🌞 🕉~ आज का पंचांग ~ 🕉🌞
।। श्री हरि : ।।
⛅ दिनांक - 22 अप्रैल 2020
⛅ दिन - बुधवार
⛅ विक्रम संवत - 2077
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - ग्रीष्म
⛅ मास - वैशाख
⛅ पक्ष - कृष्ण
⛅ तिथि - पूर्ण रात्रि तक अमावस्या
⛅ नक्षत्र - दोपहर 01:18 तक रेवती
⛅ योग - रात्रि 10:18 तक विष्कम्भ
⛅ राहुकाल - दोपहर 12:25 से 02:01
⛅ सूर्योदय - 06:15
⛅ सूर्यास्त - 18:59
⛅ दिशाशूल - उत्तर दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, अमावस्या वृद्धि तिथि
💥 विशेष - अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌷 स्कन्दपुराण के प्रभास खंड के अनुसार
"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"
🍲 जो व्यक्ति अमावस्या को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।
🌷 समृद्धि बढ़ाने के लिए 🌷
🌙 कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।
🙏🏻 दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।
🌷 खेती के काम में ये सावधानी रहे 🌷
🚜 ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं, जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ...अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये", तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी।
🙏🏻 *-
सुबह अपनी हथेलियों को देखने से लक्ष्मी, सरस्वती, और हरि के दर्शन होते है। जिससे धन, ज्ञान और सुख की प्राप्ति होती है।
कहते है जिसकी सुबह अच्छी होती है उसका पूरा दिन अच्छे से बीतता है। शास्त्रों में भी इस बात पर जोर दिया गया है कि सुबह की शुरूआत अच्छी होने पर दिन भी अच्छा होता है और इसी अच्छे दिन की कामना करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के नुस्खे अपनाते है। ऐसी ही एक परंपरा है कि सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखना चाहिए इससे कईं लाभ प्राप्त होते हैं।
कर दर्शनम् के एक परंपरा है जिसमें आप सुबह उठते ही अपने दोनों हथेलियों को आपस में मिलाएं और फिर खोल लें औप इस मंत्र का उच्चारण करें-
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥
अर्थात- (मेरे) हाथ के आगे वाले भाग में महालक्ष्मी, मध्य भाग में सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु का निवास है। मैं इन्हें प्रणाम करता/करती हूं, इनके दर्शन करता/करती हूं।
तत्पतचात धरती को छू के प्रणाम कर पैर रखै।
हाथों का ही दर्शन आवश्यक क्यों होता है: हमारी संस्कृति में कर्म करते रहने का संदेश दिया गया है। हमारे जवन के चार आधार है धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष जो व्यक्ति इन चारों आधार के लिए काम करता है उससे भगवान खुश रहते है और अपना कृपा उसपर बनाए रखते हैं। केवल अपने कर्मों से हम अपने जीवन को स्वर्ग की ओर या नर्क की ओर ले जा सकते हैं।
मेष -
आज का दिन आपके लिए बीती बातों से आगे बढ़ने का है। अतीत को छोड़कर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान दें। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं, जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और आध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें।
वृष -
आज आप अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। मन में कुछ चीजों को लेकर भटकाव या विचलन हो सकता है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।
मिथुन -
आज आपके लिए दिन अत्यधिक ऊर्जा और सफलता से भरा दिन है। धन लाभ के योग हैं। परिस्थिति इतनी बुरी नहीं जितना आप सोच रहे हैं। किसी और के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करें, आपको एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। अपनी ज़रूरतों के लिए इतना परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। यह सोचिए कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं, जिससे किसी के जीवन में खुशियां आएं।
कर्क -
आज आप कुछ बुरी परिस्थितियों से बाहर निकल सकते हैं। किसी काम में समझौता नहीं करना होगा। चीजें आपके फेवर में रहेंगी लेकिन अपने मूड स्विंग और भावानों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, कोई ऐसा काम भी करें जिससे आपको खुशी मिलती हो। जीवन में यदि कोई रुकावट आ रही है तो वह केवल आपके आत्मविश्वास की कमी है। अपने आप पर पूरा भरोसा बनाएं रखें।
सिंह -
आज आपके कामों में कुछ लोग विघ्न डालने का प्रयास कर सकते हैं। अपने और परायों में पहचान कराने वाला दिन साबित हो सकता है। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी इच्छाएं जल्द पूरी होंगी।
कन्या -
आज आपके लिए कुछ ऐसी परिस्थितियों वाला हो सकता है, जो आपको थोड़ा विचलित करें। उसका जितनी जल्द सामना करेंगे तभी उसका हल निकलेगा नहीं तो परिस्थिति और भी बिगडती जाएगी। यदि किसी की बात आपको अच्छी नहीं लगी तो मन में बदले की भावना रखने की बजाय उस व्यक्ति से साफ़ बात करें। आज किसी की बातों में न आयें, किसी और की बात पर सोच विचार कर के ही भरोसा करें नहीं तो आपको धोखा हो सकता है।
तुला -
आज आपके लिए विपरीत परिस्थितियों में अपने लिए सकारात्मकता खोजने का दिन है। वर्तमान में जीने का प्रयास करें, ऐसा न हो की आप आज के सुन्दर पलों को गवा दें और जीना ही भूल जाएँ। अपने जीवन में आज अपने वरदान को देखने का प्रयास करें। आपको बहुत से सुन्दर अवसर मिल रहे हैं जीवन में उन्नति के लिए, उन्हें जाने न दें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ में काफी संतुलन बनाना होगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार करलें, किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में भलाई है। यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। आपकी योग्यता में कोई कमी नहीं है।
धनु -
आज का दिन आपके लिए अपने काम को बहुत ज्यादा टालने का नहीं है। किसी और की सलाह या मंज़ूरी के लिए इंतज़ार न करें, वह करें जो आपको उचित लगे। बहुत से विकल्प लाएगा। यदि जीवन में ऐसी स्थिति आपको निर्णय लेने कि आवश्यकता है, तो निर्णय वह लें जो आपके दिल से हो, न कि दिमाग से, सामाजिक रीतियों को ध्यान में रखकर नहीं। यदि नौकरी से संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं तो आज इस दिशा में कदम अवश्य उठाएं।
मकर -
आज आपके लिए दिन थोड़ा विवाद या बहस वाला हो सकता है। जीवनसाथी से किसी मामले में बहस हो सकती है या दोस्तों के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। छोटी छोटी बातों को दिल पर न लें। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यर्थ चिंताओं में आज का दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं। पुरानी बातों को सोचने से कोई लाभ नहीं।
कुंभ -
आज आपके लिए कुछ अच्छे संकेतों वाला दिन रह सकता है। आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे। मेहनत फल लाएगी और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। अपने जीवन को दूसरों के लिए आदर्श बनाएं। किन्तु इस प्रक्रिया में अपने महत्त्व को कम न होने दें। दूसरों की सहायता करना अच्छी बात है किन्तु अपना नुकसान करके किसी और की सहायता न करें। इससे किसी का भला नहीं होगा। मदद उसकी करें जो उसके योग्य हो।
मीन -
आज आपको अपने स्वभाव के अनुरूप ही काम करने होंगे। किसी भी मामले में आपका स्वभाव के विपरीत जिद्दी होना नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने आप में धीरज रखें और अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें ताकि आपकी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचे। काम काज में वृद्धि के आसार हैं।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।
जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।
नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें