शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

मस्त अगस्त: शुक्र का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए होगा बहुत शुभ


सितारों की बदलती अवस्था के बीच शुक्र ग्रह एक अगस्त को सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र ग्रह पिछले चार माह से वृषभ राशि में चल रहे थे। अब वह राशि बदल कर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र के मिथुन राशि में आने से इनका समसप्तक योग निर्मित हो रहा है। इस समय देवगुरु बृहस्पति धनु राशि में हैं। शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही उनके साथ ही राहु व बुध ग्रह भी होंगे। वहीं धनु राशि में गुरु के साथ केतु भी मौजूद रहेंगे। इन ग्रहों की एक दूसरे के सातवें घर में नजर रहेगी। शुक्र ग्रह पूरे एक माह तक मिथुन राशि में रहेंगे। शुक्र के परिवर्तन एवं समसप्तक योग से पांच राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। जबकि कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी से रहने की जरूरत है।


ज्योतिषाचार्य पंडित अतुलेश मिश्र के अनुसार शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के मालिक हैं। मीन राशि में यह उच्च का और कन्या राशि में यह नीच अवस्था में रहते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह प्रबल होता है उन व्यक्तियों को शुक्र आकर्षक बनाता है। प्रबल शुक्र के जातक धन व वैभव से सम्पन्न होते हैं। 
इन राशियों पर यह रहेगा शुक्र का प्रभाव
मेष: इस राशि के लिए शुभ संकेत हैं। मानसिक और शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी।
वृषभः राशिवालों के लिए लाभकारी समय है। अचानक धन का बड़ा लाभ मिल सकता है।
मिथुन: राशि वालांे को कला व सांस्कृतिक क्षेत्र में उन्नाति के अवसर मिलेंगे।
कर्कः राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
सिंह: राशि वालों को नौकरी व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी।
कन्याः शुभ यम है। काम में परिवर्तन शुभ रहेगा।
तुलाः  इस राशि के जातकों के लबें समय से अटके काम होंगे पूरे
वृश्चिक: सावधानी बरतें  क्योंकि कोध में आकर धन का नुकसान करेंगे।
धनु: शुभ समय है। सात्विकता व आधुनिकता में वृद्धि के अवसर मिलेंगे।
मकरः इस राशि के जातक शत्रुओं से सावधान रहें।
कुंभ: विद्यार्थियों को अच्छे परिणा मिलेंगे।
मीनः शुभ फल प्राप्त होंगे तथाः वाहन, भवन खरीदने का योग है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...