मंगलवार, 28 जुलाई 2020

आज का राशिफल व पंचांग 28 जुलाई 2020


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 28 जुलाई 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - श्रावण*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - नवमी 29 जुलाई रात्रि 02:59 तक तत्पश्चात दशमी*


⛅ *नक्षत्र - स्वाती सुबह 09:42 तक तत्पश्चात विशाखा*


⛅ *योग - शुभ शाम 06:07 तक तत्पश्चात शुक्ल*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:50 से शाम 05:28 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:12*


⛅ *सूर्यास्त - 19:18* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - नकुल-बगीचा नवमी, मंगलागौरी पूजन*


 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *शिव के द्वादश बारह ज्योतिर्लिंग की कथा और महत्त्व*


🙏 *१२ ज्योतिर्लिंगों का महत्व व महिमा*


🙏 *भगवान शिव की भक्ति का महिना सावन शुरू हो चुका है। शिवमहापुराण के अनुसार एकमात्र भगवान शिव ही ऐसे देवता हैं, जो निष्फल व सफल दोनों हैं। यही कारण है कि एकमात्र शिव का पूजन लिंग व मूर्ति दोनों रूपों में किया जाता है। भारत में १२ प्रमुख ज्योतिर्लिंग हैं। इन सभी का अपना महत्व व महिमा है।*


🙏 *ऐसी मान्यता भी है कि सावन के महिने में यदि भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए जाएं तो जन्म-जन्म के कष्ट दूर हो जाते हैं। यही कारण है कि सावन के महिने में भारत के प्रमुख १२ ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। आज हम आपको बता रहे हैं इन १२ ज्योतिर्लिंगों का महत्व व महिमा-:*


🙏 *१] सोमनाथ : सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भारत का ही नहीं अपितु इस पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह मंदिर गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है, कि जब चंद्रमा को दक्ष प्रजापति ने श्राप दिया था, तब चंद्रमा ने इसी स्थान पर तप कर इस श्राप से मुक्ति पाई थी। ऐसा भी कहा जाता है कि इस शिवलिंग की स्थापना स्वयं चन्द्र देव ने की थी। विदेशी आक्रमणों के कारण यह 17 बार नष्ट हो चुका है। हर बार यह बिगड़ता और बनता रहा है।*


🙏 *२] मल्लिकार्जुन : यह ज्योतिर्लिंग आंध्रप्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल नाम के पर्वत पर स्थित है। इस मंदिर का महत्व भगवान शिव के कैलाश पर्वत के समान कहा गया है। अनेक धार्मिक शास्त्र इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व की व्याख्या करते हैं।*


🙏 *कहते हैं कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिलती है। एक पौराणिक कथा के अनुसार जहां पर यह ज्योतिर्लिंग है, उस पर्वत पर आकर शिव का पूजन करने से व्यक्ति को अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होते हैं।*


🙏 *३] महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग : यह ज्योतिर्लिंग मध्यप्रदेश की धार्मिक राजधानी कही जाने वाली उज्जैन नगरी में स्थित है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की विशेषता है कि ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। यहां प्रतिदिन सुबह की जाने वाली भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है। महाकालेश्वर की पूजा विशेष रूप से आयु वृद्धि और आयु पर आए हुए संकट को टालने के लिए की जाती है। उज्जैनवासी मानते हैं कि भगवान महाकालेश्वर ही उनके राजा हैं और वे ही उज्जैन की रक्षा कर रहे हैं।*


🙏 *४] ओंकारेश्वर : ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर इंदौर के समीप स्थित है। जिस स्थान पर यह ज्योतिर्लिंग स्थित है, उस स्थान पर नर्मदा नदी बहती है और पहाड़ी के चारों ओर नदी बहने से यहां ॐ का आकार बनता है। ॐ शब्द की उत्पति ब्रह्मा के मुख से हुई है। इसलिए किसी भी धार्मिक शास्त्र या वेदों का पाठ ॐ के साथ ही किया जाता है। यह ज्योतिर्लिंग ॐकार अर्थात ॐ का आकार लिए हुए है, इस कारण इसे ओंकारेश्वर नाम से जाना जाता है।*


