रविवार, 26 जुलाई 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 27 जुलाई 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 27 जुलाई 2020*


⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - श्रावण*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - सप्तमी सुबह 07:09 तक तत्पश्चात अष्टमी*


⛅ *नक्षत्र - चित्रा सुबह 11:04 तक तत्पश्चात स्वाती*


⛅ *योग - साध्य रात्रि 08:50 तक तत्पश्चात शुभ*


⛅ *राहुकाल - सुबह 07:38 से सुबह 09:16 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:11*


⛅ *सूर्यास्त - 19:18* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - अष्टमी क्षय तिथि*


 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *शिवपुराण* 🌷


🙏🏻 *सावन में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय करते हैं। कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपायों के बारे शिवपुराण में भी लिखा है। ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें आसानी से किया जा सकता है। सावन में ये उपाय विधि-विधान पूर्वक करने से भक्तों की हर इच्छा पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*


🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय इस प्रकार हैं-*


➡ *1. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।*


➡ *2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।*


➡ *3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।*


➡ *4. गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।*


🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा रस (द्रव्य) चढ़ाने से क्या फल मिलता है-*


👉🏻 *1. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जल द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।*


👉🏻 *2. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।*


👉🏻 *3. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।*


👉🏻 *4. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।*


👉🏻 *5. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है।*


👉🏻 *6. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।*


🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन-सा फूल चढ़ाने से क्या फल मिलता है-*


🌷 *1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।*


🌸 *2. भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है।*


💐 *3. अलसी के फूलों से शिव की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है।*


🌸 *4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।*


🍀 *5. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।*


🌼 *6. जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।*


🌺 *7. कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं।*


🍀 *8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।*


🌸 *9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है।*


🌺 *10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है।*


 


📖 * 🌞पंचक


 


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक


 


एकादशी


 


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा


 


अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार


 


परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार


 


प्रदोष


 


शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)


रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


अमावस्या


 


19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।


 


पूर्णिमा


 


सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत


🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏


 


मेष -


आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला है। आपके लिए कुछ साझेदारी के नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रह सकता व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आताम्विश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा।


 


वृष - 


आज का दिन आपका सामाजिक मेलजोल या पारिवारिक कामों को पूरा करने में जा सकता है। आज लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा, जिस कारण कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।


 


मिथुन - 


आपके सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण आप हर परिस्थिति को अनुकूल करने में सफल होंगे। आज महवपूर्ण निर्णय लेने के लिया अच्छा दिन है। कोई महत्वपूर्ण डील आपके हक़ में हो सकती है। परिवारजनों के साथ खुश्यों भरा दिन रहेगा। आज का दिन अपने दैनिक कार्यों के अलावा कुछ ऐसा करने की भी सोचें जिससे आपके और आपके करीबी लोगों के अलावा सामाजिक रूप से भी किसी का उद्धार हो। किसी सामाजिक सेवा कार्यक्रम का हिस्सा बनें।


 


कर्क - 


मन में दुविधा बनी रहेगी जो आपको परेशान कर सकती हैं। किसी और की बातों को इतना महत्त्व न दें कि आप अपने मन की शांति भंग कर लें। यदि कोई परेशानी है तो उसे किसी से शेयर करें, अपने मन में ही रखेंगे तो कोई लाभ नहीं होगा बल्कि परेशानी और बढ़ती जाएगी। नंगे पैर घास पर चलें, इससे स्वास्थ लाभ तो होगा ही साथ में मन में शांति और स्थिरता का भाव भी आएगा। ब्लड स्टोन नामक क्रिस्टल से लाभ होगा।


 


सिंह - 


आज का दिन आपके लिए थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है। योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है। किसी भी काम को संपन्न करने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है, किन्तु आपकी यह मेहनत जल्द ही फल लाएगी। इसलिए हताश न हों। आपका काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। परिवार के साथ भी थोड़ा समय बिताने के लिए अवश्य निकालें।


 


कन्या - 


आज का दिन आर्थिक लाभ मिलने का है। आज अपनी ऊर्जा व्यर्थ चिंताओं में लगाने की बजाय उसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं। आज काम की डेडलाइन पूरी करने में परेशानी हो सकती है। दुविधाओं में निर्णय न लें, परिस्थिति के अनुकूल होने का इंतज़ार करें। आज विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए। यदि किसी के लिए मन में भावनाएं हैं, तो उन्हें व्यक्त अवश्य करें।


 


तुला -


आज का दिन आपके लिए कुछ नई चीजों के साथ आगे बढ़ने का है। आज कुछ लोगों के लिए पुरानी परिस्थितियां छूटती जा रही हैं, मन में उदासी महसूस होगी। किन्तु यह एक नए जीवन की ओर का संकेत भी है। इस बदलाव को ख़ुशी से अपनाएं। जो आपके जीवन के लिए सहायक नहीं है, वह आपसे दूर हो जाएगा। आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं।


 


वृश्चिक -


आज का दिन आपके लिए पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का है। यदि किसी के लिए मन में कड़वाहट हो तो उसे माफ़ ज़रूर करें। इससे आपकी सेहत बेहतर होगी और आपके कर्म अच्छे होंगे। व्यर्थ चिंता न करें। परिस्थिति जल्द ही अनुकूल ही जाएगी। परिस्थिति के प्रति अनासक्ति का भाव रखें, इससे आपको लाभ होगा। नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें।


 


धनु - 


आज का दिन आपके लिए अपनी योजनाओं को थोड़ा रोकने या उन पर फिर से विचार करने का है। आपके लिए दिन नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का है। आपके आइडियाज और प्लान्स जल्द ही लागू हो पाएंगे जिस कारण आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें।


 


मकर 


आज आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास करेंगे। अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं। रिश्तों में भी दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा। आपके आइडियाज बुत सराहनीय हैं किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है। प्रेमी या प्रेमिका से आज किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।


 


कुम्भ - 


आज आपको अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। यदि किसी की बात या व्यवहार से आपको ठेस पहुंचा है तो उसके कारण अपने आप को दोषी न समझें और उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है।


 


मीन - 


आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें। दूसरों की खुले दिल से मदद करें। आज विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इसलिए अड़ियल स्वभाव से दूर रहें।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है।


 


अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...