मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 14 अक्टूबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 14 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - द्वादशी दोपहर 11:51 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*


⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 08:41 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*


⛅ *योग - शुक्ल दोपहर 02:15 तक तत्पश्चात ब्रह्म*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:24 से दोपहर 01:52 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:35* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:13* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*


 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *घर के सदस्य की मृत्यु पर* 🌷


🔥 *अगर घर में किसी की मृत्यु हो गई हो तो रोज 13 दिन तक घर की छत पे एक कटोरी में दूध और एक कटोरी में पानी रख के आयें दूसरे दिन सुबह वो पानी और दूध पीपल के मूल में ड़ाल दें ऐसा 13 दिन करने से जिसकी मृत्यु हुई है उसकी आत्मा को शान्ति मिलती है उनका आशीर्वाद घर वालों को मिलता है ।


🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻


 अन्न और महिलाओं का सम्मान करे क्योकि🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻


पौराणिक कथा के अनुसार एक बार इंद्रदेव ने मां लक्ष्मी से प्रश्न किया कि आपकी पूजा और आराधना हर मनुष्य करता है। फिर भी कुछ लोग अमीर तो कुछ गरीब क्यों रहते हैं। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री हरि की संगिनी मां लक्ष्मी ने कहा आवश्यक नहीं है कि मेरी पूजा करने पर हर व्यक्ति को धन की प्राप्ति हो क्योंकि पूजा के साथ व्यक्ति को कर्म भी अच्छे होना जरुरी होता है। प्रत्येक मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार गरीब या अमीर होता है। मां लक्ष्मी ने इंद्रदेव को इस बारें में बताते हुए कहा कि पूजा करने के साथ पूरी श्रद्धा और सम्मान रखना भी आवश्यक होता है। जानते हैं कि और किन कारणों से नहीं होता है मां लक्ष्मी का वास..


 


जो लोग अन्न का निरादर करते हैं मां लक्ष्मी उनके या वास नहीं करती हैं 


 


जो लोग भोजन का निरादर करते हैं भोजन को बीच में छोड़कर उठ जाते हैं या अत्यधिक भोजन का उपभोग करते हैं। उनके यहां मां लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती हैं। ऐसे लोग अन्न और धन दोनों के लिए परेशानरहते हैं। ऐसे लोगों के यहां कभी सुख-शांति नहीं रहती है।


 


जिस घर में क्लेश या झगड़ा होता है वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं 


मां लक्ष्मी उस घर में कभी वास नहीं करती है जहां पर हर समय झगड़ा या बिना बात के शोर होता हो। जहां पर शांति का अभाव हो मां लक्ष्मी की कृपा वहां नहीं होती है। इसलिए घर में शांति और खुशी का वातावरण रखना चाहिए।


 


जहां स्त्रियों का सम्मान नहीं होता है वहां मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं 


स्त्रियों को मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा का स्वरुप माना गया है इसलिए कभी भी किसी स्त्री या फिर अपने घर की महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। जिन लोगों के घर में स्त्रियों का सम्मान नहीं होता है वहां पर मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। ऐसे घर से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं।


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷


👉🏻 *15 अक्टूबर 2020 गुरुवार को मासिक शिवरात्रि है।*


🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*


🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*


🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 


🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*


🌷 *4).ॐ हराय नम:*


🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*


🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*


🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*


🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 


🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 


🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*


🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*


🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*


🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*


🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*


🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 


🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 


🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*


 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻


👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*


👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*


🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*


🙏🏻 💐🙏


पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज के दिन प्यार मे सराबोर रहेंगे। आप अपनी लव लाइफ खोलकर जिएंगे और मन में प्यार को लेकर, जो उमंगे होंगी। उनका आनंद लेगे आपका प्रिय भी आपकी खुशी में पूरी तरह से शामिल होगा, जिससे आज का दिन ही खुशनुमा होगा। काम को लेकर स्थितियां पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएंगे, जिससे आप काफी खुश होंगे। अपने कुछ जरूरी कामों को आप भाग्य के सहारे भी छोड़ देंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सही तरीके से सही दिशा में आगे बढ़ेगा और आपका जीवन साथी आज आपको कोई अच्छी बात बता सकता है, जिसे सुनकर आपकी बाँछें खिल उठेंगी।


