🌞 ~ *आज क पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 14 जुलाई 2020*
⛅ *दिन - मंगलवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ़)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - नवमी रात्रि 08:24 तक तत्पश्चात दशमी*
⛅ *नक्षत्र - अश्विनी दोपहर 02:07 तक तत्पश्चात भरणी*
⛅ *योग - धृति रात्रि 11:37 तक तत्पश्चात शूल*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:52 से शाम 05:32 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:06*
⛅ *सूर्यास्त - 19:22*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *घर में बरकत नहीं हो तो* 🌷
👉🏻 *घर में बरकत नहीं होती तो खडी हल्दी के सात गाँठे और खड़ा नमक कपडे में बांध ले और कटोरी में रख दे घर के किसी भी कोने में, बरकत होगी 🌞
🌷 *शांति और आरोग्यता पाने हेतु* 🌷
😌 *अगर अशांति मिटाना है तो दोनों नथुनों से श्वास ले ॐ शांति शांति जप करें और फिर फूँक मार के अशांति को बाहर फेंक दें | संध्या काल में किया हुआ ये प्रयोग भी अशांति को भागने में बड़ी मदद देगा | अगर निरोगता करनी है तो आरोग्यता के भाव से श्वास भरें आरोग्य का मन्त्र "नासे रोग हरे सब पीरा जपत निरंतर हनुमंत बीरा " ऐसा जप करके रोग गया, ऐसा १० बार करें कैसा भी रोगी, कैसा भी अशांत, कैसा भी बिखरा हुआ जीवन हो उसका जीवन संवर जायेगा उसका | तारे नही दीखते है, चंद्रमा नही दीखता है और सूरज अभी आने वाले है वो मन्त्र सिद्धि योग है मनोकामना सिद्धि योग है |*
🌷 *अष्ट लक्ष्मी प्राप्ति मन्त्र* 🌷
🙏🏻 *सदगुरू की कृपा से अष्टलक्ष्मी (अदि लक्ष्मी,धान्य लक्ष्मी, धन लक्ष्मी,धैर्य लक्ष्मी,गज्ज लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी ,विद्या लक्ष्मी,विजय लक्ष्मी) प्राप्त हो जाती है ....रोज यह मंत्र बोलकर अष्टलक्ष्मी का आह्वान कर सकें तो यह सहज में प्राप्त हो जाती है -*
🌷 *सिद्धि बुद्धि प्रदे देवि भुक्ति मुक्ति प्रदायिनि |*
*मंत्रपूर्ते सदा देवि महालक्ष्मी नमोस्तुते ||*
*नमस्तेस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते |*
*शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोस्तुते ||*
*ॐ श्रीमहालक्ष्म्यै नम:*
*ॐ श्रीमहालक्ष्म्यै नम:*
🙏🏻 *गुरूकृपा से सब प्रकार की लक्ष्मी सुख शांति आदि की प्राप्ति होती है । जहां गुरूकृपा, वहां ये स्वयं आ जाती है ।*
*तुम्हरी कृपा में सुख घनेरे । उनकी कृपा में सुख ही सुख है ।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻पंचक
8 जुलाई
दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक
4 अगस्त
रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक
एकादशी
बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी
गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी
गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी
प्रदोष
गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
अमावस्या
20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)
पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार
मेष (Aries)
पॉजिटिव - यह समय पिछली कुछ कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है और आप इस पर कार्य भी कर रहे हैं। इस तरह की कोशिश से लोगों के साथ संबंधों में आश्चर्यजनक सुधार आएगा। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे।
नेगेटिव - व्यर्थ की बाहरी गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। घर के बुजुर्गों की अवहेलना ना करें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपको मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
व्यवसाय - इस समय व्यवसाय को बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप लाभदायक साबित होगी और कार्य का दायरा भी बढ़ेगा। नौकरी में मनपसंद जगह पर स्थानांतरण होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
लव - वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। साथ ही मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य - आपको कई बार आगाह किया गया है कि गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन आदि को गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
वृष (Taurus)
पॉजिटिव - आज का ग्रह गोचर आपके लिए भाग्योदय स्थितियां बना रहा है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। साथ ही प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जिससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव - लेकिन स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। जिसकी वजह से मन में मायूसी रहेगी। इसलिए बाहरी लोगों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने के बाद ही उनसे संबंध बनाएं।
व्यवसाय - प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात आपके व्यवसाय को तुरन्त गति प्रदान करेगी। पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि की भी संभावना है। इसलिए अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। घर के बड़े बुजुर्ग आपके पथ प्रदर्शक के रूप में सहायक सिद्ध होंगे।
लव - परिवार जनों के सहयोग से अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। जिसकी वजह से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में अलगाव की संभावना है।
स्वास्थ्य - सिर दर्द व तनाव जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। मेडिटेशन, योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8
मिथुन (Gemini)
पॉजिटिव - परिवार में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। जिससे प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपका आत्मविश्वास आपके लिए नई उपलब्धियां निर्माण कर रहा है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क और मजबूत करें। जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव - ध्यान रखें कि आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति डगमगा सकते हैं। अतः बजट बनाकर चलना जरूरी है। साथ ही क्रोध और इगो पर भी नियंत्रण रखेंगे तो परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
व्यवसाय - व्यवसाय, नौकरी में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। और आप इसमें सफल भी रहेंगे। आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। जनसंपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे।
लव - जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। जिसकी वजह से वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक सहमति मिलने से और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य - रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए दिमाग पर ज्यादा जोर ना दे। और समय-समय पर आराम भी लेते रहें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 1
कर्क ( Cancer)
पॉजिटिव - आज आप पूरी मेहनत व परिश्रम से एक-एक कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। मोबाइल या ई-मेल द्वारा कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है।
नेगेटिव - अगर कोई राजकीय या कोर्ट से संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज सावधान रहने की जरूरत है। इससे संबंधित किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने शुभचिंतकों की सलाह पर अमल करें।
व्यवसाय - व्यवसाय में आज ज्यादा काम की अधिकता रहेगी। दूसरों की सलाह पर भी विचार करके सभी निर्णय लें। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। किसी वजह से अधिकारियों से डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है।
लव - पारिवारिक सहयोग व सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य - कभी-कभी डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस करेंगे। परंतु ध्यान देंगे तो पता चलेगा कि स्थिति इतनी गंभीर नहीं है। आपने व्यर्थ ही तनाव लिया है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह (Leo)
पॉजिटिव - आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। ज्यादा लाभ की संभावना नहीं है परंतु आप अपना बजट संतुलित रखने में सक्षम रहेंगे। तथा अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रहेगा।
नेगेटिव - परंतु किसी समय परेशानियां और रुकावट आने से कुछ उदासी महसूस हो सकती है। परंतु आप उन्हें अपने मनोबल द्वारा ठीक करने में सक्षम रहेंगे। भूमि संबंधी कोई कागजात या किसी मतभेद को लेकर नोक-झोंक संभव है।
व्यवसाय - व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। तथा आर्थिक समस्याएं भी काफी तक ठीक हो जाएंगी। सिर्फ अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है।
लव - दांपत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। जिससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी तथा बेहतर वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या (Virgo)
पॉजिटिव - विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी। तथा अचानक ही कोई मित्र या नजदीकी रिश्तेदार का आगमन होगा। आपका विवेक व चतुराई से काम लेना आपकी उन्नति में सहायक होगा।
नेगेटिव - किसी पैतृक संबंधी मसले को लेकर तनाव रह सकता है। परंतु आप भी अपने शंकालु स्वभाव को बदलें तथा लचीलापन लेकर आए। शांति पूर्वक तरीके से स्थितियों पर विचार विमर्श करें।
व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। परंतु अपनी योजनाएं गुप्त रखें, लीक होने की संभावना है। नौकरी पेशा की भी अपने स्थल पर मान-सम्मान व साख बनी रहेगी।
लव - घर की छोटी-मोटी बातों को तूल ना दें, इससे संबंध बेहतरीन रहेंगे और घर के बुजुर्गों को भी पूरा सम्मान व देखभाल रखें।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2
तुला (Libra)
पॉजिटिव - आज आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी, जो कि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित रहेगी। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
नेगेटिव - आज किसी भी प्रकार का लोन या उधार लेने की योजना ना बनाएं। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ लेन-देन ना करें, ठगी व धोखे का शिकार हो सकते हैं। किसी कार्य पर बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है।
व्यवसाय - व्यवसाय में आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है। सारा दिन बाहर की गतिविधियों में ही व्यतीत होगा। कुछ ठोस निर्णय भी कामयाब रहेंगे। नौकरी में भी स्थिति मजबूत रहेगी।
लव - प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी। जिससे अस्मिता बनी रहेगी। बच्चों के अनुशासन में रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम के बदलाव की वजह से कुछ आलस भरी स्थिति रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक (Scorpio)
पॉजिटिव - धार्मिक व आध्यात्मिक कृतियों के प्रति रुचि रहेगी ।साथ ही घर में भी इस तरह के कुछ कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। आपका सिद्धांतवादी दृष्टिकोण समाज में आपको सम्मानजनक माहौल करेगा।
नेगेटिव - कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमीं आ जाती है। अपने स्वभाव को पॉजिटिव बनाए रखें तथा वर्तमान परिस्थितियों में ही अपना ध्यान लगाएं। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय - नौकरी में किसी प्रकार के परिवर्तन या तबादले की स्थितियां बन रही है। शेयर व रिस्क प्रवृत्ति वाले कामों से बचे। क्योंकि आपके साथ छल या विश्वासघात हो सकता है। धन आने के साधन बनेंगे परंतु साथ ही खर्चों की स्थितियां भी बनी रहेगी।
लव - पारिवारिक वातावरण में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है जिसकी वजह आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन ही होगा। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य - गरिष्ठ खानपान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 4
धनु (Sagittarius)
पाजिटिव -राशि स्वामी बृहस्पति का राशि में ही स्थित होना आपके भाग्य तथा संतान संबंधी कई शुभ कार्यों में वृद्धि कर रहा है। इस लाभदायक ग्रह स्थिति का भरपूर लाभ ले। आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा।
नेगेटिव - परंतु साथ ही व्यवहारिक रहना भी जरूरी है बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज मनोस्थिति कुछ विचलित रहेगी। तथा संतान का अपने पढ़ाई पर ध्यान ना देना भी आपको परेशान कर सकता है।
व्यवसाय - साझेदारी के व्यवसाय आज गति पकड़ेंगे। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भी सहयोगात्मक रवैया रहेगा। परंतु कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
लव - पति-पत्नी मिलकर बच्चों तथा घर परिवार संबंधी मसलों पर विचार करें तो काफी हद तक समस्या का निवारण हो सकता है। किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य - पेट संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत अनुभव हो सकती है। जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7
पॉजिटिव -
मकर (Capricorn)
पॉजिटिव - आज ग्रह स्थिति काफी संतोष कारी है। सभी काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी। तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।
नेगेटिव - परंतु दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। साथ ही अगर किसी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा अवश्य करें अन्यथा आप की छवि बिगड़ सकती है। सोच-विचार में भी समय लगाने से मोके हाथ से निकल सकते हैं।
व्यवसाय - व्यवसाय में गतिविधियां सुचारू रूप से ही चलती रहेगी परंतु अपनी कार्ययोजना में कुछ बदलाव करना भी जरूरी है जिससे और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
लव - आज किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच भी संबंध सुमधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत तो हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1
कुम्भ (Aquarius)
पॉजिटिव - आज कुछ दिक्कतें आने के बावजूद आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे तथा अपने कार्यों को समय पर संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपका भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा।
नेगेटिव - परंतु किसी भी प्रकार के नए निवेश को फिलहाल टाल दें। क्योंकि धन संबंधी कुछ नुकसानदायक स्थितियां प्रतीत हो रही हैं। भाइयों के साथ चल रहे किसी संपत्ति या बंटवारे संबंधी विवाद को किसी की मध्यस्थता से हल करें।
व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियों में परिवार के वरिष्ठ जनों की सलाह अवश्य ले, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी तथा काम में बढ़ोतरी भी देगी। लेनदेन संबंधी कार्यों में आज अचानक से ही कोई फायदा होगा।
लव - परिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ कोई मेल - मिलाप जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6
मीन (Pieces)
पॉजिटिव - आज किसी आर्थिक समस्या के हल हो जाने से सुकून मिलेगा तथा किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी और दुबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें।
नेगेटिव - कभी-कभी आपका ध्यान कुछ गलत कार्यों की ओर प्रेरित हो सकता है जिसकी वजह से समाज में अपयश और मानहानि की संभावना बन रही है। अपने विचारों को सकारात्मक कार्यों की तरफ लगाएं।
व्यवसाय - कार्य क्षेत्र में अभी उपयुक्त बदलाव आने की संभावना नहीं है इसलिए वर्तमान में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। यह समय निवेश करने के लिए आप के पक्ष में हैं। साथ ही बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी।
लव - बच्चों से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। और घर में मेहमानों के आगमन से भी वातावरण और अधिक खुशनुमा बन जाएगा।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें परंतु अपना ध्यान अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है।
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें