गुरुवार, 28 मई 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल २९ मई 2020


🌞 ~ *आज का  पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 29 मई 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - ज्येष्ठ*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 09:55 तक तत्पश्चात अष्टमी*


⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा सुबह 06:58 तक तत्पश्चात मघा*


⛅ *योग - व्याघात रात्रि 10:07 तक तत्पश्चात हर्षण*


⛅ *राहुकाल - सुबह 10:45 से दोपहर 12:24 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:58*


⛅ *सूर्यास्त - 19:14* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *चैन की नींद के लिए* 🌷


☺ *चैन की नींद न आती हो, तो सिरहाने की तरफ कर्पूर जलाकर "ॐ" का गुंजन करें l सुबह -शाम जलाने से वायु दोष दूर होगा, लक्ष्मी प्राप्ति होगी, बुरे सपने नहीं आयेंगे l*


🙏🏻 *


            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷


🏡 *घर के मेन गेट के ठीक सामने किचन नहीं बनाना चाहिए। मेन गेट के एकदम सामने का किचन घर के सदस्यों के लिए अशुभ रहता है।*


💥 *उपाय ~ मेन गेट और किचन के बीच पर्दा लगा दें।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर करने के लिए*


🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार माता पार्वती शिवजी को पति के रूप में पाना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया था। शिवजी तप से प्रसन्न हुए और उन्होंने पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार कर लिया। आज भी यदि कोई लड़की सच्चे मन से शिवजी और माता पार्वती की पूजा करती है तो उसे भगवान की कृपा से मनचाहा वर मिल सकता है। साथ ही, इनकी कृपा से वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। शिवजी की कृपा पाने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं...*


1⃣ *अगर किसी लड़की के विवाह में अकारण ही देरी हो रही है या सुयोग्य वर नहीं मिल रहा है तो उसे शिवजी और माता पार्वती की नियमित रुप से पूजा करनी चाहिए ।*


2⃣ *शिवलिंग पर जल चढ़ाने और माता पार्वती की पूजा करने से पति से प्रेम प्राप्त होता है ।*


3⃣ *अगर कुंडली में विवाह से संबंधित दोष है तो हर गुरुवार का व्रत करना चाहिए । शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं ।*


4⃣ *वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए महिला को दो मुखी या गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करना चाहिए ।*


यदि आपके घर हमेशा कोई न कोई सदस्य बीमार रहता हो तो काली मिर्च से बीमारी से मुक्ति प्राप्त हो सकती है। आपको काली मिर्च के 8 दाने लेने हैं और घर के किसी एक कोने में दिए में डालकर जला देना है। घर में बीमारी होने की ऊर्जा को कम करने और दूर करने का बढ़िया उपाय है यह।


🙏🏻🌷🌻☘🌺🌼💐🌸🌹🙏🏻🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष - पॉजिटिव -


नयी जॉब मिलने की वजह से आपकी सैलरी में इजाफा हो सकता है जिसकी वजह से आपकी कई आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। यदि आप सरकारी परियोजनाओं में काम करते हैं, तो आप इस समय महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ उठाने का मौका देते हैं।


 


नेगेटिव - कैरियर के अन्य अवसरों के लिए, यह समय बहुत सकारात्मक नहीं है। आपको वांछित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आप कुछ बुद्धिमान लोगों के संपर्क में हैं, लेकिन आपको इससे कोई फायदा नहीं मिल पाएगा। अपने लक्ष्यों पर से ध्यान नहीं हटाएँ और कड़ी मेहनत करना जारी रखें।


लव - आपका रोमांटिक फ्रंट प्रेम और उत्साह से भरा हुआ है। यह समय आराम, आनंद और भोग करने का है जहाँ आपके निस्वार्थ प्रेम और चाहत को देखकर हर कोई आपकी तारीफ़ किये बिना नहीं रह पायेगा।


