मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 17 मार्च तक किसानों की बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ। ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या नहीं सुधरी एवं चकबंदी विभाग के उत्पीड़न से किसानों निजात नहीं मिली तो 18 मार्च को भारतीय किसान संगठन विशाल प्रदर्शन कर आरपार का संघर्ष करेगा।
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संगठन के कलक्ट्रेट परिसर में धरने के दौरान ठाकुर पूरन सिंह ने जिला प्रशासन को तत्काल फसलों के नुकसान का आंकलन कराकर इसका मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने चीनी मिलों पर बढ़ते बकाया गन्ना मूल्य पर प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि मिलों के खिलाफ दबाव बनाकर तत्काल गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाना चाहिए। साथ ही जिन गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है वहां पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है इस पर रोक लगे।
ठाकुर पूरन सिंह ने ग्रामीण इलाकों में बिजली की समस्या पर भी प्रशासन को घेरा। इससे पूर्व भारतीय किसान संगठन के धरने पर वरिष्ठ नेता ललित राणा, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष दीपक सोम, सहारनपुर जिलाध्यक्ष अजब सिंह एवं बबली शर्मा आदि ने भी अपने विचार रखें। धरनाप्रदर्शन में खराब मौसम के बावजूद काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे। शाम साढ़े पांच बजे भारतीय किसान संगठन की ओर से एडीएम प्रशासन अमित सिंह को ज्ञापन दिया गया इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
शुक्रवार, 13 मार्च 2020
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ तो 18 को प्रदर्शन
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें