सोमवार, 11 सितंबर 2023

वकील पंद्रह सितंबर तक रहेंगे हड़ताल पर


मुजफ्फरनगर। हापुड कांड के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल 15 सितंबर तक जारी रहेगी। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के फैसले के विरुद्ध पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बैंच संघर्ष समिति ने यह निर्णय लिया है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जिंदल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ताओं की हड़ताल 15 सितंबर तक जारी रखने का फैसला किया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश बार कौंसिल इलाहाबाद ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया था। इसे लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट में समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 सितंबर तक अधिवक्ता हड़ताल जारी रखेंगे। प्रस्ताव में इस घटना को लेकर हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है।

:अति आवश्यक सूचना :
जिला बार एसोसिएशन के सभी सम्मानित सदस्यों को अवगत कराना है कि आज मेरठ में केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में बहुमत से यह निर्णय पारित हुआ है कि हापुड़ लाठी चार्ज कांड के विरोध में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्तागण 15 सितंबर 2023 तक पूर्ण हड़ताल रखेंगे एवं कोई न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। सभी सम्मानित सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया संघर्ष समिति के निर्णय का अनुपालन करते हुए किसी न्यायालय में उपस्थिति दर्ज न कराएं।
अनिल जिंदल अध्यक्ष 
जितेंद्र कुमार महासचिव
एवं समस्त कार्यकारिणी
जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर

ASTRO : सोमवार को यह करने से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻



🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️  *दिनांक - 11 सितम्बर 2023*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - द्वादशी रात्रि 11:52 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

🌤️ *नक्षत्र - पुष्य रात्रि 08:01 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

🌤️ *योग - परिघ रात्रि 12:14 तक तत्पश्चात शिव*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 07:57 से सुबह 09:30 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:25*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:44*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष- द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~?


🌷 *आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो* 🌷

➡ *12 सितम्बर 2023 मंगलवार को भौम प्रदोष योग है ।*

🙏🏻 *किसी को आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो भौम प्रदोष योग हो, उस दिन शाम को सूर्य अस्त के समय घर के आसपास कोई शिवजी का मंदिर हो तो जाए और ५ बत्ती वाला दीपक जलाये और थोड़ी देर जप करें :*

👉🏻 *ये मंत्र बोले :–*

🌷 *ॐ भौमाय नमः*

🌷 *ॐ मंगलाय नमः*

🌷 *ॐ भुजाय नमः*

🌷 *ॐ रुन्ह्र्ताय नमः*

🌷 *ॐ भूमिपुत्राय नमः*

🌷 *ॐ अंगारकाय नमः*

👉🏻 *और हर मंगलवार को ये मंगल की स्तुति करें:-*

🌷 *धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम |*

*कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलम प्रणमाम्यहम ||*

🙏🏻 **

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌷 *कर्ज-निवारक कुंजी भौम प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *त्रयोदशी को मंगलवार उसे भौम प्रदोष कहते हैं ....इस दिन नमक, मिर्च नहीं खाना चाहिये, इससे जल्दी फायदा होता है | मंगलदेव ऋणहर्ता देव हैं। इस दिन संध्या के समय यदि भगवान भोलेनाथ का पूजन करें तो भोलेनाथ की, गुरु की कृपा से हम जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। इस दैवी सहायता के साथ थोड़ा स्वयं भी पुरुषार्थ करें। पूजा करते समय यह मंत्र बोलें –*

🌷 *मृत्युंजयमहादेव त्राहिमां शरणागतम्।* *जन्ममृत्युजराव्याधिपीड़ितः कर्मबन्धनः।।*     

