शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

आज का राशिफल व पंचांग 10 अक्टूबर 2020

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक *


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - अष्टमी शाम 06:16 तक तत्पश्चात नवमी*


⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु 11 अक्टूबर रात्रि 01:18 तक तत्पश्चात पुष्य*


⛅ *योग - शिव रात्रि 12:30 तक तत्पश्चात सिद्ध*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:29 से सुबह 10:57 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:33* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:17* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण -* 


 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*


💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*


💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*🅿


 


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞शनिवार को सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं, इससे कभी भी धन, वैभव और यश में कमी नहीं आती


 


🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷


➡ *11 अक्टूबर 2020 को सूर्योदय से रात्रि 01:19 तक रविपुष्यमृत योग है ।*


🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*


*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*


 


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷


🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*


 


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷


🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*


🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*


 


📖 🌺🙏


पंचक


 


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज आप कुछ क्रिएटिव करना चाहेंगे इसमें आपको अपने किसी खास रिश्तेदार या पड़ोसी का सहयोग मिल सकता है। धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चा पर ध्यान दें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। बुखार हो सकता है, इसलिए बदलते मौसम में अपना ध्यान रखें। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मधुर बनेगा और अपने जीवनसाथी से बिजनेस का कोई नया आइडिया आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के प्रेम में बदले नजर आएंगे। भाग्य प्रबल होगा, जिससे कार्य सुचारू तरीके से होंगे।


वृष


आज के दिन आप काफी सामर्थ्य दिखाएंगे और अपने कामों को पूरे जोश के साथ हल करेंगे। दोस्तों के साथ तालमेल बढ़िया होगा और उनके साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। इनकम में बढ़ोतरी दिखाई देगी, जिससे तनाव कम होगा। आपके परिवार में आज खुशी का दिन रहेगा। किसी की शादी की बात चल सकती है। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज थोड़ा सावधानी रखें। जीवनसाथी से बात ना बिगाड़े उनकी सलाह मानने से आज आपको कोई फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन प्यार को बढ़ाएगा। आप अपने इगो को साइड रखें और देखेंगे प्यार कितना खूबसूरत है।


मिथुन 


आज आपका कुछ बढ़िया खाने का मन करेगा और पैसे को लेकर स्थिति आज अच्छी होगी। कहीं से रुका हुआ, पैसा वापस आने से मन में हर्ष होगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी डील कर रहे हैं, तो आज उसमें आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा और जीवन साथी के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे और आपका प्रिय आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा। काम को लेकर स्थितियां बिल्कुल आप के पक्ष में होंगी, जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे।


कर्क 


मन को समझाने के बहुत तरीके हैं, लेकिन खुद को अकेला महसूस करना अच्छी बात नहीं है। इससे बाहर निकलने की कोशिश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों से मानसिक शांति मिलेगी। पूरे जोश के साथ आज के दिन की शुरुआत करेंगे और आज आपकी इनकम अच्छी रहेगी। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन आज किसी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार होगा और आप अपनी संतान को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में गलतफहमी के चलते किसी भ्रम का शिकार हो सकते हैं। अपने काम को लेकर आप सजग रहें। नौकरी में स्थानांतरण संभव है।


सिंह 


आज के दिन मन में खुशी का भाव होगा। अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। काम को लेकर स्थिति अच्छी होंगी। आप इंटरनेट के जरिए, कोई नई नौकरी का ऑफर पा सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए गृहस्थ जीवन में खुशी भरेगी, लेकिन जीवन साथी किसी रोग से ग्रस्त हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में बहुत खुश महसूस करेंगे और हो सकता है कि आप अपने प्रिय से शादी करने का सपना साकार करने की बात करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी।


कन्या 


आप आज अपने काम में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपका खूब मन लगेगा और आप जल्द से जल्द अपना काम निपटा लेंगे और खाली समय में अपने साथियों के साथ गपशप का भी समय निकाल लेंगे। परिवार के लोग आज काफी खुश होंगे। घर का माहौल थोड़ा धार्मिक हो सकता है। कुछ रिश्तेदारों के आने से रौनक आ सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी होगा क्योंकि इसका असर आपके गृहस्थ जीवन पर पड़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के बर्ताव से थोड़ा निराश हो सकते हैं। इसके लिए उनसे बात करें।


तुला 


आज का दिन आपको किसी लंबी ट्रैवलिंग का संकेत दे रहा है। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। इससे मानसिक शांति मिलेगी। मन में बड़े अच्छे विचार आएंगे और आप अपने साइड इनकम पर भी ध्यान देंगे। इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में प्यार देखकर काफी खुश होंगे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं क्योंकि आज आप के खर्चे के योग बनेंगे। सेहत में सुधार होगा।


वृश्चिक 


आज किसी बात को लेकर हीन भावना मन में आ सकती है, जो आपको थोड़ा परेशान करेगी और इससे बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए ज्यादा विचार ना करें और खुद को अकेला ना छोड़े। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बहुत खूबसूरत रहेगा। आपका जीवन साथी पूरी कोशिश करेगा कि आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ला सके। आपको भी उनकी यह अदा बहुत पसंद आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी अधिक खुश होंगे और अपने प्रिय से मिलने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ ही लेंगे। आज शाम का समय अपने प्रिय के साथ बिताना आपकी प्राथमिकता में होगा। सेहत का थोड़ा ध्यान जरूर रखें।


धनु 


आज का दिन मान आपके लिए बहुत खूबसूरत रहेगा। आप अपने अनुभव और अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन लगभग सभी क्षेत्रों में करेंगे। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आज अपने विरोधियों पर भी भारी पड़ेंगे। यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो आज का दिन आपकी तैयारियों को आगे बढ़ाएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन एक संपूर्ण सुखद जीवन के रूप में दिखाई देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर सजग रहेंगे और वह अपने प्रिय से सच्चाई की उम्मीद करेंगे क्योंकि उनके मन में कुछ गलतफहमी होगी, जिसे दूर करना जरूरी होगा। काम को लेकर स्थिति आज बहुत बढ़िया होगी। उनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।


मकर 


आज आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ज्यादा सोचने से पेट में अजीब सी बेचैनी होगी। पूजा-पाठ या धार्मिक कामों पर अच्छा खर्च करेंगे। भाग्य आपका प्रबल रहेगा, जिससे काम के सिलसिले में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपके साथी भी आपको सपोर्ट करेंगे, लेकिन आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से झड़प हो सकती है, इसलिए बातें सोच समझ कर करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनावपूर्ण रह सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा एनर्जी टिक होगा। आप अपने काम को जल्दी निपटा कर अपने प्रिय के साथ इन घंटों का समय बिताने जा सकते हैं और भविष्य से जुड़ी कुछ बातें करके अपना दिल हल्का करेंगे।


कुंभ 


आज का दिन आपके मन में नई ताजगी लेकर आएगा। अपनी संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके मन में हर्ष की भावना भर देगी। जीवन साथी से भी प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। यह मुस्कुराहट आपके चेहरे पर दिन भर रहेगी यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो भी आज आप अपने प्रिय के साथ नज़दीकियां बढ़ाते हुए नजर आएंगे। आज आपको किसी को भी कड़वा बोलने से बचना होगा नहीं तो स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। काम को लेकर सावधानी रखना जरूरी होगा। भाग्य थोड़ा कमजोर है, जिससे कामों में गड़बड़ी हो सकती है, सावधानी रखें।


मीन 


आज का दिन आपको खुशियां देगा। आपका परिवार आप की सबसे बड़ी ताकत है और आज आपको वह ताकत महसूस होगी। आपको परिवार वालों की मदद और अच्छी सलाह बहुत काम आएगी। काम को लेकर आप की स्थितियां बढ़िया होंगी और कुछ लोग आपसे किसी खास बात को लेकर सलाह भी मांगेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे क्योंकि आप और आपके जीवनसाथी के बीच थोड़ी झड़प हो सकती है। शाम को उनके साथ शॉपिंग पर जाएं और बाहर खाना खाकर आएं, सब ठीक होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपनी लव लाइफ को लेकर थोड़े आशंकित होंगे, लेकिन यह महज आपका भ्रम है। अपने प्रिय पर भरोसा रखें और जीवन को आनंदित होकर जियें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।


 


आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी


शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

दिल्ली और देहरादून के बीच अब नहीं आएगा मुजफ्फरनगर और मेरठ

देहरादून । दिल्ली और देहरादून के बीच अब मुजफ्फरनगर और मेरठ नहीं आएगा। दिल्ली से देहरादून के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेस वे के तीसरे चरण में डाट काली मंदिर में 400 मीटर लंबी एक और डबल लेन टनल बनाई जाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस सुरंग के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने दिल्ली से देहरादून के बीच एक्सप्रेस वे के निर्माण को मंजूरी दी है।


इसके तहत दिल्ली से डासना, सावली,  सहारनपुर, गणेशपुर होते हुए देहरादून तक फोर लेन एक्सप्रेस वे बनाया जाना है। इस परियोजना का काफी हिस्सा बन चुका है, जबकि अब गणेशपुर से देहरादून के बीच का 19 किमी भाग बनाया जाना है। परियोजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया के साथ ही अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का भी काम शुरू किया जा रहा है।


एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत एलिवेटेड रोड के साथ ही डाट काली में 400 मीटर के करीब एक और टनल बनाई जाएगी। यह मौजूदा डबल लेन टनल के पास ही बनेगी। डाटकाली में हाल ही में 340 मीटर लंबी डबल टनल बनी है, लेकिन नई टनल इससे लंबी होगी। इसके अलावा डाट काली में अंग्रेजों के समय की पुरानी सिंगल लेन टनल है। नई टनल बनने से यहां तीन सुरंगें हो जाएंगी।


एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि देहरादून से हरिद्वार होते हुए दिल्ली जाने में अभी लोगों को 250 किमी लंबे नेशनल हाईवे का सफर करना पड़ता है। इसमें पांच से छह घंटे लगते हैं और लगातार जाम की भी समस्या बनी रहती है, लेकिन नया एक्सप्रेस वे बीच के कई शहरों को बाईपास करते हुए बन रहा है। इसमें जाम की समस्या नहीं होगी। इस एक्सप्रेस वे की लंबाई 200 किमी के करीब होगी और ढाई से तीन घंटे में लोग दून से दिल्ली पहुंच जाएंगे। 


