शनिवार, 23 मई 2020

हलाला से इंकार पर हुक्का पानी बंद

बरेली l दबंगों ने तलाक की अफवाह फैलाकर महिला पर हलाला करने को दबाव बनाया। इंकार करने पर ग्रामीणों ने सात माह से दंपत्ति का हुक्का पानी बंद कर रखा है। दबंग न मजदूरी करने दे रहे हैं न गांवों में फेरी लगाने दे रहे हैं। गांव से भागने की धमकी दे रहे हैं। परेशान पति ने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।


गांव गनेशपुर के ग्रामीण की शादी सात साल पहले बैरमनगर की युवती से हुई थी। उनकी संतान नहीं है। दोनों घर में खुशी से जीवन बिता रहे हैं। गांव के कुछ दबंगों ने गत दिनों पति द्वारा पत्नी को तीन तलाक देने की अफवाह गांव में फैला दी और महिला पर हलाला करने को दबाव बनाया। महिला और उसके पति ने हलाला करने से इंकार कर दिया। महिला के हलाला को राजी न होने पर दबंगों ने दंपित्त का सामाजिक बहिष्कार कराकर उनका हुक्का पानी बंद करा दिया। दबंग सात माह से दंपत्ति को गांव में मजदूरी नहीं करने दे रहे हैं।


दंपत्ति ने शुक्रवार को दुनका पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को दबंगों के खिलाफ तहरीर दी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...