रविवार, 17 सितंबर 2023

सनातन धर्म विरोधियों को देंगे करारा जवाब : ललित मोहन शर्मा

 


मुज़फ्फरनगर । सनातन धर्म पर हो रहे चोतरफा हमलों के विरुद्ध क्रांतिसेना ने बड़े आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि दशहरा के बाद 29 अक्टूबर को सनातन धर्म विरोधियो को करारा जवाब दिया जायेगा, आज क्रांतिसेना कार्यालय पर अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा कि अध्यक्षता व क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर के संचालन मे प्रमुख पदाधिकारियों की आयोजित बैठक मे कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार किया गया इस अवसर पर क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा की आज चारो ओर से सनातन धर्म पर अपमान जनक टिप्पणी की जा रही है एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में माननीय योगी जी की सरकार होते हुए भी सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म व रामचरित मानस के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की जाती है वही तमिल नाडु में उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणी की जा रही है और राजनेतिक दल अपनी रोटियां सेकने में लगे है एक ओर जहां तमिलनाडु के उदय निधि को कांग्रेस अपनी गोद में बैठाती है तो वही सनातन धर्म की रक्षा का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कोई कार्यवाही करने के स्थान पर हिंदू संगठन के नेताओ पर कार्यवाही करने में लगी है उन्होंने कहा की सनातन धर्म के विरोधियों  विरोध में 29 अक्तूबर को क्रांति सेना के द्वारा विराट  प्रदर्शन किया जायेगा इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र शर्मा, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, 

जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल,  जिला प्रमुख मुकेश त्यागी, क्रांति सेना नेता चौधरी शक्ति सिंह, जिला प्रभारी अमित गुप्ता, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, उद्योग व्यापार सेना जिला अध्यक्ष  देवेंद्र चौहान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुज  चौधरी, गौरव गर्ग, नरेंद्र ठाकुर, संजय गोयल, ललित रूहेला, मंगतराम, राजन वर्मा,राजेश कश्यप, राजेंद्र तायल ,सचिन जोगी, सुनील सैनी पटवारी जी, भुवन मिश्रा, आशीष मिश्र, उज्ज्वल पंडित, शंकी शर्मा,  संजय गोयल, नरेंद्र शर्मा, अमित , योगेंद्र बिहारी, सुशील कुमार, विकास चौहान, संजीव वर्मा, सुनील सैनी, राजेश अरोड़ा, मोनू सैनी, प्रदीप जैन, विपुल गुप्ता, हेम कुमार कश्यप आदि उपस्थित थे। 

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को ओबीसी मोर्चा ने रैली निकाली


मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में एक कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में मोर्चे के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक राजीव गुम्बर सहारनपुर, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदर पाल, रुपेंद्र सैनी, देवव्रत त्यागी, वीरपाल निवाल जिला पंचायत अध्यक्ष,  रमेश खुराना, शरद शर्मा, रेणु गर्ग, रक्षित नामदेव, जोगिंदर वर्मा, जयकरण गुज्जर, मनोज पांचाल एवम विजय वर्मा आदि लोगों के द्वारा उपस्थित रहकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना गया इसके पश्चात पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के रूप में एक जुलूस पूरे शहर में घुमाया और शिव चौक पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी जी के दीर्घायु की कामना की और भगवान शिव शंकर से प्रार्थना की ऐसा यशस्वी प्रधानमंत्री जो कि पूरे विश्व पर एक विश्व गुरु की छवि छोड़ने के लिए कठिन परिश्रम कर रहा है उसकी आयु को लंबा करें और उनको स्वस्थ रखें।

 इस कार्यक्रम  विजय प्रजापति, तरुण त्यागी,  ऋषभ पाल, कपिल पाल, मदनपाल ,कार्तिक, केंद्र पाल आदि लोग उपस्थित थे।

चरथावल इलाके में फिर दिखा तेंदुआ


मुजफ्फरनगर। चरथावल कोतवाली इलाके के ग्राम महाबलीपुर में तेंदुए ने फिर दस्तक दी है। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव वालों में हड़कंप मचा हुआ है। किसानों ने जंगल में जाना बंद कर दिया।     

वायरल फोटो चौधरी जगबीर के अमरूद के बाग का बताया जा रहा है। गांव वालों का आरोपी की हमने कई बार वन विभाग को सूचना दी है मगर वन विभाग कुंभकर्णी  नींद सोया है और किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। भाकियू  नेता संजीव चौधरी ने कहा की  अगर जल्दी ही  तेंदुआ पकड़ नहीं गया तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।

भारत विकास परिषद,मुजफ्फरनगर 'मेन' ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन किया



मुजफ्फरनगर । न्यू दावत पार्टी हॉल,आदर्श कॉलोनी, लिंक रोड, मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन शाखा द्वारा सितंबर माह की पारिवारिक सभा का आयोजन  शनिवार 16 सितंबर 2023 को गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि  विष्णु स्वरूप अग्रवाल प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी गुरु वंदन छात्र अभिनंदन,  हर्षवर्धन जैन प्रांतीय सचिव सेवा व शाखा संरक्षक,  संजय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मन्डी व्यापार संघ, संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति व्यापारी नेता,  अशोक कुमार सिंघल प्रांतीय चेयरमैन सर्व शिक्षा अभियान,  ओ डी शर्मा आदि द्वारा भारत माता,  विवेकानंद व डॉ० सूरज प्रकाश  के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलन किया गया। उसके पश्चात सभी सदस्यों ने वंदे मातरम का सामूहिक गान किया।