व्यवसाय - आपको राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में अच्छी बढ़ती की स्थिति रहेगी। आप अपने कामों को तय समय से करने के लिये किसी नैनो तकनीक का उपयोग करने में लगे हुये रहेंगे।


स्वास्थ्य - आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसीलिए अपने खान-पान का सही ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3


 


वृषभ - पॉजिटिव - चंद्रमा की स्थिति आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगी। इस अवधि में आपके बच्चे प्रगति करेंगे। आप अपने कार्मिक लक्ष्य के बिल्कुल समीप बने हुये रहेंगे। आप अपने मन को बिठाने तथा शारीरिक ऊर्जा को सकारात्मक क्षेत्रों में लगाने के लिये प्रयासरत बने हुये रहेंगे।


नेगेटिव - आपको भय उत्पन्न हो सकता है। अतः सावधानी एवं धैर्य को बनाये रखें। अतः संबंधित विषयों की जानकारी को जुटाते रहें। तो पुख्ता लाभ मिलता हुआ रहेगा। दूसरों के लिए कुछ अच्छा करें, बदले में आपके साथ भी अच्छा ही होगा।


लव - जीवन की तन्हाई या अकेलेपन से निजात पाने के लिये प्रेम के रंगों में खो जाएँ। आज फालतू के मामलों में न फंसे, जो काम ज़रूरी हैं उन्ही पर ध्यान दें।


व्यवसाय - आप पारिवारिक उपयोग के भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में व्यस्त रहेंगे। जिससे आप अपनी छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को संबंधित अधिकारियों के हवाले कर उन्हें संभालते हुये रहेंगे।


स्वास्थ्य - आपका शारीरिक नियंत्रण और परिश्रम आपको आगे तक लेकर जाएगा।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 6


 


मिथुन - पॉजिटिव - आप इस समय कई शानदार और प्रतिभाशाली लोगों की मदद भी ले सकते हैं इसलिए मेलजोल बढ़ने पर ध्यान दीजिये। आपको व्यवसाय के उद्देश्य से यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। यह यात्रा आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत लाभकारी साबित हो सकती है, और आप कुछ उत्कृष्ट ग्राहक संबंध विकसित करेंगे।


नेगेटिव - भाग्य से कर्मभावगत गत भी ग्रहों के गोचर का परिणाम अधिक शुभ नहीं है। जिससे विवेक से चलने की जरूरत रहेगी। अपने ज्ञान एवं शिक्षा को अच्छा बनाने के लिये अधिक परिश्रम की जरूरत बनी हुई रहगी है। अतः अपने प्रयासों को तीव्र करें, तो लाभ मिलता हुआ रहेगा।


लव - साथी की तलाश है तो थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि सब्र का फल मीठा होता है। विवाहित हो तो आज आपको रोमांस के वो पल मिलने वाले है जिनका इंतज़ार था। इन पलों का खुले दिल से स्वागत करें ताकि इन्हे और भी खास बना सके।


व्यवसाय - अपने कैरियर को और अच्छा बनाने के लिये प्रयासरत बने हुये रहेगे। संबंधित अधिकारियों को कुछ दिशा निर्देश देकर आ रही सुस्ती को दूर करने में लगे हुये रहेंगे।


स्वास्थ्य - गणेश जी कहते है कि आज आपको ख़राब स्वास्थ्य के कारण मेडिकल जाँच का सामना करना पड़ सकता है।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 2


 


कर्क - पॉजिटिव - यह समय बहुत ही सकारात्मक और लाभकारी साबित होता है। आप सीखने में बहुत तेज होंगे, और आपके लिए नई बारीकियों को समझना आसान होगा। आप बहुत प्रयास करेंगे और आप उस मुनाफे का अनुमान लगा पाएंगे जो आप कमा सकते हैं।


नेगेटिव - जो लोग घर से बाहर रहते हैं उनको इस समय अपने खर्चों पर नजर बनाए रखनी होगी, ऐसा हो सकता है कि दोस्तों के साथ आप घूमने फिरने जाएं और आवश्यकता से अधिक धन खर्च कर दें और उसके बाद आपके आर्थिक हालात खराब हो जाएं।