नया रूट दिल्ली -डासना- सावली- सहारनपुर- गणेशपुर - देहरादून 200 किमी होगा। 


वर्तमान रूट दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ- मुजफ्फरनगर- रुड़की- देहरादून से 250 किमी है।


जिला उद्यान से अवैध कब्जा हटवाने में फंसे नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं कर निरीक्षक, रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर l जिला उद्यान एवं नगर पालिका में लगातार खींचतान बढ़ती जा रही है l नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल द्वारा जिला उद्यान के कब्जे से कमला नेहरू वाटिका की जमीन मुक्त कराई गई थी lजिसके बाद आज जिला उद्यान कार्यालय एवं राजकीय पौधशाला कमला नेहरु वाटिका की चार दीवारी को ध्वस्त करने के मामले में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी, कर अधीक्षक नगरपालिका व 60 अज्ञात के खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि दो दिन पूर्व कुछ व्यक्तियों ने कम्पनी बाग की ओर से जेसीबी मशीन से जिला उद्यान कार्यालय एवं राजकीय पौधशाला कमला नेहरु वाटिका की चार दीवारी को बगैर किसी नोटिस दिए ध्वस्त कर दिया। जेसीबी मशीन की आवाज सुनकर कार्यालय के स्टाफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यह अनुचित कार्रवाई है और इसे तुरतं रोक दिया जाए। आरोप है कि चार दीवारी ध्वस्त कर रहे लोगों ने खुद को नगरपालिका के कर्मचारी बताकर फिर से कार्य शुरु कर दिया। कर अधीक्षक ने यह कार्रवाई नगरपालिका की तरफ से होना बताया था। कुछ समय पश्चात नगरपालिका अधिशासी अधिकारी भी मौके पर आ गए। कार्यालय के कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जमीन शासन के आदेश पर उद्यान विभाग को 99 वर्ष स्वीकृत है। आरोप है कि उसके बावजूद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकी नहीं गयी। नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा उद्यान विभाग के कर्मचारियो सं अभद्रता भी की गयी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद उद्यान विभाग के कुछ स्थान को बामुश्किल बचाया गया। इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज करायी है।


भीम आर्मी और पीएफआई में नहीं है कोई संबंध : प्रवर्तन निदेशालय

नई दिल्ली l प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को कहा कि भीम आर्मी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के बीच कोई संबंध नहीं है. साथ ही एजेंसी ने यूपी पुलिस की उस थ्योरी को भी बकवास बताया है जिसमें कहा गया था कि हाथरस दंगे के बाद हिंसा भड़काने के लिए 100 करोड़ रुपए की विदेशी फंडिंग हुई. ईडी के इस दावे के बाद यूपी पुलिस के उस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं जिनमें हाथरस मामले की आड़ में दंगे करवाने के पीछे अंतरराष्ट्रीय प्लॉट होने की बात कही जा रही थी.


प्रदूषण विभाग के नोटिस पर साधु संत कुपित

हरिद्वार । प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अखाड़ों और आश्रमों को सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) लगाने के लिए नोटिस जारी करने को लेकर चल रही संतों की बैठक में कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भिड़ गए। बैठक में दोनों के बीच जमकर तूतू-मैंमैं हुई। इसके कारण जमकर हंगामा हो गया।


इस दौरान संतों ने कहा कि अखाड़े और आश्रम किसी प्रकार प्रदूषण नहीं फैलाते हैं। संतों ने कहा कि अगर नोटिस वापस नहीं लिया गया तो संत महाकुंभ का बहिष्कार कर देंगे। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और राधाकृष्ण धाम के संस्थापक सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि बीजेपी सरकार संतों के साथ अन्याय कर रही है। बार बार नोटिस भेजकर संत समाज का अपमान किया जा रहा है।  


उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर नोटिस वापस नहीं लिया गया तो संत समाज हरकी पैड़ी पर सांकेतिक प्रदर्शन कर आगामी महाकुंभ का बहिष्कार कर देंगे। स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि सरकार को अखाड़ों और आश्रमों में एसटीपी लगाने चाहिए। सभी आश्रमों के पास इतना धन भी नहीं है कि वे एसटीपी बनाए।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

मुजफ्फरनगर l यूपी में होने वाले ग्राम पंचायत के त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं ग्राम पंचायत से जुड़े व्यक्तियों के साथ बैठक की गई l जिसमें प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जारी किए गए आदेशों को पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया l इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल,पश्चिम अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्री भगवान शर्मा, मंत्री सचिन सिंघल, वैभव त्यागी, शरद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, जिला मीडिया अचिन्त मित्तल, राजेश पराशर, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बाद में पत्रकारों से बात करते हुए पाठक ने कहा कि योगी सरकार में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगा है। उन्होंने हाथरस की घटना को लेकर कहा कि विपक्षी दल भी समझे कि हाथरस कोई टूरिज्म स्थल नहीं है। सपा, कांग्रेस इस मामले में वोटों की राजनीति कर रही हैं। बहू बेटियों के नाम पर राजनीति करना बंद करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लाठीचार्ज ठीक नहीं है। हाथरस में जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज बहुत कष्टकारी है। इस मामले में उक्त पुलिसकर्मियों को हडकाया गया है। वहीं हाथरस प्रकरण में जांच शुरू करा दी गई है। दोषियों को किसी भी कीमत पर छोडा नहीं जाएगा। दोषियों को कडी से कडी सजा दिलाई जाएगी। इस मामले में गुनेहगारों को छोड़ा नहीं जाएगा। वारदात को अंजाम देने वालों को फांसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक समेत विभिन्न संगठन भी वहां भीड़ न जुटाए। इससे कानून व्यवस्था पर असर पड़ता है और कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। कोरोना संक्रमण से जंग के साथ ही सरकार विकास कार्यों को लेकर कटिबद्ध हैं।


विक्की त्यागी का बेटा गैंगस्टर में जिला बदर

मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने वेस्ट यूपी में अपराध जगत की बडी हस्ती रही विक्की त्यागी के बेटे के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही की है। पुलिस ने गांव में मुनादी व ढोल बजवाकर बाकायदा इसका ऐलान किया।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना चरथावल पुलिस ने गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत जिलाबदर की कार्यवाही अमल में लाते हुए रक्षित त्यागी पुत्र विक्की उर्फ विक्रान्त त्यागी निवासी पावटी थाना चरथावल को गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत जनपद से 06 माह के लिये 01 अभियुक्त को जिलाबदर किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध तामिला की कार्यवाही की। पुलिस ने गांव में ढोल बजवाकर व मुनादी कराकर इसका ऐलान कराया


बिना अनुमति नहीं होगी रामलीला व अन्य आयोजन, दिशा-निर्देश जारी

लखनऊ । नवरात्र, दशहरा व रामलीला के आयोजनों के संबंध में प्रदेश सरकार ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए इसके लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। 


इस संबंध में मुख्य सचिव आरके तिवारी की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सामूहिक गतिविधियां कतिपय प्रतिबंधों के अधीन होंगी। किसी भी बंद स्थान, हॉल या कमरे की निर्धारित क्षमता का 50 प्रतिशत लेकिन अधिकतम 200 व्यक्तियों तक को फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर व हैंडवाश की उपलब्धता की अनिवार्यता के साथ अनमुति दी जाएगी। इसी तरह किसी भी खुले स्थान या मैदान पर ऐसे स्थानों के क्षेत्रफल के अनुसार मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर व हैंडवाश की उपलब्धता की अनिवार्यता के साथ अनमुति दी जाएगी। सभी जिलों में प्रत्येक आयोजन स्थल पर सार्वजनिक रूप से प्रचार-प्रसार के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग अनिवार्य होगा। 


उन्होंने कहा कि मूर्तियों की स्थापना पारंपरिक परंतु खाली स्थान पर की जाएगी और उनका आकार छोटा रखा जाएगा तथा मैदान की क्षमता से अधिक लोग नहीं रहेंगे। चौराहों या सड़क पर कोई मूर्ति या ताजिया नहीं रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन आयोजन समितियों से विचार-विमर्श कर कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई करेगा। मूर्तियों के विसर्जन के लिए यथासंभव छोटे वाहनों का प्रयोग किया जाएगा और विसर्जन कार्यक्रम में न्यूनतम लोग ही शामिल होंगे। रैली या विसर्जन के लिए रूट प्लान पहले तैयार किया जाएगा। इसमें विसर्जन स्थल का चिह्नांकन, अधिकतम व्यक्तियों की संख्या का निर्धारण एवं शारीरिक दूरी का पालन कराने की योजना भी पहले बनाई जाएगी। रैली या विसर्जन जुलूस की दूरी ज्यादा होने पर एंबुलेंस की सेवाएं भी ली जाएंगी। 


कार्यक्रम स्थल के लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत आयोजन स्थल पूर्व में चिह्नित कर उसकी सीमा तय करते हुए विस्तृत साइट प्लान तैयार करना होगा जिसमें शारीरिक दूरी बनाए रखने, थर्मल स्कैनिंग व सेनेटाइजेशन के मानक का पालन हो सके। कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के लिए प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग एवं यथासंभव एक से अधिक रास्ते बनाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर केवल वही स्टाफ या दर्शक प्रवेश करेगा, जिसमें किसी प्रकार के कोविड के लक्षण नहीं होंगे। ऐसे सभी कार्यक्रमों में चिकित्सकीय सुविधाओं के लिए निकटवर्ती हास्पिटल से मैपिंग करने की भी योजना बनाने को कहा गया है। कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 से बचने के उपायों से संबंधित पोस्टर-बैनर लगाए जाएंगे और यथासंभव आडियो-विजुअल प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर एसी लगाए जाने की स्थिति में सीपीडब्ल्यूडी की गाइड लाइन का पालन करना होगा। इसके तहत तापमान 24-30 डिग्री तथा ह्यूमिडिटी की रेंज 40-70 डिग्री के बीच रखना होगा। 


शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कंटेनमेंट जोन में किसी भी त्योहार विषयक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।


भोपा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार, एक घायल

मुजफ्फरनगर l गोकशी को लेकर जिले के पुलिस कप्तान अभिषेक यादव लगातार सख्ती से पेश आ रहे हैं तथा साथ ही गौ तस्करी करने वालों गिरफ्तार कर रहे हैं भोपा थाना क्षेत्र में गौकश के साथ मुठभेड़ में दो गौ तस्कर को गिरफ्तार किया l


मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के जोली से कमेड़ा जाने वाली नहर पटरी पर पुलिस व गौकशो के बीच मुठभेड़ हुई l जिसमें दो गौ तस्कर सरफराज और रिजवान निवासी खालापार मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया l जिसमें एक घायल हो गया l पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया l


श्रीराम काॅलेज बीकाम थर्ड सेम का नतीजा रहा शत प्रतिशत

मुजफ्फरनगर । श्री राम कॉलिज वाणिज्य संकायान्तर्गत बी0काॅम0 तृतीय वर्ष के विद्यार्थीयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा इस सप्ताह में बी0कॉम तृतीय वर्ष की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया इस परिणाम से छात्र-छात्रों में खुशी का माहौल बना रहा । 


    कोरोना वायरस के चलते विश्वविद्यालय ने फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। पाठ्यक्रम के अन्तिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिये काफी लम्बे समयान्तराल के पश्चात ये परीक्षाए माह सितम्बर में आयोजित करायी गयी। वर्ष 2020 में इस महामारी के बीच में परीक्षा न कराने को लेकर बडी-बडी चर्चाये भी हुई परन्तु विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कराना अनिवार्य समक्षा। श्रीराम काॅलेज के सभी विद्यार्थियों ने भी अपने भविष्य को सर्वोपरी समझते हुए बडी मेहनत एवं लग्नशीलता के साथ इन परीक्षाओं में प्रतिभाग किया। जिसके आधार पर उनका परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। 


  बी0कॉम तृतीय वर्ष के छात्रो द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करके महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। हर वर्ष की भाँति वाणिज्य संकाय के विद्यार्थीयों ने अच्छे अंक हासिल किये जिसमें तीनो वर्ष के सम्पूर्ण अंकों के आधार पर शिवानी 69.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बी0कॉम टॉपर बनी, आयुषी बंसल 67.30 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान पर तथा आशिया बतूल 64.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।


      केवल तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम के विश्लेषण के आधार पर 88.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आशिया बतूल प्रथम, 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मौ0 शारूख द्वितीय एवं 84.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनस अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। बी0कॉम तृतीय वर्ष के अंकेक्षण विषय कोड ब्-302 में 5 विद्यार्थीयों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढाया है।


 सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विभागीय शिक्षको के अध्यापन, महाविद्यालय की अध्ययन सुविधाओं तथा अपने माता-पिता के आर्शीवाद को देते हुए कहा कि कोरोना महामारी में भी शिक्षकों द्वारा निरन्तर ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षण कार्य कराया गया, जिस कारण विद्यार्थियों में अध्ययन करने के प्रति लगाव बना रहा। इसी का परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में देखने को मिला है। 


  इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज के निदेशक डाॅ0 आदित्य गौतम, प्राचार्य डाॅ0 प्रेरणा मित्तल, डीन प्रबन्धन डाॅ0 पंकज शर्मा, डीन एकेडमिक्स डाॅ0 विनीत कुमार शर्मा सहित वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 सौरभ मित्तल एवं प्रवक्तागण डॉ0 धर्मेन्द्र, डॉ0 एम0एस0 खान, मुकेश कुमार, पूजा रघुवंशी, काजोल मौर्य एवं गरिमा सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान किया।





जिले में 54 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

मुजफ्फरनगर l Date 09-10-2020


सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-2414


 


आज पॉजिटिव-- 54


22 Rtpcr


24 Rapid antigen test 


06 pvt lab 


02 other distt


= 54


---------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -79


टोटल डिस्चार्ज- 4536


टोटल एक्टिव केस- 536


ब्लेड से बैग काटकर चोरी करने वाले गिरोह की चार महिलाएं गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । पुलिस ने ब्लेड से बैग काटकर चोरी करने वाले गैंग की 04 अभियुक्त महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 


अवगत कराना है कि दिनांक 30 सितंबर को बैंक से रुपये निकाले गये थे परन्तु अज्ञात द्वारा वादी के बैग को काटकर रुपये चोरी किये गये जिसके सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग का अनावरण करते हुए थाना चरथावल पुलिस द्वारा 04 महिला चोर अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया।  


 उनके पास से 10500 रुपये नकद (चोरी किये हुए), घटना मे प्रयुक्त किये गये 04 ब्लैड व 02 मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं। 


 अभियुक्ताओं का गिरोह बैंक में खडा रहता था तथा पैसे निकालने वालों पर नजर रखता था तथा पैसे निकालकर जा रहे व्यक्ति(मुख्यत: बुजुर्ग, महिला, बच्चों) जो बैग में पैसे रखते थे उनका पीछा किया जाता था तथा मौका देखकर बैग को ब्लेड से काटकर उसमें रखे पैसे को निकाल लिया जाता था।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव फरवरी में संभव

लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनाव फरवरी में करवाए जाने की संभावना है। इस बीच पंचायतों में प्रशासक बैठें या मौजूदा लोगों को ही जारी रखा जाए इस पर जद्दोजहद चल रही है। 


कोरोना संकट के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरकार के स्तर पर फरवरी और मई की कुछ तारीखों पर मंथन किया जा रहा है। इसमें ज्यादातर लोगों का सुझाव है कि मई में गर्मी ज्यादा पड़ेगी। इस वजह से चुनाव फरवरी में बोर्ड परीक्षा से पहले करवा लिए जाएं। पहले चुनाव दिसंबर में होने थे। वहीं इस बार खुलकर राजनीतिक दल भी हिस्सा ले सकेंगे। इससे चुनाव दिलचस्प होने के आसार हैं।


अब राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार वोटर पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है, जिसे 29 दिसंबर तक फाइनल करने की तैयारी है। इसके बाद पंचायतों के आरक्षण का काम होगा। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


दरअसल मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले ही टीम-11 की मीटिंग में कोविड संकट की वजह से पंचायत चुनाव टालने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पंचायती राज विभाग ने चुनाव के लिए नई तारीखों पर मंथन शुरू कर दिया था। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने एक अक्टूबर से वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण शुरू कर दिया।


आयोग ने जो कार्यक्रम जारी किया है, उसके हिसाब से 29 दिसंबर तक फाइनल वोटर लिस्ट तैयार होगी। इसके बाद पंचायती राज विभाग पंचायतों का परिसीमन, वार्ड के आरक्षण का काम करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दिया जाएगा। जब तक चुनावी प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक पंचायतों में प्रशासक बैठाए जाएंगे।


आयोग ने पहली बार ऑनलाइन वोटर बनाने का भी विकल्प दिया है। इसके लिए आयोग की वेबसाइट http://sec.up.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। इन सूची को जिलों में बीएसओ सत्यापित करेंगे और सूचनाएं सही पाए जाने पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़ जाएगा।


पंचायत चुनाव के लिए करीब 80 हजार मतदान स्थलों के 2 लाख मतदान केंद्रों पर 1 लाख बीएलओ की ड्यूटी लगाई जाएगी। आयोग ने पहली बार बीएलओ के लिए ई-बीएलओ ऐप विकसित किया है, जिसके जरिए वे सभी सूचनाएं फीड कर सकेंगे।


राजनीतिक दल भी लेंगे हिस्सा


अभी तक राजनीतिक दल पंचायत चुनाव में पर्दे के पीछे से ही समर्थन करते थे, लेकिन इस बार दल खुलकर हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं। इस वजह से चुनाव दिलचस्प होने की उम्मीद है। बीजेपी ने तो बाकायदा हर जिले में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत स्तर पर भी बैठकें शुरू कर दी गई हैं।


महिला कांग्रेस में गीता जिला और नीलम शहर अध्यक्ष बनी


मुज़फ्फरनगर। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहरध्यक्ष जुनैद रऊफ की अध्यक्षता मे पार्टी हाईकमान द्वारा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता काकरान और शहर अध्यक्ष नीलम गौतम की नियुक्ति पर स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के देहावसान पर शोक व्यक्त किया और कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की आज की सभा ने किया और संचालन सलीम अहमद अंसारी सभासद चेयरमैन अल्पसंख्यक शहर ने किया आज की सभा में पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी ने अपनी श्रद्धांजलि कांशीराम जी व रामविलास पासवान जी को अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त महिला शक्ति जिलाध्यक्ष गीता काकरान और शहर अध्यक्ष नीलम गौतम को बधाई देते हुए केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काज़मी, जिलाध्यक्ष सेवादल राहुल भारद्वाज, सलीम अहमद अंसारी सभासद शहर चेयरमैन अल्पसंख्यक, किसान कांग्रेस के जिला प्रभारी याकुब प्रधान, अहसन जमीर, धीरज महेश्वरी, दिलशाद मुन्ना सभासद, अनिता ठाकुर, प्रहलाद कौशिक, सगीर मलिक, सत्य पाल सिंह, रजत सिंघल, अजीम सिद्दीकी, रेहाना बेगम, ईशा राज, उमा भारद्वाज, रंजना शर्मा, किरण, रजत गुप्ता, आदि सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू भानु का हंगामा व तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर । रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। इसे लेकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 


भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने रोहाना टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा किया। टोल प्लाजा अधिकारियों का आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने जबरन टोल फ्री करा दिया। शिकायत पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष बलराज ठाकुर सहित 6 लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है । ये लोग पहले भी तीन बार रोहाना टॉल प्लाजा पर हंगामा तोड़फोड़ कर चुके हैं। आरोप है कि भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं द्वारा टोल वसूलने के लिए लगाए गए बैरिकेड को भी तोड़ दिया। काफी देर तक टोल पर चले हंगामे की टोल प्लाजा की ओर से सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल की गई है जिसमें भाकियू भानू के कार्यकर्ता जबरन टोल फ्री कराते हुए नजर आ रहे हैं।



चौधरी नरेश टिकैत व अन्य खाप चौधरियों का अपमान गलतः अशोक बालियान


मुजफ्फरनगर। किसान नेता अशोक बालियान ने कहा कि बालियान खाप के मुखिया व भारत के सबसे बड़े किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व अन्य खाप चैधरियों का एक राजनैतिक दल की मिटिंग में अपमान करना किसी भी दशा में उचित नहीं कहा जा सकता- 
     उन्होंने कहा कि 8 अक्तूबर को एक राजनैतिक दल की मिटिंग चौधरी नरेश टिकैत व अन्य खाप चैधरियों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन वहां उनकी गरिमा के हिसाब से उनका सम्मान नहीं किया गया। ऐसे में उनका व उनके साथ गये अन्य खाप चैधरियों का अपमान करना उचित नहीं है। यह चौधरी नरेश टिकैत अपमान नहीं अपितु किसानो का भी अपमान हैं क्योकि वे किसानों की एक बड़ी आवाज है। चौधरी नरेश टिकैत उत्तर भारत की बड़ी खाप बालियान खाप के मुखिया व भारत के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और चौधरी नरेश को देश के किसानों में व सामाजिक क्षेत्र में उचित सम्मान और स्थान प्राप्त है। चौधरी नरेश टिकैत की देश के बड़े किसान आंदोलनों में अहम भूमिका रही है उनका अपमान करना किसी भी दशा में उचित नहीं कहा जा सकता है।



गरीब कन्या का विवाह, घरेलू हिंसा से पीडित को कानूनी सहायता व आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों देंगे मदद: नीलम त्यागी

मुजफ्फरनगर। समाजसेवी संस्था मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति पंजीकृत की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम त्यागी ने कहा कि किस संस्था द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह, घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को कानूनी सहायता व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई के लिए मदद देने का काम किया जाएगा । उन्होंने कहा कि समाज के गरीब तबकों की सहायता करना ही संस्था का मकसद है। कूकड़ा मंडी में दीप रोडलाइंस ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती नीलम शर्मा ने कहा कि  संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा के नेतृत्व में संस्था द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह कराने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है । इसी प्रकार आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई में भी मदद दी जा रही है।  उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को शासन व प्रशासन स्तर से भी सहायता दिला कर अनेक प्रकरण का निपटारा कराया जा चुका है। उन्होंने कुलदीप त्यागी को संस्था मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष घोषित किया और उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपा ।इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने कहा कि किस संगठन का विस्तार जल्दी ही किया जाएगा और जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया जाएगा इससे पूर्व श्रीमती नीलम त्यागी, रजनीश त्यागी,  अमरीश त्यागी का कार्यक्रम में पहुंचने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में समाज के गरीब तबके को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और गरीबों में मजदूरों की सहायता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, संदीप बालियान, राहुल चौधरी,  सुरेंद्र शर्मा, दीपक चौधरी, अरविंद राठी, राजीव मान, रामकुमार त्यागी, प्रवीण शर्मा, निरंकार त्यागी, आस मोहम्मद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।


कानून मंत्री ब्रजेश पाठक का किया जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक का आज भंगेला चेकपोस्ट पर वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर मूलचंद रिजॉर्ट के निकट एक बैंकटहॉल में  भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक व भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय राय का भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर उन्हें एक स्मृतिचिन्ह भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान,  प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,  जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना,  सचिन सिंघल, नितिन मलिक, देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, विनीत कात्यान, संजय अग्रवाल, अंचित मित्तल, सुषमा पुंडीर, केके शर्मा, ऋषभ शर्मा, विजेंद्र पाल, रोमित कुमार, राजेश पाराशर, सतीश कुमार, अनिल ऐरटी, शुभम भारद्वाज, पवन छाबड़ा बंटी, मास्टर सोहनवीर सिंह, आशीष तोमर, नरेंद्र उपाध्याय, श्यामलाल शर्मा, हरपाल शर्मा, संजय गर्ग, प्रवीण शर्मा, रजत त्यागी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।


तुला राशि में बुध की टेढी चाल, जानिए आपकी राशि का हाल



ग्रहों की उथल पुथल के बीच 22 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करने वाले बुध अब 14 अक्टूबर को तुला राशि में ही टेढी चाल चलने लगें। इसी राशि में एक माह तक वक्री रहने के बाद  बुध तीन नवंबर को मार्गी होंगे। बुध को हालांकि नपुंसक ग्रह माना गया है, लेकिन तमाम राशियों का इससे प्रभावित होना स्वाभाविक है। बुध के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गणेश जी की पूजा करना और हरी वस्तुओं का दान व गाय को चारा खिलाना श्रेष्ठ माना गया है। जानिए इसके राशियों पर प्रभाव के बारे मेंः 
मेषः इस राशि के लोगों को व्यापार और नौकरी आय व लाभ का मार्ग खुलेगा। वैवाहिक जीवन में थोडा संभल कर रहना होगा। क्रोध करना नुकसानदायक हो सकता है।
वृषभः लाभकारी समय आ रहा हैैै। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दुश्मन परास्त होंगे।  मित्रों के साथ या परिवार में विवाद से बचें। धन प्राप्ति के  प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य पर निगाह रखें।
 मिथुनः सही समय का उपयोग करें। इस दौरान  कार्य शक्ति का सदुपयोग लाभ कारी होगा।  गलतफहमियां दूर होंगी। इच्छाओं की पूर्ति और वाहन खरीदने का भी योग है।
कर्क राशिः कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलने के साथ बेहतर वातावरण मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में सामंजस्य बनाएं। यात्रा लाभकारी साबित होगी। 
 सिंहः आपकी सकारात्मक सोच प्रगति के मार्ग खोलेगी। नौकरी व्यापार में उन्नति व लाभ का मार्ग खुलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। छवि में भी सुधार आएगा।
 कन्याः कार्याें में सजगता रखे। नौकरी में आय बढेगी।  विवादों से दूर रहना बेहतर है। अपने संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। समय का सदुपयोग करें।
तुला राशिः अटका हुआ पैसा मिलेगा। परिवार में  बेहतर समय व्यतीत होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा व शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। मित्रों का साथ मिलेगा।
वृश्चिकः संबंधोें में उतार-चढ़ाव रहेगा। गुप्त शत्रुओं से परेशानी संभव है। स्वभाव पर थोडा सावधानी रखने की जरूरत है। कोई गलत काम मुसीबत में डाल सकता है।
धनु: कार्यालय में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंध सुधरेंगे। मानसिक तनाव से बचें। परिवार में खुशी का समय मिलेगा। 
मकरः  बेहतर समय है। इसमें अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ के  अवसर प्राप्त होंगे। परिवार और मित्रों की सलाह से लाभ होगा।
कुंभ: लाभ और उपहार के साथ यात्रा के योग हैं।  भाग्य के सहारे तमाम कार्य समय से पूरे होंगे । साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी।
 मीन:  अपने कार्य और स्वाथ्य के प्रति सजग रहें।  किसी भी तरह का विवाद हितकर नहीं है।  यात्रा और लेन देन के मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है।


कांशीराम के जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत कादिर राणा

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी और वामसेफ के संस्थापक कांशीराम के 14 वें परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान सांसद समेत बसपा नेताओं ने 2022 में पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान बसपाइयों ने उनके जीवन संघर्ष पर विचार रखें।
जिला  मुख्यालय पर बसपा ने मान्यवर कांशीराम को याद किया। परिनिर्वाण दिवस के मौके पर चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनके जीवन पर्यन्त किए गए जीवन संघर्ष पर विचार रखें। पूर्व सांसद  ने कहा लोगों से कहा कि अभी कांशीराम के जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। कार्यक्रम में  जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, सत्यप्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल, श्यामलाल प्रजापति, अरविन्द गौतम, जियाउर्रहमान ने भी विचार रखे, कार्यक्रम मे प्रेमचंद गौतम, चाँदसिंह कश्यप, विजयपाल सिंह, प्रभारी पक्षिम उत्तर प्रदेश मिशन काशीराम सुमित प्रजापति खतौली, नगर अध्यक्ष  माजिद सिद्दीकी,  सत्यपाल, रामपाल सिंह पाल, निखिल चौधरी, आजाद मावी,  नूर अहमद, पप्पू त्यागी, दुष्यंत कुमार विकास कुमार, ब्रिजेश कुमार,  रविन्द्र पाल,    आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश कुमार व संचालन मंडल प्रभारी जियाउर्रहमान ने किया।



एसडी मैनेजमेन्टमें बीबीए तृतीय सेमेस्टर में छात्राएं रही अव्वल


मुजफ्फरनगर। एसडी काॅलेज आॅफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में बीबीए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
 एस.डी. काॅलेज आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित हुआ। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली हिमल सैनी ने 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान आयुषी सैनी ने 73.5 प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली कशिष तोमर जिसने 73.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बी.बी.ए. विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. संदीप मित्तल ने तीनो छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया व इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे काॅलेज का परीक्षाफल इस . वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी.बी.ए. विभाग के सभी शिक्षकगणों व छात्राओं को बधाई दी।
मीडिया प्रभारी डा. आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी.बी.ए. विभाग से डा. संगीता गुप्ता, अन्जर, प्राची, दीपक गर्ग, अक्षय जैन, पूर्वी जैन, सोनिका, शंशाक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चैधरी एवं सतीश आदि शिक्षकगणों व स्टाॅफ में प्रतिभाशाली छात्रध्छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।


ओवर लोड ट्रक ने ली युवक की जान


 


 मुज़फ्फरनगर l राष्ट्रीय राजमार्ग 58 वहलना कट पर बाईक कट पर करते समय हुआ हादसा ।


मिली जानकारी के अनुसार बाईक सवार अज्ञात युवक कर रहा था सड़क पार जिस पर तेज रफ्तार से आ रहे रेत से भरे ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया ।


ट्रक चालक बाईक सवार युवक को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया ।


राहगीरों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया । मोके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया तो वही चोकी इंचार्ज बेगराजपुर गुरुवचन सिंह ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी भिजवाया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।


युवक के हाथ पर पूजा , पंकज लिखा है ।


जिसकी अभी तक शिनाख्त नही हुए हैं ।


यूपी सीएम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर आरोपी के खिलाफ डीएम को दिया ज्ञापन