सर्वप्रथम छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मानुषी गर्ग, नित्या सिंघल, सार्थक बालियान, आशी शर्मा और आर्यन राज वर्मा  को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया गया।मुख्य अतिथि  विष्णु स्वरूप अग्रवाल  ने बताया की गुरु की महिमा अपरंपार है इसका बखान करना असंभव है।

 शाखा संरक्षक  हर्षवर्धन जैन  ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भारत के महान वैज्ञानिक के साथ- साथ एक महान शिक्षक भी थे, जिन्होंने हर कदम पर छात्रों को मनोबल बढ़ाने का और उन्हें समाज में कुछ कर दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया है। उनका मानना था कि एक शिक्षित समाज ही देश का निर्माण कर सकता है। भारत को वैश्विक स्तर पर पहुंचने के लिए उन्होंने शिक्षा और विज्ञान को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में शिक्षक  अशोक कुमार सिंघल,डॉ दीपक कुमार गर्ग,  मनीष गर्ग, नवनीत कुमार गुप्ता,  नीरज सिंघल, पुरुषोत्तम दास सिंघल,  राजकुमार गुप्ता,रिशु गुप्ता,  अमित कुमार शर्मा, भरत शर्मा,  आरoकेo सैनी, डॉ बृजेश अत्रेय,  मोहनलाल,   हेमंत कुमार बिश्नोई , विनीत गुप्ता एवं शिक्षिकाओं डॉ अंजलि गर्ग,मीना सिंघल, डॉ रश्मि विनायक,  शशि सिंघल, डॉ शुचि शर्मा, डॉ ऋतु व हिमाद्री बिश्नोई को पटका पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

उसके पश्चात शाखा के कोषाध्यक्ष  नवनीत कुमार गुप्ता द्वारा शानदार अंताक्षरी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों को 5 अलग-अलग ग्रुप  में पियानो, गिटार, सारंगी, शहनाई व वीणा बांट दिया गया। कार्यक्रम 5 राउंड में संपूर्ण हुआ। प्रत्येक चक्र अलग-अलग थीम पर आयोजित किया गया।सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और इस प्रतियोगिता में *सारंगी टीम को विजयी* घोषित किया गया तथा टीम के सभी सदस्यों को पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में हर्षवर्धन जैन,मनीष गर्ग,  विनीत गुप्ता एवं  नवनीत गुप्ता रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ रश्मि विनायक ने किया।अध्यक्ष  मनीष गर्ग ने सभी का आभार प्रकट किया और स्वादिष्ट भोजन के लिए सभी को आमंत्रित किया। सभा का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ।

मसूरी के होटल में भीषण आग, कई कार जली


मसूरी । पहाड़ो की रानी मसूरी में शार्ट सर्किट से होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में 8 जिंदगिया बाल बाल बच गई। कई गाड़ियां भी जलकर राख हो गई। 

उत्तराखंड के मसूरी में कैमल बैक रोड स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई। यहां दो गाड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं।बताया जा रहा है कि होटल में मैनेजर सहित 8 लोग मौजूद थे।पुलिस ने उनका सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया है आग लगने के बाद लपटें पूरे इलाके में छा गईं। यह घटना कुलड़ी के कैमल बैक रोड स्थित होटल रिंक में हुई है।गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. कुछ वाहन आग की चपेट में आए हैं, फायर सर्विस की टीम के साथ ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और आग को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है।होटल के नीचे खड़ी गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। काफ़ी गाड़ियां जलकर राख़ हो गया।

शाहपुर चैयरमेन अकरम कुरैशी ने सुधीर सैनी को जिलाध्यक्ष बनने पर दी बधाई


मुज़फ्फरनगर। शाहपुर चैयरमेन हाजी अकरम कुरैशी 
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी से मिले ।

शाहपुर चैयरमेन हाजी अकरम कुरैशी ने भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का बुके भेट कर स्वागत किया। शाहपुर चैयरमेन हाजी अकरम कुरैशी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का सुधीर सैनी को जिलाध्यक्ष बनाने पर आभार प्रकट किया। शाहपुर चैयरमेन के साथ वरिष्ठ समाजसेवी तौहीद त्यागी व अन्य गणमान्य लोग  मौजूद रहे। 

ASTRO : सूर्य देव आज बरसाएंगे इन राशियों पर अपनी कृपा

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 17 सितम्बर 2023*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - भाद्रपद*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वितीया सुबह 11:08 तक तत्पश्चात तृतीया*

🌤️ *नक्षत्र - हस्त सुबह 10:02 तक तत्पश्चात चित्रा*

🌤️ *योग - ब्रह्म 18 सितम्बर प्रातः 04:28 तक तत्पश्चात इन्द्र*

🌤️ *राहुकाल - शाम 05:08 से शाम 06:40 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:27*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:39*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - षणशीति-कन्या संक्रांति (पुण्यकाल:दोपहर 01:43 से सूर्यास्त तक*

💥 *विशेष- द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *हरितालिका तीज* 🌷

🙏🏻 *भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 18 सितम्बर, सोमवार को है। विधि-विधान से हरितालिका तीज का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है, वहीं विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य मिलता है। इस व्रत की विधि इस प्रकार है-*

