गुरुवार, 30 जुलाई 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 30 जुलाई 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 30 जुलाई 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - श्रावण*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - एकादशी रात्रि 11:49 तक तत्पश्चात द्वादशी*


⛅ *नक्षत्र - अनुराधा सुबह 07:41 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*


⛅ *योग - ब्रह्म शाम 01:17 तक तत्पश्चात इन्द्र*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:11 से शाम 03:50 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:12*


⛅ *सूर्यास्त - 19:17* 


(सूर्योदय और सूर्यास्त अलग अलग स्थान के लिए अलग अलग हो सकता है।)


⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - पुत्रदा-पवित्रा एकादशी*


 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*


💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*


💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*


💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं 


💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *भूख नहीं लगती हो तो* 🌷


🍲 *भूख नहीं लगती है मजबूत बनना है तो-आंवले का रस, अदरक का रस, पुदीने का रस और शक्कर मिलाकर पी लो, टानिक बनती है | स्वास्थ्य बढ़िया रहता है |*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *वैदिक रक्षा-सूत्र ( रक्षाबंधन)* 🌷


🙏🏻 *वैदिक रक्षाबंधन - प्रतिवर्ष श्रावणी-पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्यौहार होता है, इस बार 03 अगस्त 2020 सोमवार के दिन है। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा-सूत्र बांधती हैं । यह रक्षा सूत्र यदि वैदिक रीति से बनाई जाए तो शास्त्रों में उसका बड़ा महत्व है ।*


🌷 *वैदिक रक्षा सूत्र बनाने की विधि* 🌷


🙏🏻 *इसके लिए ५ वस्तुओं की आवश्यकता होती है -*


*(१) दूर्वा (घास) (२) अक्षत (चावल) (३) केसर (४) चन्दन (५) सरसों के दाने ।*


🙏🏻 *इन ५ वस्तुओं को रेशम के कपड़े में लेकर उसे बांध दें या सिलाई कर दें, फिर उसे कलावा में पिरो दें, इस प्रकार वैदिक राखी तैयार हो जाएगी ।*


🌷 *इन पांच वस्तुओं का महत्त्व* 🌷


➡ *(१) दूर्वा - जिस प्रकार दूर्वा का एक अंकुर बो देने पर तेज़ी से फैलता है और हज़ारों की संख्या में उग जाता है, उसी प्रकार मेरे भाई का वंश और उसमे सदगुणों का विकास तेज़ी से हो । सदाचार, मन की पवित्रता तीव्रता से बढ़ता जाए । दूर्वा गणेश जी को प्रिय है अर्थात हम जिसे राखी बाँध रहे हैं, उनके जीवन में विघ्नों का नाश हो जाए ।*


➡ *(२) अक्षत - हमारी गुरुदेव के प्रति श्रद्धा कभी क्षत-विक्षत ना हो सदा अक्षत रहे ।*


➡ *(३) केसर - केसर की प्रकृति तेज़ होती है अर्थात हम जिसे राखी बाँध रहे हैं, वह तेजस्वी हो । उनके जीवन में आध्यात्मिकता का तेज, भक्ति का तेज कभी कम ना हो ।*


➡ *(४) चन्दन - चन्दन की प्रकृति तेज होती है और यह सुगंध देता है । उसी प्रकार उनके जीवन में शीतलता बनी रहे, कभी मानसिक तनाव ना हो । साथ ही उनके जीवन में परोपकार, सदाचार और संयम की सुगंध फैलती रहे ।*


➡ *(५) सरसों के दाने - सरसों की प्रकृति तीक्ष्ण होती है अर्थात इससे यह संकेत मिलता है कि समाज के दुर्गुणों को, कंटकों को समाप्त करने में हम तीक्ष्ण बनें ।*


🙏🏻 *इस प्रकार इन पांच वस्तुओं से बनी हुई एक राखी को सर्वप्रथम गुरुदेव के श्री-चित्र पर अर्पित करें । फिर बहनें अपने भाई को, माता अपने बच्चों को, दादी अपने पोते को शुभ संकल्प करके बांधे ।*