 मुजफ्फरनगर l कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर आज राष्ट्रीय हिदू शक्ति संघटन के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन दिया और बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता कुछ लोगो को हजम नहीं हो रही है । जिसका उदाहरण आलोक नामक व्यक्ति द्वारा प्रदर्शित किया गया है । वाट्अप ऐप पर एक ग्रुप है *मेरा गाँव - मेरी पहचान* नाम से जिसका ग्रुप एडमिन भी आलोक पुत्र सन्त्रपाल निवासी ग्राम रहमतपुर थाना भोपा है । ज्ञात हुआ है कि यह व्यक्ति ग्राम सचिव शेरनगर और सरवट में ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत है । उक्त व्यक्ति ने अपने मोबाइल नं 0 7817074752 से उक्त ग्रुप में एक आपत्ति जनक फोटो पोस्ट की है । जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आपत्तिजनक स्थिति में दर्शाया गया है । जिससे हमारी भावनाएं आहत होने के साथ - साथ मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है । अतः आपसे अनुरोध है कि उस व्यक्ति के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए ग्राम सचिव के पद से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करे ज्ञापन देने वालो में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संघटन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे l


सूर्य का राशि परिवर्तन और नवरात्र लाएंगे इन राशियों के जीवन में बहार


सूर्य देव 17 अक्टूबर शनिवार को तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी दिन शारदीय नवरात्र भी शुरू हो रहे हैं। सूर्य इस राशि में 16 नवंबर तक रहेंगे। इस परिवर्तन से तमाम राशियों को कुछ ना कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। इन राशियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन किस्मत चमकाने वाला होगा 


वृषभ राशि: कारोबार में लाभ होगा। साथ ही घर-परिवार में खुशी । कार्यक्षेत्र में सफलता और आय के ने स्रोत मिलेंगे। 


मिथुन राशि: पारिवारिक समस्याओं और पैतृक संपत्ति की समस्या खत्म होगी। लंबी बीमारी से भी मुक्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। उपहार मिलने की संभावना है।


सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में सम्मान और लाभ के साथ अटका हुआ पैसा मिलेगा । परिवार में खुशी मिलेगी। आर्थिक वृद्धि के लिए किए गए प्रयास शुभ फल देंगे।


कन्या राशि: आय में वृद्धि होगी। सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा अच्छी रहेगी। परिवार में खुशी रहेगी। यात्रा संभव है। 


धनु राशि: आर्थिक लाभ के अलावा मित्रों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा समस्याओं का भी अंत होगा। धर्म-कर्म के कार्य में मन लगेगा।


मकर राशि: कार्यक्षेत्र में प्रगति और पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आय में वृद्धि और धन लाभ होगा। वाहन व जमीन खरीदने के योग हैं।


भाजपा विधायक के मामा को गोलियों से भून डाला


गाज़ियाबाद।  मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।  वह मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी हत्या की और फरार हो गए। घटना सिहानी गेट थाने के लोहिया नगर की है। 


बदल रहे दस अक्टूबर से रेल आरक्षण के नियम

नयी दिल्ली। कोरोना काल में भारतीय रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो शनिवार यानी 10 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा। 10 अक्टूबर से होने वाले नए बदलाव के मुताबिक, अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से खुलने से आधे घंटे (30 मिनट) पहले जारी किया जाएगा। भारतीय रेलवे ने स्टेशनों से ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान के समय से आधा घंटा पहले द्वितीय आरक्षण तालिका तैयार करने की पिछली प्रणाली को 10 अक्टूबर से बहाल करने का निर्णय लिया है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर यह अवधि निर्धारित प्रस्थान समय से दो घंटे पहले कर दी गई थी।


रेलवे ने कहा कि कोविड-19 से पहले के दिशा-निर्देशों के तहत पहली आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार की जाती थी, ताकि उपलब्ध बर्थ द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने तक 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर पीआरएस काउंटरों और इंटरनेट के माध्यम से बुक किये जा सकें। रेलवे ने कहा कि द्वितीय आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित/ परिवर्तित प्रस्थान समय से 30 मिनट से लेकर पांच मिनट पहले तक तैयार की जाती थी। पहले से बुक टिकट भी रिफंड के प्रावधानों के अनुसार इस दौरान रद्द किये जा सकते थे। उसने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते द्वितीय आरक्षण तालिका बनाने का समय ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले से बढ़ाकर दो घंटा पहले करने का निर्देश दिया गया था। 


उसने कहा, 'रेल यात्रियों के लिये सुविधा सुनिश्चित करने के वास्ते जोनल रेलवे द्वारा किये गये अनुरोध के हिसाब से इस मामले पर विचार किया गया और तय किया गया कि द्वितीय आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से कम से कम आधा घंटा पहले तैयार कर ली जाए।' उसने कहा, 'उसके हिसाब से ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर टिकट बुकिंग सुविधा द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने से पहले उपलब्ध होगी। सीआरआईएस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करेगा ताकि दस अक्टूबर से इस व्यवस्था को बहाल किया जा सके।'


भाजपा नेता और बीडीसी मेंबर की हत्या


आजमगढ़। बाइक सवार 3 बदमाशों ने भाजपा नेता और बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या के बाद हवाई फायरिंग करते हुए बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। बीडीसी की हत्या के बाद जहां गांव में तनाव की स्थिति बन गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पुलिस के मुताबिक, पवई थाने के जल्दीपुर गांव निवासी अर्जुन यादव (40) क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। पवई बाजार में पतंजली स्टोर की दुकान चलाते थे। वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। पवई-शाहगंज मार्ग पर जल्दीपुर गांव के मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने अर्जुन को रोक लिया और फिर नमस्ते किया। इसके बाद सीने में तीन गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए।


आज का पंचांग तथा राशिफल 9 अक्टूबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 09 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - सप्तमी शाम 05:49 तक तत्पश्चात अष्टमी*


⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा रात्रि 12:27 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*


⛅ *योग - परिघ 10 अक्टूबर रात्रि 01:25 तक तत्पश्चात शिव*


⛅ *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:26 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:33* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:17* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *शीघ्र उन्नति के लिए* 🌷


➡ *‘ॐकार’ का दीर्घ उच्चारण करे फिर शांत हो जायें, फिर श्वासोच्छ्वास में ‘ॐकार’ को देखें | यह प्रयोग एक ही समय में कम-से-कम २० बार करना है | अधिकस्य अधिकं फलम् | अधिक करें तो और अच्छा है | सभी यह प्रयोग करें |*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *होंठ फटने पर* 🌷


👉🏻 *जिन के होंठ फटते है, वो नाभि में तेल डाले, तो होठ नही फटेंगे।*


👉🏻 *एक बूंद नाभि में सरसों का तेल डालो | सुबह डाल दे, स्नान के पहले |*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है। आपकी कुंडली में अगर बृहस्पति सही दशा में बैठे हैं तो आपको जीवन में उन्नति के साथ धन वैभव मिलेगा। वहीं अगर बृहस्पति मजबूत स्थिति में नहीं हैं तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा विवाह संबंधी समस्याओं में भी बृहस्पति ग्रह की दशा देखी जाती है। अगर बृहस्पति मजबूत नहीं हैं तो उनके व्रत करके भी उन्हें कुंडली में मजबूत किया जा सकता है। कुंडली में बृहस्पति की खराब दशा होने पर ऐसे व्यक्ति की शादी देर से होती है। आइए जानें ऐसे उपाय जो आपको बृहस्पति की कृपा दिलवा सकते है:


 


1. देवगुरु बृहस्पति को अच्छी स्थिति में लाने के लिए सबसे पहले गुरुवार के दिन गुड़ का दान करें, इससे भी बृहस्पति को मजबूती मिलती है। 


 


2.विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना भी गुरु की स्थिति को मजबूत करता है। ऐसा करने से जीवन में सफलता तो मिलती ही है साथ आपका सोया भाग्य भी साथ देने लगता है। 


 


3. गुरुवार के दिन हल्दी, केसर का तिलक लगाने से सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। इस दिन पीले वस्त्रों को धारण करना चाहिए और पीली चीजों का दान करना भी उत्तम होता है।


 


 


4. ऐसा भी कहा जाता है कि घर में पूजा के दौरान शंख बजाने और मोरपंख रखने से भी देवगुरु प्रसन्न होते हैं।


 


5. केले की जड़ धारण करने से भी आपकी कुंडली में बृहस्पति को मजबूती मिलती है।


 


6.देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें।


 


🌷 *लक्ष्मीप्राप्ति व घर में सुख-शांति हेतु* 🌷


🌿 *तुलसी–गमले की प्रतिदिन एक प्रदक्षिणा (परिक्रमा) करने से लक्ष्मीप्राप्ति में सहायता मिलती है |*


 🌿 *तुलसी के थोड़े पत्ते पानी में डाल के उसे सामने रखकर भगवद्गीता का पाठ करें | फिर घर के सभी लोग मिल के भगवन्नाम-कीर्तन करके हास्य-प्रयोग करें और वह पवित्र जल सब लोग ग्रहण करें | यह प्रयोग करने से घर के झगड़े मिटते हैं, शराबी की शराब छूटती है और घर में सुख-शांति का वास होता हैं |*💐🙏


 


पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


प्रदोष


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


पूर्णिमा


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


दोस्त बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और आज यह बात आपको समझ में आएगी। आपके किसी काम में दोस्त बहुत मददगार रहेंगे। आप के खर्चे एकाएक बढ़ेंगे, जिन पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा। सेहत में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है, कुछ लोग बाहर जाने की खबर सुनकर खुश हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां खोलेगा और आपका जीवन साथी बहुत प्यार भरी बातें करेगा। बिजनेस के लिए आज कुछ नया सोचने का समय होगा। आपको लाभ भी होगा, यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज आप अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।


वृष 


परिवार की जिम्मेदारियां निभाने का वक्त आ गया है। आपको इसमें खुशी भी मिलेगी और आत्मिक अनुभूति भी परिवार से आपको मिलेगी। इनकम को लेकर आज आपको चिंता करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि अच्छा लाभ हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके नतीजे आपके हाथ में होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती हुई गलतफहमी और विरोधाभास से दुखी हो सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन किसी गलतफहमी का शिकार हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी से उस गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।I


मिथुन 


मिथुन राशि के लोग आज अपनी चंचलता के लिए जाने जाएंगे। आप काफी हंसी मजाक के मूड में होंगे और अपने चारों तरफ से लोगों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल टेंशन से भरा हो सकता है, इसलिए आपको अपने हल्के अंदाज से सब को खुश रखने की कोशिश करनी होगी। आपके काम को लेकर स्थितियां आज बहुत कुछ अच्छा दिखा रही हैं, इसलिए इस समय का पूरा फायदा उठाएं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन बहुत ही खुशनुमा होगा और अपने जीवन साथी के साथ आपके संबंधों में घनिष्ठता आएगी और संतान से प्रेम जताएंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज अपने प्रिय से घंटो बातें करेंगे और कोई बिजनेस डील भी उनसे शेयर कर सकते हैं।