🌷 *विधि*

*इस दिन महिलाएं निर्जल (बिना कुछ खाए-पिए) रहकर व्रत करती हैं। इस व्रत में बालूरेत से भगवान शंकर व माता पार्वती का मूर्ति बनाकर पूजन किया जाता है। घर को साफ-स्वच्छ कर तोरण-मंडप आदि से सजाएं। एक पवित्र चौकी पर शुद्ध मिट्टी में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग, रिद्धि-सिद्धि सहित गणेश, पार्वती एवं उनकी सखी की आकृति (प्रतिमा) बनाएं।*

🙏🏻 *प्रतिमाएं बनाते समय भगवान का स्मरण करें। देवताओं का आह्वान कर षोडशोपचार पूजन करें। व्रत का पूजन रात भर चलता है। महिलाएं जागरण करती हैं और कथा-पूजन के साथ कीर्तन करती हैं। प्रत्येक प्रहर में भगवान शिव को सभी प्रकार की वनस्पतियां जैसे बिल्व-पत्र, आम के पत्ते, चंपक के पत्ते एवं केवड़ा अर्पण किया जाता है। आरती और स्तोत्र द्वारा आराधना की जाती है।*

🌷 *भगवती-उमा की पूजा के लिए ये मंत्र बोलें-*

*ऊं उमायै नम:, ऊं पार्वत्यै नम:, ऊं जगद्धात्र्यै नम:, ऊं जगत्प्रतिष्ठयै नम:, ऊं शांतिरूपिण्यै नम:, ऊं शिवायै नम:*

🌷 *भगवान शिव की आराधना इन मंत्रों से करें-*

*ऊं हराय नम:, ऊं महेश्वराय नम:, ऊं शम्भवे नम:, ऊं शूलपाणये नम:, ऊं पिनाकवृषे नम:, ऊं शिवाय नम:, ऊं पशुपतये नम:, ऊं महादेवाय नम:*

 🙏🏻 *पूजा दूसरे दिन सुबह समाप्त होती है, तब महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं और अन्न ग्रहण करती हैं।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *ससुराल में कोई तकलीफ* 🌷

👩🏻 *किसी सुहागन बहन को ससुराल में  कोई तकलीफ हो तो शुक्ल पक्ष की तृतीया को उपवास रखें …उपवास माने एक बार बिना नमक का भोजन कर के उपवास रखें ..भोजन में  दाल चावल सब्जी रोटी नहीं  खाएं , दूध रोटी खा लें ..शुक्ल पक्ष की तृतीया को..अमावस्या से पूनम तक की शुक्ल पक्ष में जो तृतीया आती है उसको ऐसा उपवास रखें …नमक बिना का भोजन(दूध रोटी) , एक बार खाएं  बस……अगर किसी बहन से वो भी नहीं हो सकता पूरे साल का तो केवल*

➡ *माघ महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया,*

➡ *वैशाख शुक्ल तृतीया और भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया जरुर ऐसे ३ तृतीया का उपवास जरुर करें …नमक बिना करें ….जरुर लाभ होगा…*

💥 *विशेष - 18 सितम्बर 2023 सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया है ।*


             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।


इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।


 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपने यदि किसी नए काम की शुरुआत की, तो इससे आपको नुकसान होगा। आपकी बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई पुराना वाद विवाद फिर से उभर सकता है और जिसमें आप फंस सकते हैं। किसी बड़े निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। व्यवसाय में यदि आपने किसी को पार्टनर बनाया, तो आपको उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो समस्या होगी। माता-पिता से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं पिकनिक आदि पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। आपका मन पूजा पाठ के कामों में खूब लगेगा और आप दान धर्म के कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपने ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से धन उधार लिया था, तो आपको उसे वापस देना होगा, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकता है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निवेश को करने के लिए रहेगा। आप यदि प्रॉपर्टी में कोई बड़ा निवेश करेंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा और ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको प्राप्त हो सकता है, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें अपने दायित्वों की पूर्ति समय रहते करनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन यदि आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के कारण समस्या हो रही है, तो आप उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। विरोधियों की चालों को आपको समझना होगा, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। पुरानी योजनाओं की फिर से शुरुआत हो सकती है, जिसमें उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप अपने दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आपको मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप कोई काम अपने किसी साथी व पार्टनर से ना करें, नहीं तो उस काम के पूरा होने में आपको विलंब अवश्य होगा। भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत के जरिए समाप्त करने की कोशिश करें।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन कुछ नया करने के लिए रहेगा। परिवार का कोई सदस्य घर से दूर नौकरी के लिए जा सकता है और यदि आपके स्वास्थ्य में कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा और आपका किसी नए मकान, दुकान के खरीदने का सपना भी पूरा होगा। आपको अपनी समस्याओं से निजात मिलेगी और आपको कुछ नए व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचना होगा। यदि आप किसी परिजन के कहने में आकर कोई निवेश करेंगे, तो इससे आपको बाद में समस्या अवश्य होगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप अपनी किसी डील को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन वह फिर भी पूरी होते-होते रह जाएगी और आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत बहुत ही सोच विचारकर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में  किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई नया काम आपका पूरा हो सकता है। आपके किसी रुके हुए काम के पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी को आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं, लेकिन आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका नुकसान होने की पूरी संभावना है।

 


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी काम को आप समय से पहले पूरा करके देंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आप अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी होगी और किसी काम के सिलसिले में आपको कहीं जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें उनकी बात को समझने की कोशिश करें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है। आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपका बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए आप सावधानी बरतें। आपको किसी वाद विवाद की स्थिति में पड़ने से बचना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो विरोधी ऐसी स्थिति में आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में चल रही कलह को आप दूर करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन उसे आपसी रिश्तों में दूरियां पैदा हो सकती है, इसलिए किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत सोच विचारकर करें

