मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021

श्रीमोहन तायल ने किया आई कैम्प का उद्घाटन

 




मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत अभियान विभाग के प्रदेश सह संयोजक श्रीमोहन तायल ने आज पुण्य धरा शुक्तीर्थ में श्री केशवानंद आश्रम में आई कैंप का उद्घाटन किया।तत्पश्चात श्री हनुमद्धाम में हनुमान जी महाराज के दर्शन किए।

इस दौरान मीरापुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा, उमेश गुप्ता, भाजपा नेता मनोज लेमन जी,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के शुकतीर्थ मंडल संयोजक संदीप गुप्ता, भाजपा नेता राम कुमार शर्मा(रागी ), विनोद शर्मा नेताजी,भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

फुगाना थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर ने मारी युवक को 5 गोली, मौत


 मुजफ्फरनगर। दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर द्वारा दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार फुगाना थाना क्षेत्र के गांव फुगाना में हिस्ट्रीशीटर द्वारा दुकानदार को 5 गोली मारी गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुकानदार की हत्या की सूचना पर सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हिस्ट्रीशीटर बदमाश से फरार हो चुका है। ग्रामीण मृतक का शव उठाने नहीं दे रहे हैं।

सेहत के लिए भी शुभ है चांदनी बरसाती यह रात

 


शरद पूर्णिमा की रात वैज्ञानिक दृष्टि से स्वास्थ्य व सकारात्मकता प्रदान करने वाली मानी जाती है। इस दिन चंद्रमा पूर्ण रूप में पृथ्वी के सर्वाधिक नजदीक होता है। इसकी किरणों में विशेष प्रकार के लवण व विटामिन होते हैं। पृथ्वी के निकट होने के कारण इसकी किरणें सीधे जब खाने-पीने की चीजों पर पड़ती हैं तो उनकी गुणवत्ता बढ़ जाती है।


खीर का महत्व


दूध में लैक्टिक एसिड व अमृत तत्व होता है। यह तत्व किरणों से अधिक मात्रा में शक्ति अवशोषित करने में सक्षम है। इसके अलावा चावल में स्टार्च होता है जिससे यह प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है। इसलिए इस दिन खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखना विशेष लाभकारी माना जाता है।


अन्य चीजें


काली मिर्च, घी, बूरा और सूखे नारियल को खोलकर इस रात को चंद्रमा की रोशनी में रखा जा सकता है। इसके अलावा आयुर्वेदिक औषधियों को भी अगर चंद्रमा की रोशनी में रखा जाए तो उनकी गुणवत्ता में भी इजाफा हो जाता है।


इनका करें प्रयोग


इस दिन खीर को चांदी या मिट्टी के बर्तन में रखना चाहिए क्योंकि इनकी प्रकृति ठंडी होती है। इसके अलावा नारियल, बूरा, कालीमिर्च व औषधियों को मिट्टी या कांसे के बर्तन में रखना चाहिए। घी को कांसे के बर्तन में न रखें वर्ना उसमें विषैले तत्व बनने लगते हैं।


ये बातें भी काम की


जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम हो या किसी तरह की एलर्जी की समस्या हो वे इस रात चंद्रमा को 5-10 मिनट तक निहारें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी व रोशनी तेज होगी।

अस्थमा के रोगी इस रात जागकर चंद्रमा की रोशनी में बैठें व सुबह ब्रह्ममुहूर्त में रोशनी में रखी गई खीर खाएं। इससे रोग में लाभ होगा। यदि किसी व्यक्ति को त्वचा संबंधी कोई परेशानी है, वह भी चंद्रमा की रोशनी में अधिक से अधिक समय बिताए।

*आप सभी को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं। शरद पूर्णिमा आज सायं लगभग सात बजे से कल रात्रि ८ बजे तक है। अतः आप दोनों ही दिन शरद पूर्णिमा का उत्सव मनायें व आयुर्वेदिक लाभ उठायें।*

 

*लक्ष्मी बरसाएगा आज शरद पूर्णिमा का उज्जवल चंद्रमा*


यूं तो साल में 12 पूर्णिमा तिथियां आती हैं। लेकिन अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को बहुत खास माना जाता है। इसे शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा आज 19 अक्टूबर को है। शरद पूर्णिमा से ही शरद ऋतु का आगमन होता है। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी से रात्रि में भी चारों और उजियारा रहता है।

क्या है महत्व : पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बूंदें झरती हैं। पूर्णिमा की रात में जिस भी चीज पर चंद्रमा की किरणें गिरती हैं उसमें अमृत का संचार होता है।

इसलिए शरद पूर्णिमा की रात में खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखी जाती है। पूरी रात चंद्रमा की रोशनी में खीर को रखा जाता है सुबह उठकर यह खीर प्रसाद के रुप में ग्रहण की जाती है। चंद्रमा की रोशनी में रखी गई खीर खाने से शरीर के रोग समाप्त होते हैं।

शरद पूर्णिमा की रात को लक्ष्मी पूजन का भी बहुत महत्व माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी का आगमन होता है। शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी पूजा करने से वे प्रसन्न होती हैं।

शरद पूर्णिमा के दिन छत या गैलरी पर चंद्रमा के प्रकाश में चांदी के बर्तन में दूध को रखा जाता है। फिर उस दूध को भगवान को अर्पित करने के बाद पिया जाता है। आओ जानते हैं कि इसके 10 कारण।

1. ज्योतिष विद्वानों के अनुसार पूरे वर्ष में सिर्फ इसी दिन चंद्रमा सोलह कलाओं का होता है और इससे निकलने वाली किरणें अमृत समान मानी जाती है। मान्यता है कि चंद्रमा की किरणें खीर में पड़ने से यह कई गुना गुणकारी और लाभकारी हो जाती है। इसलिए इस दिन लोग दूध या खीर को चंद्रमा के प्रकाश में रखते हैं।

2. मान्यता है कि इस दूध या खीर का सेवन करने के चंद्रदोष दूर हो जाता है, इसीलिए आसमान के नीचे खीर रखी जाती है।

3. यह भी माना जाता है कि इस खीर का सेवन करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। इस खीर को खाने से सेहत अच्‍छी रहती है।

4. शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा की तिथि पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता। इस रात को चंद्रमा की किरणों में औषधीय गुण की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। धार्मिक मान्यता है कि औषधीय गुणों से भरपूर चंद्रमा की ये किरणें मनुष्य को कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है। अत: इन गुणों को खीर में ग्रहण करके उसका सेवन किया जाता है।

5. यह भी माना जाता है कि इस आसमान के नीचे इस चंद्र प्रकाश में कुछ देर रहने और इसी चंद्र प्रकाश से युक्त दूध या खीर का सेवन करने से यदि कुंडल में कोई चंद्र गहण है तो वह दूर हो जाता है।

6. यह भी कहते हैं कि दूध में भरपूर मात्रा में लैक्टिक एसिड और अमृत तत्व होता है चांद की किरणों से ये तत्व अधिक मात्रा में शक्ति का शोषण करते हैं। वहीं, खीर में पड़े चावल इस काम को और आसान बना देते हैं। चावलों में पाए जाने वाला स्टार्च इसमें मदद करता है।

7. कहते हैं कि चांदी के बर्तन में रोग-प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी सबसे अधिक होती है। इस काण से शरद पूर्णिमा की रात बाहर खुले आसमान में चांदी के बर्तन में रखी खीर शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है।

8. यह भी माना जाता है कि किसी दिव्य औषधि को खीर में मिलाकर उसे शरद पूर्णिमा की किरणों में रखने से उसके औषधीय गुण कई गुना बढ़ जाते हैं।

9. मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात आसमान से अमृत की वर्षा होती है। चंद्रदेव अपनी अमृत किरणों से पृथ्वी पर अपनी शीतलता और पोशक शक्ति की अमृत वर्षा करते हैं। ऐसे में लोग चांदनी रात में विशेष रूप से खीर का प्रसाद बनाते हैं और उसे चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं ताकि वह अमृत के समना बन जाए।

