सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

कई ट्रेन रहेंगी कई दिनों तक कैंसिल, नॉन इंटरलॉकिंग के कारण हुआ फैसला



मुजफ्फरनगर/सहारनपुर। सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ ओर दिल्ली की ओर जाने वाली कईं ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कईं ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर देवबंद-रुड़की नई लाइन और देवबंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके लिए रेलवे ने दो मार्च तक ब्लॉक लिया है। इस कारण सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट, जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर) सहित चार ट्रेनें निरस्त रहेगी। तीन ट्रेनों को बीच रास्ते और चार ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। नौचंदी का भी संचालन 28 फरवरी तक सहारनपुर की बजाय मेरठ से होगा।

रेलवे अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि 27 फरवरी से दो मार्च तक देवबंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चलेगा। तीन से चार घंटे का ब्लॉक लिया गया है जिसके कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड रहा है। ट्रेनें निरस्त होने, बीच रास्ते से वापस जाने और बदले रास्ते से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ गई है।

बताया जा रहा है कि सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दो मार्च तक, जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर) को 27 से 28 फरवरी तक, अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस को 27 फरवरी से एक मार्च तक, 04460-59 सहारनपुर-दिल्ली को 27 फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है।

वहीं प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 28 फरवरी तक मेरठ सिटी तक चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर-मेरठ के बीच में रद्द रहेगी। दिल्ली-कालका एक्सप्रेस एक मार्च तक बीच रास्ते से वापस होगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...