शनिवार, 18 जुलाई 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 18 जुलाई 2020

 आज का पंचांग तथा राशिफल


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 18 जुलाई 2020*


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ़)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 12:41 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*


⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा रात्रि 09:24 तक तत्पश्चात आर्द्रा*


⛅ *योग - ध्रुव रात्रि 11:08 तक तत्पश्चात व्याघात*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:14 से सुबह 10:54 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:08*


⛅ *सूर्यास्त - 19:21* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - शनिप्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी-आर्द्रा नक्षत्र योग (रात्रि 12:42 से 19 जुलाई रात्रि 09:40 तक) (ॐकार का जप अक्षय फलदायी)*


 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र हानि होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*


💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


ग्रह दोष और शनि के लिए


पीपल के पेड़ को प्रतिदिन जल देना चाइये ।कहते हैं कि पीपल के पेड़ को जल देने से कुंडली में ग्रहदोष दूर होता है। इससे कुंडली में शनि ग्रह की दशा भी मजबूत होने की मान्यता है।


🌷 *श्रावण शनिवार* 🌷


🙏🏻 *06 जुलाई 2020 सोमवार से भगवान शिव का पवित्र श्रावण (सावन) मास शुरू हो चुका है, जो 03 अगस्त सोमवार तक रहेगा 


👉🏻 *बहुत लोगों को श्रावण शनिवार का पूरे वर्ष इंतज़ार रहता है।*


🌷 *स्कन्दपुराण के अनुसार*


*"श्रावणे मासि देवानां त्रयानां पूजनं शनौ। नृसिंहस्य शनैश्चव्य अञ्जनीनन्दनस्य च।।"*


🙏🏻 *श्रावण मास में शनिवार के दिन नृसिंह, शनि तथा अंजनीपुत्र हनुमान इन तीनों देवताओं का पूजन करना चाहिए।*


🌷 *शिवपुराण के अनुसार*


*अपमृत्युहरे मंदे रुद्राद्रींश्च यजेद्बुधः ॥*


*तिलहोमेन दानेन तिलान्नेन च भोजयेत् ॥ (शिवपुराण, विध्येश्वर संहिता)*


🙏🏻 *शनैश्चर अल्पमृत्यु का निवारण करने वाला है, उस दिन बुद्धिमान पुरुष रुद्र आदि की पूजा करे। तिल के होम के , दान से देवताओं को संतुष्ट करके ब्राह्मणों को तिलमिश्रित अन्न भोजन कराएं।*


🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार श्रावण शनिवार को हनुमान पूजा :*


👉🏻 *1. “शनिवारे श्रावणे च अभिषेकं समाचरेत, रुद्रमंत्रेण तैलेन हनुमत्प्रीणनाय च। तैलमिश्रितसिन्दूरलेपमं तस्य समर्पयेत” रुद्रमंत्र के द्वारा तेल से हनुमान जी का अभिषेक करना चाहिए। तेल में मिश्रित सिन्दूर का लेप उन्हें समर्पित करना चाहिए।*


👉🏻 *2. जपाकुसुम, आक, मंदारपुष्प की मालाओं से , नैवेद्य से उनकी पूजा करनी चाहिए।*


👉🏻 *3. “जपेद्द्वादश नामानि हनुमत्प्रीतये बुधः” हनुमान जी के 12 नामों का जप करना चाहिए।*


🌷 *"हनुमानञ्जनी सूनुर्वायुपुत्रो* *महाबल:। रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिङ्गाक्षोमितविक्रम:।।*


*उदधिक्रमणश्चैव सीताशोकविनाशन:।* *लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।"*


🙏🏻 *जो मनुष्य प्रातःकाल उठकर इन बारहनामों को पढ़ता है, उसका अमंगल नहीं होता और उसे सभी सम्पदा सुलभ हो जाती है।*


👉🏻 *4. हनुमान जी के मंदिर में हनुमत्कवच का पाठ करना चाहिए।*


🌷 *“श्रावणे मंदवारे तु एवमाराध्य वायुजं। वज्रतुल्यशरीरः स्यादरोगो बलवान्नरः।।*


*वेगवान्कार्यकरणे बुद्धिवैभवभूषितः। शत्रु: संक्षयमाप्नोति मित्रवृद्धि: प्रजायते।।*


