🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 06 जुलाई 2020*
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ़)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 09:21 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा रात्रि 11:12 तक तत्पश्चात श्रवण*
⛅ *योग - वैधृति रात्रि 09:35 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*
⛅ *राहुकाल - सुबह 07:31 से सुबह 09:11 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:03*
⛅ *सूर्यास्त - 19:23*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
सोमवार का व्रत करने से चंद्रग्रह मजबूत होता है, जिससे फेफड़े का रोग, दमा और मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है। अविवाहित लड़कियों के लिए यह व्रत बहुत लाभदायी होता है। साथ ही चंद्रग्रह के मजबूत होने से व्यवसाय व नौकरी से संबंधित समस्या दूर होती है। पुराणों में बताया गया है कि जो भी भक्त सच्चे मन से सावन सोमवार में शिवजी की पूजा करता है, उसे शिवलोक की प्राप्ति होती है। साथ ही उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। शिवजी आपके सभी संकटों को दूर करके जीवन में आनंद भर देते हैं।
🌷 *श्रावण सोमवार* 🌷
🙏🏻 *06 जुलाई 2020 सोमवार से भगवान शिव का पवित्र श्रावण (सावन) मास शुरू हो चुका है, जो 03 अगस्त सोमवार तक रहेगा (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अषाढ़ मास चल रहा है वहां 21 जुलाई मंगलवार से श्रावण (सावन) मास आरंभ होगा)*
🙏🏻 *भगवान शिव श्रावण सोमवार के बारे में कहते हैं “मत्स्वरूपो यतो वारस्ततः सोम इति स्मृतः। प्रदाता सर्वराज्यस्य श्रेष्ठश्चैव ततो हि सः। समस्तराज्यफलदो वृतकर्तुर्यतो हि सः।।”*
➡ *अर्थात सोमवार मेरा ही स्वरूप है, अतः इसे सोम कहा गया है। इसीलिये यह समस्त राज्य का प्रदाता तथा श्रेष्ठ है। व्रत करने वाले को यह सम्पूर्ण राज्य का फल देने वाला है।*
🙏🏻 *भगवान शिव यह भी आदेश देते हैं कि श्रावण में “सोमे मत्पूजा नक्तभोजनं” अर्थात सोमवार को मेरी पूजा और नक्तभोजन करना चाहिए।*
🙏🏻 *पूर्वकाल में सर्वप्रथम श्रीकृष्ण ने ही इस मंगलकारी सोमवार व्रत को किया था। “कृष्णे नाचरितं पूर्वं सोमवारव्रतं शुभम्”*
👉🏻 *स्कन्दपुराण, ब्रह्मखण्ड में सूतजी कहते हैं,*
*शिवपूजा सदा लोके हेतुः *स्वर्गापवर्गयोः ।। सोमवारे विशेषेण प्रदोषादिगुणान्विते ।।*
*केवलेनापि ये कुर्युः सोमवारे शिवार्चनम् ।। न तेषां विद्यते किंचिदिहामुत्र च दुर्लभम् ।।*
*उपोषितः शुचिर्भूत्वा सोमवारे जितेंद्रियः ।। वैदिकैर्लौकिकैर्वापि विधिवत्पूजयेच्छिवम् ।।ब्रह्मचारी गृहस्थो वा कन्या वापि सभर्त्तृका।। विभर्तृका वा संपूज्य लभते वरमीप्सितम्।।*
🙏🏻 *प्रदोष आदि गुणों से युक्त सोमवार के दिन शिव पूजा का विशेष महात्म्य है। जो केवल सोमवार को भी भगवान शंकर की पूजा करते हैं, उनके लिए इहलोक और परलोक में कोई भी वस्तु दुर्लभ नहीं। सोमवार को उपवास करके पवित्र हो इंद्रियों को वश में रखते हुए वैदिक अथवा लौकिक मंत्रों से विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। ब्रह्मचारी, गृहस्थ, कन्या, सुहागिन स्त्री अथवा विधवा कोई भी क्यों न हो, भगवान शिव की पूजा करके मनोवांछित वर पाता है।*
👉🏻 *शिवपुराण, कोटिरुद्रसंहिता के अनुसार*
🌷 *निशि यत्नेन कर्तव्यं भोजनं सोमवासरे । उभयोः पक्षयोर्विष्णो सर्वस्मिञ्छिव तत्परैः ।।*
🙏🏻 *दोनों पक्षों में प्रत्येक सोमवार को प्रयत्नपूर्वक केवल रात में ही भोजन करना चाहिए। शिव के व्रत में तत्पर रहने वाले लोगों के लिए यह अनिवार्य नियम है।*
🌷 *अष्टमी सोमवारे च कृष्णपक्षे चतुर्दशी।। शिवतुष्टिकरं चैतन्नात्र कार्या विचारणा।।*
🙏🏻 *सोमवार की अष्टमी तथा कृष्णपक्ष चतुर्दशी इन दो तिथियों को व्रत रखा जाए तो वह भगवान शिव को संतुष्ट करने वाला होता है, इसमें अन्यथा विचार करने की आवश्यकता नहीं है।*💐🙏🏻
पंचक
8 जुलाई
दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक
4 अगस्त
रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक
एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी
प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)
पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार
मेष -
आज का दिन आपका प्रभाव बढ़ाने वाला रहेगा। लोग आपकी बातों को मानेंगे और आपकी प्रतिभा का सम्मान करेंगे। कुछ लोगों को अपने समूह के नेतृत्व का मौका मिल सकता है। कुछ लोगों के लिए दिन फिर भी थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय ध्यान में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है।
वृषभ -