🙏 *५] केदारनाथ : केदारनाथ स्थित ज्योतिर्लिंग भी भगवान शिव के १२ प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में आता है। यह उत्तराखंड में स्थित है। बाबा केदारनाथ का मंदिर बद्रीनाथ के मार्ग में स्थित है। केदारनाथ समुद्र तल से ३५८४ मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। केदारनाथ का वर्णन स्कन्द पुराण एवं शिव पुराण में भी मिलता है। यह तीर्थ भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। जिस प्रकार कैलाश का महत्व है उसी प्रकार का महत्व शिव जी ने केदार क्षेत्र को भी दिया है।*


🙏 *६] भीमाशंकर : भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग को मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के विषय में मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धा से इस मंदिर का दर्शन प्रतिदिन सुबह सूर्य निकलने के बाद करता है, उसके सात जन्मों के पाप दूर हो जाते हैं तथा उसके लिए स्वर्ग के मार्ग खुल जाते हैं।*


🙏 *७] काशी विश्वनाथ: विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग भारत के १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह उत्तर प्रदेश के काशी नामक स्थान पर स्थित है। काशी सभी धर्म स्थलों में सबसे अधिक महत्व रखती है। इसलिए सभी धर्म स्थलों में काशी का अत्यधिक महत्व कहा गया है। इस स्थान की मान्यता है कि प्रलय आने पर भी यह स्थान बना रहेगा। इसकी रक्षा के लिए भगवान शिव इस स्थान को अपने त्रिशूल पर धारण कर लेंगे और प्रलय के टल जाने पर काशी को उसके स्थान पर पुन: रख देंगे।*


🙏 *८] त्र्यंबकेश्वर : यह ज्योतिर्लिंग गोदावरी नदी के करीब महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग के सबसे अधिक निकट ब्रह्मागिरि नाम का पर्वत है। इसी पर्वत से गोदावरी नदी शुरू होती है। भगवान शिव का एक नाम त्र्यंबकेश्वर भी है। कहा जाता है कि भगवान शिव को गौतम ऋषि और गोदावरी नदी के आग्रह पर यहां ज्योतिर्लिंग रूप में रहना पड़ा।*


🙏 *९] वैद्यनाथ : श्री वैद्यनाथ शिवलिंग का समस्त ज्योतिर्लिंगों की गणना में नौवां स्थान बताया गया है। भगवान श्री वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का मन्दिर जिस स्थान पर स्थित है, उसे वैद्यनाथ धाम कहा जाता है। यह स्थान झारखंड राज्य (पूर्व में बिहार ) के देवघर जिला में पड़ता है।*


🙏 *१०] नागेश्वर ज्योतिर्लिंग : यह ज्योतिर्लिंग गुजरात के बाहरी क्षेत्र में द्वारिका स्थान में स्थित है। धर्म शास्त्रों में भगवान शिव नागों के देवता है और नागेश्वर का पूर्ण अर्थ नागों का ईश्वर है। भगवान शिव का एक अन्य नाम नागेश्वर भी है। द्वारका पुरी से भी नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की दूरी १७ मील की है। इस ज्योतिर्लिंग की महिमा में कहा गया है कि जो व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां दर्शन के लिए आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।*


🙏 *११] रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग : यह ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरं नामक स्थान में स्थित है। भगवान शिव के १२ ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के साथ-साथ यह स्थान हिंदुओं के चार धामों में से एक भी है। इस ज्योतिर्लिंग के विषय में यह मान्यता है कि इसकी स्थापना स्वयं भगवान श्रीराम ने की थी। भगवान राम के द्वारा स्थापित होने के कारण ही इस ज्योतिर्लिंग को भगवान राम का नाम रामेश्वरम दिया गया है।*


🙏 *१२] घृष्णेश्वर मन्दिर : घृष्णेश्वर महादेव का प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के समीप दौलताबाद के पास स्थित है। इसे घृसणेश्वर या घुश्मेश्वर के नाम से भी जाना जाता है। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं और आत्मिक शांति प्राप्त करते हैं। भगवान शिव के १२ ज्योतिर्लिंगों में से यह अंतिम ज्योतिर्लिंग है। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा निर्मित एलोरा की प्रसिद्ध गुफाएं इस मंदिर के समीप स्थित हैं। यहीं पर श्री एकनाथजी गुरु व श्री जनार्दन महाराज की समाधि भी है।*


🙏 पंचक


 