दो बहनों की हो रही थी शादी और अचानक पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल



मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बड़ी-बड़ी शादियां तो होती ही रहती हैं, लेकिन मुजफ्फरनगर में बागडिया परिवार में एक शादी यादगार बन गयी। यहां एक साथ दो बहनों की शादी हुई जिसके मुख्य अतिथि कोई और नहीं नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल बने हैं, जिन्हें अपने बीच पाकर बागडिया परिवार सहित बारातियों में भी खुशी की लहर देखी गई है। यहां पहुंचे उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जहां दोनों बच्चियो को आशीर्वाद दिया, तो वहीं बारात के बीच भी बैठकर उनसे गुफ्तगू की। मंत्री कपिल देव ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में इस समाज की यह पहली शादी देखी है और अपने आप को उनके बीच पाकर एक अपनेपन का एहसास भी होना बताया है।

मुजफ्फरनगर में स्थित भोपा रोड का यह पूरा मामला है, शुक्रवार को देर शाम भोपा रोड पर झोपड़ियां बनाकर रहने वाले और लोहा आदि पीटकर औजार, कढ़ाई, चमचे, विभिन्न प्रकार के बर्तन आदि बनाकर अपना रोजगार चलाने वाले महिपाल सिंह, राजबीर सिंह गाड़ियां लोहार के एक परिवार की दो बच्चियों की शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। यूं तो शादी समारोह में तमाम खुशियां और हर्षोल्लास हो रहा था लेकिन उनकी खुशी में एकाएक चार चांद उस वक्त लग गए जब शहर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल उनके बीच जा पहुंचे।

अपने बीच उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल को पाकर इस परिवार का खुशियों का मानो ठिकाना ही नहीं रहा और तमाम परिवार के लोग, महिलाएं, पुरुष एंव बच्चियों, यहां तक कि बारातिया में भी खुशियां चरम पर देखी गई। यहां पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने परिवार की दोनों बच्चियों को स्नेह स्वरूप अपना आशीर्वाद दिया। दोनों बच्चियों के चेहरे पर खुशी अलग ही दिखाई दे रही थी । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कुछ देर बारातियों के बीच में बैठकर भी समय व्यतीत किया। 

उन्होंने बताया कि इस विवाह का निमंत्रण उन्हें मिला था, एक परिवार का सदस्य मानते हुए उन्हें बुलाया गया था। मंत्री कपिल देव ने बताया कि ये सब लोग लंबे समय से उन्हें अपना स्नेह, समर्थन, आशीर्वाद देते आ रहे हैं। विदित रहें, वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी मंत्री कपिल देव ने इन परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें राशन, दवाई आदि की सहायता प्रदान की थी। स्कूल चलो अभियान के दौरान भी मंत्री कपिल देव ने उनके बीच जाकर छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान किया था। श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पहली बार ऐसी शादी में आने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ और ऐसे परिवार के बीच पहुंचकर मुझे बहुत खुशी हो रही है और एक अपनेपन का एहसास भी इन सब के बीच हो रहा है। दोनों परिवार के लोगों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का आभार जताया है।

VIDIO: जिम में सेहत बनाते चली गई जान



गाजियाबाद । जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में स्थित सरस्वती विहार निवासी एक युवक पर जिम में मौत ने झपट्टा मार डाला। ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह नजारा कैद हो गया।

बताया गया है कि बिहार का सिद्धार्थ कुमार  शनिवार सुबह जिम में एक्सरसाइज करने गया था। वो ट्रेड मिल पर रनिंग कर रहा था कि अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पर उसे बचाया नहीं जा सका। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जैसे ही सिद्धार्थ ट्रेलमिल पर गिरता है वहां मौजूद कुछ युवक उसके पास जाते हैं और उसे उठाने की कोशिश करते हैं। उसे पास के अस्पताल ले जाया जाता है। वीडियो वायरल हो रही है।

उमेश मलिक का पुरकाजी में जोरदार स्वागत


 मुजफ्फरनगर । पुरकाजी विधानसभा के गांव धमात के क्षेत्र वासियों द्वारा पूर्व विधायक उमेश मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। आयोजित विशाल महाजनसभा को सम्बोधित किया एवं इस जनसभा को सफल बनाने हेतु पधारे सभी जनता का हृदय से आभार धन्यवाद दिया ।

इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक सचिन शर्मा निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य, अरविन्द राज शर्मा,  भारत भूषण खुल्लर,  राजू राठी, मोहन लाल,  हरिराम सक्सेना,  धर्मेन्द्र, सतकुमार आदि  व्यक्तिगण मौजूद रहे।



जाटों को दंगों का घाव देने वालों से दोस्ती जयंत को नहीं फलेगी

 उत्तरप्रदेश में सपा व राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन से जाट समुदाय को नुकसान होता है- अशोक बालियान, चेयरमैन, पीजेंट एसोसिएशन 


