टीआर ब्यूरो
सहारनपुर।कोरोना पीड़ितों का करने वाले डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 14 दिन के लिए कवारेंटाइन हो गए। 26 अप्रैल तक डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ कवारेंटाइन रहेंगे। इसके बाद ही ड्यूटी पर लौटेंगे। जो डॉक्टर अब कोरोना संक्रमितों को देख रहे। यह भी कवारेंटाइन होंगे। कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ। दिन प्रतिदिन कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक जिले में 86 लोग कोरोना पीड़ित हैं। लगातार संख्या बढ़ने से अफसरों की चिंता बढ़ रही हैं।
कोरोना पॉजिटिव फतेहपुर सीएचसी, ग्लोकल मेडिकल कॉलेज और राजकीय मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल बनाया गया हैं। फतेहपुर कोविड अस्पताल में 30 मार्च से कोरोना पोजिटिवो को देख रहे छह डॉक्टर और चार स्टाफ नर्स को कवारेंटाइन कर दिया गया। 26 अप्रैल सभी डॉक्टर और स्टाफ नर्स बिहारीगढ़ स्थित पेंजो रिसोर्ट में कवारेंटाइन रहेंगे। इनके बाद जो डॉक्टर अब ड्यूटी कर रहे हैं वह भी 26 अप्रैल के बाद कवारेंटाइन होंगे।
क्वारंटाइन डॉक्टर व स्टाफ नर्स जिनके नाम डॉक्टर सर्वेंद्र सिंह, डॉक्टर मुकेश, डॉक्टर रोहित वालिया, डॉक्टर संजीव, डॉक्टर सुमित और स्टाफ नर्स में प्रियंका, विभा, नीलम, रोनिका आदि हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बीएस सोढ़ी ने बताया कि
फतेहपुर कोविड अस्पताल में कोरोना पीड़ितों को देख रहे छह डॉक्टर और चार मेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया। इनकी जगह दूसरे डॉक्टर ड्यूटी पर हैं। 26 अप्रैल तक क्वारंटाइन रहेंगे। इसके बाद ही दोबारा आएगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें