मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा हत्या का सफल अनावरण मृतक के भाई को गिरफ्तार किया गया।
वादी श्री सहेन्द्र पुत्र मान सिंह नि0 ग्राम डूंगर थाना फुगाना जिला मु0नगर ने दिनांक 27.03.2020 को जंगल ग्राम राजपुर छाजपुर में खेत में जई काटते समय खुद के भतीजे निखिल पुत्र परण सिंह नि0 ग्राम डूंगर थाना फुगाना जनपद मु0नगर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसका सफल अनावरण करते हुये मृतक के भाई अंकुर मलिक पुत्र परण सिंह को आज दिनांक 31.03.2020 को जंगल ग्राम राजपुर छाजपुर से समय 09.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल तमंचा व खोका कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
अवगत कराना है कि अभियुक्त अंकुर मलिक एक आवारा एवं मनचला किस्म का है जो उल्टा सीधा खर्च करके अपने भाई निखिल से अपने खर्चे के लिये और अधिक रुपये देने का दवाब बनाता था तथा नाजायज मांग करता था जिसका निखिल विरोध करता था। इसी बात से क्षुब्ध होकर खुद पर रोक टोक को खत्म करने हेतु अभियुक्त अंकुर द्वारा अपने बडे भाई निखिल की खेत में जई काटते समय गोली मारकर हत्या करने कर दी गयी थी।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 105/2020 धारा 302 भादवि0 थाना बुढाना
2. मु0अ0सं0 110/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बुढाना
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. SHO श्री कुशलपाल सिंह
2. SSi श्री जितेन्द्र सिंह यादव
3. Si श्री जयप्रकाश सिंह
4. कां0 954 जितेन्द्र सिंह
मंगलवार, 31 मार्च 2020
गोली मारकर हत्या करने के संबंध में मृतक के भाई को गिरफ्तार किया
Featured Post
जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। अत्यधिक वर्षा के कारण कल मुजफ्फरनगर के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 वीं तक के स्कूलों में भी अव...
-
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चीला नहर के पास स्थित इवाना रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ कि...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें