शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

नवरात्र में राशि के अनुसार करिये पूजा, प्रसन्न होंगी जगदंबा


नवरात्र पर मां दुर्गा के भक्त यदि अपनी राशि के अनुसार मां की पूजा तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ करेगें तो इससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। दुर्गा सप्तशती का पाठ करना नवरात्र का विशेष पूजन होता है, लेकिन यदि आप समय की कमी के चलते सप्तशती के पूरे पाठ नहीं कर सकते तो अपनी राशि अनुसार दुर्गा सप्तशती का पाठ कर मां की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। 


मेषः मंगल प्रधान राशि के इन लोगों को दुर्गा सप्तशती के पहले अध्याय का पाठ करना चाहिए।


वृषः शुक्र प्रधान राशि वालों को दुर्गा सप्तशती के दूसरे अध्याय का पाठ करना चाहिए।


मिथुनः बुध ग्रह से प्रभावित लोगों को दुर्गा सप्तशती के सातवें अध्याय का पाठ करना चाहिए।


कर्क: चन्द्रमा प्रधान कर्क राशि के लोगों को दुर्गा सप्तशती के पांचवे अध्याय का विधिवत पाठ करना चाहिए।


सिंहः सूर्य प्रधान राशि वालों के लिए दुर्गा सप्तशती के तीसरे अध्याय का पाठ करना चाहिए।


कन्याः बुध प्रधान राशिवालों को दुर्गा सप्तशती के दसवें अध्याय का विधिवत पाठ करना चाहिए।


तुलाः शुक्र ग्रह के अनुकूल प्रभाव पाने के लिए आपको दुर्गा सप्तशती के छठे अध्याय का पाठ करना चाहिए।


वृश्चिकः मंगल प्रधान राशि के लोगों को दुर्गा सप्तशती के आठवें अध्याय का पाठ लाभ देगा।


धनु: गुरू ग्रह से प्रभावित राशि होने के कारण दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करने से समस्त कष्टों से मुक्ति मिलेगी।


मकरः शनि प्रधान मकर राशि वालों को दुर्गा सप्तशती के आठवें अध्याय का विधिवत पाठ करना शनि से मनवांछित फल मिलेगा।


कुंभ: शनि से प्रभावित इस राशि के लोगों को दुर्गा सप्तशती के चैथे अध्याय का पाठ करने से इन्हें जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी।


मीन: गुरू प्रधान मीन राशि के लोगों को दुर्गा सप्तशती के नौवें अध्याय का पाठ करने से लाभ होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...