सोमवार, 30 जनवरी 2023

पाकिस्तान में फिदायीन हमला, 46 पुलिसकर्मीयों मौत

 


पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर शहर में सोमवार को पुलिस लाइन्स में बनी मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ। 46 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 157 लोग घायल हैं। इनमें से 66 की हालत गंभीर है। ब्लास्ट इतना ताकतवर था कि करीब दो किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। मस्जिद का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। इमाम नूर-अल अमीन की भी मौत हो गई। पाक पीएम शाहबाज शरीफ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है।

एक चश्मदीद ने कहा- दोपहर की नमाज के वक्त मस्जिद में करीब 500 लोग मौजूद थे। फिदायीन हमलावर बीच की एक लाइन में मौजूद था। यह साफ नहीं हो सका कि वो पुलिस लाइन्स पहुंचा कैसे, क्योंकि अंदर जाने के लिए गेट पास दिखाना होता है।

लगातार विवादों में रहने वाले मुजफ्फरनगर के ईवान हॉस्पिटल में एक ओर बड़ा ही शर्मनाक मामला, सफाई कर्मी महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार



मुजफ्फरनगर। शहर के मल्टी स्पेशलिटी ईवान हॉस्पिटल से एक शर्मशार कर देने वाला सामने आया है। यहां एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ रेप के बाद मारपीट की गई है। जिसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।पीड़िता ने लिखित तहरीर में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जावेद ईवान मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता है और उसने शौचालय में बंद कर कर उसकी साथ रेप किया, उसके बाद मारपीट की। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपी सुपरवाइजर जावेद के खिलाफ 376 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और गिरफ़्तारी कर के बाद चालान कर जेल भेजा जा रहा है। यहां पहले भी एक व्यक्ति को इलाज के पैसे के लिए बंधक बनाया गया था। 

 पीड़िता ने बताया कि समय जब प्रार्थीया नीचे से ऊपर लिफ्ट मे काम करने के लिये जा रही थी तो तभी लिफ्ट के अन्दर साथ मे खडे जावेद निवासी खालापार जो ईवान अस्पताल पर सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है तभी प्रार्थीया को अन्दर कमरे मे से जावेद ने फिनाईल उठाने के लिये बोला जब प्रार्थीया को कमरे के अन्दर फिनाईल उठाने के लिये अन्दर कमरे मे गई तो जावेद भी पीछे आ गया और आते ही अन्दर कुन्डा बन्द कर लिया और सबसे पहले प्रार्थीया का मोबाईल अपने कब्जे में लिया उसके बाद जावेद ने प्रार्थीया के साथ छेडछाड करनी शुरू कर दी विरोध करने पर प्रार्थीया के साथ मारपीट की तथा प्रार्थीया के मुँह को हाथ से दबा दिया जिससे प्रार्थीया बेहोश हो गयी उसके बाद जावेद ने प्रार्थीया के साथ बलात्कार किया प्रार्थीया को कुछ होश आया तो प्रार्थीया चिल्लाई जिसकी आवाज सुनकर अस्पताल मे बिजली के काम करने वाले जोगेन्द्र आया जिसने गेट खुलवाने की कोशिश कीजिसमे काफी देर बाद जावेद ने अन्दर से कुन्डा खोला और बाहर निकल के आया उक्त जावेद कमरे के अन्दर से बाहर निकलकर विडियो फुटेज में साफ दिख रहा है जावेद लगातार प्रार्थीया को जान से मार डालने की धमकी दे रहा है तथा धमकी दे रहा है कि तुम हमारा कुछ बिगाड नही पाऊगी तुम जाति से चमार हो तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और कहा की यदि तुम पुलिस में शिकायत करोगी तो तुम्हारे लडके को जान से मार देंगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है उक्त हॉस्पिटल में पहले भी एक व्यक्ति को इलाज के पैसों के लिए बंधक बनाए रखा था। 

शहीद दिवस पर डीएम के साथ अधिकारियों ने रखा मौन


मुजफ्फरनगर । डीएम ने शहीद दिवस के अवसर पर अधिकारियों को मौन धारण कराया। 

जिलाधिकारी  अरविन्द् मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में शहीद दिवस के अवसर पर भारत की आजादी के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में  2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह‚ अपर जिलाधिकारी (वि०⁄रा०) अरविन्द कुमार मिश्र‚ सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार सहित समस्त कार्यालय स्टाफ व अन्य कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।

एसएसपी संजीव सुमन ने व्यापारियों के साथ की बैठक में की बेहतर यातायात पर चर्चा


मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात के दृष्टिगत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित/विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

 आज दिनांक 30.01.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय द्वारा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री हिमांशु गौरव, प्रतिसार निरीक्षक श्री मुहम्मद नदीम, नगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी व अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

       गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी और उनकी सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने एवं सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर शहर में गश्त करती है मगर इसके  अतिरिक्त व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क होना पड़ेगा । सभी व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्ड/चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश का परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने, किसी व्यापारी बंधु को किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से किसी प्रकार का खतरा होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने आदि के संबंध में अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात के सुचारू रूप से संचालन एवं जाम की समस्या के निराकरण के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही सभी व्यापारी बंधुओं को साइबर फ्रॉड/आनलाइन ठगी से बचाव के तरीको पर विस्तार से जानकारी दी गयी ।

अपह्रत युवक का शव मिलने से सनसनी


 मुजफ्फरनगर। 10 दिन से लापता युवक का शव बरामद किया गया है।प्लास्टिक के कट्टे में बंद  शव मिलने से सनसनी फैल गई। 

साकिब नामक युवक खेत में पानी चलाने के लिए गया था। 20 वर्षीय साकिब का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार ने अपहरण की आशंका जताई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज भी किया है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। बुढ़ाना के परासौली नहर के पास गड्ढे में शव मिलने से कोहराम मच गया।

सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत

 🙏🏻 हर हर शंभू 🙏

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 30 जनवरी 2023*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास - माघ*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - नवमी सुबह 10:11  तक तत्पश्चात दशमी*

🌤️ *नक्षत्र - कृत्तिका रात्रि 10:15 तक तत्पश्चात रोहिणी*

*🌤️योग - शुक्ल सुबह 10:49 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

🌤️  *राहुकाल - सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक*

*🌞 सूर्योदय- 07:18*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:25*

(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव है)

👉  *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- 

 *🔥विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *अर्थप्रद सोमवार व्रत* 🌷

🙏🏻 *स्कंद पुराण में अर्थप्रद व्रत बताया है जिससे अर्थ की प्राप्ति हो और जीवन में से अनर्थ दूर हो | किसी भी सोमवार को शिवजी के मंदिर में जाकर, शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र चढ़ाये और आठ नामों से शिवजी को प्रणाम करें | ये आठ मंत्र स्कंद पुराण में शिवजी के लिए बताये है कि भगवान शिवजी को को स्मरण करते हुये, उनको प्रणाम करते हुए आठ मंत्र बोले | आठ मंत्र इसप्रकार है –*

👉🏻 *ॐ दशभुजाय नम:*

👉🏻 *ॐ त्रिनेत्राय नम:*

👉🏻 *ॐ पंचवदनाय नम:*

👉🏻 *ॐ शूलिने नम:*

👉🏻 *ॐ श्वेतवृषभारूढाय नम :*

👉🏻 *ॐ सर्वाभरणभूषिताय नम:*

👉🏻 *ॐ उमादेहार्द्धस्‍थाय नम:*

👉🏻 *ॐ सर्वमूर्तये नम:*

➡️ *हर सोमवार को दूध, जल चढाते हुये बोले | ये व्रत बहेने भी कर सकती है |*

🙏🏻 *- 

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *शक्तिवान बनने* 🌷

👉🏻 *खाली पेट अथवा भोजन के बीच आँवले का रस, मिश्री और घी थोडा-सा लेने से बलवान बन जायेगा, शक्तिवान बन जायेगा |*

🙏🏻 *- 

                   🌞~*वैदिक पंचांग* ~


🌷 *किसकी आयु कम हो जाती है* 🌷

 ➡️ *जिनको अति अभिमान होता है, जो अधिक एवं व्यर्थ का बोलते हैं उनकी आयु कम हो जाती है |*

➡️ *जो निंदा-ईर्ष्या करते है या दुर्व्यसन में फँसे हैं अथवा जो जरा-जरा बात में क्रुद्ध हो जाते हैं उनकी भी उम्र कम हो जाती है |*

➡️ *जो अधिक खाना खाते हैं, रात को देर से खाते हैं, बिनजरूरी खाते हैं, चलते-चलते खाते हैं, खड़े-खड़े हैं उनका भी स्वास्थ्य लडखडा जाता है और आयु कम हो जाती है |*

➡️ *जो मित्र, परिवार से द्रोह करते हैं, संतो, सज्जनों की निंदा करते है उनकी भी आयु कम होती है, जो ठाँस- ठाँस के खाता है, ब्रह्मचर्य का नाश करता रहता है वह जल्दी मरता है |*

➡️ *जो प्राणायाम और भगवद-मंत्र का जप नहीं करता उसकी लम्बी आयु होने में संदेह रहता है और जो ब्रह्मचर्य पालते हैं, प्राणायाम करते हैं उनकी आयु बढती है |*

