बुधवार, 30 दिसंबर 2020

भाकियू की ट्रैक्टर रैली रद्द

 गाजीपुर । आज सरकार के साथ वार्ता सार्थक रहने के बाद भाकियू ने गुरुवार की ट्रैक्टर रैली रद्द कर दी है। 

भाकियू अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार बातचीत के जरिए मामले को सुलझाना चाहती है तो यह अच्छी बात है। किसान तो बातचीत के लिए तैयार हैं। किसान बातचीत में अड़चन पैदा नहीं कर रहे हैं। बॉर्डर सील होने से जनता को नुकसान हो रहा है। यह हमारी मजबूरी है,अपनी बात कहां रखें ?

उधर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम कुछ तो संतुष्ट है। दो मांगों को मान लिया गया है। अगली बैठक में हम एमएसपी और 3 कानूनों को लेकर सरकार से बात करेंगे। कल की ट्रैक्टर रैली को हमने स्थगित कर दिया है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा।

नए कृषि कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन के बीच बुधवार को एक किसान की बेटी ने धरनास्थल पर ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।  

इस बीच किसान नेताओं ने कहा कि तीन कृषि कानूनों पर गतिरोध अब खत्म हो रहा है। हालांकि, हम एमएसपी पर उनके साथ आम सहमति नहीं बना सके। पराली जलाने के मुद्दे पर सरकार ने किसानों को जुर्माने से बाहर करने पर सहमति व्यक्त की है। बिजली के मुद्दे पर सरकार ने पावर बिल 2020 को वापस ले लिया है।


रामचरित मानस में है हर समस्या का हल

 हर समस्या का हल है ''रामचरितमानस'' 



रामचरितमानस की चौपाइयों में ऐसी क्षमता है कि इन चौपाइयों के जप से ही मनुष्य बड़े-से-बड़े संकट से मुक्ति पा सकता है। इन मंत्रो का जीवन में प्रयोग अवश्य करे प्रभु श्रीराम आप के जीवन को सुखमय बना देंगे।


1. रक्षा के लिए

मामभिरक्षक रघुकुल नायक |

घृत वर चाप रुचिर कर सायक ||


2. विपत्ति दूर करने के लिए

राजिव नयन धरे धनु सायक |

भक्त विपत्ति भंजन सुखदायक ||


3. सहायता के लिए

मोरे हित हरि सम नहि कोऊ |

एहि अवसर सहाय सोई होऊ ||


4. सब काम बनाने के लिए

वंदौ बाल रुप सोई रामू |

सब सिधि सुलभ जपत जोहि नामू ||


5. वश मे करने के लिए

सुमिर पवन सुत पावन नामू |

अपने वश कर राखे राम ||


6. संकट से बचने के लिए

दीन दयालु विरद संभारी |

हरहु नाथ मम संकट भारी ||


7. विघ्न विनाश के लिए

सकल विघ्न व्यापहि नहि तेही |

राम सुकृपा बिलोकहि जेहि ||


8. रोग विनाश के लिए

राम कृपा नाशहि सव रोगा |

जो यहि भाँति बनहि संयोगा ||


9. ज्वार ताप दूर करने के लिए

दैहिक दैविक भोतिक तापा |

राम राज्य नहि काहुहि व्यापा ||


10. दुःख नाश के लिए

राम भक्ति मणि उस बस जाके |

दुःख लवलेस न सपनेहु ताके ||


11. खोई चीज पाने के लिए

गई बहोरि गरीब नेवाजू |

सरल सबल साहिब रघुराजू ||


12. अनुराग बढाने के लिए

सीता राम चरण रत मोरे |

अनुदिन बढे अनुग्रह तोरे ||


13. घर मे सुख लाने के लिए

जै सकाम नर सुनहि जे गावहि |

सुख सम्पत्ति नाना विधि पावहिं ||


14. सुधार करने के लिए

मोहि सुधारहि सोई सब भाँती |

जासु कृपा नहि कृपा अघाती ||


15. विद्या पाने के लिए

गुरू गृह पढन गए रघुराई |

अल्प काल विधा सब आई ||


16. सरस्वती निवास के लिए

जेहि पर कृपा करहि जन जानी |

कवि उर अजिर नचावहि बानी ||


17. निर्मल बुद्धि के लिए

ताके युग पदं कमल मनाऊँ |

जासु कृपा निर्मल मति पाऊँ ||


18. मोह नाश के लिए

होय विवेक मोह भ्रम भागा |

तब रघुनाथ चरण अनुरागा ||


19. प्रेम बढाने के लिए

सब नर करहिं परस्पर प्रीती |

चलत स्वधर्म कीरत श्रुति रीती ||


20. प्रीति बढाने के लिए

बैर न कर काह सन कोई |

जासन बैर प्रीति कर सोई ||


21. सुख प्रप्ति के लिए

अनुजन संयुत भोजन करही |

देखि सकल जननी सुख भरहीं ||


22. भाई का प्रेम पाने के लिए

सेवाहि सानुकूल सब भाई |

राम चरण रति अति अधिकाई ||


23. बैर दूर करने के लिए

बैर न कर काहू सन कोई |

राम प्रताप विषमता खोई ||


24. मेल कराने के लिए

गरल सुधा रिपु करही मिलाई |

गोपद सिंधु अनल सितलाई ||


25. शत्रु नाश के लिए

जाके सुमिरन ते रिपु नासा |

नाम शत्रुघ्न वेद प्रकाशा ||


26. रोजगार पाने के लिए

विश्व भरण पोषण करि जोई |

ताकर नाम भरत अस होई ||


27. इच्छा पूरी करने के लिए

राम सदा सेवक रूचि राखी |

वेद पुराण साधु सुर साखी ||


28. पाप विनाश के लिए

पापी जाकर नाम सुमिरहीं |

अति अपार भव भवसागर तरहीं ||


29. अल्प मृत्यु न होने के लिए

अल्प मृत्यु नहि कबजिहूँ पीरा |

सब सुन्दर सब निरूज शरीरा ||


30. दरिद्रता दूर के लिए

नहि दरिद्र कोऊ दुःखी न दीना |

नहि कोऊ अबुध न लक्षण हीना |


31. प्रभु दर्शन पाने के लिए

अतिशय प्रीति देख रघुवीरा |

प्रकटे ह्रदय हरण भव पीरा ||


32. शोक दूर करने के लिए

नयन बन्त रघुपतहिं बिलोकी |

आए जन्म फल होहिं विशोकी ||


33. क्षमा माँगने के लिए

अनुचित बहुत कहहूँ अज्ञाता |

क्षमहुँ क्षमा मन्दिर दोऊ भ्राता ||

पूरी तरह कंप्यूटरीकृत हो जाएगी नये साल में अदालतों की व्यवस्था


मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर प्रदेश के अधीनस्त ज़िला जज़ी अदालतों में मैनुअल कोर्ट डायरी की सुविधा समाप्त कर e डायरी मेन्टेन करने के आदेश दिए है। जिसके अनुसार अब कोर्ट में वकील, मुंशी अपनी तारीख देखने के लिए कोर्ट डायरी की सुविधा से वंचित रहेगें वह e डायरी से ही अपने मुकदमे की तारीख देख सकेंगे। हाइकोर्ट ने प्रदेश के समस्त ज़िलाज़ज़ों ओ निर्देश जारी कर पहली जनवरी 2021 से मैन्युअल डायरी मेन्टेन करने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। इसके अलावा अब कोर्ट से जारी होने वाले गिरफ्तारी वारन्ट, समन व नोटिस आदि की फीडिंग कंप्यूटर में होंगी और संबंधित विभाग उसे अपने स्तर से निकाल कर कोर्ट के आदेशों का पालन करेंगे। उदाहरण के लिए किसी कोर्ट से जारी होने वाले गिरफ्तारी वारन्ट कंप्यूटर में फीड होंगे और संबंधित थाना उसे अपने कंप्यूटर से निकाल कर एक्सीक्यूट करेंगे और रिपोर्ट कंप्यूटर से तामीली रिपॉर्ट कंप्यूटर से प्रेषित करेंगे। इस नई  व्यवस्था से जहां कोर्ट के आदेश जल्द तामिल होसकेगे वही भ्रष्टाचार में रोक लगने में सहायक होगी

इस बीच ज़िला जजी के अधिनस्त सभी अदालतों ने हेर मुकदमे की फाइल की फीडिंग आरम्भ हो गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मामलों से सम्बकन्धित कोर्ट फ़ाइल के अलावा e फ़ाइल भी मेन्टेन करने का निर्णय किया है। उसी के तहत हर कोर्ट फ़ाइल की हरदिन सुनवाई के बाद दिन फीडिंग होगी e फ़ाइल में भी फाइलों में सभी डाक्यूमेंट्स, वकील पक्ष कर के नाम फीड किए  जा रहे  हैं  यह कार्य भी जल्द अपडेट हो जाएगा। इससे वकील और वादकारी घर बैठे अपनी फ़ाइल में  डेट ओर आदेश का ब्यौरा मालूम कर सकेंगे। इससे फ़ाइल गुम होने कोई भी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट गुम होने पर e फ़ाइल से दुबारा शामिल किया जा सकेगा वही अपील में e फ़ाइल महत्वपूर्ण कार्य करेगी।

नई मंडी मंडल के राजेश पाराशर अध्यक्ष मनोनीत

 मुजफ्फरनगर l भारतीय जनता पार्टी नई मंडी के कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर को पूर्ण रूप से नई मंडी मंडल अध्यक्ष बनाया गया l जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की संस्तुति एवं सभी पदाधिकारियों के सहयोग से राजेश पराशर को नई मंडी मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया जिसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी अचिंत् मित्तल द्वारा दी गई l




आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख दस दिन बढी


नयी दिल्ली। आगामी वर्ष 2020-21 (वित्त वर्ष 2019-20) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख को 10 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब व्यक्तिगत आयकरदाताओं के लिए आयकर दाखिल करने की अंतिम तारीख 10 दिन बढ़ाकर 10 जनवरी, 2021 कर दी गई है। वहीं, कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ाकर 15 फरवरी, 2021 की गई है।

यह दूसरी बार है जब आयकर रिटर्न भरने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले कोरोना के कारण आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 किया गया था, जबकि आमतौर पर यह अवधि 31 जुलाई होती है।

किसानों और सरकार के बीच वार्ता रही सार्थक, 4 जनवरी को फिर वार्ता


 नई दिल्ली। किसानों की बुधवार को सरकार के तीन मंत्रियों के साथ छठे दौर की वार्ता के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दावा किया बातचीत अच्छे वातावरण में हुई है। सरकार और किसान नेताओं के बीच चार में से दो मुद्दों पर सहमति बन गई, जबकि अन्य दो मुद्दों के लिए चार जनवरी को फिर से बैठक होगी। हजारों की संख्या में पंजाब-हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के किसान पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

दोपहर ढाई बजे शुरू हुई किसान संगठन के नेताओं और सरकार के बीच बैठक के खत्म होने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज की बैठक पहले की तरह बहुत अच्छे वातावरण में हुई। आज की बैठक में किसान संगठनों के नेताओं ने जो चार विषय चर्चा के लिए रखे थे, उसमें दो मुद्दों पर रजामंदी हो गई है। पहला- पराली को लेकर और दूसरा- बिजली कानून। उन्होंने आगे कहा कि कृषि कानूनों और एमएसपी पर कानून को लेकर चर्चा खत्म नहीं हुई है। इसके लिए फिर से चार जनवरी को बैठक होगी। तोमर ने कहा कि सर्दी का मौसम है, इसलिए किसानों को बुजुर्गों और बच्चों को घर जाने के लिए कहना चाहिए। यह भी किसान संगठनों से मैंने कहा है।'

दूसरी ओर किसान संगठनों में एक संगठन के नेता कलवंत सिंह संधू ने बैठक के बाद कहा, ''सरकार और किसान यूनियनों के बीच अगले दौर की बैठक चार जनवरी को होगी।''

