मंगलवार, 14 जुलाई 2020

शिक्षा ऋषि को यज्ञ के साथ नमन


मुजफ्फरनगर। गांधी पॉलिटेक्निक में शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की पुण्यतिथि पर संस्था की ओर से यज्ञ आयोजित कर श्रद्धाजंलि दी गई। प्राचार्य कुलदीप शर्मा ने कहा कि स्वामी जी ने लाखों छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जोड़कर समाज और राष्ट्र की अमूल्य सेवा की है।


भोपा रोड़ स्थित गांधी पॉलिटेक्निक के संस्थापक संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। पंडित वेद प्रकाश पुरोहित एवं यज्ञमान प्राचार्य कुलदीप शर्मा रहे। वर्कशाप अधीक्षक दिनेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अमित गंगवार, विनोद वत्स, दीपक मिश्रा, राजेश शर्मा आदि ने वीतराग संत का भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर श्री विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ के पदाधिकारियों ने भी यज्ञ में आहुति दी। संघ अध्यक्ष मास्टर निर्मल सिंह धीमान ने कहा कि स्वामी जी राष्ट्र का गौरव थे। उनकी अमूल्य सेवाएं अतुलनीय है। आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि ने पूरा जीवन परोपकार में लगाया। गांव-गांव शिक्षा के मंदिर स्थापित कर वेस्ट यूपी को तरक्की की राह दिखाई। संत के कार्यो को आगे बढ़ाएं। सरदार बलविंदर सिंह, विजेंद्र धीमान कुरलकी, सरदार सुलक्खन सिंह नामधारी आदि ने विचार रखे। संचालन संघ महासचिव नरेश कुमार विश्वकर्मा ने किया। सेवाराम धीमान, सतीश धीमान, भाजपा नेता यशवीर सिंह आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गोगा नवमी विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻 🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🌤️ *दिनांक - 17 अगस्त 2025* 🌤️ *दिन - रविवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र...