*


               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने खान पान पर पूरा ध्यान देना होगा। सभी के साथ आदर और सम्मान बनाएं रखें। घर में सुख शांति बनी रहेगी और किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति होने से आपको खुशी होगी।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। यदि कार्यक्षेत्र में आपको कोई सुझाव दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करे।  परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और परिवार में किसी सदस्य की नई नौकरी लगने से  माहौल खुशनुमा रहेगा।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। करियर को लेकर आपको कोई अच्छा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको प्रशासनिक मामलों में कोई गलती करने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको रीति नीति से आगे बढ़ना होगा और आप अपने किसी काम में अति उत्साहित ना हो, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में पूरा लाभ लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा और आपने यदि किसी अजनबी की सलाह पर चलकर कोई काम किया, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपका कोई जरूरी काम समय रहते पूरा होगा। आधुनिक क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कामकाज के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी बहुमुखी प्रतिभा का आज प्रदर्शन करेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में लाभ मिलेगा और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपको मेहनत और लगन से काम करके उसे समय रहते पूरा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू होंगी, जो आपको अच्छा लाभ देकर जाएंगी। यदि आपने अपने किसी काम को भाग्य के भरोसे शुरू किया, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आध्यात्म के कार्य को बल मिलेगा और आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आवश्यक कार्य पर आप पूरा ध्यान देंगे, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं में आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार में आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। आपका अपने से प्रेम व स्नेह बना रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई मूल्यवान वस्तु  भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आवश्यक मामलों में आप गति बनाए रखें और कुछ नए अवसरों का आप लाभ उठाएंगे। निजी जीवन में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा और खुशहाली आएगी। सबके साथ और सहयोग से आप आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में आप सफल रहेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता बढे़गी। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपको खुशी होगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेंगे। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, नहीं तो विरोधी उनमें रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें और किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है, जो लोग कहीं घूमने जाने के प्लानिंग कर रहे हैं, उन्हें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा रखनी होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने डेली रुटीन में बदलाव ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। सबको साथ लेकर चलने कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग बना रहेगा। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप परिजनों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि कार्यक्षेत्र में आपको कोई उचित अवसर मिले, तो आप उसे हाथ से जाने ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को अनदेखा न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी जरूरतों पर पूरा फोकस बनाएं रखें, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आपको सावधानी से काम लेना होगा, नहीं तो समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपको कुछ भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति होगी और किसी नए भवन, मकान आदि को खरीदने का सपना भी आपका पूरा होगा। लेनदेन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी अपने भाई और बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी और जन कल्याण के कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके व्यवहार को देखकर आपके कुछ नए मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपका किसी नए मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी

खतौली के पास टाटा मैजिक में घुसी पिक अप, दो लोगों की दर्दनाक मौत

 


मुजफ्फरनगर । रविवार दोपहर खतौली के पास हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। बताया गया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे के भैंसी कट पर टाटा मैजिक में पीछे से पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि11 घायल हैं।  एक अन्य घायल ने बाद में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मोदीनगर के सुभाषनगर से टाटा मैजिक में सवार होकर एक परिवार के सदस्य मुजफ्फनगर शोक सभा में जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली देहरादून हाईवे पर भैंसी कट के पास हाईवे किनारे कुछ देर के लिए गाड़ी रोक ली। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई पिकअप ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक चालक मोदीनगर निवासी प्रमोद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बगल में बैठा कार्तिक (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। कार्तिक की भी बाद में मौत हो गई। उसके अलावा कौशल पत्नी महेंद्र, सतपाल पुत्र किशनलाल, सूरजमल पुत्र हुकुमचंद, सतवीर पुत्र मनफूल, बबली पत्नी महेश, महेश पुत्र समय सिंह, सुनीता पत्नी सतबीर, मुन्नी पत्नी कल्लू घायल हो गए।   पिकअप सवार नसीरपुर गांव निवासी अजय पुत्र चंद्रपाल, संजय पुत्र रामानंद, मुनेश पत्नी राज सिंह भी घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं हादसे की खबर सुनते ही मृतक व घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया।

साहब बड़ी मुश्किल से रिश्ता आया है, कन्या दर्शनार्थ छुट्टी दे दो: वायरल हो रही पुलिसकर्मी की एप्लिकेशन


फर्रुखाबाद। एक सिपाही का छुट्टी के लिए लिखा लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूपी के फर्रूखाबाद के एक सिपाही ने यह प्रार्थना पत्र अपने उच्च अधिकारी यानी सीओ को लिखा है।

इस लीव लेटर का विषय है ''शादी करने के लिए कन्या दर्शनार्थ अवकाश''. छुट्टी के लिए लिखे इस प्रार्थना पत्र में सिपाही ने शादी के रिश्ते नहीं मिलने का मर्म बयान किया है। जिस अंदाज में लेटर लिखा गया है सोशल मीडिया पर लोगों को गुदगुदा रहा है। सिपाही ने लेटर में यह भी लिखा है कि पुलिस की नौकरी लगे तीन साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक अच्छा रिश्ता नहीं मिला है। इसके साथ ही कहा है कि उम्र भी अब अंतिम सीढ़ियों पर है। ऐसे मामलों में पुलिस के आला अधिकारियों को अपने मातहतों की छुट्टियों को लेकर उचित फैसले लेने चाहिए, ताकि उन्हें एमरजेंसी पड़ने पर बिना किसी रोकटोक के छुट्टी दी जा सके।

रविवार, 10 सितंबर 2023

मेरी माटी मेरा देश अभियान की कडी में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा से की मिट्टी संगृहीत

 मुजफ्फरनगर 10 सितंबर। *मेरी माटी मेरा देश अभियान की कडी में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा के चारों मंडलों से मिट्टी संगृहीत की।*



प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के वीर-वीरांगनाओं को नमन करने के लिए देश भर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर के चारों मंडलों नई मंडी मंडल, केशव मंडल, हनुमंत मंडल व कूकडा मंडल में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने वीर जवानों के घरों से मिट्टी संगृहीत कर नमन किया और उनके परिजनों को सम्मानित किया।


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम केवल देश के वीर सपूतों को नमन करने का ही नहीं बल्कि अमृत काल में नए भारत की क्षमता पर गर्व महसूस करने और एक आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र के हमारे संकल्प को मजबूत करने का प्रयास है।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रोहित तायल, कपिल त्यागी, हरेंद्र पाल, जितेंद्र कुच्छल, विशाल गर्ग,संजय मित्तल,राजकुमार सिद्धार्थ,राधे वर्मा,कुँवरपाल वर्मा,नंद किशोर,अंजू शर्मा,रजत धीमान,प्रशांत शर्मा,पंकज शर्मा,संजय सक्सेना आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LOKSABHA 2024 : बिजनौर में उमेश मलिक की दावेदारी से विपक्ष की उड़ी नींद

बिजनौर । बुढ़ाना से पूर्व विधायक और भाजपा के फायर ब्राण्ड नेता उमेश मलिक ने लोकसभा बिजनौर की हस्तिनापुर विधानसभा के गांव खेड़ी मनिहार, भैंसा, सांधन, व निलोहा में तूफानी दौरे कार्यक्रम में गावो में जनसम्पर्क किया उमेश मलिक ने लोकसभा बिजनोर से बीजेपी 2024 के चुनाव में दावेदारी ठोकी है जहां उन्हें अपार समर्थन ओर प्यार मिल रहा है।





MUZAFFARNAGAR : प्रेस वार्ता में सवालों पर घूमा एसपी प्रदेश अध्यक्ष का सिर ,नहीं दे पाए जवाब ,देखें विडियो

 


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आज मुजफ्फरनगर के दौरे पर रहे इस दौरान प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। आधी अधूरी तैयारी के साथ प्रेस वार्ता में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पत्रकारों के सवालों पर जानकारी न होने के कारण जवाब नहीं दे पाए । प्रेस वार्ता में उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक, जिला अध्यक्ष जीया चौधरी, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के मुजफ्फरनगर आगमन पर उनका कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। रामपुर तिराहा, नसीरपुर,बिलासपुर व भोपा बाईपास पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद गुप्ता रिजॉर्ट पर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत सपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बोबी,सपा नेता राकेश शर्मा, सोमपाल सिंह भाटी, महेश बंसल,सैयद अली अब्बास काज़मी, साजिद हसन,शौकत अंसारी, गोल्डी अहलावत,गौरव जैन, शमशेर मलिक,सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत के बाद सपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा की उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। महिलाओं से बलात्कार उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी लूट हत्या की घटनाएं प्रदेश में सामान्य सी घटना बनकर रह गई है। किसानों मजदूरो व्यापारियों व हर वर्ग का उत्पीड़न भाजपा सरकार की नीति बन गई है। उन्होंने किसानों की दुर्दशा पर सरकार को घेरते हुए कहा की किसानों की फसलों का उचित दाम देने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने घोसी चुनाव की जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा की 2024 का चुनाव महंगाई भ्रष्टाचार व तानाशाही से जूझ रही जनता और भाजपा के बीच होगा। चंद पूंजीपतियों की लूट से देश की जनता को बचाना है तो भाजपा को सरकार से विदाई देनी ही होगी। उन्होंने कहा कि सभी जाति वर्ग को सम्मान देना समाजवादी पार्टी की पहचान है तथा हर जाति वर्ग के कार्यकर्त को समाजवादी पार्टी सम्मान देती है। इससे पूर्व उनका रामपुर तिराहे पर युवा सपा नेता राशिद मलिक के नेतृत्व तथा नसीरपुर गांव बाईपास पर नदीम मलिक तथा भोपा बाईपास पर नियाज हैदर के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।