10. खीर आसमान के नीचे रखने का कारण यह भी है कि इसमें मिलाया गया दूध, चीनी और चावल का संबंध भी चंद्रदेव से ही जुड़ा हुआ है। ऐसे में यह पूरी तरह से चंद्रमा की रोशनी से निकलने वाले अमृत तत्व से परिपूर्ण होकर दिव्य प्रसाद में परिवर्तित हो जाता है और उसे ग्रहण करके व्यक्ति सालभर सुखी, समृद्ध और निरोगी बना रहता है।

शरद पूर्णिमा या कोजागर पूर्णिमा आज 

*****************************

अश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस पूर्णिमा पर रात्रि में जागरण करने व रात भर चांदनी रात में रखी खीर को सुबह भोग लगाने का विशेष रूप से महत्व है। इसलिये इसे कोजागर पूर्णिमा भी कहते हैं। इस रात को जो मां लक्ष्मी की पूजा सच्चे मन से करता है देवी उस पर प्रसन्न होती है।

पूर्णिमा तिथि हिंदू धर्म में एक खास स्थान रखती है। प्रत्येक मास की पूर्णिमा का अपना अलग महत्व होता है लेकिन कुछ पूर्णिमा बहुत ही श्रेष्ठ मानी जाती हैं। अश्विन माह की पूर्णिमा उन्हीं में से एक है बल्कि इसे सर्वोत्तम कहा जाता है। अश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस पूर्णिमा पर रात्रि में जागरण करने व रात भर चांदनी रात में रखी खीर को सुबह भोग लगाने का विशेष रूप से महत्व है। इसलिये इसे कोजागर पूर्णिमा भी कहते हैं। 

माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर प्रकट होती हैं। इसके साथ ही माना जाता है कि इस रात को जो मां लक्ष्मी की पूजा सच्चे मन से करता है देवी उस पर प्रसन्न होती है। रात को खीर बनाकर खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखें उसके बाद अगले दिन सुबह खीर ग्रहण करें।


शरद पूर्णिमा का महत्व-

===============

शरद पूर्णिमा इसलिये इसे कहा जाता है क्योंकि इस समय सुबह और सांय और रात्रि में सर्दी का अहसास होने लगता है। चौमासे यानि भगवान विष्णु जिसमें सो रहे होते हैं वह समय अपने अंतिम चरण में होता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा का चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से संपूर्ण होकर अपनी किरणों से रात भर अमृत की वर्षा करता है। जो कोई इस रात्रि को खुले आसमान में खीर बनाकर रखता है व प्रात:काल उसका सेवन करता है उसके लिये खीर अमृत के समान होती है। मान्यता तो यह भी है कि चांदनी में रखी यह खीर औषधी का काम भी करती है और कई रोगों को ठीक कर सकती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार शरद पूर्णिमा इसलिये भी महत्व रखती है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के साथ महारास रचा था। इसलिये इसे रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। लक्ष्मी की कृपा से भी शरद पूर्णिमा जुड़ी है मान्यता है कि माता लक्ष्मी इस रात्रि भ्रमण पर होती हैं और जो उन्हें जागरण करते हुए मिलता है उस पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

शरद पूर्णिमा पर उपाय-

===============

खीर में मिश्रित दूध, चीनी और चावल के कारक भी चंद्रमा ही हैं अतः इनमें चंद्रमा का प्रभाव सर्वाधिक रहता है जिसके परिणाम स्वरूप किसी भी जातक की जन्म कुंडली में चंद्रमा क्षीण हों, महादशा-अंतर्दशा या प्रत्यंतर्दशा चल रही हो या चंद्रमा छठवें, आठवें या बारहवें भाव में हो तो चन्द्रमा की पूजा करते हुए स्फटिक माला से 'ॐ सों सोमाय' मंत्र का जाप करें, ऐसा करने से चंद्रजन्य दोष से शान्ति मिलेगी।

रात्रि में मां लक्ष्मी की षोडशोपचार विधि से पूजा करके 'श्रीसूक्त' का पाठ, 'कनकधारा स्तोत्र', विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अथवा भगवान् कृष्ण का 'मधुराष्टकं' का पाठ ईष्टकार्यों की सिद्धि दिलाता है पूजा में मिष्ठान, मेवे और खीर का भोग लगाएं, रात्रि में ही बड़े पात्र में खीर बनाकर खुले आसमान में अथवा छत पर रखें।


पौराणिक एवं प्रचलित कथा -

===================

एक कथा के अनुसार एक साहुकार को दो पुत्रियां थीं। दोनो पुत्रियां पूर्णिमा का व्रत रखती थीं। लेकिन बड़ी पुत्री पूरा व्रत करती थी और छोटी पुत्री अधूरा व्रत करती थी। इसका परिणाम यह हुआ कि छोटी पुत्री की संतान पैदा होते ही मर जाती थी।

उसने पंडितों से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया की तुम पूर्णिमा का अधूरा व्रत करती थी, जिसके कारण तुम्हारी संतान पैदा होते ही मर जाती है। पूर्णिमा का पूरा व्रत विधिपूर्वक करने से तुम्हारी संतान जीवित रह सकती है।

उसने पंडितों की सलाह पर पूर्णिमा का पूरा व्रत विधिपूर्वक किया। बाद में उसे एक लड़का पैदा हुआ। जो कुछ दिनों बाद ही फिर से मर गया। उसने लड़के को एक पाटे (पीढ़ा) पर लेटा कर ऊपर से कपड़ा ढंक दिया। फिर बड़ी बहन को बुलाकर लाई और बैठने के लिए वही पाटा दे दिया। बड़ी बहन जब उस पर बैठने लगी जो उसका घाघरा बच्चे का छू गया।

बच्चा घाघरा छूते ही रोने लगा। तब बड़ी बहन ने कहा कि तुम मुझे कलंक लगाना चाहती थी। मेरे बैठने से यह मर जाता। तब छोटी बहन बोली कि यह तो पहले से मरा हुआ था। तेरे ही भाग्य से यह जीवित हो गया है। तेरे पुण्य से ही यह जीवित हुआ है।

उसके बाद नगर में उसने पूर्णिमा का पूरा व्रत करने का ढिंढोरा पिटवा दिया।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 19 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 19 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी शाम 07:03 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद दोपहर 12:13 तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - व्याघात रात्रि 08:39 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:17 से शाम 04:44 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:36* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:10*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - कोजागिरी पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा (खीर चंद्र किरणों में रखें),*

💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शरद पूनम की रात दिलाये आत्मशांति, स्वास्थ्यलाभ* 🌷

➡ *19 अक्टूबर 2021 मंगलवार को शरद पूर्णिमा (खीर चन्द्रकिरणों में रखें) 20 अक्टूबर, बुधवार को शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु)*

🌙 *आश्विन पूर्णिमा को ‘शरद पूर्णिमा’ बोलते हैं । इस दिन रास-उत्सव और कोजागर व्रत किया जाता है । गोपियों को शरद पूर्णिमा की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने बंसी बजाकर अपने पास बुलाया और ईश्वरीय अमृत का पान कराया था । अतः शरद पूर्णिमा की रात्रि का विशेष महत्त्व है । इस रात को चन्द्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ पृथ्वी पर शीतलता, पोषक शक्ति एवं शांतिरूपी अमृतवर्षा करता है ।*

👉🏻 *शरद पूनम की रात को क्या करें, क्या न करें ?*

🌙 *दशहरे से शरद पूनम तक चन्द्रमा की चाँदनी में विशेष हितकारी रस, हितकारी किरणें होती हैं । इन दिनों चन्द्रमा की चाँदनी का लाभ उठाना, जिससे वर्षभर आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें । नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए दशहरे से शरद पूर्णिमा तक प्रतिदिन रात्रि में 15 से 20 मिनट तक चन्द्रमा के ऊपर त्राटक करें ।*

🌙 *अश्विनी कुमार देवताओं के वैद्य हैं । जो भी इन्द्रियाँ शिथिल हो गयी हों, उनको पुष्ट करने के लिए चन्द्रमा की चाँदनी में खीर रखना और भगवान को भोग लगाकर अश्विनी कुमारों से प्रार्थना करना कि ‘हमारी इन्द्रियों का बल-ओज बढ़ायें ।’ फिर वह खीर खा लेना ।*

🌙 *इस रात सुई में धागा पिरोने का अभ्यास करने से नेत्रज्योति बढ़ती है ।*

🌙 *शरद पूनम दमे की बीमारी वालों के लिए वरदान का दिन है । अपने आश्रमों में निःशुल्क औषधि मिलती है, वह चन्द्रमा की चाँदनी में रखी हुई खीर में मिलाकर खा लेना और रात को सोना नहीं । दमे का दम निकल जायेगा ।*

🌙 *चन्द्रमा की चाँदनी गर्भवती महिला की नाभि पर पड़े तो गर्भ पुष्ट होता है । शरद पूनम की चाँदनी का अपना महत्त्व है लेकिन बारहों महीने चन्द्रमा की चाँदनी गर्भ को और औषधियों को पुष्ट करती है ।*

🌙 *अमावस्या और पूर्णिमा को चन्द्रमा के विशेष प्रभाव से समुद्र में ज्वार-भाटा आता है । जब चन्द्रमा इतने बड़े दिगम्बर समुद्र में उथल-पुथल कर विशेष कम्पायमान कर देता है तो हमारे शरीर में जो जलीय अंश है, सप्तधातुएँ हैं, सप्त रंग हैं, उन पर भी चन्द्रमा का प्रभाव पड़ता है । इन दिनों में अगर काम-विकार भोगा तो विकलांग संतान अथवा जानलेवा बीमारी हो जाती है और यदि उपवास, व्रत तथा सत्संग किया तो तन तंदुरुस्त, मन प्रसन्न और बुद्धि में बुद्धिदाता का प्रकाश आता है ।*

🌙 *खीर को बनायें अमृतमय प्रसाद खीर को रसराज कहते हैं । सीताजी को अशोक वाटिका में रखा गया था । रावण के घर का क्या खायेंगी सीताजी ! तो इन्द्रदेव उन्हें खीर भेजते थे ।*

🌙 *खीर बनाते समय घर में चाँदी का गिलास आदि जो बर्तन हो, आजकल जो मेटल (धातु) का बनाकर चाँदी के नाम से देते हैं वह नहीं, असली चाँदी के बर्तन अथवा असली सोना धो-धा के खीर में डाल दो तो उसमें रजतक्षार या सुवर्णक्षार आयेंगे । लोहे की कड़ाही अथवा पतीली में खीर बनाओ तो लौह तत्त्व भी उसमें आ जायेगा । इलायची, खजूर या छुहारा डाल सकते हो लेकिन बादाम, काजू, पिस्ता, चारोली ये रात को पचने में भारी पड़ेंगे । रात्रि 8 बजे महीन कपड़े से ढँककर चन्द्रमा की चाँदनी में रखी हुई खीर 11 बजे के आसपास भगवान को भोग लगा के प्रसादरूप में खा लेनी चाहिए । लेकिन देर रात को खाते हैं इसलिए थोड़ी कम खाना और खाने से पहले एकाध चम्मच मेरे हवाले भी कर देना । मुँह अपना खोलना और भाव करना : ‘लो महाराज ! आप भी लगाओ भोग ।’ और थोड़ी बच जाय तो फ्रिज में रख देना । सुबह गर्म करके खा सकते हो ।*

➡ *(खीर दूध, चावल, मिश्री, चाँदी, चन्द्रमा की चाँदनी - इन पंचश्वेतों से युक्त होती है, अतः सुबह बासी नहीं मानी जाती


📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक 

15 अक्टूबर रात्रि 9.14 बजे से 20 अक्टूबर दोपहर 2.03 बजे तक

12 नवंबर रात्रि 2.51 बजे से 16 नवंबर रात्रि 8.14 बजे तक

9 दिसंबर प्रात: 10.10 बजे से 14 दिसंबर रात्रि 2.04 बजे तक


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी

30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी


दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28




 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062


 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,


 

कैसा रहेगा यह वर्ष

 


स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज संतान पक्ष के लिए आपको यदि कुछ चिंताएं बनी हुई थी, तो वह दी समाप्त होगी। किसी प्रिय जन से आपकी यदि कोई काम करने की बात चल रही थी, तो आज आपको उन शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। सायंकाल के समाज अकस्मात खराबी के कारण आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सुख समृद्धि लाने के लिए आज कुछ खुश धन व्यय कर सकते हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम गरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको अपने किसी परिजन से भी धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप का मन दुखी होगा। आज आप सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और आपके यश की कीर्ति चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनो से मदद लेनी पड़ेगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपका अपनी माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसकी वजह से आपके परिवार के सदस्यों के बीच भी अशांति का माहौल रहेगा। आज आप अपने घर के रखरखाव की वस्तुओं की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपके कार्य क्षेत्र में आपके शत्रु बाधा डालने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं। आज उन्हें कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगेगे। घर के किसी सदस्य से संबंधित आज कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सायंकाल के समय अक्समात किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। साझेदारी में आपने यदि किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज यदि आप कहीं धन का निवेश करने की सोचेंगे, तो दिल खोल कर करें, क्योंकि आपको भविष्य में इसका भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। आजाद धर्म-कर्म के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आप लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज आपको भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपका कार्य लंबे समय के लिए टल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज उनका मनपसंद काम मिल सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से यदि कोई चिंता थी, तो आज वह समाप्त होगी, लेकिन आज आपको अक्समात कोई ऐसा कार्य आ सकता है, जिसके कारण आपको अपने रुटीन के कार्य में बदलाव करना पड़ सकता है, लेकिन यदि कोई कार्य अति आवश्यक हो, तो आपको उसे पहले पूरा करने की सोचनी होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा, जो लोग विदेशी कंपनी मे नौकरी करते हैं,तो उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए आज आप पेट दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अक्समात बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओ की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप को संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपने पिताजी के मार्गदर्शन से जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आज आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ेंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में आपको करने पड़ेंगे। आज आप शत्रु पक्ष पर आज आप हावी होने की कोशिश करेगे, लेकिन आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके उसे बाहर निकलने की कोशिश करनी होगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज व्यवसाय में कुछ नहीं डीलों को फाइनल करने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकाल लेने कामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आज आप से नाराजगी जता सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज भाई बंधुओ से आपकी कोई मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है, लेकिन यदि ऐसी कोई स्थिति आये, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ेगा। आज आप अपने घर के दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंग

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चे भरा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्चों से परेशान होंगे, जिसके कारण आपके अपने परिवार के सदस्यों से भी बहस बाजी हो सकती है। आज नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही धन की समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ यदि आज आप किसी निर्णय को लेंगे, तो वह सफलता देने वाला होगा। सायंकाल के समय यदि आज आप को किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कुछ मानसिक तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आप अपने बिजनेस पर ध्यान कम देंगे और आप अपने कुछ डीलों को फाइनल करने से भी पीछे हटेंगे, लेकिन वह आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आ सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे पहचाना होगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है। आज यदि आपका अपने आस पड़ोस में कोई वाद विवाद पनपे, तो आपको उसमें पढ़ने से बचना होगा।

सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

*हरेंद्र मलिक भी जल्द होंगे साइकिल पर सवार*


मुजफ्फरनगर । कादिर राणा के बाद समाजवादी पार्टी के हाथ एक बहुत बड़ा तुरुप का पत्ता लगने जा रहा हैह कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। जानकार सूत्रों का कहना है कि हरेंद्र मलिक की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात हो चुकी है। अब समाजवादी पार्टी में उनका शामिल होना एक औपचारिकता मात्र रह गया है। सूत्रों का कहना है कि हरेंद्र मलिक जल्द ही अपने समर्थकों की बैठक बुलाकर इसके बारे में औपचारिक निर्णय ले सकते हैं। हरेंद्र मलिक को उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में माना जाता है। वही वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सलाहकार मंडली के सदस्य भी हैं। उनके पुत्र पंकज मलिक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे वरिष्ठ पद पर हैं। हालांकि इस समय कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए हरेंद्र मलिक के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। हरेंद्र मलिक इस बात से नाराज हैं कि उन्हें कांग्रेस द्वारा राज्यसभा में भेजे जाने की बात कही गई थी। लंबा अरसा बीतने के बावजूद कांग्रेस ने यह वादा पूरा नहीं किया। हरेंद्र हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नए नजदीकी माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठतम सदस्यों में एक हैं। इनका समाजवादी पार्टी में जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा। माना जा रहा है कि हरेंद्र मलिक के साथ उनके पुत्र पंकज मलिक बीच समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। इस बारे मे पूछे जाने पर हरेंद्र मलिक ने कहा कि वे जल्द अपने समर्थकों की बैठक बुलाकर कोई निर्णय लेंगे। 

