सोमवार, 23 नवंबर 2020

लेखपाल संघ चुनाव में शैलेंद्र अध्यक्ष व अनिल मंत्री बने

 मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें शैलेंद्र कुमार शर्मा अध्यक्ष व अनिल कुमार वर्मा मंत्री चुने गए। 

जनपद मुजफ्फरनगर के लिंक रोड स्थित मयूर महल बैंकट हॉल में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए जिसमें शैलेंद्र कुमार शर्मा अध्यक्ष विनोद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल हसन कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा मंत्री प्रदीप सैनी उप मंत्री गौरव कुमार कोषाध्यक्ष भानु प्रताप लेखा परीक्षक निर्विरोध चुने गए जिनका लेखपालों के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वह लगातार लेखपालों की समस्याओं को उठाते रहेंगे अगर किसी किसी भी अधिकारी के द्वारा उनका उत्पीड़न किया गया तो वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...