कला गुरू अनिल विक्षत का निधन
मुजफ्फरनगर। नगर में कला के क्षेत्र में लंबे समय तक अपना विशेष योगदान देने वाले अनिल विक्षत का आज निधन हो गया। कयी दशक से अनिल विक्षत संगीत के क्षेत्र में नाम कमा रहे थे। उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों को संगीत की दीक्षा प्रशिक्षण दिया। आज दोपहर बाद पटेल नगर नई मंडी स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 10:00 पर नई मंडी श्मशान घाट पर किया जाएगा।
Comments