मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

भाजपा नेत्री व भाजपा नेता के ड्राइवर के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव  


मेरठ। कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में भी मुजफ्फरनगर में सात, सहारनपुर में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार देर रात जारी रिपोर्ट में बुलंदशहर में भाजपा नेत्री, फार्मासिस्ट सहित तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिजनौर में भी मेरठ के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  मंगलवार को मेरठ, सहारनपुर मंडल और बिजनौर में 15 नए केस की पुष्टि हुई है। 
सोमवार देर रात सीएमओ बिजनौर ने मेरठ के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की। इसी तरह बुलंदशहर डीएम और सीएमओ ने मेरठ मेडिकल कालेज की लैब से जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट, एक भाजपा नेत्री सहित तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कही। इस तरह बुलंदशहर में अब तक कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 23 हो गई है।  उधर, सहारनपुर जिले में भी दो कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है तो रायबरेली में सहारनपुर के 19 जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह सहारनपुर में अब कुल संक्रमितों की संख्या 88 हो गई है।  मेरठ में मंगलवार को महानगर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी के ड्राइवर और कार्यकारिणी सदस्य के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. राजकुमार के अनुसार अब कुल केस 82 हो गए हैं। भाजपा नेता खुद होम क्वारंटाइन हो गए हैं तो ड्राइवर के परिवार को मुल्तान नगर से स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वारंटाइन करने ले गई है। सात सदस्यों का सैंपल भी लिया जा रहा है। भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया है।                    


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...