 🙏🏻 *- 

एकादशी 2023 व्रत लिस्ट 


माघ मास


जया एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 1 फरवरी 2023


फाल्गुन मास

विजया एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 16 फरवरी 2023

आमलकी एकादशी (शुक्ल पक्ष) - 3 मार्च 2023


चैत्र मास

पापमोचिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 18 मार्च 2023

कामदा एकादशी (शुक्ल पक्ष) -   01 अप्रैल 2023


वैशाख मास

वरूथिनी एकादशी (कृष्ण पक्ष) - 16 अप्रैल 2023

मोहिनी एकादशी (शुक्ल पक्ष) -  01 मई 2023

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आज कुछ धनधान्य से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप जीवन साथी के लिए कुछ नए आभूषण और वस्त्र भी लेकर आ सकते हैं। इससे उनकी नाराजगी दूर होगी। रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी और भाइयों से जुड़ाव रहेगा। परिवार में आज किसी नए मेहमान का आगमन होने से सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे और माहौल भी उत्सव जैसा रहेगा। आपको कुछ नहीं योजनाओं में धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो वह आज हो सकता है। आपको कुछ नए अनुबंधो से लाभ मिलेगा। आप अपने कामो में  संयम बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। रचनात्मक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य में आपको सावधान रहना होगा और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की प्रति सेहत के प्रति आप सावधान रहें, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगो की किसी बात पर झड़प सकती हैं, जिससे उन्हें समस्या होगी। आपसी रिश्तों में आपको सामाजस्यं  बनाए रखना होगा। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल होने वाला है। आप यदि किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो मत पिता कि सलग अवश्य लें। आपके चेहरे का तेज देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके आज लोगों को हैरान करेंगे। आप अपनी आय और व्यय के बीच तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप संतान के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा और आपकी अच्छी सोच का आप लाभ उठाएंगे।  आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र के लिए आप योजनाओं को बनाते नजर आएंगे। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें  कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। शासन में सत्ता का भी आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपकी काफी सारी समस्याएं एकदम से समाप्त हो जाएंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे वह कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने में कामयाब रहेंगे। आध्यात्मिक विषयों में भी आप पूरी रुचि रखेंगे। आप दान पुण्य के कार्यों में भी धन का कुछ हिस्सा लगाएंगे। यदि आपने कुछ योजनाओं को बनाया है, तो उन पर अमल करें, नहीं तो आपको कोई नुकसान भी हो सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज अकस्मात लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने सुझावों पर पूरा ध्यान देंगे। सेहत से समझौता ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ अनजान लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको अपने मन में चल रही किसी भी बात को शेयर नहीं करना है। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज कामों की गति भी तेज रहेगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में आज खुशियां रहेंगी। आप अपने परिजनों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे। आपको आज कोई नया अवसर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। आपका कोई मित्र यदि आपके सामने कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें बहुत ही सोच विचार कर धन लगाना होगा।  किसी से बातचीत करते समय आप सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। 


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपने पढ़ते हुए खर्चों पर अंकुश लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत व लगन से अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने अधिकारियों से बेवजह बहस बाजी में ना पड़े नहीं तो तरक्की में बाधा आ सकती है। कारोबार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनकी किसी परीक्षा के परिणाम आने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। धन के मामलों में आप सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को मात दे पाएंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको अपने व्यक्तिगत विषयों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनों से तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बात या व्यवहार के कारण वाद विवाद हो सकता है। निजी जीवन में सामंजस्य पर आप पूरा जोर देंगे। आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपके मन में जो भी बातें चल रहीं हैं उसे किसी के साथ साझा न करें। 


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे ओर  लोगों को हैरान करेंगे। आपके साहस में पराक्रम में भी वृद्धि होगी। कुछ सामूहिक गतिविधियों से भी आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपके किए गए प्रयासों से सफलता मिलेगी। आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा साथ देंगे और व्यवस्थाओं में आज आपको सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा

तुलसीदास कृत रामचरितमानस विवादित चौपाई का सही भावार्थ जानने की जरूरत है-अशोक बालियान


मुजफ्फरनगर । पीजेंट वेलफ़ेयर एसोशिएसन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि रामचरितमानस अवधी भाषा में गोस्वामी तुलसीदास द्वारा 16वीं सदी में रचित प्रसिद्ध ग्रन्थ है। रामचरितमानस में सात काण्ड (अध्याय) क्रमश बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड (युद्धकाण्ड) और उत्तरकाण्ड है। श्री राम चरित मानस का 5 वा अध्याय/कांड ‘सुन्दर कांड’ है। सुन्दर कांड को सबसे पहले रामायण में श्री वाल्मीकि जी ने संस्कृत में लिखा था। बाद में तुलसीदास जी ने जब श्री राम चरित मानस लिखी, तो सुन्दर कांड का अवधी भाषा वाला रूप हम सब के सामने आया, जो की सबसे प्रचलित है।