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक


 


एकादशी


 


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा


 


अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार


 


परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार


 


प्रदोष


 


शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)


रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


अमावस्या


 


19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।


 


पूर्णिमा


 


सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत


🙏🌹🍀🌷🌻🌸💐🌺🍁🙏


मेष - पॉजिटिव - मेष राशि के व्यक्ति ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। आज आप किसी भी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने की क्षमता रखेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण मामले को बातचीत के माध्यम से हल निकालने की कोशिश करें, अवश्य ही समाधान प्राप्त होगा।


नेगेटिव - अपने नजदीकी व संबंधियों पर विश्वास रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। इसलिए उनसे संबंध ना खराब करें। अपने क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण रखें। कहीं से कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिलने से मन में उदासी भी रहेगी।


व्यवसाय - किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके कई रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सहायक रहेगी। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों के दायरे को और अधिक विस्तृत करें। साथ ही साझेदारी के व्यवसाय में अपने पार्टनर के साथ संबंधों में किसी प्रकार की कटुता ना आने दें।


लव - पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होगी।


स्वास्थ्य - बदलते मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। खान-पान में बहुत अधिक संतुलन बनाकर रखें।


भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 3


 


वृष - पॉजिटिव - अगर घर नवीनीकरण या साज-सज्जा संबंधी कोई रूपरेखा बन रही है या गाड़ी खरीदने का विचार है तो आज परिवार जनों के साथ मिलकर योजना बनाएं। क्योंकि इन कार्य के लिए आज प्रबल योग बने हुए हैं।


नेगेटिव - अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। क्योंकि कभी-कभी मनोनुकूल काम ना बनने से आप असहज हो जाते हैं और आपके स्वभाव में क्रोध जैसी भावना उपज जाती है। साथ ही खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।


व्यवसाय - नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार के बोनस या तरक्की मिलने की संभावना है। इसलिए अपने काम को पूरी मेहनत और तसल्ली से करें। व्यवसायिक गतिविधियों में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है।


लव - घर संबंधी किसी भी कार्य को करने में पारिवारिक सदस्यों के निर्णय अवश्य ले। इससे आपसी संबंध और अधिक मधुर होंगे तथा घर में भी खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।


स्वास्थ्य - ब्लड प्रेशर की परेशानी से संबंधित लोग अपना ध्यान रखें। क्योंकि कुछ तनाव के कारण कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1


 


मिथुन - पॉजिटिव - आज का दिन दूसरों की मदद व सहयोग में व्यतीत होगा। जिससे आपको भी आत्मिक खुशी प्राप्त होगी। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद व शुभकामनाएं आपको वरदान की तरह प्रतीत होगी।


नेगेटिव - मिथुन राशि के लोग बातचीत में निपुण होते हैं परंतु आज किसी से भी बातचीत करते समय सावधान रहें। क्योंकि आप अपनी कोई भी महत्वपूर्ण स्कीम किसी के समक्ष सार्वजनिक ना कर दे। आपके ऊपर कोई चोरी या झूठा इल्जाम भी लगने की संभावना बन रही है।


व्यवसाय - कमीशन संबंधी कार्यों में थोड़ी सावधानी रखें अन्यथा नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। जमीन जायदाद संबंधी व्यवसाय में कोई बड़ी डील होने की संभावना है। इसलिए उस पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें।


लव - विवाहेत्तर संबंधों में किसी प्रकार का खुलासा होने से दांपत्य जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए ऐसे संबंधों से दूर रहकर अपनी गृहस्थी पर अधिक ध्यान दें।


स्वास्थ्य - मौसमी बुखार से समस्या उत्पन्न हो सकती है। अपने बचाव के लिए खानपान में उचित परहेज रखें और आराम करें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8


 


कर्क - पॉजिटिव - आपकी विनम्रता की वजह से संबंधियों और समाज में मान-सम्मान बना रहता है। आज भी आप किसी भी मुश्किल कार्य को सोच-समझकर व शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने में समर्थ रहेंगे। आध्यात्मिक और धर्म-कर्म के क्षेत्र में आपका झुकाव रहेगा।


नेगेटिव - किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। जिसकी वजह से आपकी मान हानि होने की संभावना है और बैठे-बिठाए किसी मुसीबत में भी पढ़ सकते हैं। इसलिए किसी के साथ भी बहस आदि मामलों में ना उलझे।