लव - आप अब कुछ बंधनों से बाहर निकल कर सुन्दर धुनों पर डांस करने के लिए तैयार हैं नए रिश्तों के बनने की संभावना हैं किंतु लापरवाह बर्ताव के कारण पछताना पड़ सकता हैं।


व्यवसाय - आप कारोबारी क्रिया-क्रलापों को अधिक महत्व देगे। आप दूरगामी यात्राओं में जाने को तैयार रहेंगे। कैरियर को उच्च बनाने के लिये आपको और सटीक अध्ययन करने की जरूरत बनी हुई रहेगी।


स्वास्थ्य - इस दौरान स्वास्थ आपका साथ नहीं देगा।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: 9


 


सिंह - पॉजिटिव - इस दौरान आप जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति करेंगे। गूढ़ विषयों को जानने में आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो शोध कार्यों में आपको सफलता मिलने के पूरे योग हैं। जिस संस्था में आप काम करते हैं वहां से भी इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है।


नेगेटिव - कुछ जातकों को अपनी पोजीशन से इस समय हाथ धोना पड़ सकता है और आपकी जगह आपके किसी विरोधी को उस जगह पर बिठाया जा सकता है। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपके पीठ पीछे आपके खिलाफ साजिशें कर सकते हैं, जिसकी वजह से ऑफिस के लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है।


लव - आपका परिपक्व व्यवहार फायदा दिलाएगा। अपने नए उत्साह और जुनून से आप सबके आकर्षण का केंद्र बनेंगे। हो सकता हैं कि लोग यह भूल जाएँ कि आपने क्या कहा, किंतु वो यह कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।


व्यवसाय - मंगल एवं शनि का दृष्टि संबंध होने से कुछ परेशानियों की स्थिति बनी हुई रहेगी। वैसे गुरू का संबंध परेशानियों को हल करने के लिये कारगर रहेगा।


स्वास्थ्य - आपकी संतान का स्वास्थ नाज़ुक रहेगा, इसीलिए उनका ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1


 


कन्या - पॉजिटिव - अपने रिश्तेदारों के घर घूमने जा सकते हैं जहां आप लोगों से मिलकर काफी प्रफुल्लित महसूस करेंगे। इससे आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।


नेगेटिव - कुछ जातको नयी नौकरी के लिये भी इस समय एप्लाई कर सकते हैं, यह फैसला आप निजी कारणों से भी ले सकते हैं और ऑफिस में होने वाली राजनीति से परेशान होकर भी। आर्थिक जीवन इस समय अच्छा रहने वाला है। लगातार परेशानियों के कारण आप निराश हो जाएंगे, लेकिन किसी भी मामले में हार न मानें।


लव - आपका करिश्मा नए रिश्तों के लिए मार्ग बना रहा है। मित्र और भाई बहन आपके साथ जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। आपका आवेग और महत्वाकांक्षा आज हर किसी को आश्चर्यचकित कर सकता है।


व्यवसाय - कामों में हो रही सुस्ती को दूर करने का विचार और जोर पकड़ सकता है। सरकारी एवं निजी स्तर पर कामों को गति देने में व्यस्त होगे। शुक्र का गोचर आपके कार्मिक एवं व्यवसायिक प्रयासों को सफलता के संकेत दे रहा है।


स्वास्थ्य - अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8


 


तुला - पॉजिटिव -आपके बच्चे इस दौरान घर की हालात को देखते हुए अपने खर्चों पर लगाम लगा सकते हैं जिसकी वजह से आप काफी बचत कर पाने में कामयाब होंगे। अगर आप स्टॉक मार्केट में पैसा लगाते हैं तो इस समय आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।


