शनिवार, 16 मई 2020

सड़क थी सील यमुना पार कर शामली पहुंचे 100 मजदूर

शामली। राज्यों की सीमाएं सील थीं तो यमुना पार कर हरियाणा से शामली पहुंचे 100 श्रमिकों को क्वारेंटाइन के आदेश दिए गए हैं।
कोरोना वायरस की महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन जारी है। जबकि इस दौरान हरियाणा में फंसे लगभग 100 प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा के साथ बहने वाली यमुना को पार कर शामली पहुंचने का मामला सामने आया है।
रोजी रोटी पर संकट आने के बाद प्रवासी कामगार अपने घर लौटने की जुगत में लगे हुए हैं. हालांकि कई राज्‍य सरकारें विभिन्‍न प्रदेशों में फंसे अपने लोगों को लाने के लिए पूरी मुस्‍तैदी से कार रही हैं. इसके लिए श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनें,बस आदि की व्‍यवस्‍था की गई है. लेकिन कुछ प्रवासी पैदल तो कुछ अन्‍य तरह से अपने घर लौट रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

एलविश यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

गुरुग्राम। यूटयूब इनफ्लुएंसर और बॉलीवुड एक्टर एल्विष यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसके बाद वहां सुरक्षा बढा दी गई है।  पुलिस के अनुसार ...