गुरुवार, 4 जून 2020

अभिनेत्री एकता कपूर के खिलाफ थाने दी तहरीर

मुजफ्फरनगर। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दि फिल्म अभिनेत्री एकता कपूर के खिलाफ कार्यवाही को लेकर पुलिस को तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
 जनपद मुजफ्फरनगर में  आज भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने  बालाजी कंपनी मुंबई की मालकिन एकता कपूर के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने नई मंडी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। युवा मोर्चा के पदाधिकारी एकता कपूर द्वारा निर्मित सीरियल में फौजियों पर की गई अभद्र टिप्पणी से आहत है । तहरीर देने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अजय सागर, नई मंडी मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, महामंत्री प्रशांत गौतम, राजन सैनी और सूर्या अरोरा सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद ,इंस्पेक्टर नई मंडी दीपक चतुर्वेदी शामिल हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...