राजघाट पहुंचे विश्व के नेता, ऋषि सुनक ने अक्षर धाम मंदिर में दर्शन किए


नई दिल्ली। G-20 सम्मेलन में आए विश्व नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अक्षर धाम मंदिर में दर्शन किए। 

पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने राजघाट पर महात्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सभी अतिथियों को खादी के अंगवस्त्र से सम्मानित किया। 

भाजपाईयों ने गांधी कॉलोनी के वार्ड में आयोजित किया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा धूमधाम से मनाई जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अपने वार्ड में जाकर शहरों में प्रत्येक घर से एक चुटकी चावल इकट्ठा कर लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा एवं आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में लोगों को इस बारे में जानकारियां दी और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम की जय घोष के साथ वार्ड में सभी लोगों को जागरूक किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कंसल पूर्व विधायक, विजय वर्मा जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा, दिनेश पुंडीर नगर मंत्री, नई मंडी मंडल राजेश पराशर, पवन छाबड़ा, अरुण मिड्ढा, संजीव अरोड़ा, अमित पटपरिया सभासद, यशपाल कपूर, सुंदरलाल, जितेंद्र, दीपक, संजय, योगेश चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

चरथावल विधायक पंकज मलिक व पूर्व मंत्री योगराज सिंह व सपा नेता गौरव जैन ने भी लिया गुरुदेव के दर्शन का लाभ

 नर से नारायण की ओर ले जाता है आध्यात्मिक सिंहासन - आचार्य पुष्पदन्त सागर




सन्तो की प्रेरणा से सीख करते हैं समाज सेवा - पंकज मलिक


जैन समाज के लिए सदैव तत्पर - योगराज सिंह


गौरतलब है कि प्रेमपुरी,मुज़फ्फरनगर में स्थित जैन औषधालय में आचार्य श्री 108 पुष्पदन्त सागर जी महाराज चातुर्मास हेतु विराजमान हैं व प्रतिदिन सुबह व शाम श्रावकगण आचार्य श्री का प्रवचन सुनकर धर्म लाभ लेते हैं व स्वयं को कृतार्थ समझते हैं इसी प्रवचन कार्यक्रम में धर्म लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अन्य क्षेत्रवासी,सामाजिक व राजनैतिक गणमान्य लोग भी आशीर्वाद प्राप्त करने की इच्छा से भक्ति भाव के साथ प्रवचन में पहुँचतें हैं जहाँ जैन समाज के गणमान्य गणों द्वारा पधारे अतिथिगण का यथोचित सम्मान भी सदैव किया जाता है प्रवचन के पश्चात पधारे अतिथियों को भी गुरुदेव की वंदना कर आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त होता है इसी कड़ी में आज दिनाँक 10/09/2023 को प्रातः 9:00 बजे चरथावल विधायक पंकज मालिक,पूर्व मंत्री योगराज सिंह व पूर्व विधानपरिषद प्रत्याशी व सपा नेता गौरव जैन भी आचार्य श्री के दर्शन व धर्म लाभ हेतु जैन औषधालय पहुँचें जहाँ समाज के गणमान्य लोगो राजन जैन,प्रवीण जैन,सुनील जैन'टीकरी',प्रवीण जैन'चीनू',रोहित जैन'अप्पू',अनुज जैन,अमूल जैन आदि द्वारा पटका,पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इन सभी के साथ ही शिमला,मुम्बई,ललितपुर,पुष्पगिरी,दिल्ली व छत्तीसगढ़ से भी श्रावकगण धर्म लाभ हेतु पधारे आगन्तुको ने गुरुदेव की वंदना कर प्रवचन लाभ भी लिया।

 आचार्य श्री पुष्पदन्त सागर जी ने प्रवचन में बताया कि आज सभी को सिंहासन चाहिये परन्तु दुनियावी सिंहासन क्षणिक होते हैं परंतु आध्यात्मिक सिंहासन जन्म मरण के बंधन से मुक्ति प्रदान करता है गुरुदेव ने प्रवचन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम भगवान कृष्ण व सन्तो द्वारा त्याग तपस्या व धर्म के प्रति समर्पण भाव को भी समझाया

मौके पर चरथावल विधायक पंकज मालिक ने कहा कि त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति आचार्य श्री पुष्पदन्त सागर जी के दर्शन पाकर मैं धन्य हुआ हूँ व सन्तो की प्रेरणा से सीख कर ही जन सेवा का प्रयास करते हूँ

पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी द्वारा दिखाया गया रास्ता ही कल्याण का मार्ग है

प्रवचन का संचालन पुनीत जैन ने किया व चित्र अनावरण,दीप प्रज्वलन व पादप्रक्षाल डॉ सुनील जैन,विनोद जैन,प्रवीण जैन'चीनू',सुशील जैन 'हिमाचल' ने किया साथ ही नित्य गुरु पूजा शीला जैन,विनोद जैन ने परिवार सहित किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैंकी जैन,मनोज जैन,आशीष जैन,पुलकित जैन,रितिक जैन,आकाश जैन,युवा मण्डल व मुनि सेवा समिति के पदाधिकारियों का सम्पूर्ण सहयोग रहा


ASTRO SUNDAY: अजा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा देगी फल: पंचाग और राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 10 सितम्बर 2023*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - एकादशी  रात्रि 09:28 तक तत्पश्चात द्वादशी*

🌤️ *नक्षत्र - पुनर्वसु शाम 05:05 तक तत्पश्चात पुष्य*

🌤️ *योग - वरीयान रात्रि 11:20  तक तत्पश्चात परिघ*

🌤️ *राहुकाल - शाम 05:14 से शाम 06:47 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:25*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:45*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - अजा एकादशी,रविपुष्यामृत योग (शाम 05:06 से 11 सितम्बर सूर्योदय तक)*

💥 *विशेष- हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~


🌷 *अजा एकादशी* 🌷

 🙏🏻 *यह व्रत सब पापों का नाश करनेवाला है | इसका माहात्म्य पढ़ने व सुनने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है |*

🙏🏻

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷

🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*


               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷

🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*

🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*



          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष


दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।



मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज अवसर मिल सकता हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्त रहने पर भी आराम के लिए समय मिल जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

 इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु  परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। संतान के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। आराम कम मिलेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे  किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ  भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है। 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सोमवार से अदालतों में लौटेगी रौनक, वकीलों की हड़ताल खत्म


प्रयागराज । वकीलों की हड़ताल खत्म हो गई है। वे सोमवार से काम पर लौटेंगे। 

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया है। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश में वकीलों की चल रही हड़ताल खत्म हो गई है। वकील सोमवार से काम पर लौटेंगे। मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 6 सदस्यों की समिति गठित की है। 15 सितंबर तक SIT को रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि मांगे पूरी न होने तक सरकार का विरोध जारी रहेगा।

लीवर की दुश्मन है शराब, विशेषज्ञों ने चेताया


मुजफ्फरनगर। आईएमए ने सर्कुलर रोड स्थित आई एम ए भवन में एक सीएमई का आयोजन किया। इस बार सीएमई में मैक्स सुपर स्पीशलिटी हॉस्पिटल वैशाली से पधारे गेस्टोएंट्रोलोज़िस्ट डॉ निशान्त नागपाल और अस्थि रोग व जाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन  डॉ निकुंज अग्रवाल ने  क्रमशः एल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस व जॉइंट रिप्लेसमेंट व आर्थरोस्कोपी ( दूरबीन विधि द्वारा जोड़ो का इलाज /आपरेशन)  के बारे में विस्तार से बताया व  इनके बारे में आधुनिकतम  जानकारी दी। उन्होंने अल्कोहल के सेवन से हमारे स्वास्थ्य व लिवर  पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि अल्कोहल की एक छोटी मात्रा भी लिवर का काफ़ी नुक़सान कर सकती है। अल्कोहल का कम मात्रा में नियमित सेवन लिवर को स्थायी रूप से ख़राब कर सकता है और जानलेवा साबित हो सकता है। सभा की अध्यक्षता आई एम ए अध्यक्ष डॉ ललिता माहेश्वरी व संचालन सचिव डॉ प्रदीप कुमार ने किया l बाद  में दोनों विषय विशेषज्ञों ने प्रश्नोत्तर काल में सभागार  में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा उठायी गई विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया। 