कांग्रेस नेता और उसके भतीजे की हत्या के बाद हमलावरों को जिंदा जलाने का प्रयास


चित्रकूट। पुरानी रंजिश में एक कांग्रेस नेता और उसके भतीजे की पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड से आक्रोशित मृतकों के परिजन ने आरोपी के घर में आग लगाकर उसके परिजनों को जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचा लिया। यहाँ भीड़ ने जमकर हंगामा किया। लोगों को काबू करने के लिए इलाके में कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में करीब साढ़े दस बजे पुरानी रंजिश के चलते हुई कहासुनी के बाद कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल (55) और उनके भतीजे शुभम उर्फ बच्चा (28) की गोली मारकर कथित हत्या कर दी। हत्या का आरोप उनके पड़ोसी कमलेश कुमार पर लगाया गया है। 

दोहरी हत्या से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने हत्यारोपी के घर में आग लगाकर उसके परिजनों को जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकालकर बचा लिया। एसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी रायफल से हवा में गोलियां चलाने के बाद फरार हो गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

भाजपा की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

 मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गाँधीनगर पर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक


आज बुधवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन महामंत्री रोहिल वाल्मिकी ने किया। बैठक में ब्लाॅक संयोजक, वार्ड संयोजक, मण्डल अध्यक्ष, सभी मोर्चाे के जिलाध्यक्ष एवं समस्त जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के लिए एकजुट होना है। 

सभी ब्लाॅक संयोजको को 3 जनवरी तक सभी वार्डो में प्रवास करेंगे और अधिक से अधिक वोट बनवाने का कार्य के साथ साथ वार्ड में निवास कर रहे विचार परिवार, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व/वर्तमान कार्यकर्ता, पक्ष एवं 3 जनवरी से 6 जनवरी के बीच कानून मंत्री ब्रिजेश पाठक व प्रदेश मंत्री संजय राय, क्षेत्रीय मंत्री हरीश ठाकुर का कार्यक्रम जिले में सम्भावित है एवं 7 जनवरी से 17 जनवरी के बीच प्रदेश , अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल एवं अन्य राज्य सरकार के 6 मंत्री की सम्भावित बैठक होगी और सभी कार्यकर्ता तैयार रहें, उन्होने बताया आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में सहयोगी के रूप में वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, अचिंत मित्तल को भी लगाया गया है। 

जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी चुनाव नहीं लडेगा अगर कोई पदाधिकारी चुनाव लडना चाहता है तो जिले को अवगत करा दे और उन्होंने बताया नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष पद पर राजेश पाराशर को पार्टी द्वारा मण्डल अध्यक्ष घोषित किया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मन्दिर का निर्माण शुरू हो चुका है जिसके निमित संघ परिवार द्वारा 3 जनवरी को सभी खण्डो पर बैठक का आयोजन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने खण्डो में इस बैठक में भाग लेंगे। बैठक के अन्त में पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी के पुत्र विनीत त्यागी एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर सभी के द्वारा श्रद्धाजंलि दी गई। बैठक में त्रिस्तरीय चुनाव जिला प्रभारी यशपाल पंवार, क्षे़त्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डाॅ0 पुरूषोत्तम गौतम, नमामि गंगे संयोजक वीरपाल निर्वाल, रामकुमार सहरावत, महेशो चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सधीर सैनी, राजीव गर्ग, संजय अग्रवाल, सुरेश तितौरिया, ठा0 मच्छेन्द्र, जितेंद्र त्यागी, परमेश सैनी जिला महामंत्री विजय सैनी, सुषमा पुण्डीर, कोषाध्यक्ष रमेश खुराना,विनीत कात्यायान, बिजेन्द्र पाल, रोहताश पाल, सुनील दर्शन,नितिन मलिक, राजीव गुर्जर, अमित चैधरी, सचिन सिंघल, साधना सिंघल, डाॅ0 देशबन्धु तोमर, वैभव त्यागी, राहुल वर्मा, अचिंत मित्तल, सभी मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।

ग्राम प्रधानों ने रुके भुगतान को लेकर दिया ज्ञापन


 मुजफ्फरनगर । ग्राम प्रधान संगठन ने प्रधान कार्यकाल के रुके हुए भुगतान को लेकर  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। 

डीएम कार्यालय पर आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र बालियान ने ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार को सौंपा और बताया कि हम निवर्तमान ग्राम प्रधान जिनका कार्यकाल 25 दिसंबर 2020 को समाप्त हो गया था और जिस का चार्ज एडीओ पंचायत को सौंप दिया गया है हमारे कार्यकाल में स्कूलों का कायाकल्प व सामूहिक शौचालय निर्माण ग्राम सचिवालय व अन्य निर्माण कार्य जो वर्तमान में जिनका निर्माण चल रहा था और पूरा नहीं हुआ था जिनका फर्मो से ग्राम प्रधानों द्वारा उधार समान उठा लिया गया था उन फर्मो का पैसा रुका हुआ है और वह हम से लगातार भुगतान की मांग कर रहे हैं हम सभी ग्राम प्रधान चाहते हैं कि उसका भुगतान एडीओ पंचायत हमें दें जिससे हम भुगतान कर सके और इन परेशानियों से निजात पा सके वही ग्राम प्रधानों ने कहा कि एडीओ पंचायत को कार्यभार देने के बावजूद मूल निवास में जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने में ग्राम वासियों को दिक्कत आ रही है और चक्कर काटने पड़ रहे हैं क्योंकि एडीओ पंचायत ग्राम वासियों को नहीं जानते और ना ही पहचानते यह प्रमाण पत्र बनने में भी दिक्कत आएगी इसीलिए हम लोगों को मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र बनाने का अधिकार ग्राम प्रधानों को दिया जाए ज्ञापन देने वालों में दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे वई यह ज्ञापन अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्येंद्र बालियान के नेतृत्व में एडीएम फाइनेंस को दिया गया।

जिले में मिले 30 नए कोरोना पॉजिटिव


 मुजफ्फरनगर। आज जिले में 30 कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए । इनमें 19 शहरी क्षेत्र से पाए गए हैं

पालिका परिषद की बैठक गुरुवार को

 मुजफ्फरनगर । नगर पालिका परिषद की बैठक कल दिनांक 31 दिसंबर 2020 को शाम 3:00 बजे पालिका सभाकक्ष में आहूत की गई है। जिसका एजेंडा जारी कर दिया गया है। 


सीबीएसई परीक्षाओं की डेट का ऐलान गुरुवार को


नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री 31 दिसंबर यानी कल शाम 6 बजे सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर छात्रों में उलझन और भ्रम की स्थिति है ऐसे में तिथियों की घोषणा होने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

साल 2020 में हुईं सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 18 लाख और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 12 लाख छात्र में शामिल हुए थे। इस बार भी करीब इतने स्टूडेंट्स के इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा 67000 महिला व युवक दलों को विधायक उमेश मलिक ने बाटी प्रोत्साहन सामग्री

 



 मुजफ्फरनगर l कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय में स्थित एनआईसी ऑफिस में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश की योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया जिसमें प्रदेश भर के 67000 युवक व महिला मंगल दलों को प्रोहत्सान सामग्री वितरण की गई इस प्रोत्साहन सामग्री को मुजफ्फरनगर में मुख्यातिथि बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक व सीडीओ आलोक यादव और सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने 201 महिला व पुरुष मंगल दलों को वितरित किया कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव व युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक को शॉल उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वई विधायक उमेश मलिक ने बताया कि जनपद के अंदर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेलकूद के लिए गांव व कस्बों में खिलाड़ियों को उचित सुविधा मिल सके इसके लिए 100 स्टेडियम व खेल मैदान बनाए जा रहे हैं जिससे गांव से निकलने वाले खिलाड़ियों को आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता और समुचित सुविधाएं मिल सके कार्यक्रम में अधिकारी वह खिलाड़ी मौजूद रहे l

वैश्य समाज की जमीन अवैध कब्जा मुक्त कराने को लेकर डीएम से मिले समाज के लोग


मुजफ्फरनगर । वैश्य समाज ने की वैश्य समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात की।

थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित सुजड़ू गांव में वैश्य समाज की वर्षों पुरानी साडे 16 बीघे जमीन को अतिक्रमणकारियो द्वारा खाली कराने को लेकर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को विगत दिवस एक पत्र स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लिखा था। इसमें कार्रवाई शुरू हो गई थी वई विगत दिवस सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया में जमीन को कब्जा मुक्त दिखाया गया था उसी का खंडन करते हुए वैश्य समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे उनके कार्यालय पर मिले और उनसे कहा कि यह जमीन अभी कब्जा मुक्त नहीं हुई है हम लोगों ने मौके पर जाकर इस जमीन का निरीक्षण किया था। वैश्य समाज ने बताया कि जो जमीन कब्जा मुक्त दिखाई जा रही है वह सुजड़ू गांव का रास्ता था जिसको प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया है ना कि वैश्य समाज की सती सतियाान की जमीन। उन्होंने डीएम से  निवेदन किया कि यह जमीन जल्दी-जल्दी कब्जा मुक्त करा कर दी जाए, जिससे हम लोग समाज हित और देश हित में जनता को समर्पित कर सके।  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात करने में वैश्य सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल, महामंत्री सतीश गर्ग, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, पूर्व अध्यक्ष रेवतीनंदन सिंगल, व्यापारी नेता सुनील तायल, नरेश चंद्र बंसल, राकेश कंसल, योगेश भगत जी  आदि वैश्य समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे से मुलाकात  की। मुलाकात में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को इस प्रकरण की जांच सौंपी और आश्वासन दिया कि जल्द ही इस जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया जाएगा और इससे वैश्य समाज को सुपुर्द कर दिया जाएगा।




यूपी गेट पर भाकियू की पंचायत से यातायात रहेगा बाधित


गाजियाबाद । यूपी गेट पर आज किसानों की महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के शामिल होने की तैयारी के साथ बड़ी तादाद में किसान वहां पहुंच रहे हैं। इसके चलते एक्सप्रेस-वे पर यातायात बाधित रहेगा। 

आज दिल्ली में सरकार और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के साथ यूपी गेट पर भारतीय किसान यूनियन की आज होने वाली पंचायत को लेकर किसानों के जत्थे पहुंच रहे हैं। बुधवार को किसानों की संख्या बढ़ने का दावा किया जा रहा है। महापंचायत में किसानों को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत संबोधित करेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि नरेश टिकैत के आने की सूचना पर किसानों में जोश बढ़ गया। किसानों का कहना है कि एक तरफ सरकार के साथ कानून वापसी के लिए बैठक होगी और दूसरी तरफ बॉर्डर पर किसान महापंचायत कर निर्णय का इंतजार करेंगे।


आज यहां रहेगा डायवर्जन

- एलिवेटेड रोड पर राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट की तरफ यातायात बंद है। वाहन चालक नागद्वार होते हुए मोहन नगर एवं दिल्ली-वजीरादाबाद रोड से गंतव्य तक जा सकते हैं।

- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हापुड़ की ओर से आने वाले वाहन डासना पुल, हापुड़ चुंगी, एएलटी राजनगर एक्सटेंशन, रोटरी गोलचक्कर, नागद्वार होते हुए मोहन नगर या दिल्ली-वजीराबाद रोड पर आवाजाही कर सकते हैं।

- जल निगम पुलिस चौकी से जीटी रोड पर मेरठ तिराहा, मोहननगर से होते हुए सीमापुरी बॉर्डर की तरफ वाहन जाएंगे

- लिंक रोड पर डाबर तिराहा से यूपी गेट जाने वाले वाहनों को महाराजपुर-आनंद विहार बॉर्डर से निकाला जाएगा

- छिजारसी, सेक्टर-62 एवं खोड़ा अंडरपास से आने वाले वाहनों को नोएडा की तरफ से भेजा जाएगा

मंसूरपुर थाना क्षेत्र में भैंसा बुग्गी को मारी टक्कर एक की मौत, एक गंभीर घायल, हाईवे जाम

मुजफ्फरनगर। तेज गति से आ रही सड़क पार कर रहे भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी  जिसमें भैंसा बुग्गी सवार एक की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया ।

मिली जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के घासीपूरा में तेज गति से आ रही बस ने नेशनल हाईवे 58 घासीपुरा कट पर सड़क पार कर रही गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुग्गी में भरे गन्ने सड़क के दोनों ओर फैल गए। बुग्गी सवार अंकित की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका भई राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली- देहरादून हाईवे पूरी तरीके से जाम कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आला अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की। बाद में  किसानों द्वारा लगाए गए जाम के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम खतौली व सीओ खतौली आशीष प्रताप ने पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।


बर्फ से ढके पहाड़, मैदानों पर ठंड की दहाड़


मुजफ्फरनगर । पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। वेस्ट यूपी कई दिन ठिठुरेगी। 

ठंड के नये दौर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर मंगलवार को और तेज हो गई। जबकि राजस्थान में तेज और ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, हिमाचल प्रदेश में शीतलहर में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई। कश्मीर में हल्की बर्फबारी से पर्यटकों में उत्साह देखा गया।  भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जगह जगह हिमपात हुआ।

नये विवाद में फंस गये सिद्धू


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के सिखों के धार्मिक प्रतीकों वाला शॉल ओढ़ने पर विवाद पैदा हो गया है। अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से कहा कि धार्मिक प्रतीकों वाला शॉल ओढ़कर सिख समुदाय की भावनाएं कथित रूप से आहत करने को लेकर उन्हें माफी मांगनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिद्धू के इस आचरण को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा, 'उन्हें तत्काल माफी मांगनी चाहिए।' पंजाब में किसानों के साथ वह धार्मिक प्रतीकों वाला शाल ओढे दिखे थे। माना जा रहा है कि इसी वीडियो के बाद विवाद पैदा हुआ है।

इनोवा की टक्कर से ट्रैक्टर सवार की मौत


मुज़फ्फरनगर। थाना रामराज क्षेत्र के हाईवे रोड पर तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर और अनियंत्रित इनोवा कार की हुई जबरदस्त भिड़ंत हो गई। 

हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई, वही दोनों वाहन पूरी तरह हुए क्षतिग्रस्त हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

दूसरी ओर पुरकाजी थानाक्षेत्र में दो बाइकों की  आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को मेरठ रेफर किया गया। एक की हालत नाजुक बताई जाती है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 30 दिसम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 30 दिसम्बर 2020


*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पूर्णिमा सुबह 08:57 तक तत्पश्चात प्रतिपदा* 

⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 06:55 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

⛅ *योग - ब्रह्म शाम 03:44 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:41 से दोपहर 02:03 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:16* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:06* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बिल्ली रास्ता काट जाये तो* 🌷

🐈 *बिल्ली रास्ता काट जाये तो अपशकुन मत मानो ....राहु का वाहन है बिल्ली.... बिल्ली रास्ता काट जाये तो राहु देवता आ रहे हैं पीछे-पीछे मेरी मदद करने के लिए ...मेरा मनोबल बढाने के लिए एक बार मन में बोल दो " ॐ रहवये नमः " ...राहु का मंत्र है ...राहु भी खुश हो जायेंगे ।*

              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के भाग्य की रेखा सोई हुई हो, वो अपनी हथेली में गुड़ रखकर गौ माता को जीभ से चटाता है तो उसकी सोई हुई भाग्य रेखा खुल जाती है । इसके अलावा काली गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शांत रहते हैं। जो ध्यानपूर्वक गौ पूजन करता है, उनको शत्रु दोषों से छुटकारा मिलता है।


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है ।घर-दुकान या मंदिर में या उत्तर-पूर्व दिशा में गाय की तस्वीर लगाने से दुर्भाग्य खत्म होता है ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्पूर मिश्रित जल* 🌷

👉🏻 *गो चंदन अगरबत्ती गाय के घी में डुबो के जला देते तो भी गाय के गोबर के कंडे जैसा परिणाम देगा …. कभी मै उस में कपूर भी रख देता…. कभी कभी कर्पूर मिश्रित जल कमरे में छिटक देना भी हितकारी माना जाता है ….कपूर पानी में डाल के वो पानी कमरे में छिटक दे…..*

🙏🏻 🙏

पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष व्रत


10 जनवरी: प्रदोष व्रत


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रयास करने की गति बढ़ेगी। कुछ नया रिस्क लेकर नये काम या बिजनेस में योगदान देंगे, जिससे सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन भी सामान्य रहेगा। परिवार का माहौल शांति देगा। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी।

वृष 

आज का दिन आपके लिए वैसे तो अनुकूल रहेगा लेकिन आपके परिवार में कुछ चिंताएं रहेंगी जिसके कारण आप काफी सोच विचार करेंगे। कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ेगा। मन में खुशी और प्रेम रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और असंतुलित खानपान करने से बचने की सलाह दी जाती है।

मिथुन 

आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे क्योंकि बहुत सारे काम आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आप पहले कौन सा करें और बाद में कौन सा, यह आप को विचार करना होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। खर्चे थोड़े से रहेंगे लेकिन ज्यादा मुश्किलें नहीं आएंगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको पूरा ध्यान लगाना होगा क्योंकि कोई गड़बड़ी होने की संभावना हो सकती है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आपको यह सोचना पड़ेगा कि धन का आवक किस प्रकार हो। मानसिक रूप से किसी तनाव में आप चले आ रहे हैं, उससे बाहर निकलने की कोशिश करें। किसी साथी की सलाह लें। दांपत्य जीवन में समस्या बढ़ सकती है और जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपको सफलता देगी।

सिंह 

आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। आपके कुछ नये आईडिया भी आपके काम के मामले में आएंगे। आपकी इनकम आगे बढ़ने की ओर रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपको काम में आनंद आएगा। इससे अच्छी सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन कुछ अच्छा रहेगा। अपने प्रिय से बातचीत करने में बहुत समय लगाएंगे। आपका मान सम्मान बढ़ेगा और सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपने काम में ज्यादा ध्यान देंगे और परिवार को समय कम देंगे। अपने काम में ध्यान लगाना ठीक है लेकिन बेवजह की चिंताओं से दूर रहें। अंजाना डर आपको परेशान करेगा। कानून के खिलाफ कोई काम ना करें। सेहत कुछ बिगड़ सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियों का निर्माण हो सकता है। अपने प्रिय को मनाने की कोशिश करें।

तुला 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगे। कुछ नई नई तकनीक लगाकर आप आज के दिन को काफी मनोरंजक बनाएंगे, जिससे आप और आपके चारों ओर के लोग काफी खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में समझदारी बढ़ेगी। एक दूसरे को और अधिक प्यार करने की चाह बढ़ेगी। आपके बीच आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में किसी की सेहत कमजोर रहेगीजो आपको चिंता देगी लेकिन आपकी सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप अपने अंदर एक अजीब सी बेचैनी महसूस करेंगे। किसी बात को लेकर चिंता मग्न हो सकते हैं। ससुराल से कोई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन फिर भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी को प्रेम करेंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज किसी नए दोस्त से बातचीत का मौका मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। दूसरों के झगड़े में टांग अड़ाने से बचना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों को उत्तम सफलता मिलेगी।

धनु 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नई तकनीक लगाकर कुछ अच्छा करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय कुछ ऐसी बातें भी करेगा, जो आपको भविष्य के लिए सोचने पर विवश कर देंगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आपके बॉस आप से ज्यादा उम्मीद करते हैं, इसलिए आपको और मेहनत करनी होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी।


मकर 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें।किसी विरोधी से पंगा ना लें क्योंकि इससे आपकी चिंता बढ़ेगी लेकिन फिर भी वो आप से जीत नहीं पाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज रोमांस का भरपूर अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में कुछ अच्छे काम होंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी संतान के भविष्य की चिंता होगी। पढ़ाई में विघ्न आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपनी बात को कुछ अलग अंदाज में कहना बहुत बढ़िया रहेगा और आपका प्रिय खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी। बिजनेस में अच्छी सफलता मिलने की संभावना बनेगी।

मीन 

आज का दिन आपको सफलता देने वाला होगा। आप अपनी पारिवारिक भूमिका को समझेंगे और जरूरी काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत सिर चढ़कर बोलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपका बॉस भी आपसे प्रभावित होगा। दांपत्य जीवन में अच्छे समय की अनुभूति होगी। प्रेम जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं, इसलिए थोड़ा शांत रहें और जरूरत पड़ने पर अपने प्रिय के गुस्से को कम करने की कोशिश करें


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 




 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    

 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...