  राजनीति के क्षेत्र में कठिन परिश्रम और निस्वार्थ सेवा एक व्यक्ति को अच्छा नेता बनाता है। यह सेवा भाव समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में व्यक्ति को प्रेरित करता है और उन्हें एक समाजसेवी नेता के रूप में स्थापित करता है। इससे उसके समुदाय व उसके क्षेत्र की जनता को लाभ होता है। आज इस पूरे क्षेत्र में जनपद मुज़फ्फरनगर से सांसद व केन्द्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे है और अनेकों हाई वे निकल रहे है।उनके पास विकास का एक बड़ा विजन है।और उनमें अनेकों संभावनायें है।

    उत्तरप्रदेश में सपा व राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन से जाट समुदाय को हमेशा नुकसान हुआ है, उनका विधानसभा व लोकसभा में प्रतिनिधित्व घटा है, जब ये दल मिलकर सत्ता में रहे, तब राष्ट्रीय लोकदल के प्रभाव वाले क्षेत्र में विकास के कार्य नहीं हुए है, लेकिन जयंत चौधरी को व्यक्तिगत लाभ हुआ है। वह सपा की वोटों से राज्यसभा पहुच गए है। चौधरी अजित सिंह ने 20 जुलाई 2016 को आगरा में एक बयान देते हुए कहा था कि उत्तरप्रदेश की अखिलेश यादव सरकार में नौकरियों के रेट तय हैं। बिना पैसों के कोई काम नहीं हो रहा है। अगर किसी को रोजगार मिला है तो सिर्फ मुलायम परिवार को मिला है। आम युवा ठोकरें खा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सूबे में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने में नाकाम रही है।

    लेकिन आज उन्ही की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल उत्तरप्रदेश में पिछले विधान सभा चुनाव के समय से सपा के साथ गठबंधन में है और अब राष्ट्रीय लोकदल वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे। अभी हाल में ही नॉएडा में एक बयान देते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल स्व. चौधरी चरण सिंह जी के विचारों और चौधरी अजीत सिंह के बताए हुए रास्ते पर चल रही है तो फिर जो बयान चौधरी अजित सिंह ने 20 जुलाई 2016 को आगरा में दिया था उसका क्या होगा, वैसे राजनीती में दुश्मन व दोस्त बदलते रहते है। 

   उत्तरप्रदेश में वर्ष 2003 में जब यूपी में बीजेपी के गठबंधन से मायावती की सरकार चल रही थी, तब चौधरी अजित सिंह ने अपने 14 विधायकों का समर्थन मायावती सरकार से वापस लेकर उसके गिरने का रास्ता तैयार किया था और मायावती सरकार गिरने के बाद चौधरी अजित सिंह ने मुलायम सिंह यादव को समर्थन दे दिया था। इसी दौरान वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर किस्मत आजमाई, जो सपा 35 सीटें जीतकर फायदेमंद रही, लेकिन राष्ट्रीय लोकदल केवल तीन सीटें जीतकर नुकसान में रही थी। 

   इसके बाद चौधरी अजित सिंह ने मुलायम सरकार से अपना समर्थन वापिस ले लिया था और वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में सपा और आरएलडी अलग-अलग चुनाव लड़ीं थी। वर्ष 2008 में जब अमेरिका के साथ परमाणु समझौते को लेकर वाममोर्चा की समर्थन वापसी के बाद यूपीए सरकार संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही थी, तब चौधरी अजित सिंह ने कांग्रेस खिलाफ वोट दिया था। इसके बाद वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, और इसका फायदा बीजेपी से ज्यादा राष्ट्रीय लोकदल को मिला था। पश्चिमी यूपी में आरएलडी ने पांच सीटें जीती थी। 

    इसके बाद वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आरएलडी मिलकर मैदान में उतरी, लेकिन कोई बड़ा सियासी करिश्मा नहीं दिखा सकी और इस चुनाव में आरएलडी 46 सीटों पर लड़ी थी, लेकिन जीत केवल 9 सीटों पर मिली थी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आरएलडी और कांग्रेस की दोस्ती बरकरार रही और इस लोकसभा चुनाव में चौधरी अजित सिंह और उनके पुत्र जयंत चौधरी दोनों ही हार गए थे। इस चुनाव में उत्तरप्रदेश में कांग्रेस महज दो सीटें जीत पाई थी, जबकि आरएलडी अपना खाता ही नहीं खोल सकी थी। इसके बाद वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा में दोस्ती हो जाने से आरएलडी हाशिए पर पहुंच गई थी। 

  इसके बाद वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आरएलडी बसपा और सपा के साथ हाथ मिलाकर चुनावी मैदान में उतरी थी। सपा-बसपा ने आरएलडी को तीन सीटें दी थी, जिनमें एक भी सीट वो नहीं जीत सकी थी। इतना ही नहीं चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी दोनों चुनाव हार गए थे, जबकि बसपा को 10 और सपा को 5 सीटें मिली थी। इस गठबंधन का फायदा बसपा को मिली।

   उत्तरप्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद सीट बंटवारे को लेकर यह बात सामने आई थी कि यदि राष्ट्रीय लोकदल को सपा के साथ गठ्बन्धन में 10 सीटें भी और मिल गई होती, तो राष्ट्रीय लोकदल की चुनाव आयोग में मान्यता बरकरार रहती। इस गठबंधन में रालोद को सपा ने 33 सीटें दी थी, इनमें से रालोद ने केवल 8 सीटें जीती थी।

     इस चुनाव में जयंत चौधरी ने जाटों को मुजफ्फरनगर दंगों का घाव देने पार्टी सपा से गठबंधन किया था। मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान जाटों भेदभाव पूर्व कार्यवाही हुई थी। इस भेदभाव पूर्ण एकतरफा कार्यवाही की जिम्मेदारी सपा सरकार ही थी। मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ स्थित एक मदरसे का संचालक मौलाना नजीर, जिस पर दंगे भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज है, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सरकारी मेहमान रहा था। उस समय समाजवादी सरकार मुज़फ्फरनगर निरंतर एकपक्षीय कार्रवाई कर हालात बिगाड़ने पर आमादा थी। मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान जब सोनिया गाँधी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुजफ्फरनगर के दौरे पर आये थे, तो वे केवल मुस्लिम केम्पों में ही गए थे, जबकि पास में ही हिन्दू केम्प भी थे।

   राजनीति में अपने आप को जनता के बीच खरा सबित करना बहुत कठिन है। आजादी के बाद वंशवाद को बढ़ाने का आरोप सबसे पहले नेहरू गांधी परिवार पर लगा, क्योंकि इसके तीन सदस्य, जवाहर लाल नेहरू, बेटी इंदिरा गांधी और इंदिरा के बेटे राजीव गांधी, देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। आज जब राजीव के बेटे राहुल गांधी, कांग्रेस की इस परंपरा को आगे बढ़ाने की कोशिश में जी जान से जुटे हैं, वहीं बहन प्रियंका वाड्रा भाई का साथ देने मैदान में कूद पड़ी हैं।

   देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू के बाद जम्मू और कश्मीर के दिवंगत मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्लाह के परिवार का नाम भी वंशवाद को लेकर बहुत आगे आता है. यहां उनके बेटे फारुख अब्दुल्लाह और पोते ओमर दोनों राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उसी तरह जैसे पीपुल्स डेमोक्रैटिक पार्टी के मुफ्ती मुहम्मद सईद और उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती वंशवाद को आगे बाधा रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव व चौधरी अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी भी इसी वंशवाद के उदाहरण हैं। वंशवाद को लेकर अगर यूपी में मुलायम और अखिलेश आगे रहे, तो जाहिर था की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पीछे नहीं रह सकते थे।

    हमारी राय में राजनीति में वंशवाद के बजाए योग्य नए चेहरे को भी समर्थन मिलना चाहिए और इसके लिए हमें निर्णायक मतदाता वर्ग विकसित करना होगा। राजनीति में छोटे क्षेत्रीय दलों की भूमिका भी समाप्त होनी चाहिए, क्योकि इनका कोई राष्ट्रीय एजेंडा नहीं होता है। इस वक़्त भाजपा में हमारे क्षेत्र से सांसद व केन्द्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान एक चमकते युवा नेता हैं, इसलिए निःसंदेह, उनमें अपार संभावनाएं हैं।

शेख अब्दुल्ला बेटे फारुख और पोते ओमर दोनों राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उसी तरह जैसे पीपुल्स डेमोक्रैटिक पार्टी के मुफ्ती मुहम्मद सईद और उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती वंशवाद को आगे बाधा रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव व चौधरी अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी भी इसी वंशवाद के उदाहरण हैं। वंशवाद को लेकर अगर यूपी में मुलायम और अखिलेश आगे रहे, तो जाहिर था की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पीछे नहीं रह सकते थे।

    हमारी राय में राजनीति में वंशवाद के बजाए योग्य नए चेहरे को भी समर्थन मिलना चाहिए और इसके लिए हमें निर्णायक मतदाता वर्ग विकसित करना होगा। राजनीति में छोटे क्षेत्रीय दलों की भूमिका भी समाप्त होनी चाहिए, क्योकि इनका कोई राष्ट्रीय एजेंडा नहीं होता है। इस वक़्त भाजपा में हमारे क्षेत्र से सांसद व केन्द्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान एक चमकते युवा नेता हैं, इसलिए निःसंदेह, उनमें अपार संभावनाएं हैं।

25 सितंबर की लखनऊ किसान पंचायत में जुटेंगे लाखों किसान: धर्मेंद्र मलिक


मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा  25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित किसान महापंचायत में लाखो किसान इकट्ठा होकर अपने अधिकारों की मांग सरकार से करेगे। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने प्रदेशभर में तैयारी पूर्ण कर ली है। पंचायत को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने 100 से अधिक पंचायत पंचायत जनपद ,मंडल स्तर पर कर प्रदेश भर के किसानो के  मुद्दों पर वार्ता की है।

किसान महापंचायत में गन्ने का मूल्य 450 कुंतल किए जाने जाने ,गन्ना किसानों का ब्याज सहित पूर्ण भुगतान किए जाने,आवारा पशुओं से राहत एवं पशुओं से होने वाले फसल के नुकसान का मुवावजा दिए जाने,बाढ़ से हुए किसानों के नुकसान की भरपाई हेतु फसलों का मुवावजा 50,000 प्रति एकड़ दिए जाने ,सरकार की घोषणा के अनुसार बिजली फ्री दिए सहित धान की खरीद, आलू किसानो के मुद्दों पर फोकस किया जाएगा

प्रदेश में कर्ज के कारण लाखो किसानो की रिकवरी जारी किए जाने का मुद्दा भी पंचायत का मुख्य विषय है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानो से आग्रह करती है कि अपने हक हकूक की रक्षा हेतु किसानो के इस संघर्ष में शामिल होकर लखनऊ में अपनी आवाज को सरकार के कानो तक पहुंचाने का कार्य करे।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा आयोजित 25 सितंबर की किसान महापंचायत किसान आंदोलन के इतिहास में एतिहासिक दर्ज होगी। जनपद से लोग शाम को मुजफ्फरनगर व खतौली रेलवे स्टेशन से हजारों लोग लखनऊ के लिए रवाना होंगे। 