इस सी०एम०इ०में काफ़ी संख्या में चिकित्सक  उपस्थित थे जिनमें मुख्य रूप से डॉ एम के बंसल, डॉ गिरीश मोहन सिंघल, डॉ रमेश माहेश्वरी , डॉ आर एन गंगल, डॉ अशोक कुमार,डॉ ईश्वर चंद्रा, डॉ यू सी गौड़ , डॉ सुनील सिंघल, डॉ अशोक सिंघल, डॉ अशोक शर्मा ,डॉ एम के तनेजा, डॉ एम एल गर्ग, डॉ डी एस मलिक, डॉ डी पी सिंह  , डॉ सुनील चौधरी , डॉ पंकज सिंह , डॉ पंकज जैन, डॉ अशोक शर्मा, डॉ पी के कम्बोज ,डॉ अजय पवार, डॉ शान्तनु पवार ,डॉ अजय सिंघल, डॉ के डी सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ , डॉ मनीश अग्रवाल, डॉ यश अग्रवाल , डॉ हेमंत शर्मा  , डॉ अनिल राठी, डॉ विपिन गुप्ता, डॉ अरविंद सैनी, डॉ पी के चाँद, डॉ रवींद्र सिंह , डॉ रवींद्र सिंघल, डॉ रूप किशोर गुप्ता , डॉ सुनील गुप्ता , डॉ कुलदीप सिंह चौहान,डॉ मनु गर्ग ,डॉ सुजीत कुमार  सिंह, डॉ सुधीर लूथरा, डॉ राजीव काम्बोज, श्रीमती साधना गर्ग डायरेक्टर शांति मदन हॉस्पिटल , डॉ दीप्ति अग्रवाल , डॉ रेणु अग्रवाल , डॉ तारिणी तनेजा ,डॉ मंजुल गौड़,श्रीमती रेणु अग्रवाल, डॉ मंजु गुप्ता, आदि उपास्थित थे। 

दीपक कुमार व अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा।

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन


शुक्रताल (मुजफ्फरनगर)। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम लखनऊ के निर्देशन में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन श्री शुक्रदेव संस्कृत महाविद्यालय शुक्रताल में किया गया । संस्कृत गीत प्रतियोगिता, संस्कृत गद्य वाचन प्रतियोगिता व संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में जिले के सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के 228 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा उपस्थित हुये। कार्यक्रम का शुभारंभ भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद जी महाराज द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर स्वामी ओमानंद जी महाराज द्वारा कहा गया कि संस्कृत भाषा विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। वैज्ञानिकों द्वारा संस्कृत भाषा को कंप्यूटर के लिए सबसे अधिक उपयोगी और सहज माना गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि संस्कृत भाषा का साहित्य इतना अधिक समृद्ध है कि लाखों वर्ष बाद भी यह भाषा समाज का मार्गदर्शन कर रही है। अधिकांश भाषाओं ने संस्कृत भाषा से ही शब्दों को  लेकर अपने को समृद्ध किया है, इसी कारण संस्कृत भाषा को सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है।  प्रधानाचार्य डॉ0 विकास कुमार ने कहा कि संस्कृत प्राचीन भाषा होने के साथ साथ हमारे राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने वाली भाषा है। हमारे सभी ग्रन्थ वेद-पुराण-उपनिषद् आदि संस्कृत भाषा में ही लिखे गए है, जो हमारे जीवन का मूल आधार है।  जिला कार्यक्रम प्रभारी आचार्य गिरीश ने कहा कि आज विश्व भारत की ओर गर्व से देख रहा है, आज आवश्यकता है कि हम अपने संस्कृत ज्ञान को युवा पीढ़ी तक पहुंचाकर उन्हंे जीवन जीने की कला सिखाएं। आचार्य अतुल अवस्थी ने कार्यक्रम का संचालन किया। गिरीश चंद्र उप्रेती, डॉ0 चन्द्र मोहन शर्मा, डॉ0 अंकुश कुमार, जोनी रानी, शुभम शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय सिंह, अर्चना आर्य, उमा रानी आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर में नये जेल भवन के लिए कारागार मंत्री ने किया निरीक्षण


