मेरठ। जिले के सरधना में रहने वाले कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के घर में गुरुवार की सुबह अवैध पटाखा फैैक्ट्री में विस्फोट के साथ रसोई में रखा सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ गई। जिससे नगर अध्यक्ष तथा एक अन्य व्यक्ति समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में इस मकान के साथ आसपास के तमाम मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दर्जनोें लोग घायल हुए हैं। मकान की छत उड़ने से आसपास के घरों तक मलबे में तब्दील हो गया। हादसे के बाद पुलिस और क्षेत्र के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। इलाके में अफरा तफरी मच गई। बचाव कार्य में लगे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि सरधना के रहने वाले कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आकिल खान के घर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके के साथ रसोई में रखा गैंस भी फट गया। करीब साढ़े नौ बजे हुए इस धमाके से मकान की छत उड़ गई। मलबा आसपास के घरों तक पहुंचा। हादसे में आसिम की मौके पर ही मौत हो गई आसिम खान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष थे। जबकि पडौस के एक व्यक्ति कासिम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके अलावा भी परिवार के सात सदस्य घायल है। अभी भी मलबे से परिवार के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कांग्रेस के सरधना नगर अध्यक्ष समेत दो की मौत
Featured Post
जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। अत्यधिक वर्षा के कारण कल मुजफ्फरनगर के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 वीं तक के स्कूलों में भी अव...
-
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चीला नहर के पास स्थित इवाना रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ कि...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें