बुधवार, 23 अगस्त 2023

ई रिक्शा कंपनी में पकड़ी पचास लाख की जीएसटी चोरी, वसूले 22 लाख


मुजफ्फरनगर । नगर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की चुंगी स्थिति ई-रिक्शा कंपनी पर स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने सर्वे किया। सर्वें के दौरान टीम को मौके पर ही 50 लाख से अधिक का माल बिना बिना लिखा-पढ़ी के क्रय किया हुआ मिला। 10 घंटे से अधिक जांच की गई, जिसके बाद संचालक पर 22 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

स्टेट जीएसटी विभाग लगातार जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारियों और उद्यमियों पर कार्रवाई कर रहा है। जीएसटी एसआइबी के ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला के निर्देश पर बुधवार को उपायुक्त विवेक मिश्रा ने टीम के साथ ई-रिक्शा निर्माता कंपनी पर सर्वे किया। सहायक आयुक्त महेश पाठक और रवि पंवार के साथ कई घंटे जांच की गई। टीम को वहां ई-रिक्शा निर्माण के लिए खरीदी गई बैट्रियां, एसएस पाइप, टायर आदि का अधिक माल के कागज नहीं मिले, जिसके बाद संचालक क्रय बिलों को प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच आगे बढ़ी तो ई-रिक्शा निर्माण कर विक्रय में भी जीएसटी चोरी मिली। उपायुक्त विवेक मिश्रा ने बताया कि करीब 50 लाख रुपये से अधिक का माल बिना लिखा-पढ़ी के मिला है। सर्वे की कार्यवाही के बाद मौके पर ही 22 लाख रुपये जीएसटी चोरी का जुर्माना जमा कराया गया है। आगे भी जांच जारी रहेगी।

लखनऊ : मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ के मॉन्टेसरी स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को देखा

 लखनऊ । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को देखा और कहा कि यह 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं-आकांक्षाओं व भारतीय वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का फल और "नए भारत" की सामर्थ्य का परिचायक है।




उन्होंने मिशन चंद्रयान 3 की पूरी टीम, इसरो के सभी वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को बधाई दी।

CHANDRYAN 3: मुजफ्फरनगर की बेटी शितिशा और बेटे अरीब अहमद के घर पर जश्न इसरों में कार्यरत इन दोनों ने चंद्रयान-3 में निभाई बड़ी भूमिका

 




मुजफ्फरनगर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग में मुजफ्फरनगर के बेटा और एक बेटी का अहम योगदान रहा। इनके परिवारों में आज जश्न का माहौल नजर आया। स्कूलों में भी आज लाइव प्रसारण देख रहे छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। 

जिले के स्कूलों में छात्र-छात्राओं में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण को लेकर खासा उत्साह नजर आया है। जनपद वासियों का गर्व इसलिए भी अधिक रहा क्यों कि जिले के अवध विहार निवासी शितिशा और उनकी टीम ने जहां चंद्रयान-3 के लैंडर का निर्माण किया, वहीं खतौली निवासी इसरो के वैज्ञानिक अरीब अहमद इस मिशन में भागीदारी की। चांद पर तिरंगा लहराते ही जिले में उनके घरों पर दिवाली और ईद जैसी खुशियां नजर आर्इं। मिठाइयां बांटी गर्इं और परिजनों को बधाईयों का तांता लगा रहा। शहर के अवध विहार निवासी जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला की इसरो में 2017 से कार्यरत बेटी शितीशा भी चंद्रयान-3 का हिस्सा रहीं। पिता शरद वाजपेई जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में बतौर प्रोग्रामर कार्यरत हैं। वह चंद्रयान-2 और गगनयान मिशन की इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञ टीम में रह चुकी है। इस बार उनकी टीम ने लैंडर का निर्माण किया। जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा की छात्रा रहीं शितीशा ने मदन मोहन मालवीय कॉलेज गोरखपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।  

मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी इसरो के वैज्ञानिक अरीब अहमद के घर पर भी जश्न का माहौल नजर आया। मोहल्ला मिट्ठू लाल निवासी अरीब अहमद श्रीहरिकोटा में इसरो के इंजीनियर सेक्शन में वैज्ञानिक हैं। उनके सेक्शन में ही चंद्रयान-3 की जांच हुई थी। गोल्डन हार्ट एकेडमी से पढ़ाई करने के बाद अब इसरो में अरीब काम कर रहे हैं। उनके घर पर लोग बधाईयां देने पहुंचे।

Chandryan-3 रेल यात्रियों ने जयघोष कर की प्रार्थना


मुजफ्फरनगर । आज चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दैनिक रेल यात्री संघ ने ईश्वर से प्रार्थना की हिंदुस्तान के महान वैज्ञानिकों की मेहनत सफल हो ऐसी प्रभु से कामना की गई ट्रेन में भारत माता की जय घोष किया गया रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत ने कहा देश के वैज्ञानिकों के साथ पूरे देश के साथ रेल यात्रियों की दुआएं शामिल है इस महान पल का सभी को इंतजार है। इस अवसर पर दीपक भाटिया, अतिशय जैन, दीपक गुप्ता नीतीश कुमार शंभू ,रवींद्र वर्मा ,लोकेंद्र सिंह ,सुमित भाई बबलू पाल ,विनोद ठाकुर बजरंग तायल ,बृजमोहन, चितरंजन सैनी, पारस आदि शामिल रहे

NEW DELHI : दिल्ली जाने से पहले जानले क्यों थम जाएगी तीन दिन के लिए दिल्ली,किन पर होगा प्रतिबंध


 नई दिल्ली ।  जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान वैसे तो नई दिल्ली का इलाका ही सबसे ज्यादा प्रभावित रहेगा, लेकिन 10 सितंबर को सेंट्रल, नॉर्थ और ईस्ट दिल्ली में भी कुछ रास्ते दोपहर तक बंद किए जाएंगे। इस दौरान और बड़े क्षेत्र में ट्रैफिक मूवमेंट बाधित होने की संभावना है। जगह-जगह पर ट्रैफिक डायवर्जन के कारण आवाजाही में दिक्कत हो सकती है। खासकर, जिन लोगों को पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कश्मीरी गेट बस अड्डे जाना है, उनको लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ सकता है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से एक्स्ट्रा टाइम लेकर चलने और मेट्रो से सफर करने की सलाह दी है।ट्रैफिक सूत्रों ने बताया कि राजघाट के चारों तरफ के तीन-चार किमी के दायरे में ट्रैफिक की आवाजाही पर प्रतिबंधित लगाया जा सकता है। इसके तहत रिंग रोड पर सराय काले खां से आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर राजघाट चौक से लेकर रामलीला मैदान और अजमेरी गेट की क्रॉसिंग तक, नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से लेकर लाल किले की क्रॉसिंग तक, निषादराज मार्ग पर शांति वन से लेकर नेताजी सुभाष मार्ग की क्रॉसिंग तक, राजाराम कोहली मार्ग पर गीता कॉलोनी पुश्ते से लेकर शांति वन की क्रॉसिंग तक, राजघाट से दिल्ली सचिवालय होते हुए विकास मार्ग तक और आईजीआई स्टेडियम से रिंग रोड तक आने-जाने के रास्ते बंद किए जा सकते हैं। विकास मार्ग से भी शकरपुर चुंगी से ट्रैफिक को गीता कॉलोनी पुश्ता रोड की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है, ताकि आईपी फ्लाईओवर और आईटीओ तक गाड़ियां न आएं, क्योंकि राजघाट के लिए वीआईपी मूवमेंट भी आईटीओ के आस-पास से ही होगा। एसपी मुखर्जी मार्ग, लोहे के पुल और रिंग रोड बायपास से शांति वन की तरफ जाने के रास्ते भी बंद होंगे। यह डायवर्जन 10 तारीख की सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक लागू रहने की संभावना है। ऐसे में 10 सितंबर को संडे के दिन लोगों का दोपहर बाद ही घरों से निकलना बेहतर रहेगा।ट्रैफिक पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर को सभी सदस्य और आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट स्थित उनकी समाधि पर एकत्रित होंगे। वहीं पर सभी राष्ट्राध्यक्षों का औपचारिक तौर पर एक जॉइंट फोटो सेशन भी होगा। इसे देखते हुए 10 सितंबर को राजघाट के आस-पास के इलाके में भी सुरक्षा कड़ी की जाएगी।ट्रैफिक पुलिस के सूत्रों ने यह भी बताया है कि प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में समिट चलने के दौरान 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली के तमाम रास्ते बंद रहेंगे। ऐसे में तिलक मार्ग, मंडी हाउस और मथुरा रोड के रास्ते आईटीओ की तरफ जाने का रूट भी बंद रहेगा। ऐसे में अगर किसी को साउथ दिल्ली या वेस्ट दिल्ली से आईटीओ या दिल्ली गेट की तरफ आना है, तो उसे पूर्वी दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली या सेंट्रल दिल्ली से घूमकर आना पड़ेगा।

इनपर रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली से गुजरने वाली गाड़ियों को एंट्री नहीं मिलेगी, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

भारी, मध्यम और हल्के वाहन समेत किसी भी माल वाहन को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा।

अपवाद- परमिशन के साथ आवश्यक सामान लेकर जाने वाली गाड़ियों को छूट रहेगी।

दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतरने और चढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

रिंग रोड के आगे इंटर-स्टेट बसों को अनुमति नहीं होगा। रजोकरी बॉर्डरी से किसी भी बस को परमिशन नहीं होगी, बस ड्राइवर सराय काले खां पहुंचने के लिए एमजी रोड से जा सकते हैं।

नई दिल्ली जिले में टैक्सी और ऑटो वालों को काम करने की परमिशन नहीं होगी।

अपवाद- होटल गेस्ट या निवासी जो बुक करेंगे उसे परमिशन होगी।

धौलाकुआं की तरफ एनएच-48 पर कोई भी गाड़ी का मूवमेंट नहीं होगा।

इवेंट के दौरान सभी प्रकार के माल वाहन, वाणिज्यिक गाड़ियां, इंटरस्टेट बसें, लोकल सिटी बसें, डीटीसी, DIMTS बसों को मथुरा रोड पर (आश्रम चौक से आगे), भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान टनल के भीतर आने की परमिशन नहीं होगी।

स्पेशल कंट्रोल रूम रहेगा और 24 घंटे हेल्पलाइन एक्टिव रहेगी

मेडिकल इमर्जेंसी वाले वाहन और सहायक टीमों को मुख्य जगहों पर तैनात किया जाएगा, बाइक टीम ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए तैयार रहेगी

10 सितंबर को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक इन लोकेशनों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ऐसे में पहले से उसी हिसाब से प्लान करें और वैकल्पिक रास्ता देखें--

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट तरफ से

ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड साइड

शांति वन चौक, गीता कॉलोनी साइड

आईटीओ, विकास मार्ग साइड

राजघाट चौक, जवाहरलाल नेहरू मार्ग साइड

गुरु नानक चौक, मिंटो रोड साइड

10 सितंबर को सेंट्रल, नॉर्थ और ईस्ट दिल्ली में भी कुछ रास्ते दोपहर तक बंद रह सकते हैं।

इसी दिन मेहमान बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे। ऐसे में उस इलाके के आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा। उस दिन इन रास्तों पर न जाएं।

रिंग रोड पर सराय काले खां से आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच

जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर राजघाट चौक से लेकर रामलीला मैदान और अजमेरी गेट की क्रॉसिंग तक

नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से लेकर लाल किले की क्रॉसिंग तक

निषादराज मार्ग पर शांति वन से लेकर नेताजी सुभाष मार्ग की क्रॉसिंग तक

राजाराम कोहली मार्ग पर गीता कॉलोनी पुश्ते से लेकर शांति वन की क्रॉसिंग

राजघाट से दिल्ली सचिवालय होते विकास मार्ग तक

आईजीआई स्टेडियम से रिंग रोड तक का रास्ता भी बंद हो सकता है।

लेटेस्ट अपडेट दो दिन पहले आ जाएगा।

MUZAFFARNGAR: बरसात के मौसम में भड़क गए भटूरे


मुज़फ्फरनगर । सिविल थाना क्षेत्र के अंतर्गत फायर बिग्रेड आफिस के पास वैष्णो छोले भटूरे वाली दुकान पर भटूरे की भट्टी में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने तुरंत  पहुंच कर आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से टल गया। 

महिला को जिंदा जला कर हत्या के मुकदमे में दो वर्ष की सजा और बढी


मुज़फ्फरनगर।  थाना भवन का है बेबी पुत्री कश्यप ने थाना थाना भवन पर रिपोर्ट लिखाई थी घटना 23 वर्ष पुरानी  है वादिया बेबी के पिता पानीपत में मजदूरी करते थे वहीं रहते थे घटना की रात वादिया उसकी मां शिमला उसके दो भाई  और एक बहन छत पर सोए हुए थे तभी समय करीब साढ़े ग्यारह बजे वादिया बेबी की मां शिमला की चीख सुनकर सभी लोग जाग गए जाग कर देखा कि गांव के ही राजकुमार तथा रामपाल उर्फ सेठी  शिमला के साथ हाथापाई कर रहे थे इन लोगो ने शिमला के ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी जिससे शिमला का पूरा शरीर जल गया था अस्पताल ले जाते समय शिमला की मृत्यु हो गई थी 

इस मुकदमे में अभियुक्त को पूर्व में ही आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है इस मुकदमे के आधार पर इस तत्कालीन थानाध्यक्ष थाना भवन श्री वीर विक्रम सिंह ने अभियुक्त रामपाल उर्फ सेठी पुत्र नकली तथा राजकुमार पुत्र चोहल सिंह के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष दया नंद वर्मा द्वारा संपादित की गई थी रामपाल उर्फ सेठी की पत्रावली वर्ष 2010 में अभियुक्त रामपाल की मृत्यु हो जाने के कारण उपशमित हो गई थी वर्तमान में मुकदमा राजकुमार के विरुद्ध गैंगस्टर कोर्ट मुजफ्फरनगर में विचाराधीन था 

आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को विद्वान न्यायाधीश श्री अशोक कुमार द्वारा अभियुक्त राजकुमार को गैंगस्टर एक्ट में दोषी पाते हुए 2 वर्ष की साधारण कारावास तथा पांच हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया  अभियोजन कीओर सेमुकदमे की प्रभावी पैरवी  विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर विशेष लोक अभियोजक राजेश शर्मा द्वारा की गई  एम रहमान

बुढ़ाना में भाकियू का ट्रैक्टर मार्च स्थगित


मुजफ्फरनगर । जिले की बुढाना तहसील के अंतर्गत बुढ़ाना बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड निगम पर बकाया को लेकर किसानों का लगभग चल रहे 86 दिन से धरने को लेकर आज किसानों का ट्रैक्टर मार्च भारी बरसात के चलते अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के अनुसार जल्द नई तारीख आने पर किसान ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। 

पंद्रह फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप

 


मुजफ्फरनगर । पुरकाजी के जंगल में विशालकाय अजगर के निकलने से  हड़कंप मच गया। थाना पुरकाजी क्षेत्र के मेघा सकरपुर खोले के जंगलों में गन्ने के खेत से निकला विशालकाय अजगर 15 फीट लम्बा बताया जा रहा है। खेतों में खतरनाक अजगर निकलने से किसानों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने अजगर को पकड़कर सेंचुरी क्षेत्र में छोड़ दिया।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️ *दिनांक - 23 अगस्त 2023*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - सप्तमी 24 अगस्त रात्रि 03:31 तक तत्पश्चात अष्टमी*

🌤️ *नक्षत्र - स्वाती सुबह 08:08 तक तत्पश्चात विशाखा*

🌤️ *योग - ब्रह्म रात्रि 09:45 तक तत्पश्चात इन्द्र*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:41 से दोपहर 02:17 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:20*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:01*

👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*

🚩 

💥 *विशेष- *सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞




🌷 *कोई भी ग्रह विपरीत हो तो* 🌷

👉🏻 *नौ ग्रहों में से कोई भी ग्रह किसीको विपरीत हो या कष्टदायी हो रहा हो तो शिवजी की पूजा करने से सब शांत रहते है | सब ग्रहों के स्वामी है शिवजी |*

🙏🏻 

                 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *दीर्घायु के लिए* 🌷

👉🏻 *२ ग्राम सौंठ में पानी मिलाकर रात को लोहे की कड़ाही के अंदर लेप करें l प्रातः काल वह सौंठ दूंध में मिलाकर पीने से दीर्घायुश की प्राप्ति होती है l*

🙏🏻 

          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *खोयी हुई आध्यात्मिक शक्ति पुनः प्राप्त करने के लिए* 🌷

➡️ *अगर आपने किसी कारण से आध्यात्मिक शक्ति खो दी है तो आसन पर बैठकर ह्रदय में अनाहत चक्र का ध्यान करें l ऋषि विश्वामित्र जी को भी इसी प्रयोग से खोई हुई शक्ति पुनः प्राप्त हुई थी l*

🙏🏻 


          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपका कोई विशेष दायित्व पूरा हो सकता है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखनी होगी। स्वास्थ्य में यदि आपको कोई समस्या उत्पन्न हो रही थी, तो उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। आप संतान के लिए अपने कुछ पुराने रीति रिवाज को छोड़कर नए को अपना सकते हैं, लेकिन आपकी कोई बात परिवार के किसी सदस्य को बुरी लग सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई संम्पति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमे आपको परेशानी होगी। आप अपने आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे, उसके कारण आपको निर्णय लेने के लिए भी सोच विचार कर सकते हैं। जो लोग शेयर मार्केट में धन का निवेश करते हैं, वह किसी अनुभवी व्यक्तियो के सलाह मश्वरे से आगे बढ़े। आप परिवार के सदस्यों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें।आपका कोई पुराना लेनदेन आज पूरा हो सकता है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के करियर में आपको उछाल देखने को मिलेगा। आपको यदि कोई चिंता थी, तो वह भी काफी हद तक कम होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, इसलिए अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तब वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में आज दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका कोई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन आप उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि को करने की भी पूरी योजना बना सकते हैं, जो लोग ऑनलाइन कार्य करते हैं, उन पर काम का बोझ अधिक रहेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको सामने वाले की बात भी सुनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ परिवर्तन करेंगे, तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो बेवजह तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच जो दूरियां आ गई थी, वह भी कम होगी।


 तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम पर पूरा न होने के कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसे बहुत ही सावधानी से चलाना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। आपके परिवार का सदस्य यदि आपसे कोई मदद मांगेगा, तो आप वह भी अवश्य करेंगे। 


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। घूमने फिरने के दौरान आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। बिजनेस में आप कुछ नए लोगों को शामिल करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नये मकान, दुकान, प्लाट आदि खरीदने तक का सपना पूरा होगा। आप और परिवार के सदस्यों को कहीं मंदिर आदि घुमाने लेकर जा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों की किसी गलत बात में हां में हां मिलाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें समस्या आ सकती है। परिवार व मित्रों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यस्त जीवन में चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्य सूत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट रहने के कारण आज थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में मित्रों से आप कुछ नया सीखने की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती देख रही है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जो लोग शेयर मार्केट में धन का निवेश कर सकते हैं, उन्हें सावधान रहना होगा। आपका कोई वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी बिजनेस की नई योजना की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस मे पार्टनरशिप में यदि किसी बड़ी डील को फाइनल किया, तो उसमे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई महंगा गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता देख रहा है

अब प्रेमी की तलाश में बांग्लादेश की सानिया अख्तर बच्चे को लेकर पहुंची नोएडा


नोएडा । पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला अभी चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश से एक महिला अपने बच्चे को लेकर नोएडा पहुंच गई है। महिला आठ दिनों से नोएडा में है।

महिला का कहना है कि नोएडा के एक शख्स ने उससे शादी की। तीन साल साथ रहने के बाद उसे छोड़कर वापस भारत के नोएडा आ गया।मिली जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश से नोएडा पहुंची सोनिया अख्तर अपने बच्चे के साथ आई है। उसका दावा है कि नोएडा के रहने वाले सौरभ तिवारी ने उससे बांग्लादेश में शादी की। उनका एक बच्चा है, जिसे लेकर वह अपने पति के पास रहने आई है।महिला का आरोप है कि नोएडा का रहने वाला सौरभकांत तिवारी बांग्लादेश में नौकरी करता था। वह महिला से प्यार करने लगा। इसके बाद मुस्लिम रीति-रिवाज से उससे शादी कर ली।महिला का आरोप है कि सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। जब महिला प्रेग्नेंट हुई तो सौरभ ने कहा, उसे इंडिया जाकर कुछ जरूरी काम निपटाने हैं और वापस आना है। जिसके बाद वह गया और वापस ही नहीं आया।महिला ने आरोप लगाया कि सौरभ ने सारे नंबर बंद कर लिए, जिससे उसका कॉन्टैक्ट होता था।

पुलिस पर जानलेवा हमला : 36 आरोपी दोषी करार


मुजफ्फरनगर । शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में करीब 20 साल पहले पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में 36 आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सुनवाई की।

शहर में 14 फरवरी 2003 को जाकिर सभासद और उस्मान प्रधान पक्ष के बीच हुए झगड़े में युवक की हत्या के बाद दोनों पक्ष सड़क पर आ गए थे। इस दौरान हमले में एसएचओ बलजीत सिंह, एसपी सिटी अरुण कुमार गुप्ता और तत्कालीन सीओ सिटी दिनेश कुमार सिंह घायल हो गए थे। पुलिस ने 36 लोगों को जानलेवा हमले में नामजद किया था। बुधवार को अदालत ने आरोपियों पर दोष सिद्ध किया। सजा के प्रश्न पर 24 अगस्त को सुनवाई होगी।

मेरठ में एक अक्टूबर को जाटों का जमावड़ा


मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक रामावतार पलसानियां व परमेश्वर कलवानियां ने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर 2023 को मांगल्य कन्वेंशन सेंटर, सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद का ऐतिहासिक अधिवेशन होगा। इस बार उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के अधिवेशन की मेजबानी करेगा। इस अधिवेशन में देश दुनिया भर में जाट समाज के प्रबुद्ध लोग इस अधिवेशन में भाग लेंगे।

       अशोक बालियान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद जाट समाज में कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, रोज़गार सृजन व गौरवशाली जाट इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर पिछले लम्बे समय से कार्य कर रही है। इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड सहित गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश व पश्चिम बंगाल में निवास कर रहे समाज जाट बंधुओं के साथ-साथ देश व दुनिया भर से जाट समाज के लोग इस ऐतिहासिक अधिवेशन का हिस्सा बनेंगे। यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक हैं।

    सुभाष चौधरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में जाट प्रतिभाओं का सम्मान होगा। जो शिक्षा, समाज सेवा, सैन्य सेवा, प्रशासन, वाणिज्य, खेल, विज्ञान, पत्रकारिता, चिकित्सा सहित विशिष्ट क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान होगा। जाट समाज की संस्कृति के संवाहक लोक कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुति होगी।

    यशपाल मलिक ने कहा कि समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु समाज बंधुओं को जागरूक कर नशा मुक्त समाज की स्थापना करने हेतु जन जागरण अभियान की शुरुआत पश्चिम उत्तर प्रदेश में "अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद" मेरठ से करेंगे।

   आज हम सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आव्हान करते है ओर सभी समाज बंधुओं को कार्यक्रम का खुला निमंत्रण दे रहे है। इस दौरान संवाद बैठक में अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव सुभाष चौधरी व अशोक बालियान, पूर्व जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक, डॉ विवेक बालियान, समाज सेवी सतपाल मान,किसान नेता राजू अहलावत व चाँदवीर सिंह फ़ौजी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, पूर्व ज़िला पंचायत

सदस्य डॉ राजमोहन, धीरेंद्र प्रधान,अमित राठी व ब्रिजवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह, गौरव पंवार, अमित पंवार, ओमकार अहलावत, इन्द्रपाल,निदेशक सहकारी बैंक, समाजसेवी सत्यव्रत बालियान,अंकित बालियान, अनुज बालियान, कपिल चौधरी, आशु चौधरी अध्यक्ष जाट व मुस्लिम जाट एसो. सहित जाट समाज के प्रबुद्ध व बुद्धिजीवी लोग उपस्थिति रहें।

अजीज कुरैशी बोले- गंगा-नर्मदा की जय बोलना शर्मनाक


भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा की जा रही साफ्ट हिंदुत्व की राजनीति पर उनके ही वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने निशाना साधा है विदिशा के लटेरी में 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक सम्मेलन में कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस के लोग आजकल जय गंगा मैया, जय नर्मदा मैया कहते हैं। मुझे कुछ भी कहने में शर्म नहीं है। चाहे पार्टी मुझे निकाल दें। यह डूब मरने की बात है। 

आज जवाहर लाल नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग धार्मिक यात्राएं निकाल रहे हैं। गर्व से कहो हम हिंदू हैं बोलते हैं भोपाल में पीसीसी दफ्तर में मूर्तियां बैठाते हैं अजीज कुरैशी वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि आज भूख, बेरोजगारी से लड़ाई है मुसलमान किसी के गुलाम नहीं है, 22 करोड़ में से एक-दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई गम नहीं होगा।

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का कांग्रेस के साफ्ट हिंदुत्व पर कहीं गई बातों का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है भाजपा के पंकज चतुर्वेदी ने एक्स हैंडल पर अजीज कुरैशी का वीडियो डालकर लिखा, ये कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता पूर्व राज्यपाल श्रीमान क़ुरैशी साहब हैं। सुनिए भाई साहब के वक्तव्य विदिशा ज़िले के लटेरी में आयोजित कार्यक्रम में, कांग्रेस की नीतियों के बारे में। इसीलिए कांग्रेस के लोगों को चुनावी हिंदू कहते हैं।

मंगलवार, 22 अगस्त 2023

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन





मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन नयी मण्डी के एक होटल में किया गया । बैठक का शुभारम्भ चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल द्वारा उपस्थित सभी कार्यकारिणी उद्यमियों का स्वागत करके किया गया। 

बैठक में अनुज कुच्छल ने मैनेजमेन्ट व मार्केटिंग पर बारीकी से सभी उधमियों को जानकारी दी और उधमियों की शंका का समाधान भी किया ।

इसके उपरांत एडवोकेट श्री उमेश कुमार गोयल द्वारा फैक्ट्री एक्ट और लेबर एक्ट पर विशेष जानकारियां विस्तार से सभी उपस्थित उधमियों को दी , उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा औद्योगिक इकाईयों में रैंडम निरीक्षण किए जा रहे है जिसमें चार विभागों का संयुक्त इंस्पेक्शन होता है । उमेश गोयल ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में औद्योगिक इकाईयों को सभी नियम से अवगत रहना चाहिए जिससे कि किसी भी विभाग द्वारा अनावश्यक कार्यवाही से बचा जा सके।


चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा कि आज की इस बैठक में हमारे दोनो एक्सपर्ट द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी, जिसका लाभ औद्योगिक इकाईयों को अवश्य मिलेगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों को महत्व पूर्ण जानकारियां भी दी। 25 अगस्त को आईआईए द्वारा दिल्ली में आयोजित फूड एक्सपो रोड शो में चलने के लिए भी कहा और विभिन्न गंभीर विषयों पर अपने मेंबर्स की कमिटी गठित करके आईआईए केंद्रीय कार्यालय लखनऊ भेजने पर भी चर्चा करके फाइनल किया। 


आईआईए सचिव अमित जैन ने बतया कि आई०आई०ए० मु०नगर चैप्टर द्वारा जल्दी ही एक मीटिंग पावर व अन्य डिपार्टमेंटस के साथ आयोजीत की जायेंगी, जिनके लिए पत्राचार किया जा चुका है और शीघ्र ही उनके साथ मीटिंग आगामी महीनो में होनी सम्भव है।


बैठक के उपरांत कोषाध्यक्ष अनुज स्वरूप बसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।


बैठक में निवर्तमान चेयरमैन विपुल भटनागर, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, अश्वनी खण्डेलवाल,

मनोज अरोरा, सुधीर गोयल, शरद जैन के अलावा आईआईए वाइस चेयरमैन

मनीष भाटिया, पंकज जैन, सुशील अग्रवाल, सहसचिव राहुल मित्तल, दीपक मित्तल, 

आकाश बंसल, पीआरओ समर्थ जैन, राज शाह के साथ साथ

अरविन्द मित्तल, रविन्द्र सिंघल, राहुल अग्रवाल, पंकज जैन प्राचीर अरोरा, अमन गुप्ता, पंकज मोहन गर्ग, संजीव मित्तल, अरविन्द गुप्ता, समित अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विनोद जलोत्रा, कपिल मित्तल नईम चांद, मोहित रेशू, सुधीर अग्रवाल, राकेश जैन आदि अनेको उद्यमी उपस्थित रहे।


फिर सुर्खियों में गायिका फरमानी नाज, हनुमान चालीसा गाकर जीता लोगों का दिल

 



मुजफ्फरनगर । गायिका फरमानी नाज ने अब श्री हनुमान चालीसा गाकर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर फरमानी की आवाज को खूब सराहना मिल रही है। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव के सचिन मीणा की प्रेम कहानी पर भी पिछले दिनों फरमानी नाज ने गाना रिलीज किया था। उनके गाने लाहौर जाऊंगा को खूब सराहना मिली है। फरमानी ने हनुमान चालीसा का प्रमोशन शुरू किया है। सचिन मीणा को लप्पू बताकर रातोंरात सोशल मीडिया पर वायरल मिथिलेश से मुलाकात की। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करती नजर आई।

रतनपुरी क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव निवासी फरमानी नाज ने अपनी दमदार आवाज से पहचान बनाई है। पिछले साल कांवड़ यात्रा के दौरान हर-हर शंभू गाना गाकर फरमानी नाज को विरोध झेलना पड़ा। उलमाओं ने उनके इस तरह गाने पर सवाल उठाया था। इसके बाद फरमानी ने हरे कृष्णा हरे कृष्णा भजन भी गाया था। 

इसके बाद फरमानी ने बागेश्वर धाम पर भजन गाया, जिसे खूब सराहना मिली। अब फरमानी ने श्री हनुमान चालीसा को रिकॉर्ड किया है। उसके भाई फरमान ने बताया कि श्री हनुमान चालीसा की बहुत सुंदर प्रस्तुति रिकॉर्ड हुई है। कलाकार राहुल मुल्हैड़ा का कहना है कि लोगों का बहुत अच्छा सहयोग मिला है।

मुजफ्फरनगर पान मसाला की गाड़ी की गाड़ी से वसूला 50 लाख का जुर्माना


 मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर क्षेत्र में हाइवे पर विभागीय टीम ने पान मसाले से भरा एक ट्रक पकड़ा, जिसकी जांच में ई-वे बिलों में गड़बड़ी मिलने पर स्टेट जीएसटी की एसआइबी विंग ने पान मसाला कंपनी पर 51.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

स्टेट जीएसटी विभाग की एसआइबी विंग को सूचना मिली थी कि ई-वे बिलों में खेल कर माल का नियम विरूद्ध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मुजफ्फरनगर संभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एसआइबी जेएस शुक्ला ने जाल बिछाकर जनपद की सीमा में एक पान पसाले से भरा बड़ा ट्रक पकड़ लिया। जेएस शुक्ला ने बताया कि उनकी टीम ने एक ट्रक संख्या को ट्रेस किया, जिसके ई-वे बिलों का विशलेषण किया गया। वह वाहन पानमसाले का नियमित रूप से परिवहन करता था। पकड़ में आया कि वह ट्रक ई-वे बिलों का प्रयोग सही तरीके से नहीं करता है। पुराने बिलों पर ही नए माल का परिवहन कर बड़ी राजस्व की चोरी कर रहा है। कई बार जीएसटी टीम से बचने के लिए वाहन माल को मुख्य मार्ग के बजाए दूसरे मार्गों से लेकर गणतव्यों पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि हाल ही में वह ट्रक पान मसाला व तम्बाकू का परिवहन करते दिल्ली से चला, जिसका पीछा उनकी टीम ने किया। मुजफ्फरनगर की सीमा में आते ही सचल दल ने ट्रक रोककर जांच की, जिसकी जांच में पता चला कि वह एक ब्रांडिड कंपनी का पान मसाला दिल्ली से देहरादून के लिए परिवहन कर रहा था। माल के साथ संलग्न प्रपत्रों की जांच पर सामने आया कि इन्हीं प्रपत्रों को दोबारा प्रयोग किया जा रहा है। टीम ने दिल्ली और देहरादून के पुलिस और एमसीडी विभाग के सहयोग वाहन की सीसीटीवी फुटेज और पर्चियां निकलवाई। तीन दिन चली जांच के बाद ट्रक में मिले कुल 200 नग पानमसाला व तम्बाकू की जांच में 51.70 लाख रुपये की जीएसटी चोरी निकली। एसआइबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला ने बताया कि पान मसाला व्यापारी से जुर्माना जमा कराया गया है। इस बड़ी सफलता में खतौली क्षेत्र के असिस्टेंट कमिश्नर अरुणेश कुमार सिंह का बड़ा सहयोग रहा है।

मुजफ्फरनगर विकल्प जैन ने नकारा आरोपों को ,कहा राजनीति प्रपंच कर रहे हैं विरोधी



 मुजफ्फरनगर । शहर के नए मंडी इलाके में हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में मुस्लिम युवक को प्लॉट बेचने के मामले में क्षेत्र के लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को सभासद पति विकल्प जैन ने एक सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है ,उनकी राजनीति छवि को धूमिल करने का प्रयास विरोधी लोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि हां मेरे द्वारा प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य किया जाता है परंतु उक्त प्लॉट में मेरे द्वारा किसी भी तरीके का कोई भी हस्तक्षेप नहीं किया गया ।इस विषय में जब उनसे जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस तरीके का कोई भी मेरे संज्ञान में नहीं है हिंदू बोलो क्षेत्र होने के बावजूद में इस तरीके के कृत्य को कैसे कर सकता हूं।

तीन अवैध कालोनियों पर चला एमडीए का बुलडोजर


मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण विकास क्षेत्र मुज़फ्फरनगर क्षेत्रान्तर्गत कुल क्षेत्रफल 67 बीघा में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया।मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र मुज़फ्फरनगर क्षेत्रान्तर्गत जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष के आदेशों के अनुपालन में तथा आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के मार्ग निर्देशन में तथा उपजिलाधिकारी खतौली‚ प्रभारी निरीक्षक थाना मन्सूरपुर व स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में दिनांक *22.08.2023* को श्री संदीप पुत्र तिलकराम व अन्य द्वारा एन   ०एच०58‚ डी९ए९वी० कॉलेज के सामने मुज़फ्फरनगर मे लगभग 40 बीघा भूमि, श्री सुनील चौधरी व अन्य द्वारा एन०एच०58 डिस्टलरी के सामने थाना मन्सूरपुर की लगभग 27 बीघा कुल क्षेत्रफल 67 बीघा में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।

अतः आज दिनांक *22.08.2023* को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 02 स्थलों पर लगभग कुल 67 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय अधिशासी अभियंता, श्री विनीत अग्रवाल, सहायक अभियंता, श्री हरिशंकर गौतम, अवर अभियन्ता, के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर व प्राधिकरण स्टाफ भी उपस्थित रहे।  

वीरगाथा कार्यक्रम की कार्यशाला का भव्य आयोजन


मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जिले के माध्यमिक विद्यालय के प्राधानाचार्यो व नॉडल अधिकारीयो की वीर गाथा अभियान के सन्दर्भ में एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।  

कार्याशाला में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि जब अपने देश के शहीदो या वीर सैनिको की चर्चा करते है तब हम में भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक परिवर्तन अपने आप ही हो जाते है। अपने देश के वीरो के प्रति विद्यार्थीयो की भावनाए व्यक्त करने के उद्देशय से भारत सरकार द्वारा माइ गवर्मेंट एप की सहायता से वीरगाथा 3.0 अभियान चलाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में वीरता पुरस्कार प्राप्त योद्धाओ के बहादुरी के कार्यो उनकी जीवन कहानियों से सम्बन्धित रचनात्मक गतिविधिया आयोजित की जाएगी। इस अभियान में छात्र छात्राए वीरता पुरस्कार प्राप्त विजेताओ के प्रति कविता, निबन्ध, ड्रॉइंग, पेन्टिंग, मल्टिमीडिया प्रजेन्टेशन, विडियो आदि के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त कर पाएगें। सभी प्रधानाचार्य विद्यालय मे प्रतियोगिता  आयोजित करेगें। विद्यालय में विभिन्न वर्गो मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी का नामांकन प्रधानाचार्य द्वारा माइ गवर्मेंट पोर्टल पर किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला स्तर, राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रही है। प्रत्येक स्तर पर विद्यार्थीयो को सम्मानित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक स्वर्णिम अवसर है कि हम अपने देश के शूरवीरो के प्रति अपनी भावनाए खुलकर व्यक्त करे और साथ ही साथ आपनी भावनाओ से पूरे देश को व्यक्त कराए।

सनातन धर्म इण्टर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता चार वर्गो में आयोजित की जा रही है। पहले वर्ग में कक्षा 3 से कक्षा 5  के विद्यार्थी दूसरे वर्ग में कक्षा 6 से कक्षा 8 तीसरे वर्ग में कक्षा 9 से कक्षा 10, चौथे वर्ग में कक्षा 11 से कक्षा 12 के विद्यार्थीयो को रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय अपने सभी विद्यार्थीयो को समान अवसर देने के उपरान्त अधिकतम चार विद्यार्थीयो का नामांकन माइ गवर्मेंट पोर्टनल पर ऑनलाइन माध्यम से कराएगें। विद्यार्थीयो को वीरता पुरस्कार प्राप्त बहादुरो के सन्दर्भ में अपनी भावनाएँ कविता, निबन्ध, पेन्टिंग, ड्रॉइंग, मल्टिमीडिया प्रजेन्टेशन के माध्यम से व्यक्त करनी है। उनके द्वारा व्यक्त अभिव्यक्ति को पी.डी.एफ. जे.पी.जी. आदि के माध्यम से प्रधानाचार्य के द्वारा पोर्टल पर अपलोड किया जा सकेगा। कार्यशाला में डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, सन्दीप कुमार कौशिक, सुधीर त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...