शनिवार, 16 सितंबर 2023

श्रीराम कॉलेज बना राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का सदस्य

 राज्य सरकार द्वारा श्रीराम कॉलेज को मिली बडी जिम्मेदारी 


लखनऊ ।


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता एवं समयान्तर्गत मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर पर एक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की स्थापना की गयी जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से नैक द्वारा ए++ ग्रेड प्राप्त श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर का चयन किया गया। श्रीराम कॉलेज के प्रबंधक एवं सचिव तथा श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ0 सुभाषचन्द कुलश्रेष्ठ तथा सभी शिक्षकों एवं गैर शिक्षक सदस्यों द्वारा महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए श्रीराम कॉलेज के प्रबंधक एवं सचिव डॉ0 सुभाष चन्द कुलश्रेष्ठ ने विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा अनुभाग-3 द्वारा शासनादेश जारी करते हुए सम्पूर्ण प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं शिक्षण संस्थानों का समयान्तर्गत मूल्यांकन कराने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करने आदि उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मा0 उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय समिति- राज्य स्तरीय गुणवत्ता आवश्वासन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस 18 सदस्यीय समिति में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा विशेष सचिव स्तर के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष आयाम स्थापित करने वाले विश्वविद्यालयों एवं नैक द्वारा सर्वोच्च ग्रेड प्राप्त महाविद्यालयों को भी शामिल किया गया है, जिनमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर एक प्रमुख सदस्य है,। यह समिति तीन वर्षो के लिये गठित की गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर बनी हुई क्षेत्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ में भी श्रीराम कॉलेज को शामिल किया गया है। इस समिति का मुख्य उददेश्य राज्य सरकार एवं यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, विश्वविद्यायों/महाविद्यालयों की सभी प्रकार की प्रोन्नति हेतु, शिक्षा नीति तैयार कर शासन को उपलब्ध कराना है व सभी को उसके लिये प्रेरित करना है।  

श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने कहा कि श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित राज्य स्तरीय गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ में स्थान प्राप्त करने वाला सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश का एक मात्र स्वःवित्तपोषित महाविद्यालय है। श्रीराम कॉलेज को यह उपलब्धि सर्वोच्च नैक ग्रेड प्राप्त संस्थान के रूप में प्राप्त हुई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस प्रकोष्ठ को प्रदेश की उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता सुधार तथा मूल्यांकन कराये जाने की नीति निर्धारित करने, नैक मूल्यांकन हेतु निर्धारित मापदंडों को उच्च शिक्षण संस्थानों में क्रियान्वित करने, नैक मूल्यांकन में सहायता हेतु मेन्टर-मेन्टी बनाने, राज्य पुरस्कार योजना, सेमीनार अनुदान, रिसर्च एंड डेवलपमेंट अनुदान के प्रस्तावों की स्क्रीनिंग करने, शिक्षक व विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु नीति बनाने आदि महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गये है। 

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ0 अशोक कुमार ने हर्ष व्यक्त किया तथा सभी को महाविद्यालय द्वारा प्राप्त इस उपलब्धि पर शुभकामनायें एवं बधाई दी। 

  इस अवसर पर आई0क्यू0ए0सी0 समन्वयक डॉ0 विनीत कुमार शर्मा एवं संस्थान के सभी डीन और विभागाध्यक्षों द्वारा सभी को बधाई दी गयी तथा विश्वास व्यक्त किया कि शासन के इस निर्णय से जल्द ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव आयेंगें तथा श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिली इस जिम्मेदारी का निर्वहन सफलतापूर्वक करेगा।

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन



  मुजफ्फरनगर ।  आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल ए टू ज रोड में सीबीएसई द्वारा प्रस्तावित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर सेफ्टी एवं सिक्योरिटी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर के सभी सीबीएसई स्कूल के शिक्षकों ने प्रतिभा किया। इस कार्यशाला में सीबीएसई द्वारा प्रस्तावित श्रीमती मानसी सिंगल प्रधानाचार्य पी०आर० पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रही। जिन्होंने अपने विषय को बहुत ही प्रभावशाली तरीके से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को परिचित कराया, तथा आज के डिजिटल युग में साइबर सेफ्टी एवं सिक्योरिटी के महत्व एवं शिक्षकों की भूमिका को समझाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका आर्य ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

डीएम और एसएसपी ने बुढ़ाना में सुनी समस्याएं


मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा तहसील बुढाना मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 54 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 

बुढाना तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, उप जिलाधिकारी बुढाना अरुण कुमार, तहसीलदार बुढाना सहित प्रशासन, पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

जयंत चौधरी की तबीयत बिगड़ी मेरठ का कार्यक्रम रद्द


मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को शुक्रवार देर रात तेज बुखार आने के कारण यहां उनका कार्यक्रम नहीं हो सका। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

रालोद अध्यक्ष का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद आगे की तिथि निर्धारित की जाएगी। वही कार्यक्रम की तैयारी में यहां पार्टी की ओर से लाखों रुपये खर्च कर दिए गए। पार्टी नेताओं की ओर से दिन रात सम्मेलन की तैयारी की जा रही थी। उम्मीद की जा रही थी कि हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थगित होने के बाद सभी तैयारी धरी रह गयी है।

