शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

गांधी कालोनी में सफाई अभियान का चेयरमैन ने किया निरीक्षण


मुजफ्फरनगर।  पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल  द्वारा वार्ड नंबर 9 श्रीमती साक्षी चुग के वार्ड में जिला कारागार के पीछे संकीर्ण स्थल पर, जहां पर नाले की पटरी पर जाना भी बड़ा मुश्किल है,उसका निरीक्षण किया गया। नाले की मैनुअली नाला गैंग के सफाई मित्रों द्वारा तली झाड़ सफाई की गई। इसके पश्चात  पालिका अध्यक्ष द्वारा फ्रेंडस काॅलोनी मेन रोड पर  नाले की तली झाड़ सफाई व्यवस्था का प्रभावी पर्यवेक्षण किया गया। बाद में पालिका अध्यक्ष  द्वारा जन्माष्टमी पर्व से पूर्व प्रकाश व्यवस्था सुचारू करसने हेतु कच्ची सड़क पर बंद प्रकाश बिंदुओं को चालू करवाया गया। निरीक्षण के दौरान मान्य पालिका अध्यक्ष  अंजू अग्रवाल के साथ डाॅ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, संजय पुंडीर व उमाकांत सफाई निरीक्षकगण,  दिलशाद  सभासद, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

खराब मौसम में फंसा जम्मू से लौटते अमित शाह का विमान

नई दिल्ली। दिल्ली में अचानक मौसम खराब होने के कारण सोमवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विशेष विमान जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया ग...