व्यवसाय - व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चैकन्ना रहने की आवश्यकता है। आपकी थोड़ी सी असावधानी या गलती का बहुत अधिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। लोग आपकी विनम्रता का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।


लव - घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध भी मधुरता पूर्ण रहेंगे।


स्वास्थ्य - बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें। और संयमित दिनचर्या रखें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6


 


सिंह - पॉजिटिव - आज अधिकतम समय हास-परिहास और मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। अपनी व्यस्तता के बावजूद आप अपने रिश्तेदारों व मित्रों से मेलजोल के लिए समय निकाल ही लेंगे। जिससे कुछ समय से चल रही चिंता व परेशानियों से भी निजात मिलेगी।


नेगेटिव - धन संबंधी किसी मामले पर वाद-विवाद व कहासुनी होने की आशंका है। अपनी आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता के कारण बजट बिगड़ सकता है।


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदीओ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। वे आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकते हैं। परंतु व्यवसाय में मनोनुकूल फायदा मिलने की संभावना है। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं।


लव - बाहर के मामलों पर बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने घर-परिवार पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। ध्यान रखें, घर के वातावरण को सुखमय बनाने के लिए आपके सहयोग की भी आवश्यकता है।


स्वास्थ्य - खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9


 


कन्या - पॉजिटिव - आज आप अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें क्योंकि इनसे फायदा मिलने के योग बने हुए है। घर मे किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के आने से चहल-पहल और प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा।


नेगेटिव - संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु किसी विश्वासी मित्र के साथ विचार-विमर्श करने से समस्या का समाधान भी मिलेगा। आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें।


व्यवसाय - व्यवसाय में बहुत अधिक कामों और किसी नई जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। परंतु घर-परिवार की उलझनों की वजह से अधिक समय नहीं दे पाएंगे। जिससे नुकसान हो सकता है। सहयोगियों से भी किसी बात पर तनाव की स्थिति रहेगी।


लव - पारिवारिक मुश्किलें धीरे-धीरे सुलझ जाएंगी। वातावरण पुनः सामान्य हो जाएगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु माइग्रेन व सिरदर्द जैसी दिक्कत से बचने के लिए बादी और तली-भुनी चीजों से परहेज करें। और नियमित व्यायाम पर ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5


 


तुला - पॉजिटिव - कुछ विशिष्ट लोगों से संपर्क बनने के कारण आपकी विचार शैली में आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। इस समय आर्थिक स्थितियां आप के पक्ष में हैं। उनका सदुपयोग करें। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी मुक्ति मिल सकती है।


नेगेटिव - किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना करने के कारण आपकी उम्मीदें टूटने से मन आहत रहेगा। इसलिए किसी पर अधिक भरोसा ना करके स्वयं पर विश्वास रखें।


व्यवसाय - साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखने की आवश्यकता है। क्योंकि जरा सी गलतफहमी से संबंधों में दरार आ सकती है। साथ ही अधिक पैसा अपने व्यवसाय में ना लगाएं। किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका है।


लव - जीवनसाथी के स्वास्थ्य में मौसम संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है। इसलिए घरेलू कार्य में उनका सहयोग करें। इससे घर का वातावरण अनुकूल रहेगा। साथ ही बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आवश्यक है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अधिक व्यस्तता के कारण थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।


भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 2


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण कर रही हैं। अपने काम के प्रति बहुत अधिक जागरूक रहना और एकाग्रता रखना आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएंगे।


नेगेटिव - अपनी योजनाओं को अपने मित्रों व रिश्तेदारों के बीच शेयर ना करें। क्योंकि कोई भी बात लीक होने से आपका काम नहीं बनेगा। और खरीदारी व मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी अपने बजट से ज्यादा खर्च ना करें।


व्यवसाय - नौकरीपेशा व्यक्ति रुपए के लेनदेन संबंधी कार्य को ध्यान पूर्वक करें। किसी प्रकार की चूक होने से अधिकारियों से संबंध खराब हो सकते हैं। साथ ही व्यवसायिक क्षेत्र में भी आज कुछ परेशानियां ही रहेंगी।