नितिन अग्रवाल को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई


मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व मंत्री  नितिन अग्रवाल को भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भारी बारिश के बीच पूरे उत्साह के साथ शिव चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई एव पदाधिकारियों द्वारा एक-दूसरे को बधाई प्रेषित कर मा0 नरेंद्र मोदी जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,भाजपा संगठन प्रमुख सुनील बंसल  व भाजपा शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार प्रकट किया गया। 

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा हमारे प्रदेश अध्यक्ष  नितिन अग्रवाल को विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है हम  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के साथ साथ पूर्ण भाजपा शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार प्रकट करते है एवं पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का पूर्ण व्यापारी समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सरकार प्रदेश में दोबारा बनाने के लिए तन, मन,धन से काम करेगा। 

इस अवसर पर संगठन के जिला वरिष्ठ महामंत्री सेवाराम गर्ग,सरदार बलविंदर सिंह,प्रवीण जैन,पवन वर्मा,मुकेश गुप्ता,तरुण मित्तल,गौरव जैन(आइडिया),चंदन गुप्ता,शिव कुमार सिंघल,राजेंद्र अरोरा,विजय तनेजा,जयेंद्र प्रकाश,त्रिलोक चंद गुप्ता,शरद गुप्ता,जनार्दन स्वरूप गर्ग, अभिलक्ष मित्तल,पवन सिंघल(बाला जी बैटरी),विजय कुच्छल,उदित किंगर,सौरभ मित्तल,अनिल बजाज,हरीश अरोरा,मोहन लाल,मिट्ठु अरोरा,आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

भाजपा सह संयोजक सुरेश चव्हाणके का जोरदार स्वागत



मुजफ्फरनगर । रविवार शाम के समय हिंदू हृदय सम्राट सुरेश चव्हाणके का भाजपा सह संयोजक एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग एवं मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के द्वारा रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर साथियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कल शाम के समय देवबंद से शुक्रताल जाते समय मुजफ्फरनगर के शहीद स्मारक स्थल रामपुर तिराहा पर श्री सुरेश चव्हाणके का भव्य स्वागत किया गया। श्री सुरेश चव्हाणके के साथ मुजफ्फरनगर के समाजसेवी अमरीश गोयल भी उनके साथ रहे। श्री सुरेश चव्हाण के राष्ट्रीय निर्माण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह संपूर्ण भारतवर्ष में घूम घूम कर निरंतर पिछले कुछ वर्षों से हिंदुत्व की अलख जगाने का कार्य कर रहे हैं। श्री सुरेश चव्हाणके के द्वारा  जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर पूरे भारतवर्ष में यात्रा भी निकाली जा चुकी है, जिसका जिसको अपार समर्थन संपूर्ण भारत वर्ष में मिला था। श्री सुरेश चव्हाणके राष्ट्र निर्माण संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा किए जा रहे इन अभूतपूर्व प्रयासों के लिए भाजपा सह संयोजक सुभाष चौहान ने उनकी भरे मुख से प्रशंसा की एवं उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि हमें श्री सुरेश चव्हाणके जी के प्रयासों से हिंदुत्व के प्रति शिक्षा लेनी चाहिए ।उपस्थित सभी सम्मानित लोगों ने श्री सुरेश चव्हाणके का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में समाजसेवी सतीश तायल, कुलदीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, श्रीनिवास शर्मा आदि सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।

मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को दबोचा



मुजफ्फरनगर । थाना ककरौली पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरे को जटवाडा नहर पुल से घायल कर गिरफ्तार किया है। उक्त अभियुक्त विभिन्न थानाक्षेत्रों में अपना नाम बदल-बदल कर रहता था तथा लूट व चोरी की घटनाओं को कारित करता था।मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सानिल उर्फ सलीम उर्फ बहरा पुत्र रहीमूद्दीन उर्फ नत्थू उर्फ रमजानी निवासी नया गांव थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर बताया जा रहा हैं।

जिसके पास से ककरौली पुलिस ने एक तमंचा मय दो खोखा व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक मोटरसाइकिल डिस्कवर - अपठित नम्बर बरामद की हैं।पुलिस की माने तो गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है जिस पर जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों पर लूट एवं चोरी के लगभग आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा : सुरेश राणा आए तो बन जाएगी हॉट सीट


मुजफ्फरनगर । आज हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश विधानसभा कि मुजफ्फरनगर जिले से चरथावल विधानसभा सीट की। इस पर विपक्ष के साथ-साथ भाजपा के बड़े-बड़े दिग्गज भी अपनी किस्मत को आजमाने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। बात करें भाजपा की तो जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री थाना भवन से विधायक सुरेश राणा, वरिष्ठ व्यापारी नेता सुभाष चौहान और कोरोना काल के दौरान देहांत के बाद राज्यमंत्री विजय कश्यप की पत्नी वर्तमान में अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य सपना कश्यप भी दावेदारी कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष में समाजवादी पार्टी से पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, नगर पालिका परिषद से सभासद विकल्प जैन, दीपक त्यागी उर्फ बॉबी, अब्दुल्ला राणा, अंसार आढती बाबूराम कश्यप टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोक दल से बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अब रालोद कार्यकर्ता कमल गौतम, बसपा के टिकट पर पूर्व में चरथावल से विधायक रहे नूर सलीम राणा के साथ-साथ आजाद समाज पार्टी सरवट के पूर्व प्रधान इंतजार त्यागी सहित कई धुरंधर अपनी अपनी किस्मत चरथावल विधानसभा सीट से आजमाने में लगे हुए हैं।
इस विधानसभा सीट से हर बार जनता द्वारा नई पार्टी के नए विधायक का चयन किया जाता रहा है। ठाकुर त्यागी बाहुल्य सीट होने की वजह से इस सीट पर ठाकुर-त्यागी गठबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। जिसको लेकर हर पार्टी के प्रत्याशी अपने अपने जुगाड़ में लगे हैं। इस सीट पर ओबीसी के अलावा मुस्लिम और दलित वोटर भी काफी हद तक निर्णायक भूमिका निभाएंगे। ऐसे में देखना यह है कि सपा और रालोद का गठबंधन होने की स्थिति में यह सीट किस पार्टी की झोली में जाएगी। संभवतः इसी समीकरण को देखते हुए नूर सलीम राणा रालोद में ही रह गये हैं। उन्होंने कादिर राणा का साथ सपा में जाने के लिए नहीं पकड़ा। दूसरी ओर मंत्री सुरेश राणा के इस बार सीट बदलने की चर्चा के चलते भाजपा नेताओं में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

वोट उसे दें जो किसानों की लड़ाई लड़े: केसी त्यागी

 


मुजफ्फरनगर। जनता दल युनाइटेड की एक  कार्यकर्ता सम्मेलन मेरठ रोड पर एक बारात घर में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष डॉक्टर यशपाल सिंह द्वारा व संचालन  मंडल अध्यक्ष महेश चौहान जिला महासचिव आलोक  राजत्यागी संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव के. सी. त्यागी  विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद त्यागी राष्ट्रीय महासचिव युवा जनता दल यू इमरान इलाही रहे। केसी त्यागी ने अपने उद्बोधन में किसानों की समस्या पर बोलते हुए कहा कि किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य होना चाहिए तथा तथा ऐसी पार्टी को ही आप लोग वोट दें जो किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर हो और उनको सदन में उठाएं उनके समाधान के लिए लड़ाई लड़े और खेती में होने वाले खर्चे बिजली डीजल खाद आदि पर टैक्स समाप्त होना चाहिए जिससे कृषि उत्पादन के खर्च मे कमी आए  गांव केविकास से ही देश की तरक्की संभव है।उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में जरूर लड़ेगी पहली प्राथमिकता हमारी एन डी ए के साथ चुनाव लड़ने की रहेगी बात ना बनने की स्थिति में हमारी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। वही संजय धनगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी बिहार मॉडल पर चुनाव लडा जाए न्याय के साथ विकास हो। कार्यक्रम को  संबोधित करने वालो मे श्री विनोद त्यागी  संजय धनगर महेश चौहान   विजेंद्र मलिक  किसाननेता राजकिशोर शर्मा आदि कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य लोगो की भूमिका रही राजगोपाल विश्वकर्मा सर्वण भारद्वाज बिजेंद्र चौधरी संजय तोमर कैप्ट सुरेश चंद त्यागी अनंगपाल सिंह हर्ष मदान  नीरज धनगर शिवम धनगर  पिंटू ठेकदार राजेन्द्र धनगर  अनिल चौधरी सतीश धनगर पवित्र चौधरी  डॉक्टर मुकेश धनगर  हरीशत्यागी सागर धनगर राकेश कुमार वंश धनगर गौरव धनगर अभिषेक धनगर  मो साजिद अनिल प्रजापति  इरफान मलिक शिवम धनगर  बृजेशधनगर आदि लोग उपस्थित रहे।

जिले में प्रदूषण रोकने के लिए होगी सख्ती



मुजफ्फरनगर । जिला प्रदूषण विभाग द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शीत ऋतु के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु ग्रेडेड रेस्पोन्स एक्शन प्लान के अन्तर्गत सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की गयी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शीत ऋतु के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर में वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु ग्रेडेड रेस्पोन्स एक्शन प्लान के अन्तर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की गयी। बैठक के दौरान सम्बन्धित सभी विभागों को वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित रखे जाने हेतु निर्देश दिये गये। मुख्य रूप से निर्माण गतिविधियों से जनित धूल उत्सर्जनख् पराली/गार्बेज बर्निंग, बिना पी.यू.सी. वाहनों की रोकथाम, उद्योगो से उत्सर्जित हो रहें धुएं आदि को नियंत्रित किये जाने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध जुर्माना लगाये जाने, स्थानीय निकायों/फायर विभाग द्वारा जानी का छिड़काव कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं, जिससे जनपद की वायुगुणवत्ता को नियंत्रित रखा सके। इस हेतु समस्त सम्बन्धित विभाग नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर ले, जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान किये जाने में कोई समस्या न हो।


नई मंडी में लूट के दो आरोपी लूट की रकम के साथ गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । पुलिस ने लूट के अभियोग के वांछित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम व अवैध शस्त्र, मोटर साइकिल बरामद की है। 

थाना नई मण्डी इलाके में 26 सितंबर को राहुल गोयल के घर पर कुछ बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा गया था। इसी क्रम में आज  थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान श्रीराम स्वीट्स के पास से 02 अन्य साथी अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता अभिनव उर्फ चूरा उर्फ सोनू पुत्र कमल निवासी हनुमान चौक किला मौहल्ला थाना शहर कोतवाली व हिमांशु उर्फ काला पुत्र प्रमोद उर्फ पप्पू निवासी खालापाल बाल्मिकि मन्दिर के पास थाना कोतवाली नगर बताए गए हैं। उनके कब्जे से 63500 रुपये सम्बन्धित, घटना में एक मोटर अपाचे, एक तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है।

शाहजहांपुर में कचहरी के रिकार्ड रूम में वकील की गोली मारकर हत्या

 


शाहजहांपुर। कचहरी परिसर में तीसरी मंजिल पर रिकार्ड रूम के सामने वकील को गोली मारकर हत्या कर दी गई हत्यारे ने पीछे से फायर मारा और तमंचा फेंककर फरार हो गए। कोर्ट परिसर में हत्या होने से पूरी कचहरी में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया है। शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह 36 ने दो साल पहले कचहरी में वकालत शुरू की थी। इससे पहले यह टीचिंंग करते थे। सोमवार को भूपेंद्र सिंह कचहरी में तीसरी मंजिल पर रिकार्ड रूम में कागज चेक करने गए थे। यहां पर ज्यादा लोगों की आवा-जाही नहीं रहती है। दोपहर करीब सवा 12 बजे हमलावरों ने भूपेंद्र पर तमंचे से गोली मारी दी और फरार हो गए। उनके पीछे से गोली मारी गई। बताते हैं कि भूपेंद्र पर भी 18 मुकदमें पंजीकृत हैं। कचहरी परिसर में गोली चलने से हड़कंप मच गया। तमाम वकील मौके पर दौड़कर पहुंच गए। भूपेंद्र सिंह खून से लथपथ गैलरी में पड़े थे। उनकी सांसें थम चुकी थी। शव से कुछ दूरी पर 315 बोर का तमंचा पड़ा था। पुलिस ने तुरन्त ही कचहरी के गेटों की नाकाबंदी कराकर चेकिंग कराई, पर नतीजा शून्य रहा। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दूसरी तरफ डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस आनंद भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली वकीलों से पूछताछ भी की एसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है।

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का रेल की पटरी पर कब्जा

 









मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित रेल रोको अभियान के दौरान आज बताए गए रेलवे स्टेशनों पर कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर रेल रोकने की प्रक्रिया के साथ-साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन भी पूर्ण रूप से सतर्कता का परिचय दे रहा है। 

आपको बता दें कि आज संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा लखीमपुर खीरी कांड को लेकर पूरे भारत में किसान संगठनों द्वारा रेल रोको अभियान का आगाज किया गया था। जिसको लेकर मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर, रोहाना व खतौली रेलवे स्टेशन पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा धरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, धरना प्रदर्शन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलना था परंतु बारिश के चलते हैं धरना प्रदर्शन 11:30 बजे से शुरू किया गया।

केदारनाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, तीन की मौत


 जोशीमठ। बद्रीनाथ दर्शन करके लौट रहे यात्रियों की कार अलकनंदा में गिर जाने से 03 यात्रियों की मौत हो गई है घायल 03 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यात्री नोएडा के रहने वाले हैं जो बद्रीनाथ के दर्शन करके केदारनाथ के लिए जा रहे थे। अचानक जोशीमठ के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी, जिसमें 03 यात्रियों की मौत हो गई है और 03 घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार में थे ये छह यात्री

 पुलिस के मुताबिक कार में हरेंद्र सेक्टर 11 नोएडा, सुशील अवाना सेक्टर 12, अक्षित चौहान सेक्टर 46, दीपक सेक्टर 27, अरविंद सेक्टर 82, संदीप तंवर सेक्टर 11 (सभी निवासी नोएडा) सवार थे। मृतकों और घायलों के नाम की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गोपेश्वर थानाध्यक्ष आरएस रौतेला ने बताया कि यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद केदारनाथ जा रहे थे इसी दौरान हादसा हो गया।

बारिश का कहर: मकान गिरने से भैंस मरी


मुजफ्फरनगर । जनपद में बारिश का कहर आज भी जारी रहा। रात और सुबह भी लगातार बारिश से जिंदगी हलकान रही। 

बारिश के कारण शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकडसन्धा में एक मकान की छत गिर गई। अचानक छत गिरने से उसके नीचे दबकर एक भैंस की मौत हो गई ,कई भैंस घायल हुई हैं। ओमकार पुत्र सादे का मकान कच्चा था। लगातार हो रही बारिश से छत भरभरा कर गिरी तो पशु व सामान उसके नीचे दब गये। ग्रामीणों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य कर उन्हें निकाला गया।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 18 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 18 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी शाम 06:07 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद सुबह 10:50 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - ध्रुव रात्रि 08:59 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:02 से सुबह 09:29 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:36* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:10*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शरद पूर्णिमा* 🌷

➡ *19 अक्टूबर 2021 मंगलवार को शरद पूर्णिमा (खीर चन्द्रकिरणों में रखें) 20 अक्टूबर, बुधवार को शरद पूर्णिमा (व्रत हेतु)* 

🌙 *शरद पूर्णिमा रात्रि में चन्द्रमा की किरणों में रखी हुई दूध – चावल की खीर का सेवन पित्तशामक व स्वास्थ्यवर्धक है | इस रात को सुई में धागा पिरोने से नेत्रज्योति बढ़ती है |*

🙏🏻 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नेत्र सुरक्षा के लिए शरद पूर्णिमा का प्रयोग* 🌷

👁 *वर्षभर आंखें स्वस्थ रहे, इसके लिए शरद पूनम की रात को चन्द्रमा की चांदनी में एक सुई में धागा पिरोने का प्रयास करें । कोई अन्य प्रकाश नहीं होना चाहिए ।*

🙏🏻 *

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शरद पूर्णिमा पर अध्यात्मिक उन्नति* 🌷

🌙 *शरद पूनम रात को आध्यात्मिक उत्थान के लिए बहुत फायदेमंद है । इसलिए सबको इस रात को जागरण करना चाहिए अर्थात जहाँ तक संभव हो सोना नही चाहिए और इस पवित्र रात्रि में जप, ध्यान, कीर्तन करना चाहिए ।*

🙏🏻 



             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक 

15 अक्टूबर रात्रि 9.14 बजे से 20 अक्टूबर दोपहर 2.03 बजे तक

12 नवंबर रात्रि 2.51 बजे से 16 नवंबर रात्रि 8.14 बजे तक

9 दिसंबर प्रात: 10.10 बजे से 14 दिसंबर रात्रि 2.04 बजे तक


नवंबर 2021: एकादशी व्रत


01 नवंबर: रमा एकादशी


14 नवंबर: देवुत्थान एकादशी

30 नवंबर: उत्पन्ना एकादशी


दिसंबर 2021: एकादशी व्रत


14 दिसंबर: मोक्षदा एकादशी


30 दिसंबर: सफला एकादशी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ देने वाला रहेगा। आज सायंकाल तक आपकी कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जो आपको भरपूर लाभ देकर जाएगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भी सम्मिलित हो सकते हैं। जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आज आप समाज में शुभ व्यय करेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता में चार चांद लगेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज दोपहर बाद आपको सफलता मिल सकती है, जिससे आपके संपत्ति में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका मन व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर भी लगेगा, जिसका लाभ अवश्य उठाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज वही कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा, जिसके कारण आप अपना पूरा ध्यान अपने कार्य को करने में लगाएंगे। सायंकाल के समय आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स के सपोर्ट की आवश्यकता होगी,जिसके कारण आप परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। आज आपको अपने आराम को त्यागकर कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप हर क्षेत्र में सफलता पा सकेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने अधूरे व लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे और जिन्हें पूरा करके ही चैन लेंगे। ऑफिस में भी आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा, जिसके कारण आपको कार्य करने में आसानी होगी। रात्रि के समय आज आप किसी पार्टी में जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के जन समर्थन में भी इजाफा होगा। जीवन साथी की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा व लोगों के बहकावे में आने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम की प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों की प्रगति में आज उनके शत्रु बाधा डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपका आपके भाई से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा संयम व सावधानी बरतने का होगा। आज यदि आपके आस पड़ोस में किसी से टकराव की नौबत आये, तो उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आपको अपने दैनिक खर्चों पर भी लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह बढ़कर आप के धन कोष को खाली कर सकते हैं। संतान के प्रति आज आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। यदि आज आप किसी नए कार्य को करें, तो उसमें भाग्य के भरोसे ना छोड़े। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं,तो उनको उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपनी संतान की कुछ समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपके व्यवसाय का भी कोई काम बिगड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहने वाला है। आज आपका यदि किसी से कोई वाद-विवाद पनपे,तो उसमें आपके परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। आज परिवार के लोग आपके किसी खास काम मे मदद भी करेंगे। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको सावधानी बरतने का होगा। आज आपको अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज आपको अपने बिजनेस के लिए किसी व्यक्ति से भी सलाह लेनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि आज आपको किसी सदस्य के विवाह संबंधित फैसला लेना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आप रोजमर्रा के किसी काम में हाथ आजमायेगे, तो उसमें भी आपको लाभ होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का मन बनाया है,तो आज आप उसमे भी सफल होगे, लेकिन आपको आज अपनी किसी भी काम को भाग्य के भरोसे ही नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करना पड़ेगा, क्योंकि आपको आज किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होना पड़ेगा। आज आपको अपनी पुत्र व पुत्री के खर्चे से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आपको हर मामले में सावधानी बरतनी होगी, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। व्यापार के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि आज आपको आपका कुछ लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप किसी नए काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन आज आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को नहीं करना है, नहीं तो आपसे कोई बहुत बड़ी भूल हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। आज व्यापार कर रहे लोगों को यदि जोखिम उठाने का मौका मिले, तो दिल खोल कर उठाएं, क्योंकि भविष्य में उनको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके बहुत कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी थी। आज आपको किसी परेशान व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। यदि आज आपको अपने घर परिवार के किसी सदस्य पर क्रोध आये, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 

 

आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 



 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

रविवार, 17 अक्टूबर 2021

कल भी बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, स्कूलों में अवकाश, चारधाम व शाकुंभरी यात्रा स्थगित


देहरादून /सहारनपुर। मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के बाद उत्तराखंड में जहां सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है वहीं चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। मेरठ में भी भारी वर्षा की संभावना के चलते सोमवार को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। केवल वही स्कूल खुलेंगे जहां एग्जाम चल रहे हैं।

मौसम विभाग पृथ्वी मंत्रालय भारत सरकार तथा मौसम केन्द्र देहरादून और लखनऊ ने आगामी 18 व 19 अक्टूबर को भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। मौसम केन्द्र की चेतावनी के मद्देनजर माता शाकुम्भरी देवी में आयोजित मेले में आने वाले समस्त मार्गों से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी कार्यालय पर बाढ़ कंट्रोल रूम संचालित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ) सहारनपुर रजनीश कुमार मिश्र ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग तथा मौसम केन्द्र लखनऊ ने 18 और 19 अक्टूबर, 2021 को भारी वर्षा की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चेतावनी को देखते हुए जनपद में जिलाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम संचालित किया गया है। बाढ़ कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 0132-2723971 है। उन्होंने आम नागरिकों का आह्वान किया कि किसी भी आपदा के समय संचालित कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दे सकते हैं। रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत माता शाकुम्भरी देवी में आयोजित मेले में सभी मार्गों से आने वाले भारी वाहनों के आवगमन को भी प्रतिबंधित किया गया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल आदि जिलों में डीएम ने पहली से 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी अधिकारियों को इस अवधि में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। फोन को 24 घंटे ऑन रखने की सख्त हिदायत भी दी गई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी निदेशक राकेश जुगरान ने सभी डीएम को इस बाबत विस्तृत गाइड लाइन जारी की है। उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा कर रहे यात्रियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। मौसम के अनुसार ही यात्रा की योजना बनाने को कहा गया है। यात्रियों को  इस अवधि में यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

समाजवादी पार्टी का बुढ़ाना में होने वाला कश्यप महासम्मेलन निरस्त

 


मुजफ्फरनगर। कल बुढ़ाना में होने वाले समाजवादी पार्टी के कश्यप महासम्मेलन को निरस्त कर दिया गया है। 

पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद कल के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है।


जिले में दो जगह रेल रोकेंगे किसान

 


मुजफ्फरनगर । सिसौली में भाकियू की पंचायत में रेल रोको आंदोलन को लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। 

आज सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत संपन्न हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान अपनी खेती बाड़ी का ध्यान रखते हुए गाजीपुर बॉर्डर को मजबूत रखें और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कार्यक्रमों को भी संचालित करें। उन्होंने कहा कि कल रेल रोको आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करना है। जनपद मुजफ्फरनगर में खतौली रेलवे स्टेशन और मंसूरपुर रेलवे स्टेशन दो रेलवे स्टेशन पर आंदोलन रहेगा। खतौली रेलवे स्टेशन पर खतौली ब्लॉक बुढाना ब्लॉक जानसठ ब्लॉक और मोरना ब्लॉक होंगे। मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर शाहपुर ब्लॉक बघरा ब्लॉक चरथावल ब्लॉक पुरकाजी ब्लॉक और सदर ब्लॉक शामिल होंगे।

मुजफ्फरनगर की पुरकाजी सीट पर इस बार चुनाव से पहले ज्यादा रोचक होगी टिकट की जंग

 


अभिषेक अहलूवालिया 

मैनेजिंग डायरेक्टर 

9058890018 

मुजफ्फरनगर । आज हम बात करेंगे उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर की पुरकाज़ी विधानसभा जो सुरक्षित सीटों में शामिल है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी से मौजूदा विधायक सहित कई पार्टी नेता अपने टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। साथ ही विपक्ष में समाजवादी पार्टी के कई नेता भी जोर आजमाइश में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी विधानसभा सुरक्षित होने के कारण वर्तमान में भाजपा से विधायक प्रमोद ऊंटवाल, सुधीर खटीक व चमन सिंह बाल्मीकि सहित कई अन्य नेता टिकट लेने की जुगत में लगे हुए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से पूर्व में टिकट पा चुके पूर्व मंत्री उमाकिरण, बसपा के टिकट पर एक बार चरथावल से और दूसरी बार पुरकाजी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर अपना झंडा गाड़ने वाले अनिल कुमार पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी से टिकट लेने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री सुधीर खटीक लगातार पुरकाजी विधानसभा में जनता के बीच रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं और साथ ही पार्टी से अपने लिए टिकट की मांग भी कर रहे हैं। मौजूदा विधायक के रिपोर्ट कार्ड पर उनका टिकट निर्भर है। ऐसे में वह टिकट दोहराने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं।

चुनावी समर में बसपा अभी खामोश है। देखना यह है कि समाजवादी पार्टी इस बार किसे मैदान में उतारती है और क्या भाजपा टिकट बदलती है?

शाहपुर में दो दोस्तों की मौत को लेकर हैरतअंगेज खुलासा


मुजफ्फरनगर । शाहपुर के दुल्हैरा गांव में मिले दो दोस्तों के शवों के मामले को लेकर पुलिस ने हैरतअंगेज खुलासा किया है। एसपी देहात ने प्रेस वार्ता में शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव दुलहेरा के दो युवक 20 वर्षीय पारस पुत्र गोपाल व 23 वर्षीय दीपक पुत्र किरण पाल के शवों को लेकर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शाहपुर के गांव दुल्हेरा में डबल मर्डर नहीं हुआ था बल्कि दोस्त ने पहले अपने दोस्त को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद उसने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों ही दोस्त अपनी प्रेमिकाओं की शादी व सगाई होने से तनाव में चल रहे थे।

एसपी देहात ने बताया कि एक मृतक 23 वर्षीय दीपक पुत्र किरण पाल अपनी शादीशुदा प्रेमिका के द्वारा शादी तोड़ने से मना करने पर दुखी था तो दूसरे दोस्त 20 वर्षीय पारस पुत्र गोपाल की प्रेमिका की सगाई हो गई थी और जिसकी एक महीने बाद शादी थी। इसको लेकर वह तनाव में चल रहा था। जिसके बाद दोनों दोस्तों की प्रेमिकाओं ने उन्हें भविष्य में मिलने से इनकार कर दिया था। ये बातें सुन कर दोनों दोस्तों ने तय कर लिया था कि अब वे दोनों जिन्दा नहीं रहेंगे तथा एक दूसरे को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे। इस हैरतअंगेज खुलासे को लेकर उनके परिजन भी हैरान हैं।

मुज़फ्फरनगर में कश्यप महासम्मेलन को सम्बोधित करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव : प्रमोद त्यागी

 




मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन को सम्बोधित करने आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की है। इस सभा के माध्यम से अति पिछड़ों के अधिकारों की आवाज को उठाया जायेगा। सपा के कई बड़े नेता भी इस जनसभा को सम्बोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी के मिशन 2022 को साधने के लिए अखिलेश यादव करीब पौने पांच साल बाद मुजफ्फरनगर आ रहे हैं। आज सपा कार्यालय महावीर चौक पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य विशम्बर प्रसाद निषाद, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व मंत्री उमकिरण, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक मिथिलेश पाल, महेश बंसल पूर्व मंत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अंसार आढती, मीडिया प्रभारी साजिद हसन आदि मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर संयमित व्यवहार करें: चौ नरेश टिकैत


 सिसौली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संगठन के पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अपने व्यवहार को संयमित रखें अगर किसी कार्यकर्ता को किसी पदाधिकारी से, या कार्यकर्ता से कोई शिकायत है तो आपस में मिल बैठकर उसका निराकरण करें । आपसी तनाव या व्यक्तिगत लड़ाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें न हीं इस संबंध में प्रिंट मीडिया या किसी न्यूज़ चैनल से वार्ता करें।

चौधरी टिकैत ने कहा कि हम सब भारतीय किसान यूनियन जो कि विश्व में किसानों का सबसे बड़ा  संगठन है और हमें इस संगठन से जुड़े होने का पर गर्व होना चाहिए।

पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी द्वारा सोशल मीडिया पर किसी अनजान युवक द्वारा उनके उपर की गई टीका टिप्पणी की शिकायत पर चौधरी टिकैत ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। चौधरी टिकैत ने पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूखी को भारतीय किसान यूनियन परिवार का समर्पित कार्यकर्ता बताया।

भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने सिंधु बॉर्डर पर कल एक युवक की नृशंस हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है ,जिसकी सर्वथा  निंदा की जानी चाहिए और इस घटना के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को  तीनों काले कृषि कानून वापस ले लेना चाहिए तथा एमएसपी पर कानून बनाकर किसानों की मांग को शीघ्र पूरा करना चाहिए।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ मास्टर ओमपाल सिंह, मास्टर बलजोर सिंह, किसान चिंतक कमल मित्तल, रेसपाल आक्खी, जावेद आदि उपस्थित रहे।

बंग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन पुतला फूंका


मुजफ्फरनगर। बंगला देश मे जारी हिंदुओं की हत्याओं से गुस्साए क्रांतिसेना के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने बंग्लादेश के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार के पुतले को जूते चपल्लों से पीटते हुए आग के हवाले कर दिया। 

इस अवसर पर क्रांतिसेना प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने केंद्र सरकार पर इस मामले में  हस्तक्षेप करने की भी मांग करते हुए कहा कि बंगलादेश में हिंदुओं और उनके धर्मस्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।  क्रांति सेना के पूर्व जिला प्रभारी शरद कपूर, पूर्व जिला महासचिव देवेंद्र चौहान व पूर्व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि अगर बंग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बन्द नही होते है तो बंग्लादेश के खिलाफ कठोर कदम उठाते हुए उससे उसी भाषा में बात की जाए जो वह हिंदुओ के साथ कर रहा है, इससे पूर्व क्रांति सेना कार्यकर्ता प्रकाश मार्किट स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और वहाँ से बंग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रकाश चौक पर पहुँचे। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी ,शरद कपूर , देवेंद्र चौहान,  लोकेश सैनी राजेश कश्यप ,अनुज चौधरी , अवनीश चौहान ,बसन्त कश्यप, संजय चौधरी , नरेंद्र ठाकुर, शैलेन्द्र शर्मा, अजय सैनी ,बॉबी, मंगत राम ,उज्वल पंडित ,ललित रुहेला ,मनुज कुमार,अंकित राणा,गौतम कुमार,राजेश कुमार, सन्दीप कुमार ,रामबीर , राजेन्द्र सिंह ,सतबीर, नेपाल, आदेश, राजबीर सहित क्रांति सैनिक उपस्थित थे।

कादिर राणा के लिए अखिलेश ने कहा ये




लखनऊ । अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद कादिर राणा का स्वागत करते हुए उन्हें नेता जी मुलायम सिंह यादव का पुराना साथी बताया। 

सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश के अध्यक्ष आर एस कुशवाहा व कादिर राणा और उनके तमाम साथियों का बहुत बहुत स्वागत करता हूँ। पूर्व सांसद विधायक क़ादिर राणा बहुत पुराने नेता जी के साथ रहे। आज मैं सभी का स्वागत करता हूँ।

सपा में शामिल होने के बाद क़ादिर राणा ने कहा कि मैं बधाई देना चाहूँगा नेता जी को। मैं उनके परिवार का सदस्य हूँ और आज मैं अपने घर में वापसी कर रहा हूँ।

राजू अहलावत का भाजपा कार्यालय पर स्वागत समारोह

 



मुजफ्फरनगर । भाजपा कार्यालय पर राजू अहलावत का स्वागत किया गया है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, विधायक खतौली विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर पुरुषोत्तम, लघु उद्योग के प्रदेश संयोजक कुश पुरी, श्रीमोहन तायल जयवीर मेडिकल वाले सहित कई भाजपाई रहे मौजूद!

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि व विनीत कात्यायन ने किया। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राजू अहलावत ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी व मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया उन्होने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी जो गाँव, गरीब और किसान के हित एवं उन्नति के बारे सोचती है किसानो का हित भाजपा में ही सुरक्षित है और मैं अब भाजपा में रहकर किसानों की समस्याओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार के समक्ष रख निराकरण कराने कार्य करूंगा उन्होंने कहा जो लोग कृषि कानूनों का विरोध कर आंदोलन कर रहे है वे सब अन्य विपक्षी पार्टीयो के इशारों पर कार्य कर रहे है ये सब किसान विरोधी है पंजाब में तीनो कृषि कानून लागू है ये लोग वहा जाकर धरना प्रदर्शन क्यों नहीं करते ये सब 2022 के चुनाव को प्रभावित करने के लिए विपक्ष की पार्टीयो का षडयंत्र है।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉ० संजीव बालियान ने सभी का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया उन्होंने भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है सब एक दूसरे के प्रति स्नेह व प्यार रखते है भाजपा सभी जातियों व धर्मों की पार्टी है सबका हित भाजपा में सुरक्षित है मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में रामराज स्थापित हो रहा है हम सभी मिलकर 2022 में उ0प्र0 में पूनः भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे।
कार्यक्रम के अन्त में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उपस्थित सभी मंचासीन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनन्दन व स्वागत किया और कहा कि आप सभी के भाजपा परिवार में आने से पार्टी और मजबूत हुई है उन्होंने सभी से आवहान किया सरकार की देश व प्रदेश जन कल्याणकारी की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाकर 2022 में पूनः प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने कार्य करे।
इस अवसर पर खतौली विधायक विक्रम सैनी, बुढाना विधायक उमेश मलिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर सैनी, क्षेत्रीय मंत्री पुरुषोतम गौतम, प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ कुशपुरी जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह गुर्जर, जिला मंत्री साधना सिंघल, रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ महामंत्री रोशनलाल छत्रालिया, बघरा ब्लॉक प्रमुख गौरव पंवारसभासद विपुल भटनागर, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, जिला सयोंजक आईटी विभाग सचिन सैनी सह संयोजक उत्कर्ष त्यागी, विधानसभा संयोजक विपुल शर्मा, ट्रांसपोर्टर अरविन्द चौधरी, एससी जैन सी.ए., रविन्द्र जी टीकाराम वकील, ओमकार अहलावत, अमित वत्स, सुनील शर्मा, अमित अहलावत, संजय गुप्ता, सुनील प्रधान, अर्जुन पहलवान, रवि प्रधान, हरपाल सिंह महार, रविकांत, आदि उपस्थित रहे।

जनपद जाट महासभा का 22 वॉ वार्षिक अलंकरण समारोह बडी धूमधाम से संपन्न

 


मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा,मुजफ्फरनगर ने अपना 22 वॉ वार्षिक अलंकरण समारोह बडी धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। जिसमें 200 से अधिक मेधावियों छात्र/छात्राओं, खिलाडी युवक-युवतियों को प्रमाण पत्र तथा समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जाट महासभा के मुख्य प्रवक्ता अनिल चौधरी उर्फ मुन्नू ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आयोजन गंाधी कालोनी स्थित वर्मा पार्क गली नं.11 मे स्थित चौधरी चरण सिंह भवन मे आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रिषीकेश एम्स के पूर्व निदेशक पदमश्री से सम्मानित डा.रविकान्त मुख्य अतिथि के रूप मे विराजमान रहे। तथा अतिविशिष्ठ अतिथि सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी की चेयरमैन डा.राममोहन तथा विशिष्ठ अतिथि डा.नरेश मलिक प्राचार्य चौ.छोटूराम पी.जी.कॉलेज, मुजफ्फरनगर, संजीव कुमार डायरेक्टर एम.पी.एस.हाइड्रो  प्रा.लि.दिल्ली से रजनीश वर्मा, उप प्रबन्धक ए.सी.सी.कं.लि.दिल्ली तथा





सचिन राणा डायरेक्टर वेदान्ता रेजीडेन्सी मु.नगर रहे। प्रमुख संरक्षक के रूप मे मांगेराम वर्मा पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी का आर्शीवाद प्राप्त रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश बालियान जिलाध्यक्ष जनपद जाट महासभा ने की तथा कार्यक्रम का संचालन सुन्दरपाल सिंह,महासचिव जनपद जाट महासभा तथा युद्धवीर सिह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलवित करके तथा चौ.चरण सिह जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पद से मंच को सम्बोधित करते हुए डा.रविकान्त ने कहा कि केवल किताबी शिक्षा ही पर्याप्त नही है तथा उच्च अंक प्राप्त कर लेना ही पर्याप्त नही,साथ-साथ उच्च आदर्शो व संस्कारो को अपने जीवन में उतारना भी जरूरी है। जिला सहकारी बैंक की डायरेक्टर श्रीमती वंदना वर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ-साथ उंची सोच भी अनिवार्य है। 

 अतिविशिष्ट अतिथि के रूप मे जाट महासभा के मंच से सम्बोधित करते हुए डा.राममोहन ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि मै चाहता हॅू कि जाट समाज के नौजवान महान बनें और विशेष रूप से बेटियो से आशा करता हॅूं कि बेटियंा अपने आप को पहचाने अपनी शक्ति को पहचाने तथा उच्चपदो पर पहंुच कर जाट समाज, अपने राष्ट्र व परिवार का नाम उचा करें। समाज की जडो पूर्ण रूप से जुटे रहें। इनके अतिरिक्त डा.नरेश मलिक,विशिष्ट अतिथि ई.संजीव कुमार,विशिष्ट अतिथि रजनीश वर्मा, अनिल चौधरी मून्नू  तथा सचिन राणा एवं प्रमुख संरक्षक मांगेराम वर्मा ने भी मंच को सम्बोधित किया। 

  कार्यक्रम के आरम्भ मे जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने सभी अतिथियों व आगन्तुको को हार्दिक स्वागत महासभा की और से किया तथा कार्यक्रम के अन्त मे अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन  मे सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया तथ ा जाट महासभा  को तन-मन-धन से भरपूर सहयोग निरन्तर बनाये रखने की अपील भी की। समारोह मे सी.बी.एस.ई. इण्टर के 60,सी.बी.एस.ई. हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को तथा यू.पी.बोर्ड इण्टर के 15 व यू.पी.बोर्ड हाईस्कूल के 19 मेधावी छात्र-छात्राओ के साथ साथ खेल जगत मे अपना परचम लहराने वाले 56 मेधावी खिलाडियो को भी सम्मानित किया गया। 

  कार्यक्रम को सफल बनाने में रामपाल वर्मा, देवी सिह सिम्भालका, डा.उदयवीर सिह, कर्नल ओमप्रकाश, अनिल चौधरी मुन्नू, युद्धवीर सिह, धर्मवीर मलिक, मनोज राठी, डा.रविन्द्र सिह, धर्मेन्द्र तोमर, धर्मवीर मलिक, सन्तोष वर्मा, प्रवेन्द्र दहिया, कुलदीप सिह, कुलदीप सिवाच, डा.अजयपाल, अनूप सिंह वर्मा, प्रियव्रत आर्य, महकार सिंह, प्रहलाद सिंह, संदीप मलिक, देवेंद्र अहलावत, श्यामपाल चेयरमैन, बिजेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, ब्रजवीर सिंह एडवोकेट, रिषीपाल सिंह, ओमपाल सिंह, कमल कुमार वर्मा आदि जनपद जाट महासभा के पदाधिकारियो का विशिष्ट सहयोग रहा। इस दौरान समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...