वृष 


घर में किसी के आने से रौनक आ जाएगी। घर में कोई फंक्शन कर सकते हैं या घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं। आपकी सेहत जबरदस्त रहेगी और आज के दिन को आप खूब इंजाय करेगे। आपकी मां जी आज आप पर खूब प्यार लुटाएंगी। बिजनेस को लेकर स्थितियां आज बढ़िया रहेंगी। इन्वेस्टमेंट करने के हिसाब से भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। केवल एक बात का ध्यान रखें। ज्यादा उकसावे में आकर किसी से बुरा भला ना बोले नहीं तो दिक्कत हो सकती है।


 


मिथुन 


आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग होगी। बहुत समय से आप इसकी कोशिश कर रहे थे। आज आप को मौका मिल सकता है। सरकारी कामों में हाथ डालने से आपको लाभ के योग बनेंगे। आपका जीवन साथी बुद्धिमानी की बातें करेगा और उनकी ही किसी सलाह को सुनकर आपको अपने काम को आगे बढ़ाने का कोई नया तरीका मिल सकता है। अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना जरूरी होगा। वह आज प्रबल स्थिति में हो सकते हैं। बुद्धि अच्छी रहेगी, जिससे आपको सही समय पर सही काम करने की इनट्यूशन प्राप्त होगी।


कर्क 


मन से भावुक होने वाले आप आज काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। आज अपने घर में चल रही परिस्थितियों पर आपका पूरा नियंत्रण होगा। घर में खुशी आएगी और आज अपनी प्यारी मीठी बातों से आज आप सबका दिल जीत लेंगे। आने वाली खुशी की दस्तक घर में होगी और घर में लोगों का आना जाना हो सकता है। बिजनेस को लेकर थोड़ा गंभीर रवैया अपनाना जरूरी होगा। हल्के में स्थितियों को लेना नुकसानदायक हो सकता है। अपने निजी जीवन को लेकर आज आपको थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन आपके काम को लेकर स्थितियां बहुत मजबूत हैं। आपके प्रयास सफल होंगे।


सिंह 


जीवन में सच्चाई को अहमियत देने वाले आप आज बहुत अच्छे मूड में नजर आएंगे, लेकिन सेहत को लेकर गंभीर होना भी जरूरी है। सर्दी और जुकाम की परेशानी हो सकती है। निजी जीवन खुशियां लेकर आएगा और आज आप अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत खुश नजर आएंगे, ऐसा लगेगा कि मानो आपके सिर पर कोई भार या कोई टेंशन नहीं है। काम को लेकर आपका रवैया थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है, जिस से बचने की कोशिश जरूरी होगी। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो उनसे अपने दिल का हाल सुनाने के लिए आज अच्छा दिन होगा। परिवार के लोगों से अच्छा तालमेल बनाकर रखें।


कन्या 


खर्चों में दिन जाएगा हो सकता है शॉपिंग में समय बिताएं, जिससे खर्चे जरूरत से ज्यादा होने के कारण आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। निजी जीवन की बात करें, तो वहां आज थोड़ी निराशा देखनी पड़ सकती है। आप जितना प्यार उनसे करते हैं। उतने की ही उम्मीद रखेंगे, लेकिन बदले में ना मिलने से आप और निराश होंगे, जबकि इस भावना को बदलें, आप देखेंगे, जीवन बहुत सुंदर है और सभी आपको पसंद करते हैं। काम को लेकर स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी और आज आप बैंक बैलेंस भी बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं।


तुला 


इनकम बढ़ती हुई हो, तो किसे पसंद नहीं होती। आज आपके पास अच्छी मात्रा में पैसा आएगा। यदि आपने कहीं पैसा इन्वेस्ट किया है, तो उससे भी आज अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा पैसे को आगे इन्वेस्ट करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बस शेयर बाजार में थोड़ी सावधानी रखें। लोंग टर्म के लिए पैसा लगाएं। आप आज हाजिर जवाब होंगे और हंसी मजाक के मूड में होंगे, जिससे हर मुसीबत को बड़ी आसानी से दूर कर लेंगे। काम को लेकर स्थितियां बड़ी अच्छी होंगी। आपके लिए आसानी होगी। निजी जीवन को लेकर आज आप बहुत परिपक्वता दिखाएंगे और कुछ मामलों में आप गंभीर भी दिखाई देंगे। आपके अपने आप के साथ खड़े नजर आएंगे।


