रविवार, 9 फ़रवरी 2020

आज का पंचांग 10 फरवरी 2020


🌞 ~ *आज का पन्चांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 10 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - सोमवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 09:44 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - मघा शाम 05:06 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*
⛅ *योग - शोभन सुबह 11:33 तक  तत्पश्चात अतिगण्ड*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:30 से सुबह 09:54 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 07:13*
⛅ *सूर्यास्त - 18:32* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - गुरु प्रतिपदा, द्वितीया क्षय तिथि*
 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिये* 🌷
🙄 *रात को पैर के तलवों में घी की मालिश करायें इससे आँखों की रोशनी बढ़िया रहेगी | आँखों की तकलीफ ज्यादा है तो रविवार को नमक मिर्च ना खायें आँखों की रोशनी बढ़िया रहने लगेगी |*
🙏🏻
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सभी बीमारियों से बचने के लिए पञ्चगव्य पान* 🌷
🐄 *कैसी भी बीमारी हो, गाय का दूध, दही, गौझरण, गाय के गोबर का रस और गाय का घी ये पांच चीजें और थोड़ा सा पानी मिलाकर पंचगव्य बनाया जाता है | कटोरी भरकर पियें कैसी भी बीमारी हो उसको नाश होना ही है |*
🙏🏻 -
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अष्ट लक्ष्मी प्राप्ति मंत्र* 🌷
🙏🏻 *सदगुरू की कृपा से अष्‍टलक्ष्‍मी (अदि लक्ष्मी,धान्य लक्ष्मी, धन लक्ष्मी,धैर्य लक्ष्मी,गज्ज लक्ष्मी, संतान लक्ष्मी ,विद्या लक्ष्मी,विजय लक्ष्मी) प्राप्‍त हो जाती है ....रोज यह मंत्र बोलकर अष्‍टलक्ष्‍मी का आवाहन कर सकें तो गुरूकृपा से यह सहज में प्राप्‍त हो जाती है -*
🌷 *सिद्धि बुद्धि प्रदे देवि भुक्ति मुक्ति प्रदायिनि |*
*मंत्रपूर्ते सदा देवि महालक्ष्‍मी नमोस्‍तुते ||*
*नमस्‍तेस्‍तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते |*
*शंखचक्रगदाहस्‍ते महालक्ष्‍मी नमोस्‍तुते ||*
🌷 *ॐ श्रीमहालक्ष्‍म्‍यै नम:* 
🌷 *ॐ श्रीमहालक्ष्‍म्‍यै नम:*
🙏🏻 *गुरूकृपा से सब प्रकार की लक्ष्‍मी सुख शांति आदि की प्राप्ति होती है । जहां गुरूकृपा, वहां ये स्‍वयं आ जाती है ।*
🙏🏻 *तुम्‍हरी कृपा में सुख घनेरे । उनकी कृपा में सुख ही सुख है ।*



        🌞 *~   हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻तुलसी किस दिन नही तोड़नी चाइये?


रव‍िवार को भगवान विष्णु को सर्वाधिक प्रिय माना जाता है। वहीं तुलसी भी विष्णु प्र‍िया मानी जाती हैं। इसलिए रव‍िवार के द‍िन तुलसी के पत्‍ते नहीं तोड़े जाते हैं। 
वहीं सप्‍ताह के सातों द‍िनों में रवि और मंगल को क्रूर तो शनि को अशुभ वार माना जाता है। इसलिए मंगल और शन‍िवार को भी तुलसी के पत्‍ते तोड़ना न‍िषेध है। साथ ही एकादशी भी तुलसी को प्र‍िय है। देवउठनी एकादशी के द‍िन ही तुलसी व‍िवाह संपन्‍न कराया जाता है। इसलिए एकादशी पर तुलसी के पत्‍ते नहीं तोड़ने चाह‍िए।  