मुज़फ्फरनगर- उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति मुज़फ्फरनगर जनपद के जानसठ में नवीन जेल के निर्माण के लिए भूमि निरीक्षण के लिए जानसठ पहुंचे। निरीक्षण के उपरांत शाम को मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंदियो के साथ संवाद किया और उनको एहसास कराया कि उनकी किसी एक गलती के कारण आज उनके परिवार के सदस्य विकट परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर है, जब उनकी पारिवारिक परिस्थितियों को मंत्री जी ने बंदियो के  समक्ष रखा तो बंदी भावुक हुए और भावुक होने के उपरांत उन्होंने हाथ उठाकर संकल्प किया की एक बार जेल से बाहर जाने के बाद कोई ऐसी गलती नहीं करेंगे जिसके कारण हम जेल में आए और हमारा परिवार परिस्थितियों में संकट में आए।

जिला कारागार में मंत्री जी के साथ जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा एवं एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार व भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव संगम आदि मौजूद रहे।

*3 लाख,29हजार,169 मामलों का लोक अदालत में निस्तारण*


मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायालय मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर  विनय कुमार द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए यह कहा गया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वादकारियों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रदान करना है। लोक अदालत में होने वाले फैसले में हार जीत का कोई प्रश्न नहीं रह जाता है, क्योंकि जब वादकारी आपसी समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण करते हैं तो उनके मध्य आपसी सौहार्द बना रहता है एवं उनके अमूल्य समय की बचत भी होती है परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्यानंद उपाध्याय द्वारा पारिवारिक मामलों में लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुये यह कहा गया कि परिवारों के एकीकरण में लोक अदालत अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह द्वारा अपने सम्बोधन में यह कहा गया कि *न्याय सबके लिए*’ की परिकल्पना को चरितार्थ करने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उनके द्वारा यह कहा गया कि लोक अदालत विवादों को समझौते के माध्यम से निपटाने का एक महत्वपूर्ण मंच है तथा त्वरित न्याय प्राप्त करने का एक अत्यन्त महत्वपूर्ण साधन है। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के सचिव अनिल कुमार द्वारा यह बताया गया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 03 लाख 29 हजार 169 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, मुजफ्फरनगर श्री सत्यानन्द उपाध्याय की अध्यक्षता में सभी पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 78 प्रकरण निस्तारित किये गये। परिवार न्यायालय से 22 जोड़ों को एक साथ रहने हेतु विदा किया गया।

जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर अरविन्द मलप्पा बंगारी के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों द्वारा 19438 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के द्वारा 1248 बैंक ऋण मामले निस्तारण कराकर लगभग 11 करोड़ 10 लाख 27 हजार रूपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। 

आज की लोक अदालत में कई सामाजिक कार्य भी सम्पादित किये गये तथा दिव्यांगजनों को बैसाखी वितरित की गयी। इसके अतिरिक्त आने वाले समस्त वादकारियों के स्वास्थय परीक्षण की व्यवस्था हेतु एक चिकित्सीय कैम्प भी लगाया गया। 

इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश  जय सिंह पुण्डीर,  रजनीश कुमार, गोपाल उपाध्याय,बाबूराम, कमलापति, अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी, लोक अदालत  शक्ति सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, समस्त बैंको के अधिकारी एवं बडी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे।

शनिवार, 9 सितंबर 2023

ईमानदारी आज भी जिंदा हैं के तहत ट्रक ड्राइवर ने लौटाया खोया हुआ गोल्ड ब्रेसलेट



*समाजसेवी व उधोगपति भीमसैन कंसल के रिश्तेदारों ने सौंपा पवन कुमार गोयल को खोया हुआ ब्रेसलेट*


मुजफ्फरनगर/मेरठ

कल आईआईए के चेयरमैन पवन कुमार गोयल मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद एक फंक्शन में शिरकत करने के लिए गये थे। सुबह मेरठ जाटोली के एक पेट्रोल पंप पर लघु शंका के लिए रुके और अपने गंतव्य की और गाजियाबाद की और चले गए, रात में वहा से लौटते समय पवन कुमार गोयल ने रास्ते में देखा की हाथ से गोल्ड का ब्रेसलेट गायब हैं, रात में लोटते समय पेट्रोल पंप पर संपर्क किया स्टाफ जा चुका था । 

उनके मैनेजर विशू ने आज सुबह पवन कुमार गोयल को सूचित किया की आपका ब्रेसलेट मिल गया है, आप आकर ले जाए। 

गोल्ड का ब्रेसलेट कृष्णा फिलिंग, एनएच 58 गांव जटोली के मालिक अनिल बंसल और अनुज बंसल ने बताया की आपके वाशरूम जाने के बाद हमारा ट्रक ड्राइवर बबलू कश्यप गया था, उसको ये मिल गया था उन्होंने तुरंत गोयल को ब्रेसलेट सौंपा और आदर सहित बैठाया और पूरा सम्मान दिया। 

ट्रक ड्राइवर की अनुपसथिति में पेट्रोल पंप के मैनेजर विशू गर्ग और पंप मालिको ने गोल्ड ब्रेसलेट पवन कुमार गोयल को सौंपा। 

पेट्रोल पंप के मालिको ने ये भी बताया की मुजफ्फरनगर में हमारे रिश्तेदार भीम सैन कंसल और अनिल गर्ग हे। उन्होंने बताया हमारे पेट्रोल पंप पर हमारा पूरा स्टाफ बहुत पुराना और ईमानदार हे। पवन कुमार गोयल ने पूरे स्टाफ और मालिको का आभार जताया।

MUZAFFARNAGAR : एडीएम प्रशासन नरेंद बहादुर सिंह ने किया -बस सेवा के संचालन हेतु ई - बस स्टेंड के लिये निरीक्षण




 मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने ई -बस सेवा के संचालन हेतु बस स्टेंड के लिये जगह चिन्हित किये जाने हेतु गाँव शाहवली व शेरनगर का निरीक्षण किया।

*इलेक्ट्रिक बसों के लिये मुज़फ्फरनगर सिटी का हुआ चयन।*

भारत सरकार की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत जनपद मुज़फ्फरनगर को इलेक्ट्रिक बस संचालन के लिए चिह्नित किया गया है, जिसके लिए अपर जिलाधिकारी प्रसासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने ई -बस सेवा बस स्टेंड के लिये मुज़फ्फरनगर सिटी के शाहवली व शेरनगर गांव में बस स्टैंड के लिये जगह का निरीक्षण किया।

            अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि गत दिवस नगर विकास विभाग के द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अवगत कराया गया था कि ई बस संचालन के लिए नगर के निकट बस स्टैंड हेतु जगह चिन्हित किया जाना है, उसी के संदर्भ में आज निरीक्षण किया गया है साथ कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा भी कार्यालय एवं जब्त वाहनों के रखने हेतु जगह की मांग की गई थी उस के संबंध में भी कार्यवाही की जा रही है। 


इलेक्ट्रिक बस सेवा स्टैंड के लिये जगह का निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा व तहसीलदार सजयं सिंह सहित राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

कृष्ण रथ यात्रा के दौरान व्यापरियों ने किया प्रसाद वितरण

 मुजफ्फरनगर । कृष्ण रथ यात्रा के महोत्सव पर हनुमान मंदिर मेरठ रोड व्यापारी दुवारा प्रसाद* वितरण हुआ *सहयोगी* अर्जुन। अग्रवाल रण सिंह चौहान राजकुमार बिल्ला संजीव कसलं मनोज जैन ( मद्रास पेन्ट ) शम्मी जैन जी नवीन गर्ग जी प्रकास हसीजा आलोक भुसी वाले चमन सिंह चौहान अरविन्द इलेक्ट्रॉनिक हेमन्त ग्रोवर (मदन क्वाथ ) गोल्डी शीवम बिल्ला प्रयींस पोल सभी व्यापारियों का सहयोग रहा


GRAND PLAZA MALL : जवान फिल्म के साथ मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ

 



मुजफ्फरनगर। ग्रांड प्लाजा मॉल में मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ हुआ जिसमें शाहरुख खान अभिनीत फिल्म जवान का प्रदर्शन चल रहा है जिसको लेकर दशकों में काफी उत्साह है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...