गुरुवार, 2 जुलाई 2020

शिवराज कैबिनेट में 28 नए मंत्री, सिंधिया गुट के 12 विधायकों को जगह


भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कोरोना वायरस संकट के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया था। यह शिवराज मंत्रिमंडल का पहला विस्तार है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद जब शिवराज ने सीएम पद की शपथ ली थी, उस दौरान कुछ ही मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। वर्तमान में, मंत्रिमंडल में 28 नए मंत्री शामिल किए गए हैं, जिनमें 20 कैबिनेट मंत्री और आठ राज्यमंत्री हैं। 
शिवराज मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 12 लोगों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सिंधिया खेमे से नौ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...