कर्क 


कर्क राशि के लोगों का दिन आज खर्चों का हिसाब करने में बीतेगा। आपके मन में लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही है, जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ा हुआ है। इस बात को अपने घर वालों से जाहिर करें, जिससे आपको इस समस्या से मुक्ति मिलेगी। काम को लेकर स्थिति अच्छी हैं। आपका भाग्य भी साथ देगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आप काफी गंभीर मुद्रा में रहेंगे और अपने चारों ओर चल रही बातों पर आपका पूरा ध्यान होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन आपको उनका इंतजार करना पड़ेगा, संभव है कि उनसे बात आज ना हो पाए।


सिंह 


आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बढ़िया दिन साबित होगा। आपकी इनकम में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे आपका हौसला भी बढ़ेगा और आपके रुके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे। नौकरी के मामले में आप आज मुकद्दर का सिकंदर बनेंगे और अपने भाग्य के बलबूते कुछ नया करने की सोच सकते हैं, लेकिन अभी सावधानी रखें। कुछ नया काम हाथ में ना लें। यदि आप बिजनेस करते हैं, तो दिन आपके हाथ में रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन आपका जीवन साथी आप से काफी खुश होगा और आप अपनी संतान की ओर से भी निश्चिंतता महसूस करेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन दिल की बात कहने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। उनके मन में भी आपके लिए भावनाएं हैं।


कन्या 


आज आप केवल और केवल अपने काम पर ध्यान देंगे, जिससे परिवार वाले कुछ नाराज हो सकते हैं, लेकिन काम में इतना ना लगे कि सेहत बिगड़ जाए। ज्यादा थकान और कमजोरी से शारीरिक तौर पर परेशानी आ सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन को संभाल कर रखना चाहिए क्योंकि आज का दिन आप के बीच झगड़ा करा सकता है। झगड़े का कारण आपके ससुराल वाले हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में सच्चाई को महत्व देंगे और अपने जीवन की कोई पुरानी बात उन्हें बता सकते हैं।


तुला 


आज आप काफी मजाकिया अंदाज में होंगे और अपने चारों तरफ के माहौल को बहुत हल्का बना लेंगे, जिससे आज का दिन आप को बड़ा अच्छा महसूस होगा, लेकिन मानसिक रूप से कुछ ऐसी बातें आपके दिमाग में चलती रहेंगी, जो आपका काफी समय और ऊर्जा नष्ट करेगे, इसलिए अपने काम पर ध्यान जरूर दें क्योंकि उसको लेकर आपको चिंतित होना जरूरी है। आपकी इनकम आज अच्छी होगी। कुछ ऐसे काम होंगे, जो अपने आप आपकी इनकम को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन को देखें, तो आज थोड़ी सावधानी रखें। आपका जीवन साथी बीमार हो जा सकता है और उनके गुस्से का पारावान थोड़ा सा बढ़ सकता है। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए है, जितना खूबसूरती से आप इसे बिता सकते हैं, आज बिता पाएंगे।


 


वृश्चिक 


मन में कुछ शंकाओं के साथ आज थोड़ा सा परेशान रहेंगे। आज अपने अंदर झांकने का मौका मिलेगा। आपने क्या, अच्छा किया, क्या बुरा किया, क्या खोया क्या पाया यह सब जानकर आध्यात्मिक अंदाज में खुद को परिपक्व बनाएगे। शादीशुदा जीवन को लेकर आपकी जो धारणाएं हैं। आज वह बदलेंगी और आप अपने जीवनसाथी से काफी निकटता महसूस करेंगे। आप समझेंगे कि दांपत्य जीवन वास्तव में एक महत्वपूर्ण भाग है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय का गुस्सा झेलना पड़ेगा इसलिए सावधानी रखना जरूरी है। काम को लेकर स्थितियां अच्छी होंगी, बस मन को भटकने ना दें।


धनु 


आज आप आंतरिक शक्ति से मजबूत होंगे, लोगों को शिक्षा देना और अच्छी सलाह देना आज यह काम आप बहुत करेंगे। अपने जीवन साथी को भी उपदेश देने में आप पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि इससे आपके रिश्ते में प्रेम ही बढ़ेगा और जीवन साथी को आपकी बातों को बड़े ध्यान से सुनेएगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपको अपने घर वालों से प्रिया को मिलवाने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। कोशिश करें कि ऐसा दोपहर तक कर लें। यदि आज आपके काम पर ध्यान दिया जाए, तो यह मान कर चलिए कि आज आप बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगे और आपके काम की तारीफ भी होगी। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।


मकर 


आज के दिन आप अपने खर्चों पर ध्यान देंगे और अपने विरोधियों से छुटकारा कैसे पाया जाए, इस पर आपका समय खर्च होगा। काम को लेकर स्थितियां आपके हाथ में नजर आएंगी और आपकी बुद्धि आपको कुछ अच्छे मौके आज प्रदान करेगी, जिससे आपका काम बढ़िया होगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन किसी कशमकश में बीतेगा। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद हो सकता है। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा और आपको अपने प्रिय के साथ अपनी सभी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिलेगा।


कुंभ 


आज के दिन आप उदास तो नहीं होंगे, लेकिन अपने मन में चल रहे द्वंद को अपने दोस्तों के सामने व्यक्त करेंगे, जिससे मन हल्का महसूस होगा। आज इनकम पर ध्यान देंगे। इनकम को कैसे बढ़ाया जाए और आर्थिक उन्नति कैसे हो, आपका सारा फोकस आज इस पर रहेगा। इनकम में आज बढ़ोतरी भी देखी जाएगी। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन आपका जीवन साथी आपके लिए कुछ खास कर सकता है, जिससे आपके रिश्ते में रोमांस बड़ेगा। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं तो आज का दिन आपको अपने प्रिय के और नजदीक लेकर जाएगा और आप भावनात्मक रूप से काफी निकट आएंगे। काम को लेकर आज का दिन विरोधाभासी रहेगा। आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना चाहिए।


मीन 


आज के दिन आप अपनी माता की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं क्योंकि उनके बीमार पड़ने की संभावना होगी। आज आपको किसी वृद्ध और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है, जो आपके कैरियर में उन्नति के लिए मूल्यवान सिद्ध होगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज अपने जीवनसाथी से किसी भी तरह की लड़ाई से बचें और उनको अपने जीवन में स्थान दें। बिजनेस के लिहाज से आज का दिन आपको गवर्नमेंट सेक्टर में आगे बढ़ने में मददगार रहेगा। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आपको अपने प्रिय के व्यवहार से कुछ निराशा हो सकती है।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27 


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72 


 


 


 


शुभ वर्ष : , 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा। 


 


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

बीच में ही महापंचायत से चले गए चौधरी नरेश टिकैत


 


मुजफ्फरनगर । महापंचायत में घंटों शामिल रहने के बाद नरेश टिकैत जयंत चौधरी, धर्मेन्द्र यादव तथा अन्य लोगों से मिलने के बाद बीच में ही चले गए। भाकियू अध्यक्ष व बालियान खाप के मुखिया नरेश टिकैत की अगुवाई में गत दिवस ही जाट समाज की खाप ने जयंत के इस आंदोलन को समर्थन दिया था। आज सवेरे ये खाप चौधरी भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के आवास पर पहुंचे। बाद में नरेश टिकैत के साथ खाप चौधरी जीआईसी मैदान पर पहुंचे। इनमें चौ. सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष देशखाप, गजेंद्र सिंह अहलावत खाप, वीरेंद्र सिंह लटियांन खाप, श्याम सिंह मलिक बहावड़ी थाम्बा, चौ. सूरजमल बत्तिसा खाप और रविन्द्र मलिक लांक थाम्बा मौजूद रहे। हालांकि उन्हें मंच पर स्थान नहीं मिला।जिस समय हरियाणा के विधायक अभय सिंह चौटाला मंच पहुंचे तो भाकियू कार्यकर्ताओं ने झंडा फहरा दिया। वहीं दूसरे दल के कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराने से रोका। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं में मारपीट भी हुई। वहीं जब मंच पर सपा नेता अतुल प्रधान और धर्मेंद्र यादव पहुंचे तो रालोद कार्यकर्ताओं के बीच माइक को लेकर छीनाझपटी हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।


इसके साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला मंच की राष्ट्रीय महासचिव उर्वशी सिंह एडवोकेट भी अपने समर्थकों के साथ मेरठ से यहां पहुंची और जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की जमकर निंदा की। शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेडा भी समर्थकों के साथ रैली में शामिल हुए। मुजफ्फरनगर। रालोद की ओर से आयोजित इस रैली में कोविड-19 गाइडलाइन की जमकर धज्जियाँ उड़ी। कलेक्ट्रेट में धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शन करने और मास्क नहीं लगाने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने और महामारी फैलाने के आरोप में जिला प्रशासन द्वारा रालोद नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराये हैं, अब देखना ये है कि इस रैली के लिए प्रशासन का क्या रवैया रहता है। रैली स्थल पर जीआईसी मैदान के गेट पर कुछ कार्यकर्ता रैली में आने वाले लोगों को मास्क बांटते रहे, लेकिन रैली स्थल पर पहुंचने के बाद लोग बिना मास्क के ही नजर आये।


एएमयू परिसर में युवक की हत्या

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एथलेटिक ग्राउंड में सानू नाम के एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची एएमयू कैंपस की सिक्योरिटी ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए जानकारी इलाके की पुलिस को दी. मौके पर इलाका पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ी पहुंची जिसमें मृतक युवक के शव को रखकर मेडिकल भी के लिए भेजा दिया गया। साथ ही पूरे घटनाक्रम में दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया है जिन से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक जीवनगढ़ गली नंबर 2 का रहने वाला था और 2 साल पहले एएमयू से पढ़ाई भी कर चुका है। 


अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जीवन नगर गली नंबर 2 का रहने वाला सानू अब्बास गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे अपने घर से दो दोस्तों के साथ एएमयू कैंपस में घूमने के लिए आया था। कुछ देर बाद अब्बास के साथ आए उसके एक साथी ने एएमयू की सिक्योरिटी को सूचना दी कि अब्बास की एएमयू के एथलेटिक ग्राउंड में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही एएमयू की सिक्योरिटी एथलेटिक ग्राउंड पहुंची और शानू अब्बास की बॉडी को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी एएमयू के प्रॉक्टर और इलाका पुलिस को दी गई।


राम विलास पासवान का निधन

नई दिल्ली l केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है।


उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने गुरुवार की शाम को उनके निधन के बारे ट्वीट कर जानकरी दी। 74 वर्षीय रामविलास पासवान पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे और साकेत स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके पास केन्द्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय था। 


गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बिहार चुनावों को लेकर अहम फैसले रामविलास पासवान की अस्वस्थता के चलते खुद चिराग ही ले रहे थे। हाल ही में चिराग ने ही लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया की पार्टी बिहार में एनडीए के साथ जाने की बजाए अकेली चुनाव लड़ेगी। 


राम विलास पासवान के निधन पर पीएम मोदी ने लिखा, 'मैं शब्दों के परे दुखी हूं। देश में यह एक ऐसा शून्य है, जो कभी नहीं भर पाएगा। श्री राम विलास पासवान जी का निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मैंने अपना दोस्त, सहयोगी खो दिया। श्री राम विलास पासवान जी ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के माध्यम से राजनीति में कदम रखा। एक युवा नेता के रूप में, उन्होंने आपातकाल के दौरान अत्याचार और हमारे लोकतंत्र पर हमले का विरोध किया। वह एक उत्कृष्ट सांसद और मंत्री थे, जिन्होंने कई नीतिगत क्षेत्रों में स्थायी योगदान दिया।''


 


कानून मंत्री बृजेश पाठक कल करेंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा

मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कल मेरठ रोड मूलचंद रिजॉर्ट के बराबर में king 9 में संपन्न होगी। इसमें कानून मंत्री बृजेश पाठक ,पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सहारनपुर शामली एवं मुजफ्फरनगर के सांसद विधायक मंत्री, तीनों जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख मौजूद रहेंगेl अचिंत मित्तल,जिला सह मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी ने यह जानकारी दी।


अचिंत मित्तल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सहारनपुर कमिश्नरी की एक बैठक कल होगी जिसमें कानून मंत्री बृजेश पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ,केंद्र राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान , कपिल देव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला सहित शामली ,सहारनपुर,के जिलाध्यक्ष,तीनों जिलों के जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख, आदि दिग्गज मौजूद रहेंगे।


पूर्व सांसद और सपा नेता धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत


मुजफ्फरनगर। आज रालोद की महापंचायत में शामिल होने के लिए सपा के वरिष्ठ दिग्गज नेता पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के जनपद आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में अनेक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य प्रोग्राम जनपद की सीमा भंगेला चेक पोस्ट पर सुबह से ही सपा नेताओं कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा लगा रहा सुबह से जुटे नेताओं कार्यकर्ताओं ने दोपहर एक बजे पहुंचे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया।


 भंगेला चेक पोस्ट पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में पूर्व मंत्री उमाकिरण पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी पूर्व विधायक मिथलेश पाल पूर्व विधायक अनिल कुमार पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली पूर्व प्रत्याशी चंदन चौहान पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सतेंद्र सैनी पूर्व दर्जा मंत्री महेश बंसल पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट मुफ्ती जुल्फिकार सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सपा नेता शौकत अंसारी जिला उपाध्यक्ष असद पाशा राजीव बालियान अजीत प्रमुख समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हारून अली पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,जिलाध्यक्ष मजदूर सभा नासिर राणा, जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉक्टर नूर हसन सलमानी, जिलाध्यक्ष सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ डॉ इसरार अल्वी, जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा फिरोज अंसारी,युवजन सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विकिल गोल्डी अहलावत, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मास्टर हरीश कुमार,अमरनाथ पाल,शमशाद अहमद,नईम प्रभारी, हाजी लियाकत अंसारी,पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा शमशेर मलिक,द्वारा वरिष्ठ दिग्गज सपा नेता धर्मेंद्र यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।


 इस दौरान प्रधान शाह रजा नकवी व्यापार सभा महासचिव निधीश राज गर्ग सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष टीटू पाल पुरकाजी से इरशाद अहमद गुफरान तेवड़ा ऐश मोहम्मद मेवाती प्रधान बझेड़ी साबिर हसन उमर खान श्रीमती चंदा राठी मोहम्मद हारून इरशाद जाट तन्नू कुरेशी सलमान त्यागी आफाक पठान नियाज मखियाली शम्मी खान जॉनी अरोरा युसूफ गौर हारून खान रमीज जैदी सावन कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जगह जगह सैकड़ों गाड़ियों ट्रैक्टर ट्रॉली व हजारों की भीड़ के साथ शानदार स्वागत किया।


खुले आम बिक रहे नशे के इंजेक्शन

मैं भी रिपोर्टर 


मुजफ्फरनगर। युवाओं को नशे की लत में धकेलने वाले अपने मुनाफे के अलावा कुछ नहीं कर देख रहे हैं। 


जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मैडिकल स्टोर पर धड़ल्ले से टर्मिन इंजेक्शन खुले आम बिक रहा है। । कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। नौजवान युवा पीढ़ी हो रही है अंदर से खोखली, हो रहे हैं भयानक रोग, हड्डी गलने से लेकर किडनी फैलियर तक की आशंका है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।


गौरव स्वरूप के आवास पर धर्मेंद्र यादव का सम्मान

 


मुजफ्फरनगर । आज रालोद की महापंचायत के बाद धर्मेंद्र यादव पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी पहुंचे उद्योगपति व पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के गौरव स्वरूप के आवास उद्योगपति गौरव स्वरूप के आवास पर धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया गया।


समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल माला और बुके देकर धर्मेंद्र यादव को सम्मानित किया। वहीं वैश्य समाज के युवाओं ने भी पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को शॉल उड़ाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। । कार्यक्रम में गौरव स्वरूप, अतुल प्रधान, प्रमोद त्यागी, अलीम सिद्दीकी, सचिन अग्रवाल, पवन बंसल, शलभ गुप्ता, चंदन चौहान, उमाकिरण आदि समाजवादी पार्टी के दिग्गज रहे मौजूद।



जिले में में भी पराली जलाने वालों पर कसेगा शिकंजा

 


मुजफ्फरनगर । उप कृषि निदेशक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फसलों के अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के सम्बन्ध मे निरन्तर दिशा निर्देश जारी किये जा रहे है। जिसके अनुसार सैटेलाईट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार फसलो के अवशेष /पराली जलाने की घटनाओ मे उत्तरदायी सम्बन्धित व्यक्तियो के खिलाफ प्रचलित कानून के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी एवं सम्बन्धित खेतो पर जिसमे संचालित किया गया है कम्बाइन को तत्काल सीज करते हुए उनके संचालक के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी। पराली/फसल अवशेष जलाये जाने की घटना पाये जाने पर सम्बन्धित को दण्डित करने के सम्बन्ध मे राजस्व अनुभाग-10 के शासनादेश संख्या 1618/01.09.17-रा-9 दिनांक 13 नवम्बर 2017 द्वारा क्षतिपूर्ति की वसूली एवं पुनरावृत्ति होने पर सम्बन्धित के विरूद्व अर्थदण्ड लगाये जाने के सम्बन्ध मे दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगीः। कृषि भूमि का क्षेत्रफल 02 एकड से कम होने की दशा मे अर्थ दण्ड रू0 2500.00 प्रति घटना, कृषि भूमि का क्षेत्रफल 02 एकड से अधिक किन्तु 05 एकड तक होने की दशा मे अर्थ दण्ड रू0 5000.00 प्रति घटना तथा कृषि भूमि का क्षे़त्रफल 05 एकड से अधिक होने की दशा मे अर्थ दण्ड रू0 15000.00 प्रति घटना पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यावाही की जायेगी।


कृषि विभाग द्वारा जनपद मे कृषि यन्त्रीकरण योजना के अन्तर्गत स्थापित किये गये फार्म मशीनरी बैंक तथा कस्टम हायरिंग सैन्टर मे फसल अवशेष प्रबन्धन हेतु वितरित किये गये उपयोगी यन्त्र यथा मल्चर हैप्पी सीडर, रोटरी स्लेशर, पैडी स्ट्रा चैपर एवं रिवर्सेबल एम0बी0प्लाउ आदि अनुदानित यन्त्र किराये हेतु उपलब्ध है। जनपद के कृषको द्वारा पराली/फसल अवशेष जलाने के स्थान पर पराली प्रबन्धन हेतु उपलब्ध यन्त्रो का उपयोग किया जाये। जिससे कि पराली/फसलो के अवशेष जलाने से प्रदूषण उत्पन्न न हो। 


जिले में 35 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Date 08-10-2020


सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-1891


 


आज पॉजिटिव-- 35


00 Rtpcr


27 Rapid antigen test 


07 pvt lab 


01 other distt


= 35


---------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -78


टोटल डिस्चार्ज- 4457


टोटल एक्टिव केस- 561


श्रीराम पालिटेक्निक का प्राविधिक परीक्षा में दबदबा रहा


मुजफ्फरनगर । श्रीराम पाॅलीटैक्निक, रूडकी रोड, मुजफ्फरनगर के़ विद्यार्थियों ने प्राविधिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, लखनऊ की सेमेस्टर परीक्षा 2020 में एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के चेयरमैन डाॅ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, संस्था अध्यक्ष एन0जी0 मजूमदार, प्रधानाचार्य ई0 अश्वनी कुमार एवं विभागाध्यक्ष ने सभी मेधावी छात्र/छात्राओं को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।


सिविल इंजी0 प्रथम वर्ष, में मोहम्मद दानिश प्रथम स्थान 73.23, द्वितीय स्थान मोहम्मद अरसलान 72.76 एवं तृतीय स्थान विशाल 72.23, इलैक्ट्रिकल इंजी0 में प्रथम स्थान कासिम खान 77.07, द्वितीय स्थान नमन नेहरा 72.92, तृतीय स्थान रोहित कुमार यादव 72.23, इलैक्ट्रोनिक्स इंजी0 में प्रथम स्थान अभिषेक बौध 73.20, द्वितीय स्थान विनीत त्यागी 73.10, तृतीय स्थान सार्थक त्यागी 71, मैकेनिकल (आॅटोमोबाईल) में प्रथम स्थान प्रवेज आलम 76.30, द्वितीय स्थान विशाल त्यागी 72.00, तृतीय स्थान अभय भारद्वाज 71.00, मैकेनिकल (प्रोडक्शन) में प्रथम स्थान हिमांशु कुमार 72.50, द्वितीय स्थान आशु कुमार 72.20, तृतीय स्थान हर्षवर्धन त्यागी 71.90, कम्प्यूटर साइंस में प्रथम स्थान मौ0 फजल खान 78.67 द्वितीय स्थान वैष्णवी बंसल 73.21 एवं तृतीय स्थान मौ0 शादाब गौर 72.86 प्रतिशत के साथ ब्रांच टाॅप कर संस्था का नाम रोशन किया। 


श्रीराम पाॅलीटैक्निक के प्रधानाचार्य ई0 अश्वनी कुमार ने परीक्षा परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुऐ कहा है कि यह सभी के संयुक्त प्रयासो से सम्भव हो पाया है। शिक्षको ने जहां छात्र/छात्राओं को अपनी और से सर्वौत्तम शिक्षा दी, वही छात्र/छात्राओं के कठिन परिश्रम ने उसे एक अच्छे परिणाम में परिवर्तित किया। जिस पर आज श्रीराम पाॅलीटैक्निक गौरव का अनुभव कर रहा है।


श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के अध्यक्ष एन0जी0 मजूमदार जी ने बताया कि संस्था परीक्षा परिणाम के साथ जिले में कैम्पस प्लेसमैन्ट में भी प्रथम स्थान पर हैं। वर्ष 2018-19 में 82 प्रतिशत जाॅब प्लेसमैन्ट से हुआ हैं और संस्था भविष्य में 100 प्रतिशत प्लेसमैन्ट के लिए वचनबद्ध हैं।


श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के चेयरमैन डाॅ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के अध्यक्ष एन0जी0 मजूमदार, श्रीराम पाॅलीटैक्निक के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार एवं नेहा शर्मा, जोनी कुमार, छवि ,नितिन कुमार, विवेक शर्मा, शुभम गुप्ता आदि अध्यापक उपस्थित रहें।


जाट लैंड में रालोद ने फूंका चुनावी बिगुल


मुजफ्फरनगर। जाट लैंड में लोकसभा चुनाव में खस्ताहाल हो चुके रालोद ने हाथरस कांड और लाठीचार्ज के बहाने से तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की भीड़ जुटाकर अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक तरह से चुनावी बिगुल फूंकते हुए युवाओं से रालोद में लौटने का आह्वान कर साथ में झुके समाजवादी पार्टी तथा अन्य दलों के नेताओं को चौंका दिया। प्रदेश सरकार पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए उन्होंने संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया और 12 अक्टूबर को लोगों से मथुरा पहुंचने का आह्वान किया। 


जयंत चौधरी पर हाथरस में हुए लाठीचार्ज के बहाने आज हुई महापंचायत ने जमकर राजनीतिक प्रहार किए गए। निशाना प्रदेश की योगी सरकार रही। तमाम गैर भाजपा दलों के नेताओं ने इस महापंचायत में योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार बर्बरता दमन के सहारे पर चल रही है। जयंत चौधरी ने तो कहा कि लाठी चार्ज करके सरकार किसानों की राजनीति खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे किसानों के हितों की रक्षा के लिए तमाम लाठियां खाने के लिए तैयार हैं। तमाम अन्य दलों के नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने युवाओं से वापस लौटने का आह्वान किया। जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसान को बर्बाद करने के लिए तमाम कानून लागू कर रही हैं रालोद इसे सफल नहीं होने देगा। अपने ऊपर हुए लाठीचार्ज को उन्होंने किसान पर लाठीचार्ज बताते हुए कहा कि सरकार दमन के रास्ते पर चलकर किसानों की आवाज को कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में हमेशा उनका साथ दिया है और आज भी उन्हें लगता है कि मुजफ्फरनगर उनके घर जैसा है। रालोद को के आह्वान पर योगी सरकार को घेरने के लिए जुटे कांग्रेसी, समाजवादी पार्टी तथा इनेलो नेताओं के अलावा तमाम जाट खाप पंचायतों के चौधरी भी पंचायत में मौजूद थे, लेकिन मंच पर सियासी कब्जा नजर आया। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा व समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव तथा अन्य नेताओं ने हाथरस कांड और किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। एक तरह से लगा किया मजमा राजनीतिक रूप से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुरुआत है। भाजपा सरकार के विरोध में एक मंच पर आए यह नेता चुनावी माहौल में एकजुट रहेंगे या नहीं यह तो अभी नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना जरूर है कि भाजपा सरकार के खिलाफ यह एकजुटता सरकार पर भारी पड़ने वाली है। इनेलो हरियाणा के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रहा है। यहां पर उन्होंने राजनीतिक तौर पर लोगों के बीच जाकर एकजुट किया और उनको ताकत दी।


सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, इमरान मसूद व पंकज मलिक ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया।



महमूद नगर में विवाहिता ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

मुजफ्फरनगर l सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला महमूद नगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी l


  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूद नगर गली नंबर 2 में विवाहिता शाइस्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिस पर पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है विवाहिता के परिजनों ने कहा कि शाइस्ता की शादी 3 वर्ष पूर्व नूर हसन के साथ हुई थी लगातार नूर हसन एवं उसके ससुराल उसके साथ मारपीट करते थे एवं लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे आहिस्ता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसका पति एवं ससुराल या लगातार उसकी बेटी के साथ मारपीट करते थे एवं उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और आज उन्होंने उसकी हत्या कर दी है जिसको लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम हाउस भिजवा कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है


सहारनपुर में खेत के बीच उतर गया हेलीकॉप्‍टर

सहारनपुर। आज दोपहर में अचानक उस समय खलबली मच गई जब यहां पर भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के अल्‍ट्रा लाइट हेलीकॉप्‍टर, ध्रुव ने एतिहायतन खेतों में लैंडिंग कर डाली। वायुसेना की तरफ से बताया गया है कि लैंडिंग एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन का ही हिस्‍सा थी। लेकिन जैसे ही हेलीकॉप्‍टर ने खेत में लैंड किया आसपास लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सुरक्षा अधिकारियों ने जिस इलाके में हेलीकॉप्‍टर ने लैंड किया था उसे घेर लिया है।


शुरुआत में माना गया था कि हेलीकॉप्‍टर ने इमरजेंसी लैंडिंग की है लेकिन एयरफोर्स ने बाद में स्‍पष्‍ट कर दिया कि यह लैंडिंग एक एक्‍सरसाइज का हिस्‍सा है। एयरफोर्स की तरफ से कहा गया है, श्एक एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्‍टर ने सहारानपुर जिले के गांव में प्रीकॉश्‍नरी लैंडिंग की है और यह हेलीकॉप्‍टर एक रूटीन ट्रेनिंग सॉर्टी पर था।श् भारतीय वायुसेना आज ही अपना 88वां दिवस मना रही है और इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन स्थित एयरबेस पर कई एयरक्राफ्ट ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। एएलएच ध्रुव एक लाइट कॉम्‍बेट हेलीकॉप्टर है जिसे हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने विकसित किया है। इस समय सेना और वायुसेना इसका प्रयोग कर रही है। इस हेलीकॉप्‍टर का प्रयोग ट्रांसपोर्ट के अलावा, रेकी करने और मेडिकल सहायता मुहैया कराने में किया जा रहा है


जयंत और दीपेंद्र हुड्डां के पहुंचने पर दिखा कार्यकर्ताओं का जोश

मुजफ्फरनगर l मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर काॅलेज मैदान में राष्ट्रीय लोकदल की महापंचायत में जयंत चैधरी और दीपेंद्र हुड्डा समेत तमाम नेताओं के पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं का जोश आसमान पर नजर आया। बड़ी संख्या में लोग तमाम स्थानों से यहां पहुंचे हैं। आयोजन में सुरक्षा को लेकर खुद एडीजी, डीआईजी, तथा मंडलायुक्त जनपद में पहुंच चुके हैं। सुरक्षा के नजरिए से पूरे इलाकंे में भारी पुलिस बल तैनात है।


राजकीय इंटर काॅलेज मैदान में रालोद की महापंचायत को लेकर लोक दल कार्यकर्ताओं भीड जुटी है। तमाम लोग ट्रैक्टर ट्राॅली और मोटरसाइकिलों के जत्थों में महापंचायत स्थल पर पहुंचे। जीआईसी मैदान में लोकदल कार्यकर्ताओ की भीड़ बढ़ने के साथ जयंत चैधरी और दीपेंद्र हुड्डा समेत तमाम नेता वहां पहुंचे तो जोरदार नारेबाजी से उनका स्वागत किया गया। रालोद और कांग्रेस के स्थानीय नेता वहां मौजूद हैं। रालोद महासचिव जयंत चैधरी पर लाठीचार्ज के विरोध व मुजफ्फरनगर में लोक दल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों पर प्रदर्शन को लेकर मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय लोक दल की महापंचायत जीआईसी मैदान में आयोजित की जा रही है। इसमें कांग्रेस, सपा, शिवसेना तथा अन्य संगठनों के अलावा भाकियू तथा जाटों की तमाम खापों ने इसे समर्थन दिया है। भारी भीड के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी राजीव सभरवाल, डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, मंडलायुक्त संजय कुमार यहां मौजूद हैं। तमाम चैराहों पर अधिकारियों को चाक चैबंद रहने को कहना गया है।


राष्ट्रीय लोक दल द्वारा आयोजित किसान महापंचायत को आज संबोधित करने राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी हरियाणा से दीपेंद्र हुड्डा, काँग्रेस के इमरान मसूद, पूर्व विधायक पंकज मलिक, चौधरी नरेश टिकैत पंचायत में पहुंचे l जयंत चौधरी पर हुए हाथरस में लाठीचार्ज को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जाट समाज में रोष बना हुआ है l जिसको लेकर आज लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया गया लोक दल सहित कांग्रेस सपा शिवसेना भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे l


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...