नेगेटिव - सफल होने का लक्ष्य बना रहे हैं, तो पूरी ईमानदारी के साथ कुछ शानदार प्रयास करने के लिए तैयार रहें। छात्रों को शैक्षणिक संस्थान की पसंद से संबंधित गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं होना चाहिए और उन्हें अच्छे प्रयासों को जारी रखना चाहिए।


लव - कोई खास दोस्त या सहकर्मी आपकी तरफ आकर्षित हो रहा हैं और हो सकता हैं कि आने वाले समय में यह संबंध और भी मजबूत हो। नेटवर्किंग इस रिश्तों के लिए जादू का काम करेगी।


व्यवसाय - आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आप अपने विरोधियों एवं शत्रुओं को पराजित करने में सक्षम बने हुये रहेंगे।


स्वास्थ्य - सेहत में पहले से अधिक जोश एवं स्फूर्ति की स्थिति बनी हुई रहेगी। जिससे आप अपने कामों को और सही से करने में लगे हुये रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - धार्मिक कार्यों को करने में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप जरुरतमंदों की सहायता के लिये आगे आएंगे। अपने घर के किसी सदस्य के साथ धार्मिक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। गोचरीय स्थिति में आपको अपने पिछले कामों का अच्छा फल प्राप्त हो सकता है।


नेगेटिव - आपको पारिवारिक जीवन में सामान्य फल मिलेंगे। आपके पिता जी के पक्ष का कोई रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद इस समय मांग सकता है। हालांकि आपको पैसा देने से पहले उनकी विश्वसनीयता को ज़रुर जान लेना चाहिए, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है।


लव - आपके भाग्य में गुदगुदाने वाले रोमांटिक पल हैं। आज कुछ ऐसा करें जिससे आपके सोलमेट को खास महसूस हो। आप आज जो भी करेंगे उसका प्रभाव आपके भविष्य में देखने को मिलेगा। याद रखें, एक आदर्श परिवार की शुरुआत परफेक्ट कपल है।


व्यवसाय - प्रयासों को जारी रखने में फायदा रहेगा। यदि आप किसी विदेश के कामों से संबंध रखते है या फिर बडे़ व्यापारी है तो आपको इस गोचर से लाभ बना हुआ रहेगा।


स्वास्थ्य - सेहत में कमजोरी का दौर आ सकता है। अतः भोजन करते वक्त अन्य क्रिया-कलापों से दूर रहें। तथा प्रसन्न मन से भोजन करें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2


 


धनु - पॉजिटिव - यदि आप नौकरी पेशा हैं और लंबे वक्त से किसी संस्था से जुड़े हैं तो इस समय आपकी सैलरी में इज़ाफा होने की पूरी संभावना है। आपके करियर जीवन में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं और आप जॉब छोड़ने या नयी जॉब पाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।


नेगेटिव - आपको कार्यक्षेत्र में बहुत संभलकर चलना होगा, आपका कोई करीबी सहकर्मी ही आपकी शिकायत सीनियर्स से कर सकता है। आपको किसी भी बात को लेकर घमंड करने से बचना चाहिये। जो छात्र विदेशों में जाकर पढ़ना चाहते हैं उन्हें अपने प्रयास बढ़ाने होंगे।


लव - आज आप कुछ मज़े करने के मूड में हैं, खुश रहना आपकी प्राथमिकता है। एक नए रिश्ते की भी संभावना है इसलिए अपने व्यवहार को सकारात्मक रखें।


व्यवसाय - राहू का गोचर आपकी मुश्किलों में इजाफा करने वाला रहेगा। जिससे धन अधिक व्यय होने की स्थिति रहेगी। किसी परिवार के सदस्य से तनाव एवं लेन-देन तथा प्रशासन के कामों में परेशानियो का दौर रहेगा। जिससे आप परेशान रहेंगे।


स्वास्थ्य - अपने दैहिक तंदुरूस्ती के लिये पहले से अधिक अपने खान-पान का ध्यान देते हुये रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8


 


