शनिवार, 25 अप्रैल 2020

अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, होगा कल्याण


अक्षय तृतीया का दिन हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत खास होता है। यह दिन पूर्ण रूप से शुभ होता है, इस दिन कुछ खास करने के लिए मुहूर्त शोधने की कोई आवश्यकता नहीं होती।
गहने खरीदना
यही वजह है कि अक्षय तृतीया के दिन गहनों की खरीददारी के अलावा, विवाह से संबंधित कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन लोग सोने-चांदी के गहने खरीदना शुभ मानते हैं लेकिन साथ ही साथ सामुहिक शादियां भी इसी दिन करवाई जाती हैं।
लेकिन वे लोग जिनकी शादी का मुहूर्त ना निकल पा रहा हो या फिर निकट भविष्य में कोई अच्छा मुहूर्त ना हो वे लोग भी अक्षय तृतीया के दिन विवाह कर लेते हैं, इसकी वजह यही है कि अक्षय तृतीया का यह दिन अत्याधिक शुभ होता है।
चमत्कारी उपाय
यह दिन अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण होता है लेकिन इस दिन किए गए कुछ खास उपाय इसे आपके लिए और भी फायदेमंद बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या हैं वे चमत्कारी विशेष उपाय।
देवी लक्ष्मी के चरण
अक्षय तृतीया के दिन गहने खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि ऐसा करने से बरकत होती है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दिन चांदी से बनी मां लक्ष्मी की पादुका घर में लाएं और नियमित रूप से इसकी पूजा होती है। देवी लक्ष्मी के चरण जहां भी पड़ते हैं वहां बरकत अवश्य आती है।
11 कौड़ियां
अक्षय तृतीया के दिन गिनकर 11 कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थान पर रख दें। यह उपाय धन की देवी लक्ष्मी को आकर्षित करने की क्षमता रखता है। यह एक तंत्र प्रयोग भी है। 
केसर और हल्दी
नियमित तौर पर देवी लक्ष्मी की केसर और हल्दी से पूजा करना, घर में चल रही आर्थिक परेशानियों से मुक्ति दिलवाता है। 
एकाक्षी नारियल
एक आंख वाले नारियल, जिसे एकाक्षी नारियल भी कहते हैं, को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी पूजन करते हुए एकाक्षी नारियल को मंदिर में अवश्य रखें।
पूर्वजों का आशीर्वाद
इस दिन आप अपने पूर्वजों को पसन्न करके उनका अशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं। आपको पानी से भरा कल्श, पंखा, खड़ाऊं, छाता, सत्तू, ककड़ी, खरबूजा, फल और शक्कर का दान करना चाहिए। इसे पितृ गण प्रसन्न होते हैं।
दान
अक्षय तृतीया के दिन गौ, भूमि, तिल, सोने, घी, वस्त्र, गुड़, चांदी, नमक, शहद दान करने का महत्व बहुत ज्यादा होता है। 
निर्धन लोगों में भोजन, वस्तुओं का दान आपको फल दिलवाता है। अपने सेवक को वस्तुएं दान करें, उनकी जरूरतों को पूरा करें। ये उपाय आपको अवश्य ही लाभ दिलवाएगा। इस दिन कन्या को अत्याधिक महत्वपूर्ण माना गया है इसलिए इस दिन विवाह भी संपन्न किए जाते हैं। 
पौराणिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया का दान सीधे सूर्य लोक में प्राप्त होता है। इस दिन जो व्रत रखता है उसे बुइद्धि और धन, दोनों ही प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी कार्य किए जाते हैं वे अक्षय होते हैं इसलिए अक्षय तृतीया के दिन अच्छे कर्म ही किए जाते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...