लव - वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में जल्दी ही परिणित होने का अवसर प्राप्त होगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6


 


धनु - पॉजिटिव - आज अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। और किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी। और कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा और बेचैनी से भी मुक्ति मिलेगी।


नेगेटिव - अपनी वस्तु, दस्तावेज आदि को संभालकर रखें। क्योंकि किसी प्रकार की चोरी होने या खोने की संभावना लग रही है। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकता है।


व्यवसाय - किसी भी प्रकार का कोर्ट केस संबंधी मामला सुलझाने के लिए उचित समय है। इस पर गंभीरता से कार्य करें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति लापरवाही ना करें, कोई चूक हो सकती है।


लव - आपके बेवजह तनाव और चिड़चिड़ेपन का असर आपके घर-परिवार पर भी पड़ेगा। ध्यान रखें कि जीवन साथी व घर के बुजुर्गों के साथ आपके संबंध खराब ना हो।


स्वास्थ्य - वंशानुगत बीमारी से प्रभावित व्यक्ति अपनी कार्यशैली, दिनचर्या व खान-पान को व्यवस्थित रखें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 4


 


मकर - पॉजिटिव - अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। कोई भी कार्य गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता प्राप्त होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए बहुत अधिक सहायक रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है।


नेगेटिव - अगर घर के रखरखाव, साज-सज्जा संबंधी कार्यों को करने की योजना बन रही है, तो अपने बजट का अवश्य ध्यान रखें, क्योंकि नुकसान की संभावना दिख रही है। जिसका असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है।


व्यवसाय - बाहर के क्षेत्रों से संबंधित व्यवसाय बेहतरीन सफलता प्रदान करेंगे। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय आपको ही हासिल होगी, इसलिए घबराएं नहीं और मेहनत करते रहे।


लव - संतान के कैरियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा और सुकून भरा वातावरण रहेगा। किसी प्रकार के धार्मिक आयोजन का भी कार्यक्रम बन सकता है।


स्वास्थ्य - गैस, एसिडिटी की वजह से शरीर में कहीं दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। खान-पान और दिनचर्या को अत्यधिक व्यवस्थित रखें।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1


 


कुम्भ - पॉजिटिव - कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है तो आज उस पर ध्यान केंद्रित रखें। सफलता आपके पक्ष में रहेगी। साथ ही कुछ समय से जिन कार्यों में विघ्न और बाधाएं आ रही थी उनसे भी काफी हद तक निजात मिलने की संभावना है।


नेगेटिव - आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। कुछ लोग आप की उपलब्धियों से जलन करते हुए आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परंतु निश्चिंत रहें आपका कोई भी अहित नहीं होगा।


व्यवसाय - व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अपना अधिक ध्यान केंद्रित रखें। पेमेंट वगैराह कलेक्ट करने का उत्तम समय है। इसलिए प्रयासरत रहें। कुछ राजकीय काम भी थोड़ी बहुत बाधाओं के उपरांत हो जाएंगे।


लव - पति-पत्नी के संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों में किसी वजह से तकरार उत्पन्न हो सकती है। सावधान रहें। इन बातों में अपना समय व्यर्थ ना करें।


स्वास्थ्य - अवसाद और डिप्रेशन जैसी स्थिति बनेगी। अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से शेयर करें। जिनका हल मिलेगा और मानसिक सुकून भी प्राप्त होगा।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8


 


मीन - पॉजिटिव - आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मान-सम्मान भी होगा। आज का दिन बच्चों और परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजन में व्यतीत करें।


नेगेटिव - कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपका अहित करने की कोशिश करेंगे। इसलिए इन सब की तरफ से चौकन्ना रहना जरूरी है। आज बाहरी संपर्क व यात्रा आदि स्थगित रखें, क्योंकि कुछ समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है।


व्यवसाय - बहुत अधिक कामयाबी की चाह में कुछ गलत रास्तों का चुनाव ना करें। इससे आपके मान-सम्मान व साख पर धब्बा लग सकता है। अपने अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले निपटा लेंगे तो उचित रहेगा।


लव - पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। आज इसका अवश्य ध्यान रखें।


स्वास्थ्य - रक्तचाप व थायराइड से प्रभावित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। और रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं।


भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 7


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।


 


आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है।


 


विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...