मकर - पॉजिटिव - आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।


नेगेटिव - यदि आपके पास कोई नया आइडिया है जिसे लागू करने से कंपनी को फायदा हो सकता है तो सीधे अपने बॉस से बात करें किसी अन्य को यह आइडिया शेयर न करें। अगर आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं तो ऐसी चीजों का सेवन करने से बचें जो आपके स्वास्थ्य के लिये सही नहीं हैं।


लव - आपका कूल रवैया और मच्योर स्वभाव आपको आकर्षण का केंद्र बनाएगा। याद रखें लोग यह भूल जाते हैं कि आपने क्या कहा था लेकिन यह नहीं भूलते कि आपका व्यवहार कैसा था।


व्यवसाय - अपनी आमदनी को और अच्छा बनाने हेतु पुनः कुछ नये हथकण्ड़ों को अपनाने पर जोर देते हुये रहेंगे। यानी कार्य एवं उत्पादन तो बढे़गा। किन्तु आमदनी कम और व्यय अधिक रहने की संभावना बनी हुई रहेगी।


स्वास्थ्य - आपको रोग एवं पीड़ाओं की स्थिति हो सकती है। अतः उचित चिकित्सीय परामर्श लें।


भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9


 


कुंभ - पॉजिटिव - अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं। इस यात्रा से वहीं आपके भाई या बहन को इस समय जॉब के संबंध में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप अभी तक कुंवारे हैं तो इस माह आपकी शादी की बातें घर पर हो सकती हैं।


नेगेटिव - जिन जातकों के बच्चे अभी छोटे हैं उन्हें अपने बच्चों का विशेष ध्यान इस दौरान रखना होगा क्योंकि उनकी तबियत इस माह बिगड़ सकती है। बीते दिनों में काम के प्रति जो लापरवाही आपने की है उसकी वजह से कंपनी के अंदर ही आपको अपने डिपार्टमेंट से किसी और डिपार्टमेंट में भेजा जा सकता है।


लव - घरेलू मामले आज आपको बिजी रखेंगे, जिससे आपको अपने दिलबर के लिए समय नहीं मिलेगा लेकिन कॉल करके या मैसेज के माध्यम से " आई लव यू" बोल कर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।


व्यवसाय - धैर्य जरूरी होगा। आपको कारोबारी जीवन में स्वतः ही निगरानी को बढ़ाने की जरूरत रहेगी। जिससे अनुमानित व्यापारिक लाभ को प्राप्त करने में बढ़त बन सकेगी।


स्वास्थ्य - यदि कोई पहले से पीड़ा चली आ रही है। तो उसके ठीक होने के पूरे अवसर बने हुये रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 7


 


मीन - पॉजिटिव - पारिवारिक जीवन में खुशी की स्थिति होगी। जिससे आप प्रसन्न होगे। मंगल एवं शनि का गोचर आपके सुख एवं मंगल कल्याण को निर्मित करने में लगे हुये रहेंगे। जिससे आपको कार्मिक एवं व्यवसायिक जीवन में प्रगति हासिल होती रहेगी।


नेगेटिव - पिता के साथ आपके संबंधों में कुछ दूरी आ सकती है। काम को टालने की आपकी आदत अच्छी नहीं है इसलिये जिस काम को आपने शुरु कर दिया है उसे जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करें। अपने कार्यक्षेत्र में इस समय कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।


लव - प्यार के रिश्ते में समझौता करना और दूसरे के पसंद के अनुसार अपने आपको ढ़ालना प्यार का सुबूत है। अगर सा, थी की तलाश में हैं तो आपकी तलाश अब ख़त्म होगी।


व्यवसाय - फिल्म, कला, संवाद, सूचना, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में बढ़त अर्जित करने पर विचार होगा। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। यात्रा एवं प्रवास के मामलों में आपका मन कुछ उदास हो सकता है।


स्वास्थ्य - आपकी सेहत पहले से अधिक अच्छी बनी हुई रहेगी। आप अपने सेहत के प्रति अधिक सक्रिय होगे।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4


 


जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं।


 


आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


 


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...