मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023

असदुद्दीन ओवैसी के समधी ने किया सुसाइड, घर पर खुद को मारी गोली


हैदराबाद । जाने-माने ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट मजहरुद्दीन अली खान ने बंजारा हिल्स स्थित अपने घर में लाइसेंसी हथियार से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।ओवैसी अस्पताल में काम करने वाले मजहर अली एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की दूसरी बेटी के ससुर हैं। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) जोएल डेविस ने कहा कि मजहरुद्दीन अली खान को अस्पताल से और अन्य लोगों ने कॉल किए तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।कुछ परिचितों ने घर पर काम करने वाले लोगों से संपर्क किया। जिन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उन्हें खून से लथपथ पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। उनके पास पिस्टल थी। हथियार को जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।कुछ महीने पहले मजहर अली के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया था।

मुजफ्फरनगर देवबंद के लिए निकले यशवीर महाराज को रूड़की चुंगी पर रोका, धरना शुरू




 मुज़फ्फरनगर- आज कट्टर हिंदुत्व वादी धर्मगुरु की पहचान रखने वाले स्वामी यशवीर महाराज भारी संख्या में लोगों के साथ देवबंद के लिए कूच कर रहे हैं

 स्वामी यशवीर महाराज ने जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी को शास्त्रार्थ की चुनौती दे रखी है।।

दिल्ली में जमीयत उलेमा ए हिंद के महाधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी द्वारा की गई टिप्पणी से आहत हैं स्वामी यशवीर महाराज।।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला सहित कई हिंदू संगठन के लोग इस यात्रा में  शामिल है।

रूड़की चुंगी पहुंचते ही पुलिस ने यात्रा को रोक दिया। जिसके बाद यशवीर महराज और उनके अनुयायियों ने बीच सड़क में धरना दे दिया। आरती और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। 

मुजफ्फरनगर में फिर तेंदुआ दिखने से दहशत


मुजफ्फरनगर । रतनपुरी इलाके में राजदरबार परमात्मानंद आश्रम के पास राजबाहे की पटरी पर तेंदुए की झलक दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। जिसके बाद गांव में ऐलान कराकर ग्रामीणों को खेत में जाते समय सचेत रहने के लिए कहा गया। समूह में खेतों में जाने की सलाह दी गई।

गांव भूपखेड़ी निवासी किसान मनोहर पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार रात वह खेत से लौट रहा था। रजबहे की पटरी के पास उसे तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे वह डर गया और किसी तरह गांव में आकर लोगों की इसकी जानकारी। जिसके बाद से ग्रामीण भी खेतों पर जाने से डर रहे हैं।

गौरतलब है कि भूपखेड़ी में करीब चार वर्ष पूर्व भी तेंदुए ने कई जानवरों को शिकार बनाया था। उस समय तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम ने खेतों में काम्बिंग की थी, लेकिन तेंदुआ भाग गया था। इसके अलावा क्षेत्र के गांव रामपुर, घनश्यामपुरा, चंदसीना मुजाहिदपुर, कैलाशनगर, समौली आदि गांवों में भी तेंदुए का आतंक मचा था। वन

आलू मंडी में जुए के अड्डे का विरोध करने वाले युवक पर हमला


मुजफ्फरनगर।अपराधियों के हौसले कितने बुलंद इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीती रात आलू मंडी में कुछ जुआरियों ने एक युवक को इसलिए मारपीट कर घायल कर दिया क्योंकि उसने उन्हें जुआ खेलने से रोका था। शिव चौक के पास आलू मंडी में दिन भर चहल-पहल में रहती लेकिन शाम होते ही वहां सन्नाटा घिरने लगता है। इसके बाद वहां जुआरियों के अड्डे लग जाते हैं। माना जा रहा है कि पुलिस संरक्षण में यह सारा कार्य हो रहा है। बीती रात उस समय विवाद हो गया जब यहां के निवासी एक व्यक्ति ने इन लोगों को वहां जुआ खेलने से रोका। आरोप है कि जुए का विरोध कर युवक पर हमला कर दिया तथा उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर अन्य लोग पहुंचे तो जारी वहां से भाग खड़े हुए। उनका कहना है कि पुलिस के संरक्षण में जुए का धंधा चल रहा है और इस और कोई ध्यान पुलिस के अधिकारी नहीं दे रहे हैं।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 28 फरवरी 2023*

🌤️ *दिन - मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास - फाल्गुन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - नवमी 01 मार्च प्रातः 04: 18 तक तत्पश्चात दशमी*

🌤️ *नक्षत्र - रोहिणी सुबह 07:20 तक तत्पश्चात मृगशिरा*

*🌤️योग - विष्कंभ शाम 04:26 तक तत्पश्चात प्रीति*

🌤️ *राहुकाल - शाम 03:47 से शाम 05:15 तक*

*🌞 सूर्योदय- 07:01*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:42*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

🔥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *पति की आयु लम्बी हो इसलिए 2 बातें* 🌷

👉🏻 *शाम को सूरज जब अस्त होता है तो उस समय सुहागन देवियों को अपना सिर ढ़क के रखना चाहिए ।*

👉🏻 *सुहागन देवियों को ज्यादा उपवास नहीं करने चाहिए ।*

🙏🏻 

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷

🙏🏻 *ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले कुछ साधारण उपाय बता रहे हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

 💰 *धन लाभ का उपाय* 💰

🔥 *होलिका दहन से पहले जब गड्ढा खोदें,तो सबसे पहले उसमें थोड़ी चांदी,पीतल व लोहा दबा दें। यह तीनों धातु सिर्फ इतनी मात्रा में होनी चाहिए,जिससे आपकी मध्यमा उंगली के नाप का छल्ला बन सके। इसके बाद विधि-विधान से दाण्डा रोपे। जब आप होलिका पूजन को जाएं,तो पान के एक पत्ते पर कपूर,थोड़ी-सी हवन सामग्री,शुद्ध घी में डुबोया लौंग का जोड़ा तथा बताशे रखें।*

🍃 *दूसरे पान के पत्ते से उस पत्ते को ढक दें और 7 बार होलिका की परिक्रमा करते हुए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। परिक्रमा समाप्त होने पर सारी सामग्री होलिका में अर्पित कर दें तथा पूजन के बाद प्रणाम करके घर वापस आ जाएं। अगले दिन पान के पत्ते वाली सारी नई सामग्री ले जाकर पुन:यही क्रिया करें। जो धातुएं आपने दबाई हैं,उनको निकाल लाएं।*

➡ *फिर किसी सुनार से तीनों धातुओं को मिलाकर अपनी मध्यमा उंगली के माप का छल्ला बनवा लें। 15 दिन बाद आने वाले शुक्ल पक्ष के गुरुवार को छल्ला धारण कर लें। इस उपाय से धन लाभ के योग बन सकते हैं।*

🙏🏻 *ग्रहों की शांति के लिए उपाय* 🙏🏻

🔥 *होलिका दहन की रात उत्तर दिशा में बाजोट (पटिए) पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं। अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं एवं नीचे लिखे मंत्र का जप करें। जप स्फटिक की माला से करें। जप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे।*

🌷 *मंत्र- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।*

*गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।*

➡ *बिजनेस में सक्सेज होने का उपाय* ⬅

🏉 *एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें। अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। 21 माला जप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।*

🌷 *मंत्र- ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।*

👰🏻 *शीघ्र विवाह के लिए उपाय* 👰🏻

🔥 *होली की सुबह एक साबूत पान पर साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।*

 🤕 *रोग नाश के लिए उपाय* 🤕

➡ *अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है। होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।*

🌷 *मंत्र- ऊं नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा*

💰 *धन लाभ के लिए उपाय* 💰

🔥 *होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह, जहां से चांद नजर आए, वहां खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से चंद्रमा को अर्ध्य दें।*

🌙 *अर्ध्य के बाद सफेद मिठाई तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें। फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्ध्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।*


          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

 

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है, क्योंकि नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिल सकती है और धन संपत्ति में भी इजाफा होगा। आप सामाजिक विषयों पर पूरा जोर बनाए रखेंगे। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के भी योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी काम के पूरा होने से साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन आपका अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें और भाई बहनों का आपको पूरा सुख मिलेगा। आप एक से अधिक स्त्रोतों से आय पाकर प्रसन्न रहेंगे और मागंलिक कार्यक्रम के होने से आज परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्य के प्रति भी आपकी रुचि बनी रहेगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप घर बाहर अपने करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे, लेकिन किसी बेवजह की बहस में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है और व्यापार कर रहे लोग इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। अपने व्यापार के कामों पर ध्यान लगाएं। आपको वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलाएगी और माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन विद्यार्थियों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है और आप अपनी पढ़ाई के प्रति सतर्क रहेंगे, तभी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई आपके साथ गलत डील कर सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आपको समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको कोई गुप्त सूचना प्राप्त हो सकती हैं।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपको आपकी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में अधिक समय व्यतीत करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर आज खरी उतरेगी। आपको आपके परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप दिन का कुछ समय माता पिता की सेवा में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है और भाग्य के दृष्टिकोण से भी दिन बेहतर रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अपनी गति को बनाए रखेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को यदि किसी सलाह की आवश्यकता हो, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में चल रही समस्या से भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी और आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात हो सकती हैं, जिनसे आप दूरी बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपनी कुछ पुरानी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और परिवार में आपको बड़प्पन दिखाते हुए छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा और आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर अपने अधिकारियों से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। किसी कानून संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा और आपकी अपने करीबियों से नजदीकियां बढे़गी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ टाइम अकेले में बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही दूरियां भी समाप्त होगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको किसी नई संपत्ति को खरीदना बेहतर रहेगा। आपकी अपने मित्रों से आज घनिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार कर रहे लोग किसी निर्णय को समय पर लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर अत्यधिक एनर्जी रहने के कारण आप उसे सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और सामाजिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से अच्छा व्यवहार बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके खर्चे बढ़ने के बाद आपको परेशानी होगी और आप कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहें।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा और किसी काम के उत्साह से पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कुछ निजी परिस्थितियों में भी आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे नजर आएंगे, तभी उन्हें सफलता मिलती दिख रही है। आपको माताजी से किसी बात को कहने का मौका मिलेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक रहने वाला है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदारी करने की इच्छा भी पूरी होगी और आप बड़ों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आप परिवार में किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और भौतिक वस्तुओं पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आप अपनी कुछ बेफिजूल की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे

सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

पूर्व समाज कल्याण अधिकारी पर जानलेवा हमले के मामले में गैंगस्टर मुक़दमे में गवाही पूरी


 मुजफ्फरनगर। जनपद में अभियोजन साक्षी के तौर पर पूर्व समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही ने सोमवार को कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। मुख्य परीक्षा के उपरांत तीन दौर की जिरह के बाद रिंकू सिंह राही की गवाही पूरी हो गई। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 13 मार्च निर्धारित की है।

26 मार्च 2009 काे जिले के तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही पर सुबह के समय बैडमिंटन खेलते हुए गोलियां बरसाकर जानलेवा हमला किया गया था। कई गोलियां लगने से रिंकू राही का जबडा टूट गया था। उन्हें सुभारती अस्पताल मेरठ भर्ती कराया गया था। पुलिस ने एक सपा नेता मुकेश चौधरी सहित 8 लोगों को नामजद किया था, जिसके बाद सभी के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी।

सपा नेता मुकेश चौधरी सहित बाबी उर्फ पंकज, अशोक कश्यप, प्रह़लाद सिंह, अमित कुमार छोकर आदेश ठाकुर आदि के विरुद्ध दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे की सुनवाई की। जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश कोर्ट संख्या-5 के जज अशोक कुमार कर रहे है। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि गैंगस्टर कोर्ट में मुकदमे की फाइल जिरह में लगी थी। उन्होंने बताया कि अभियोजन के गवाह रिंकू राही से तीन बार की जिरह के बाद सोमवार को कोर्ट में उनकी गवाही पूरी हो गई।

समाज कल्याण विभाग में 83 करोड़ का घोटाला खोलने वाले तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही को गोली मार दी गई थी। गोली खाकर रिंकू राही का हौंसला नहीं डिगा। जिसके बाद रिंकू सिंह राही ने यूपीएससी भी क्लियर किया। वर्तमान में रिंकू सिंह राही आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर निजामपुर हापुड़ में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं।



कई ट्रेन रहेंगी कई दिनों तक कैंसिल, नॉन इंटरलॉकिंग के कारण हुआ फैसला



मुजफ्फरनगर/सहारनपुर। सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ ओर दिल्ली की ओर जाने वाली कईं ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कईं ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर देवबंद-रुड़की नई लाइन और देवबंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके लिए रेलवे ने दो मार्च तक ब्लॉक लिया है। इस कारण सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट, जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर) सहित चार ट्रेनें निरस्त रहेगी। तीन ट्रेनों को बीच रास्ते और चार ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। नौचंदी का भी संचालन 28 फरवरी तक सहारनपुर की बजाय मेरठ से होगा।

रेलवे अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि 27 फरवरी से दो मार्च तक देवबंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चलेगा। तीन से चार घंटे का ब्लॉक लिया गया है जिसके कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड रहा है। ट्रेनें निरस्त होने, बीच रास्ते से वापस जाने और बदले रास्ते से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ गई है।

बताया जा रहा है कि सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दो मार्च तक, जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर) को 27 से 28 फरवरी तक, अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस को 27 फरवरी से एक मार्च तक, 04460-59 सहारनपुर-दिल्ली को 27 फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है।

वहीं प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 28 फरवरी तक मेरठ सिटी तक चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर-मेरठ के बीच में रद्द रहेगी। दिल्ली-कालका एक्सप्रेस एक मार्च तक बीच रास्ते से वापस होगी

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...