शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

राष्ट्रीय जाट एकता मंच के प्रवक्ता बने जोगेंद्र सिंह


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह जाट ने जोगेन्द्र सिंह वर्मा, निवासी नेहरू चैक, भोकरहेडी को मंच का प्रवक्ता नियुक्त किया है। वीरपाल सिंह ने जोगेन्द्र सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा तथा उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।


मिली जानकारी के अनुसार जोगेन्द्र सिंह वर्मा के आवास पर पहुंचे राष्ट्रीय जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह जाट ने आज जोगेन्द्र सिंह को मंच का प्रवक्ता नियुक्त किया हैं। उनकी नियुक्ति का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए वीरपाल सिंह जाट ने उम्मीद जताई है कि जोगेन्द्र सिंह राष्ट्रीय एकता मंच को मजबूत करने के लिये जी जान से प्रयास करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

तहसीलदार जानसठ श्रद्धा गुप्ता की न्यायिक पावर हुई सीज

जानसठ। बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू लखनऊ में हुई शिकायत पर चल रही जांच को लेकर बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के आदेशानुसार डीएम ने तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के खिला...