वृश्चिक 


मन में शंका रखना किसी भी बात में आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए मन से इसे बिल्कुल निकाल दें और अपने निजी जीवन को अच्छा बनाने के लिए खुलकर हर गतिविधि में हिस्सा लें और अपनों को समय दें। उनके साथ वक्त बिताएं और मन में कोई शंका चल भी रही है, तो उसे दूर करने के लिए बातचीत करें। काम को लेकर स्थिति बहुत अच्छी हैं। आज जहां आप काम कर रहे हैं। वहां पर कोई पार्टी की योजना बन सकती है। किसी का फेयरवेल हो सकता है या किसी का जन्मदिन इनकम को लेकर प्रयास सार्थक रहेंगे। आज आप गजब के आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आप का मनोबल ऊंचा होगा।


धनु 


भाग्य की प्रबलता के चलते कार्य में सफलता सुनिश्चित होगी। आप जिस काम को भी सोचेंगे। वह पूरा हो जाएगा, जिससे आज का दिन आपका दिन कहलाएगा। यदि जमीन जायदाद से जुड़े किसी काम में हाथ डाला है, तो उसमें भी सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने विरोधियों को हराने में कामयाब रहेंगे और अपनी निजी जीवन में खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और आप अपने आप में ज्ञान और अनुभव के बल पर अपने आसपास के लोगों को कुछ नया बताने की कोशिश करेंगे, जिसे सब बड़े ध्यान से सुनेंगे। आपको कोई सम्मान मिल सकता है।


मकर 


खर्चों में होने वाली यकायक बढ़ोतरी आपको थोड़ी परेशानी दे सकती है। यह खर्चे कुछ ऐसे कामों पर होंगे, जो छुपे हुए होंगे, इसलिए ध्यान रखें कि गलत जगह पैसा जाना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। पूजा-पाठ पर भी खर्च होगा। भाग्य की मजबूती के चलते कामों में सफलता मिलनी तय है। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज अपने रिश्ते में कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे, उन्हें अपने प्रिय का व्यवहार समझ में नहीं आएगा। जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नजर आएंगे।


कुंभ 


आज घर में और दिल में खुशी ही खुशी नजर आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव खत्म होगा और प्यार भरा मौसम लौट आएगा। आप अपने जीवन साथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं या उनकी मनपसंद ड्रेस लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी लव लाइफ को लेकर काफी परिपक्व नजर आएंगे और वह अपने प्रिय को शादी के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। घर का माहौल आपको थोड़ा सा परेशान कर सकता है क्योंकि आपस का तालमेल नजर नहीं आएगा। काम को लेकर स्थितियां ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करती हैं।


मीन 


आज का दिनमान आपसे बहुत कुछ उम्मीद करता है। आप लकीर के फकीर बनने की बजाय कुछ नया करने की कोशिश करेगे और चुनौतियों से ना घबराएं अपने आत्मविश्वास को जगाने से आपको अपने रिश्तो से प्यार और अपने कामों में सफलता मिलेगी। इनकम को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चे तेजी से बढ़ते नजर आएंगे। शाम के बाद स्थिति थोड़ी सुधरेगी। आप अपने पारिवारिक कामों में इतना व्यस्त रहेंगे कि काम के लिए थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे, फिर भी ध्यान देना जरूरी होगा


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23


 


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50 


 


 


 


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052 


 


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे। 


 


 


शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

पेशाब से भरा गिलास सिंक में पड़े बर्तनों पर उड़ेलती कैमरे में कैद हुई नौकरानी

  बिजनौर।  नगीना कस्बे के एक मौहल्ले में एक नामचीन व्यापारी के घर हाउस मेड का काम करने वाली महिला घर के किचन में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक घ...