी मीठी बात करने का मौका मिलेगा। निजी जीवन में भी दांपत्य सुख का अनुभव होगा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जहां आप काम करते हैं, वहां का माहौल थोड़ा गर्म होगा। ऐसे में शांति से ही काम निकाल लेंगे, तो बढ़िया होगा। भाग्य की प्रबलता से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे। प्रयास करने की गति बढ़ेगी, जिससे व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। भाग्य साथ देगा, जिससे अच्छी इनकम प्राप्त होगी। खर्चों में कमी आएगी। हालांकि कुछ गुप्त खर्च जरूर होंगे। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। मन में खुशी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ होगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  



  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...