     तुलसीदास कृत रामचरितमानस में विवादित चौपाई "टोल गवार क्षुद्र पशु नारी। सकल ताड़न के अधिकारी"॥ यह चौपाई सुंदर कांड में 58वें दोहे की छठी चौपाई है। इतिहास में इस चौपाई का मनमाना अर्थ निकाल कर गोस्वामी तुलसीदास की कटु निंदा की है, और समाज में भ्रम फ़ैलाने का प्रयास किया  हैं और करते आ रहे हैं।

   हमने तुलसीदास कृत रामचरितमानस की एक पुरानी पुस्तक खोजने में सफलता प्राप्त की है। वर्ष 1877 में लिखी गयी पुस्तक ‘श्री अथ तुलसीदास कृत रामायण’ के सुंदर कांड में 62वें दोहे की छठी चौपाई में यह विवादित चौपाई है, न कि 58वें दोहे की छठी चौपाई है। लेकिन बनारस कालेज के पंडित रामजसन की वर्ष 1868 में लिखी गयी धार्मिक पुस्तक ‘तुलसीदास कृत रामायण’ में यह चौपाई नहीं है। यह शौध का विषय है कि क्या यह चौपाई तुलसीदास के बाद मे जोड़ी गयी है या समय के साथ शब्द बदल गये या उनका भावार्थ बदला गया है।       

    धर्म हमारी आस्था का प्रतीक है। युग बदलते हैं तो स्थितियां भी बदल जाती हैं। समय के साथ बाल विवाह, बलि देना तथा सती जैसी प्रथाओं को कुप्रथा मानकर प्रतिबंधित कर मान्यताओं को बदला गया था। यह बात उचित है कि समय के साथ ग्रन्थों में लिखी बातों की विवेचना या समीक्षा भी होनी चाहिए। पीजेंट वेलफ़ेयर एसोशिएसन ने विभिन्न दृष्टिकोणों से तर्क, साक्ष्य और इसके व्यवहारिक स्वरूप के आधार पर इस विवादित चौपाई की विवेचना की है, ताकि इसका अर्थ सही ढंग से समझा जा सके।

      तुलसीदास कृत रामचरितमानस में यह चौपाई समुद्र का कथन है न कि तुलसीदास का कथन है। श्रीराम समुद्र तट पर खड़े हैं। लंका तक पहुंचने के लिए समुद्र से रास्ता मांग रहे हैं। इसी प्रसंग में समुद्र द्वारा श्रीराम को कही गयी चौपाई ‘प्रभु भल कीन्ह मोहि सिख दीन्हीं’। ‘मर्यादा सब तुम्हरी कीन्हीं’॥ ‘टोल गवार क्षुद्र पशु नारी’॥ ‘ये सब ताड़न के अधिकारी’॥ का अर्थ है कि ‘प्रभु ने अच्छा किया जो मुझे शिक्षा दी। सब मर्यादा भी आपकी ही बनाई हुई है। टोल, गवार, क्षुद्र, पशु, नारी’ ये सब शिक्षा व परवरिश के अधिकारी हैं।

   ताड़न शब्द के अलग-अलग अर्थ है हिन्दी में ताड़न का अर्थ पीटने से भी लिया जाता है लेकिन जिस भाषा मे तुलसीदास कृत रामचरितमानस लिखी गयी है उस अवधी शब्द कोश में ताड़न का अर्थ शिक्षा व परवरिश से है। तुलसीदास जिस बुन्देलखण्ड इलाके से आते थे वहां आज भी देखरेख करने के लिए 'ताड़ ल्यौ' शब्द का ही इस्तेमाल किया जाता है।

   ‘अधिकारी’ शब्द का प्रयोग सकारात्मक बात के लिए ही किया जाता है। जैसे यह व्यक्ति ‘इनाम’ का ‘अधिकारी’ है। ‘इनाम’ पाना ‘सकारात्मकता’ है, जबकि “सजा” के सन्दर्भ में ‘अधिकारी’ शब्द का प्रयोग गलत है, क्योंकि सजा में ‘पाने’ की नहीं, ‘देने’ की बात होती है। 

    पीजेंट वेलफ़ेयर एसोशिएसन की इस विश्लेषणात्मक विवेचना का उदेश्य इस आपत्ति को समाप्त करना है। तुलसीदासजी ने अवधी भाषा में अपनी बात कही थी, जिसे आगे चलकर गलत अर्थ में प्रचारित कर दिया। पीजेंट वेलफ़ेयर एसोशिएसन ने एक नया अर्थ तथा संदर्भ तलाशने की कोशिश की है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...