पंचक
       26जनवरी 5.40pm से 31 जनवरी 6.10pm तक
23फरबरी 12.29am से 28फरबरी 1.08am तक
एकादशी
            5फरबरी बुधवार 
             19फरबरी बुधवार
प्रदोष 
          6फरबरी शुक्रवार
          20 फरबरी बृहस्पतिवार
पूर्णमासी
            9फरबरी रविवार
अमावस्या
            23फरबरी रविवार
महाशिवरात्रि
                  21फरबरी शुक्रवार
कारोबार महूर्त
                     1 ;21;26;28 फरबरी
नया वाहन महूर्त
                      1;21;28फरबरी
ग्रह प्रवेश महूर्त
                      14;24;26फरबरी
नींव पूजन महूर्त
                     1;14;24;26;28फरबरी


मेष-
सकारात्मक-लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। लेखकों, विद्यार्थियों और कहानीकारों के लिए अच्छा समय है। धनार्जन होता रहेगा।
नकारात्मक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
प्रेम-अच्छी स्थिति दिख रही है। बस भावनाओं में बहकर तू-तू, मैं-मैं की स्थिति न आने दें।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छा दिख रहा है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।


वृषभ-
सकारात्मक-भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। आगे बढ़ें। इस तरह की योजनाओं को कार्यरूप दें। घर में कुछ उत्सव हो सकता है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-प्रेम परवान चढ़ रहा है।
व्यवसाय-स्थिति सुधरती जा रही है।
सेहत-रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। वैसे स्थिति में सुधार हो रहा है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें।


मिथुन-
सकारात्मक-जो भी आपने योजना बनाई है, उसे कार्यरूप दें। निरंतर आगे बढ़ेंगे।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-स्थिति निरंतर अच्छी होती जा रही है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति होगी। हड्डियों के रोगों से सावधान रहिएगा।
उपाय-शनिदेव को प्रणाम करें। अच्छा होगा।


कर्क-
सकारात्मक-गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। धनागम होता रहेगा।
नकारात्मक-पूंजी निवेश अभी मत कीजिए।
प्रेम-बढ़ोत्तरी होगी।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति दिखाई पड़ रही है।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-बजरंग बली का दर्शन करें। सूर्यदेव को जल दें और अच्छा होगा।


सिंह-
सकारात्मक-चार चांद लग रहा है। नायक-नायिका की भांति चमक रहे हैं। बहुत अच्छी स्थिति है। निरंतर तरक्की कर रहे हैं।
नकारात्मक-
प्रेम-प्रगाढ़ता आ रही है।
व्यवसाय-लाभ हो रहा है।
सेहत-सुधार हो रहा है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।


कन्या-
सकारात्मक-शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कोई नुकसान नहीं होगा।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। बेवजह भी थोड़ी चिंता करेंगे।  
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।
सेहत-ठीक स्थिति है। कोई समस्या नहीं है।
उपाय-कोई हरी वस्तु अपने पास रखें और अच्छा होगा।


तुला-
सकारात्मक-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखिएगा।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति होगी।
व्यवसाय-बढ़ोत्तरी होगी।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-भगवान शिव का दर्शन करें।


वृश्चिक-
सकारात्मक-राज सत्ता पक्ष का लाभ मिलेगा। प्रमोशन के चांसेज बनेंगे। राजनीतिक रूप से अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-अक्रामकता से बचें।
प्रेम-पहले से काफी सुधर गई है स्थिति।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति है।
उपाय-लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें। हनुमान जी का दर्शन करें।


धनु-
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी हो रही है। भाग्यवश कोई काम बन रहा है। जीवन में तरक्की कर रहे हैं। जीवन में तरक्की कर रहे हैं। धार्मिक यात्रा कर रहे हैं।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति हो रही है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति हो रही हे।
सेहत-सुधार हो रहा है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें। केसर का तिलक लगाएं


मकर-
सकारात्मक-परिस्थितियों से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज का दिन थोड़ा बचकर पार करें।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मां काली का दर्शन करें।


कुंभ-
सकारात्मक-उर्जावान बने रहेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-नवप्रेम का आगमन हो सकता है। शादी तय हो सकती है।
व्यवसाय-नया रोजगार मिल सकता है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-गणेश जी की वंदना करें


मीन-
सकारात्मक-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
नकारात्मक-अति आत्मविश्वास से बचें।
प्रेम-बढ़ोत्तरी होगी।
व्यवसाय-निरंतर अच्छी स्थिति चल रही है।
सेहत-थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 
शुभ वर्ष : 2021, 2026, 2044, 2053, 2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...