विकास और निर्माण में इंजीनियरों की बड़ी भूमिका : संजीव सुमन


मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा इंजीनियर्स क्लब के सदस्यों के साथ राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया।

देर रात्रि इंजीनियर्स क्लब मुज़फ़्फ़रनगर के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन  द्वारा सर्वप्रथम भारत रत्न श्रीमान एम. विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। तत्पश्चात इंजीनियर्स क्लब के सदस्यों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दी गयी तथा कहा कि भारत रत्न श्रीमान एम. विश्वेश्वरैया जी द्वारा इंजीनियरिंग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए,उनकी याद में आज देश इंजीनियर्स दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस श्रीमान एम. विश्वेश्वरैया जी के कार्यों को सम्मान देने और अन्य इंजीनियरों को सम्मानित करने का दिन है। अभियंता किसी भी देश व प्रदेश के विकास एवं निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम राष्ट्र निर्माण में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से अपना योगदान दें। इंजीनियर्स दिवस इंजीनियरिंग के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने और राष्ट्र निर्माण में अनगिनत इंजीनियरों के योगदान को हमेशा याद करने का एक अवसर देता है। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज


मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना इलाके में एक युवक ने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की। आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने पर भाजपाइयों में फैला रोष, जिला पंचायत सदस्य पति ने चरथावल थाने पहुंचकर आरोपी युवक के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस में आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

ASTRO : आज का पंचाग और राशिफल

 *आज का पंचांग*


शक संवत 1945, भाद्रपद शुक्ल, प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 31, 16 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। 

*प्रतिपदा तिथि* प्रातः 09:18 तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। 

*उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र* प्रातः 07:36  तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। 

*शुक्ल योग* अगले दिन तड़के 04:12 तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। 

*बव करण* प्रातः 09:18 तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। 

*चंद्रमा* दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

*सूर्योदय* सुबह 6:06  पर।

*सूर्यास्त*  शाम में 6:25 पर।

*विजय मुहूर्त* दोपहर 2:19 से 3:08 तक रहेगा।

*राहुकाल* सुबह 9 बजे से 10:30 तक।

*आज का उपाय* आज शनिदेव को चार बत्ती वाला सरसों का तेल डालकर दीपक जलाएं।


मेष स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में भागदौड़ रहेगी। सांस्कृतिक या धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।



वृषभ

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।


मिथुन

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।


कर्क

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।


सिंह

दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


कन्या

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।


तुला

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मन खिन्न रहेगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में व्यस्त रहेंगे।


वृश्चिक

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।


धनु

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।


मकर

चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


कुंभ

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।


मीन

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

*क्या होता है पितृ ऋण और क्यों होजाता है पित्र दोष*

 🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉🥉

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*(पित्र ऋण क्या है?)*


*पितृ ऋण को माता पिता का ऋण माना जाता है। इस वजह से इसे पूर्वजों का ऋण माना जाता है। ये व्यक्ति पर तब चढ़ता है जब वह बड़े बुजुर्गों का अनादर किया जाता है या फिर उनकी देखभाल नहीं की जाती है। दरअसल जिस तरह माता-पिता हमें जन्म देते हैं, हमें प्यार देते हैं, बड़ा करते हैं, हमारी हर इच्छा को पूरा करते है। इस तरह हमें भी उनके कर्ज को चुकाने के लिए उनकी देखभाल करना जरूरी होती है।*


*अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो फिर जातकों पर पितृ ऋण चढ़ता है। हालांकि यह कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति की वजह से भी प्रभाव को निर्धारित करता है। वैसे तो मनुष्य को जीवन में 5 तरह के ऋण चुकाना होते हैं लेकिन पिता का ऋण सबसे ज्यादा जरुरी माना जाता है। इस ऋण को उतारने के लिए संतान उत्पति करनी चाहिए। इसके अलावा पूर्वजों का तर्पण और श्राद्ध कर के भी इस ऋण से मुक्ति पाई जा सकती है*

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


*🍬होते हैं 5 तरह के ऋण- माता का ऋण, पिता का ऋण, गुरु का ऋण, धरती का ऋण. धर्म का ऋण*🍬

*माता का ऋण चुकाने के लिये कन्या दान करना चाहिए।*

*पिता का ऋण चुकाने के लिए संतान उत्पति करनी चाहिए।*

*गुरु का ऋण चुकाने के लिए लोगों को शिक्षित करना चाहिए ।*

*धरती का ऋण चुकाने के लिए कृषि करना चाहिए या पेड़ लगाना चाहिए।*

*धर्म का ऋण चुकाने के लिए धर्म का प्रचार प्रसार करना चाहिए।*


*(👉पितृ ऋण के उपाय)*👈

 (साधारण अवस्था मे)

*इस दोष से छुटकारा पाने के लिए घर के सभी सदस्यों से बराबर मात्रा में सिक्के इकट्ठे करके उन्हें मंदिर में दान करें।*

*इसके अलावा पीपल और बरगद के वृक्ष में नियमित रूप से जल चढ़ाते रहना चाहिए।*

*कर्पूर जलाने से देवदोष और पितृदोष से छुटकारा पाया जा सकता है।*

*कौए, चिढ़िया, कुत्ते और गाय को रोजाना रोटी दाना खिलाना चाहिए। इससे भी दोष से छुटकारा मिलता है।*

*जब पित्र दोष गम्भीर अवस्था मे आ जाता है तो उसका उपाय अगली पोस्ट में

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...