🙏🏻 *महाभारत में यह रक्षा सूत्र माता कुंती ने अपने पोते अभिमन्यु को बाँधी थी । जब तक यह धागा अभिमन्यु के हाथ में था तब तक उसकी रक्षा हुई, धागा टूटने पर अभिमन्यु की मृत्यु हुई ।*


🙏🏻 *इस प्रकार इन पांच वस्तुओं से बनी हुई वैदिक राखी को शास्त्रोक्त नियमानुसार बांधते हैं हम पुत्र-पौत्र एवं बंधुजनों सहित वर्ष भर सुखी रहते हैं ।*


🌷 *रक्षा सूत्र बांधते समय ये श्लोक बोलें* 🌷


 *येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः ।*


*तेन त्वाम रक्ष बध्नामि, रक्षे माचल माचल: ।*


          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


 


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक


 


एकादशी


 


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा


 


अजा एकादशी- 15 अगस्त- दिन शनिवार


 


परिवर्तिनी एकादशी- 29 अगस्त दिन शनिवार


 


प्रदोष


 


शनिवार, 01 अगस्त शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


रविवार, 16 अगस्त प्रदोष व्रत (कृष्ण)


रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


अमावस्या


 


19 अगस्त 2020 - बुधवार - भाद्रपद अमावस्या।


 


पूर्णिमा


 


सोमवार, 03 अगस्त श्रावण पूर्णिमा व्रत


 


मेष - पॉजिटिव - आज का दिन महत्वपूर्ण कार्यो को निपटाने के लिए बहुत ही सर्वोत्तम है। क्योंकि आज का ग्रह गोचर आपको कुछ उपलब्धियां देने वाला है, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। साथ ही आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे।


नेगेटिव - परंतु कभी-कभी आलस की वजह से काम को टालना आपको नुकसान दे सकता है। इसलिए अपने कार्यों को समय पर पूरा कर ले। विद्यार्थी वर्ग को भी अपनी पढ़ाई के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।


व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां वर्तमान परिस्थितियों की वजह से धीमी रहेंगी। परंतु फिर भी आप अपनी क्षमता के बल पर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाकर रखेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी टारगेट पूरा करने पर सीनियर अफसरों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।


लव - पारिवारिक सदस्यों के साथ उनकी जरूरत संबंधी चीजों की शॉपिंग करना और उनके साथ समय बिताना संबंधों को खुशनुमा बनाएगा और घर का वातावरण भी सुखद रहेगा।


स्वास्थ्य - गले और छाती में कफ, खांसी की वजह से इंफेक्शन महसूस हो सकता है। लापरवाही ना बरतें और उचित इलाज लें।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1


 


वृष - पॉजिटिव - संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी और उन्नति के अवसर भी प्राप्त होने की संभावना है। आज आपके काम स्वतः ही बनते जाएंगे।


नेगेटिव - परंतु आत्मविश्वास की कमी और आलस की वजह से बनते कामों में रुकावट आ सकती हैं। अपनी इन नकारात्मक कमियों को दूर करके अपना पूरा ध्यान काम के प्रति केंद्रित रखें। दोस्तों के साथ भी ज्यादा घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें।


व्यवसाय - अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें। आपका दोस्ताना स्वभाव उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरी पेशा व्यक्ति फाइलें / दस्तावेज संबंधी कार्यों को ध्यान पूर्वक करें।


लव - काम के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों का भी ध्यान रखना आपका दायित्व है। आपके मनमौजी स्वभाव की वजह से जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ खटास आ सकती हैं।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही भी करना उचित नहीं है।


भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5


 


मिथुन - पॉजिटिव - समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित प्राप्त होते हैं। इसलिए अपनी छिपी प्रतिभाओं को समझें, और उनको सही दिशा में लगाएं। दूसरों पर अधिक निर्भर रहना उचित नहीं है।


नेगेटिव - परंतु अपने अहम के ऊपर नियंत्रण रखें। इसकी वजह से आपकी साख में धब्बा लग सकता है। और कई बार ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से हाथ से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी निकल सकती है।