*वीर्यवान्कीर्तिमांश्चैव प्रसादादंञ्जनीजने।”*


🙏🏻 *इस प्रकार श्रावण में शनिवार के दिन वायुपुत्र हनुमानजी की आराधना करके मनुष्य वज्रतुल्य शरीर वाला, निरोग और बलवान हो जाता है। अंजनीपुत्र की कृपा से वह कार्य करने में वेगवान, तथा बुद्धि वैभव से युक्त हो जाता है, उसके शत्रु नष्ट हो जाते हैं, मित्रों की वृद्धि होती है और वह वीर्यवान तथा कीर्तिमान हो जाता है।*


🙏🏻 *स्कन्दपुराण के अनुसार* *श्रावण शनिवार को शनि पूजा:*


*शनि की प्रसन्नता के लिए एक लंगड़े ब्राह्मण और उसके अभाव में किसी ब्राह्मण के शरीर में तिल का तेल लगाकर उसे उष्ण जल से स्नान कराना चाहिए और श्रद्धायुक्त होकर खिचड़ी उसे खिलाना चाहिए। तत्पश्च्यात तेल, लोहा, काला तिल, काला उडद, काला कंबल, प्रदान करना चाहिए। इसके बाद व्रती यह कहे कि मैंने यह सब शनि की प्रसन्नता के लिए किया है, शनिदेव मुझपर प्रसन्न हों। तदनन्तर तिल के तेल से शनि का अभिषेक कराना चाहिए। उनके पूजन मेजन तिल तथा उड़द के अक्षत प्रशस्त माने गए हैं।*


🌷 *उसके बाद शनि का ध्यान करें:*


*शनैश्चरः कृष्णवर्णो मन्दः काश्यपगोत्रजः।*


*सौराष्ट्रदेशसम्भूतः सूर्यपुत्रो वरप्रदः। दण्डाकृतिर्मण्डले स्यादिन्द्रनीलसमद्युतिः।*


*बाणबाणासनधरः शूलधृग्गृध्रवाहनः।* *यमाधिदैवतश्चैव ब्रह्मप्रत्यधिदैवतः।*


*कस्तूर्यगुरुगन्ध: स्यात्तथा गुग्गुलुधूपकः। कृसरान्नप्रियश्चैव विधिरस्य प्रकीर्तितः।*


🙏🏻 *पूजा में कृष्ण वस्तु (काली वस्तु) का दान करना चाहिये। ब्राह्मण को काले रंग के दो वस्त्र देने चाहिए और काले बछड़े सहित काली गौ प्रदान करनी चाहिए।*


🌷 *शनि पूजन में वैदिक मंत्र:*


*ॐ शन्नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।*


*शंयोरभिस्र वन्तु न:। ॐ शनैश्चराय नम:।*


🙏🏻 *भगवान् शिव, शनिदेव के गुरु हैं। शिव ने ही शनि को न्यायाधीश का पद सौंपा था जिसके फलस्वरूप शनि देव मनुष्य/देव/पशु सभी को कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए श्रावण के महीने में जो भी भगवान् शिव के साथ साथ शनि की उपासना करता है उसको शनि के शुभ फल प्राप्त होते हैं। भगवान् शिव के अवतार पिप्पलाद, भैरव तथा रुद्रावतार हनुमान जी की पूजा भी शनि के प्रकोप से रक्षा करती है।*


 


पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


एकादशी


बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी


गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी


 


प्रदोष


गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


अमावस्या


20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)


 


पूर्णिमा


आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार


                🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🙏🏻🌷🌻🌹☘🌺🌳🌸🌷🙏🏻


मेष - पॉजिटिव - मेष राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति बहुत उत्तम बनी हुई है। अधिकतर ग्रह आपको बहुत कुछ बेहतर परिणाम देने की कोशिश कर रहे हैं। अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। साथ ही आपकी कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी।


नेगेटिव - परंतु भावुकता और आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। जिसकी वजह से नुकसान होने की संभावना है। साथ ही कोई निर्णय भी डावाडोल हो सकता है।


व्यवसाय - नौकरी संबंधित कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती है। परंतु संयम बनाकर ही रखें। क्योंकि अभी परिस्थितियां विपरीत ही रहेंगी। साथ ही व्यवसाय संबंधी कार्यों में भी गति धीमी ही रहेगी।


लव - दोस्तों के साथ मिलकर कोई पारिवारिक मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनेगा जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। तथा पारिवारिक लोग भी एंजॉय करेंगे।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसम के बदलाव की वजह से सिर में दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकते हैं। परंतु चिंता की कोई बात नहीं है।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9


 


वृष - पॉजिटिव - दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं। आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।


नेगेटिव - परंतु कभी-कभी आत्म केंद्रित होना और स्वार्थपन की भावना आने से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका भी ध्यान रखें।


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में माल से संबंधित कोई कंप्लेन आने से नुकसान हो सकता है। इसलिए वहां के कर्मचारियों तथा माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति भी ध्यान रखें, कोई काम गलत होने से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं।


लव - घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। जिससे वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ कं प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।


स्वास्थ्य - मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा। जिसके लिए व्यायाम और मालिश ही इलाज है।


भाग्यशाली रंग: मेहरून, भाग्यशाली अंक: 6


 


मिथुन - पॉजिटिव - अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाने और उसका उपयोग करें। वर्तमान ग्रह स्थिति को अद्भुत शक्ति प्रदान कर रही है। आज कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेगी। साथ ही बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं।


नेगेटिव - ज्यादा सोचने-विचारने में समय व्यतीत ना करें। तथा योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।


व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के तरक्की के योग बन रहे हैं।


लव - वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। क्योंकि काम की अधिकता के कारण आप उचित समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु स्थितियां भी आपको ही संभालनी है, इस बात का ध्यान रखें।


स्वास्थ्य - नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए काम के बीच में आराम भी लेना आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग: जामनी, भाग्यशाली अंक: 8


 


कर्क - पॉजिटिव - विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसलिए अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। इसके लिए कोई यात्रा भी संभव है।


नेगेटिव - आज खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही धन लाभ संबंधी स्थितियां भी बनेंगी। इसलिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं। परंतु आप अपने उग्र स्वभाव की वजह से किसी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सकारात्मक रखें।


व्यवसाय - पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्रोत उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए लोगों के संपर्क में रहें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय अभी मंद ही रहेंगे।


लव - प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। जिसकी वजह से मन और माहौल दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी वातावरण सकारात्मक रहेगा।


स्वास्थ्य - पेट में गैस रूकने की वजह से दर्द हो सकता है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले। साथ ही अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5


 


सिंह - पॉजिटिव - इस समय आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल प्राप्त होंगे। परंतु इसके लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी उर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। कोई प्रॉपर्टी संबंधी कार्य भी बनने की संभावना है।


नेगेटिव - अपनी चीजों को संभालकर रखें। क्योंकि चोरी होने के योग बन रहे हैं। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय ना ले। तथा वर्तमान स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें।


व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर अधीनस्थ कर्मचारियों से कोई वाद-विवाद की स्थिति ना उत्पन्न होने दें। कोई इंक्वायरी बैठ सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।


लव - पति-पत्नी अपने-अपने कार्य में व्यस्त रहने के कारण एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।


भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 4


 


कन्या - पॉजिटिव - कुछ समय से आप जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे आज उन कार्यों के पूर्ण होने का समय आ गया है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्य आपके पक्ष में है। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग कीजिए।


नेगेटिव - कोई पेमेंट रूकने या करने की वजह से मन परेशान रहेगा। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। इसलिए अपने विचारों में लचीलापन बना कर रखें।।


व्यवसाय - आज मार्केट संबंधी कार्यों में तथा संपर्कों को और अधिक मजबूत करने में अपना समय लगाएं। बाहरी स्रोतों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही अपनी योजनाओं को गुप्त रखें क्योंकि लीक हो सकती हैं।


लव - पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा और परिवार में किसी शुभ कार्य के संपन्न होने की योजना भी बन सकती है। 


स्वास्थ्य - आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। काम के साथ अब आराम भी लेने की आवश्यकता है।


भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 7


 


तुला - पॉजिटिव - आज का दिन घर से बाहर निकलकर काम पर ध्यान देने का है। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को संपन्न करे। मन मुताबिक फल मिलने से मन में खुशी रहेगी और आय के साधन प्रबल होंगे।


नेगेटिव - आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही मन में अकारण ही गुस्सा व चिड़चिड़ापन महसूस होगा। घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थी उस पर भी पुनर्विचार अवश्य करें।


व्यवसाय - कार्य क्षेत्र में सभी निर्णय स्वयं ले। सहयोगियों और कर्मचारियों पर अधिक विश्वास ना करें। क्योंकि किसी अन्य की सलाह नुकसान का कारण बन सकती है। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे।


लव - जीवन साथी व परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सिर्फ अपने उत्तेजित स्वभाव और आवेश पर नियंत्रण रखें। साथ में जीवनसाथी का भी परामर्श अवश्य लें।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। साथ ही स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - आपने अपनी कार्य करने की प्रणाली में जो परिवर्तन किया है वह आपके लिए लाभदायक साबित होगा। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों में फायदेमंद डील हो सकती है, इसलिए इन कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें।


नेगेटिव - कुछ पुरानी नकारात्मक बातें उठने से किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहे। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।


व्यवसाय - व्यवसायिक कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। क्योंकि आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।


लव - प्रेम संबंधों में आपके गुस्से की वजह से भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।


स्वास्थ्य - स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1


 


धनु - पॉजिटिव - आज घर में कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी। तथा पारिवारिक सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उसका बजट अवश्य बनाएं ताकि आर्थिक दिक्कतों से बचा जा सके।


नेगेटिव - कोई भी कार्य करवाते समय निगरानी अवश्य रखें। क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी होने से मन में चिंता बनी रहेगी।


व्यवसाय - कार्य क्षेत्र मे आज बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती हैं। साथ ही किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान करेगा।


लव - घर-परिवार में अपने व्यवहार को संयमित रखें। क्योंकि आपके रूखे व्यवहार से परिवारिक व्यक्तियों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। तथा बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।


स्वास्थ्य - तनाव का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ेगा। हेल्थी खानपान ले। और तनाव मुक्त होने के लिए योगा का सहारा ले।


भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2


 


मकर - पॉजिटिव - आज कार्यों की अधिकता रहेगी इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें। क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी संभव है।


नेगेटिव - कार्यों पर अधिक सोच-विचार करने में समय व्यतीत ना करें। नहीं तो कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें।


व्यवसाय - नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने किसी टारगेट को पूरा करने से मान - सम्मान व तरक्की मिलने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में भी सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे जिससे मन में सुकून रहेगा।


लव - जीवन साथी के साथ चल रहे किसी तनाव पर विचार विमर्श करें। जिससे गलतफहमियां दूर होंगी। साथ ही संबंधों में पुनः नजदीकियां आएंगी।


स्वास्थ्य - खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं। लापरवाही ना करें क्योंकि वर्तमान नकारात्मक स्थितियों में अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4


 


कुम्भ - पॉजिटिव - संतान की तरह से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मन में सुकून रहेगा। आप अपना ध्यान अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित कर पाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका सहयोगात्मक योगदान रहेगा।


नेगेटिव - अभी धन के लाभ की अपेक्षा व्यय की संभावनाएं ज्यादा बन रही है। इसलिए अपने बजट को भी ध्यान में रखकर चलना आवश्यक है। भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मामले को क्रोध की अपेक्षा शांति से निपटाने की कोशिश करें।


व्यवसाय - वर्तमान व्यवसाय में जो काम चल रहे हैं उनमें कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होगी। इन पर बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है क्योंकि निकट भविष्य में बहुत ही लाभदायक स्थितियां प्राप्त होगी।


लव - जीवनसाथी की सलाह आपके लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। और आप अपने कार्यों को और अधिक जोश से क्रियान्वित कर पाएंगे। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।


स्वास्थ्य - थकान की वजह से पैरों में दर्द व अपच जैसी शिकायत महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करके तुरंत दवाई ले।


भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 1


 


मीन - पॉजिटिव - बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। घर में धार्मिक कृत्य संबंधी पूजा पाठ संपन्न हो सकता है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी।


नेगेटिव - कभी-कभी आपका क्रोध और जल्दबाजी आपके परिवार में परेशानियां उत्पन्न देते हैं। माहौल नकारात्मक हो जाता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें जिससे घर का वातावरण खराब ना हो


व्यवसाय - नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई टारगेट पूरा हो जाने से बॉस व उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथ ही तरक्की के भी मार्ग प्रशस्त होंगे। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में लाभदायक स्थितियां बनेगी।


लव - पारिवारिक जनों के साथ कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ मिलना - जुलना भी तनाव को कम करेगा और पारिवारिक नजदीकियां भी आएंगी।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय पर अपना चेकअप आदि करवाते रहें। 


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 


 


आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गुरुवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 21 अगस्त 2025* 🌤️ *दिन - गुरूवार* 🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)* 🌤️ *शक...