गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020

बचपन प्ले स्कूल मे शिवरात्री का आयोजन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित बचपन प्ले स्कूल मे शिवरात्री का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चे अलग अलग वेशभुषा मे सज कर आये। सभी बच्चे शिव, पार्वति, नंदी, शिवगण आदि का रूप लेकर प्रस्तूत हुए। सभी नन्हे नन्हे बच्चे भगवान शिव की भंाति आलौकिक दिख रहे थे। सर्वप्रथम बचपन की अध्यापिकाओं ने भगवान शिव की अलग अलग कथाऐं बच्चो को सुनाई जिन्हे बच्चो ने बहुत ध्यान से सुना। ये कहानियां ज्ञान और बुद्वि के विशाल भंडार हैं जिनका प्रयोग मनुष्य जीवन से बुराईयो को दूर करने के लिए किया जा सकता है। स्कूल की अध्यापिकाओं ने बच्चो को बताया कि आज के पावन दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती का शुभ विवाह सम्पन्न हुआ। ये दिन बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।
नन्हे मुन्हे बच्चो ने भगवान शिव की टोली को बहुत प्रभावी एवं बेहतरीन ढंग से प्रस्तूत किया। अरमान, आध्या, आराध्या, अनाएशा, दिवयांशा, अधिराज, आदित्य, अवंतिका, राधिका, अगम, अनिक आदि ने अपने आर्कषक रूप से सभी का मन मोह लिया। बचपन की पूरी टीम का सहयोग सराहनीय रहा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...