व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर जो बदलाव किए हैं इसके भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। इसलिए चिंता ना करें। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने की संभावना लग रही है अतः सावधान रहें।


लव - जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की तकरार पैदा हो सकती है। परंतु चिंता ना करें जरा सी सूझबूझ आपके संबंधों में पुनः नजदीकियां ले आएंगी।


स्वास्थ्य - मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8


 


कर्क - पॉजिटिव - आज आपकी सकारात्मक व संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य संपन्न होते जाएंगे। आज का ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थितियां बना रहा है। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करे।


नेगेटिव - किसी अनजान व्यक्ति से पैसे संबंधीं लेनदेन को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन समय रहते सब ठीक भी हो जाएगा। अधिक चिंता ना करें। इनकम के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी।


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य ले लें। सरकारी सेवारत लोग किसी भी कार्य को करने से बचें। कोई इल्जाम लगने की आशंका है।


लव - रिश्तेदारों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।


स्वास्थ्य - सिर दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस होगी। गर्मी से अपना बचाव करें। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करें।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2


 


सिंह - पॉजिटिव - आज अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। अपने उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रखें। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद भी समाप्त होगा और संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। आप सभी लोग तनावमुक्त महसूस करेंगे।


नेगेटिव - परंतु अत्यधिक भावुकता भी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। खासकर पैसों के मामले में किसी पर अधिक भरोसा ना करें। सारे निर्णय खुद ही लें। कोर्ट के संबंधी मामलों को आज स्थगित ही रखें।


व्यवसाय - मीडिया से संबंधित व्यवसाय में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। कला व रचनात्मक संबंधित लोगों को भी कोई अनुबंध मिलने की संभावना है। स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग आज सावधान रहें।


लव - पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें। कुछ लोग आपके बीच मतभेद उत्पन्न कर सकते हैं।


स्वास्थ्य - वाहन द्वारा या गिरने से चोट लगने की संभावना है। पूरी तरह सावधानी बरतें।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7


 


कन्या - पॉजिटिव - आज भाग्य आपके लिए उत्तम परिस्थितियां बना रहा है। समाज व परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करें, आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।


नेगेटिव - कभी-कभी आपका शक्की स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बनता है। इसलिए अपनी सोच को सकारात्मक रखना आवश्यक है। अगर घर में कोई निर्माण संबंधी कार्य चल रहा है, तो उसमें विघ्न आने की आशंका लग रही है।


व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर किसी प्रकार की भी डील करते करते समय घैर्य बनाकर रखें। जरा सा क्रोध भी आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के भी उच्चाधिकारियों से संबंध खराब हो सकते हैं।


लव - बच्चों के कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। परंतु विवाहेतर प्रेम संबंध घर और समाज में बदनामी का कारण बन सकते हैं इसलिए इनसे दूर ही रहें।


स्वास्थ्य - अत्यधिक तनाव की वजह से अपच और गैस जैसी समस्या रहेगी। इसलिए पॉजिटिव माहौल बनाकर रखें।


भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3


 


तुला - पॉजिटिव - सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना और समन्वय बनाकर रखना, आपका महत्वपूर्ण गुण है। अपनी उर्जा का भरपूर उपयोग करें और अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनेंगी।


नेगेटिव - परिवार के सदस्यों को उनके अपने तरीकों से कार्य करने दें और उनका सहयोग करें। इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा। क्योंकि कभी-कभी आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देता है।


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र पर किसी के भी साथ कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। विश्वासघात होने की संभावना है। साथ ही किसी ऑर्डर के रुक जाने से भी नुकसान वहन करना पड़ सकता है।


लव - पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।


स्वास्थ्य - बदलते मौसम से संबंधित हेल्थ खराब रह सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।


भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 9


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - आप अपनी दिनचर्या व व्यवहार में जो परिवर्तन आ रहे हैं वे आपकी उर्जा व आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों पर अधिक ध्यान केंद्रित रखें क्योंकि लाभदायक स्थितियां बन रही हैं।


नेगेटिव - घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। तथा कुछ महत्वपूर्ण काम रुक जाएंगे। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें और वर्तमान स्थितियों पर ध्यान केंद्रित रखें।


व्यवसाय - साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में हर कार्य को गंभीरता से लें। जरा सी लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। और कोई महत्वपूर्ण सूचना भी लीक होने की आंशंका है।


लव - घर में किसी अविवाहित व्यक्ति का रिश्ता तय होने की संभावना है जिससे घर परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा और संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।


स्वास्थ्य - बाहरी व गरिष्ठ खानपान से परहेज करें। पेट दर्द व सिर दर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकती हैं।


भाग्यशाली रंग: मेहरून, भाग्यशाली अंक: 6


 


धनु - पॉजिटिव - अगर घर में नवीनीकरण को लेकर कुछ योजना बन रही है, तो आज उस पर विचार करने का उचित समय है। साथ ही वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय के भी सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।


नेगेटिव - अपनी बहुत अधिक भावुकता और उदारता पर संयम रखें। क्योंकि कोई आपकी इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। किसी नजदीकी सगे-संबंधी से भी कहासुनी होने की आशंका लग रही है।


व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही काम निपटाने की कोशिश करें। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। अजनबी लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करे।


लव - जीवनसाथी व पारिवारिक लोगों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट करने से नुकसान ही हासिल होगा।


स्वास्थ्य - गैस वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4


 


मकर - पॉजिटिव - दोस्तों व परिवार के साथ कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आराम मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम भी बनने की संभावना है।


नेगेटिव - किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। इसकी वजह से पुलिस थाने के भी चक्कर लग सकते हैं। साथ ही रिस्क लेने से भी बचें।


व्यवसाय - व्यवसाय में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। सिर्फ अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को किसी से शेयर ना करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों का भी टारगेट पूरा होने से प्रमोशन के योग बन रहे हैं।


लव - प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। और पति-पत्नी के बीच भी भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।


स्वास्थ्य - गले में किसी प्रकार के इंफेक्शन की संभावना है। इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2


 


कुम्भ - पॉजिटिव - संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। साथ ही घर में कोई मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में वृद्धि करेगा।


नेगेटिव - अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्योंकि धन के आने से अधिक व्यय की स्थितियां बन रही हैं। आपके स्वभाव में भी गुस्सा व चिड़चिड़ापन रहेगा जो कि हानिकारक सिद्ध हो सकता है।


व्यवसाय - आपने अपने कार्य क्षेत्र में कुछ नई नीतियां और योजनाएं बनाई हैं, उन पर पूरी मेहनत से काम करें। निकट भविष्य में आपको उपलब्धियां प्राप्त होगी। किसी को पैसा उधार ना दें।


लव - घर के बड़े बुजुर्गों के प्रेम व स्नेह की वजह से पारिवारिक वातावरण सुखमय व सौहार्दपूर्ण रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मानहानि होने की संभावना है।


स्वास्थ्य - ज्यादा तनाव व नकारात्मक विचारों की वजह से मनोबल में कमीं महसूस करेंगे जिसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7


 


मीन - पॉजिटिव - अपने किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में घर के वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग अवश्य ले। इससे आपको उचित सलाह व समाधान प्राप्त होगा। आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। हास-परिहास और मनोरंजन में भी समय व्यतीत करेंगे।


नेगेटिव - अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें अधिक क्रोध व जल्दबाजी करना आपके बनते कार्यों को बिगाड़ सकता है। आर्थिक मामलों में अधिक से अधिक ध्यान देने की जरूरत है।


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई विवाद समाप्त होगा। काम पुनः गति पकड़ेगा। कंप्यूटर मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। भूमि संबंधी कार्यों में निवेश करने के लिए दिन उत्तम है।


लव - परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र के मिलने से मधुर यादें ताजा होंगी।


स्वास्थ्य - एलर्जी जैसी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। पॉल्यूशन और पसीने से अपना बचाव करें।


भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 3


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


 


आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...