आज आपको अपनी पर्सनल लाइफ के लिए कुछ मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके लिए दिन अपने मन में जो गलतफहमियां हैं, उन्हें लेकर काम करना पड़ सकता है। अपने कन्फ्यूजन दूर करने के लिए ये एक बेहतरीन दिन है। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। परिवार में यदि कोई विवाद उत्पन्न हो रहा है तो अपना मत अवश्य रखें, जो सच है उसका साथ दें।
मिथुन -
आज आप अपने काम को बहुत बेहतरीन तरीके से अंजाम तक पहुंचा सकते हैं। कुछ मामलों में आपको अप्रत्याशित लाभ भी मिलने के संकेत कार्ड्स दे रहे हैं। जीवन की दौड़ में कभी -कभी व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य को भूल जाता है। आज उस लक्ष्य को जानने का प्रयास करें और उसकी ओर अग्रसर हों। यदि आर्थिक रूप से स्थिति अनुकूल नहीं है तो वह जल्द ही सामान्य हो जाएगी। अपने आप पर भरोसा रखें।
कर्क -
आज का दिन आपके लिए खुद कुछ परिस्थितियों से बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। जिन परिस्थितियों में आप ढलने का प्रयास करेंगे, वे आपके अनुकूल हो सकती हैं। आज अपनी पसंद के किसी काम में आज अपनी ऊर्जा को खर्च करें। कोई रुकावट आ रही है तो वह केवल आपके आत्मविश्वास की कमी है। अपने आप पर पूरा भरोसा बनाए रखें। थोड़ा सा रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा।
सिंह -
आज का दिन आपके लिए कुछ नई परिस्थितियों का सामना करने का हो सकता है। आपको अपने स्वभाव और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ विपरीत स्थितियां आपको बेचैन कर सकती हैं। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। यदि कोई परेशानियां चल रही हैं तो वे जल्द ही हल हो जाएँगी। असमंजस की स्थिति हो सकती है। बिना गहन सोच विचार के कोई निर्णय न लें। किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से सलाह करें।
कन्या -
आज का दिन आपके लिए कुछ सामाजिक जिम्मेदारियों के निभाने का हो सकता है। आज आपको अपने लिए कुछ आध्यात्मिक उन्नति का मौका मिल सकता है, किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें।
तुला
आज का दिन आपके लिए परिस्थितियों से बचकर चलने का है। आपको कुछ मौके मिल सकते हैं, लेकिन भविष्य को देखते हुए आज आपको उन अवसरों को जाने देना चाहिए। कोई तत्काल लाभ दिलाने वाली स्थिति आपके लिए भविष्य में परेशानी देने वाली हो सकती है। आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक -
आज का दिन आपके लिए अपनी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सही करने का है। अपने लिए सोचे हुए कामों पूरा करने को प्राथमिकता दें। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आप में वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। बड़ों की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें किंतु अपने निर्णय लेने का प्रयास करें।
धनु -
आज का दिन आपके लिए नकारात्मक सोच और व्यवहार वाले लोगों से बच कर चलने का है। ऐसे लोग आपको डिमोटिवेट कर सकते हैं, इससे आप थोड़ा नर्वस रहेंगे। अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें। अपने वातावरण की नकारात्मकता से बचें, केवल अच्छी बातों पर ध्यान दें, यदि आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करे तो उससे प्रभावित न हों। अपने आप पर भरोसा रखें। आप अपने आप में पूर्ण हैं और योग्य हैं।
मकर -
आज आप परिवार के साथ किसी वेकेशन पर जाने के लिए प्लानिंग बना सकते हैं। समय इसके लिए अनुकूल है। आपको आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। पुराने किये हुए निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा। रिश्तों में आपके जीवन में कई खुशियां हैं, उन्हें संजोएं।
कुंभ -
आज आपको कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनके बारे में आपने पहले सोचा नहीं था।। करियर के लिए आपको कुछ नया सोचने का अवसर मिलेगा। कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है। किसी की बातों से इतना प्रभावित न हों की आपकी स्थिरता पर असर पड़े। दूसरों के विचारों को सुनें पर ग्रहण वाही करें जो आपको उचित लगता हो। मन में आपके बहुत सी इच्छाएं हैं, इन्हें नकारने की बजाय स्वीकार करें, तभी मन में शान्ति की भावना आएगी नहीं तो यह द्वंद्व बना रहेगा।
मीन -
आज का दिन उन लोगों के लिए बहुत अच्छा होगा, जो किसी ना किसी तरह से शिक्षण के काम में हैं। काउंसलिंग के लिए समय अनुकूल है। अध्यापकों और ट्रेनर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे किसी का भला हो सके। परेशानियों और चिंताओं पर ध्यान देने की बजाय अपने आप पर विश्वास रख कर उनका हल ढूंढने का प्रयास करें
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।
आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें