मंगलवार, 7 जुलाई 2020

आज आठ और कोरोना पॉजिटिव मामले मिले

मुजफ्फरनगर। जिले में आज 8 पॉजिटिव ओर मिले हैं l जिले में आज 4 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए जा रहे हैं अब जनपद में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या हुई 102 जनपद में अब तक 10,000 से ज्यादा लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी है।


स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 134 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक शहर के मोहल्ला गांधी कॉलोनी, एक आर्यपुरी, 3 साउथ सिविल लाइन, एक शहर से सटे गांव सुजडू तथा एक वसुंधरा एंक्लेव का निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा कवाल में बनाई गई अस्थाई जेल में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। जनपद में आज कोरोना के चार और मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है।


 1 गांधी कालोनी


 


1 आर्यपुरी


 


1सुजडू


 


3 साउथ सिविल लाइन


 


1 वसुंधरा इन्क्लेव


 


1 कवाल अस्थाई जेल


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर में बालक से कुकर्म के मामले में मंदिर के साधु को बीस साल कैद

मुजफ्फरनगर। 14 साल के बालक के साथ कुकर्म करने के मामले में  शिव मंदिर के साधु महाराज लोकेश नाथ को 20 वर्ष की सजा दस हजार रुपये का जुर्माना क...