मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

पंजाब भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पर हमला

जालंधर । पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई प्रमुख अश्विनी शर्मा के वाहन पर होशियारपुर जिले में चोलांग टोल प्लाजा पर कुछ प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया। इस हमले में कार के शीशे टूट गए। 


पुलिस ने बताया कि इस घटना में अश्विनी शर्मा की कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए मगर वह सुरक्षित हैं। यह घटना उस समय हुई जब शर्मा जालंधर से वापस पठानकोट जा रहे थे।


थाना प्रभारी (टांडा) बिक्रम सिंह ने बताया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का वाहन जब टांडा के पास स्थित चोलांग टोल प्लाजा पहुंचा तो किसान कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनकारी किसानों के एक समूह ने नारेबाजी की और कार के शीशे पर घूसे मारे। उन्होंने बताया कि किसानों ने टोल प्लाजा का गत पांच अक्टूबर को घेराव किया था।


अश्विनी शर्मा ने दावा किया कि उनके वाहन को क्षतिग्रस्त करने के लिए बेसबॉल बैट और पत्थर का इस्तेमाल किया गया और उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गए।


उद्योग पति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, लावारिस हालत में खड़ी मिली कार

गाजियाबाद। उद्योगपति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी हज हाउस के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। अजय पांचाल के अपहरण की है आशंका जताई जा रही है। उसकी मोहन नगर में बिजली की केबल बनाने की है फैक्ट्री है। साहिबाबाद थाने में आईपीसी की धारा 364 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।


सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 13 अक्टूबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 13 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - एकादशी दोपहर 02:35 तक तत्पश्चात द्वादशी*


⛅ *नक्षत्र - मघा रात्रि 10:55 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*


⛅ *योग - शुभ शाम 05:43 तक तत्पश्चात शुक्ल*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:20 से शाम 04:48 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:34* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:14* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - परमा (कामदा) एकादशी*


 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*


💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*


💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*


💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं *


💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *परमा (कामदा) एकादशी* 🌷


🙏🏻 *परमा (कामदा) एकादशी ( समस्त पाप, दुःख और दरिद्रता आदि को नष्ट करनेवाला व्रत | कीर्तन-भजन आदि सहित रात्रि-जागरण करना चाहिए | महादेवजी ने कुबेर को इसी व्रत के करने से धनाध्यक्ष बना दिया है |)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞जीवन मे अपयश से बचने के लिए कुछ उपाय है


जैसे


हर मंगलवार को हनुमान जी को सिन्दूर अर्पित करें. नित्य प्रातः शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें. ताम्बे का एक सूर्य लाल धागे में रविवार को गले में धारण करें. हर अमावस्या को चावल , दाल , आटा और सब्जियों का दान करें. सोते समय सर पूर्व दिशा की ओर करके सोएं


 


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷


🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 14 अक्टूबर, बुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*


 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*


🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*


🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*


🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*


🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*


🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*


 👉🏻 *ये उपाय करें*


*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*


 


📖💐🙏🏻


पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


मेष 


आज मानसिक चुनौतियों से दूर हट कर इंजॉय करने का दिन है। आज आप अपने काम में भी खूब मेहनत करेंगे और मन लगाकर काम करेंगे। आपको लगेगा कि आपको अपनी और जिनसे आप जुड़े हैं, उनकी ग्रोथ को बढ़ाना है। इस सोच के साथ काम करेंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा। चाहे आप शादीशुदा हों अथवा किसी रिलेशनशिप में हों, आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कुराहट रखेगा और दिल में प्यार बढ़ेगा।


वृष 


किसी एजेंसी या फ्रेंचाइजी को लेने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। आप कमीशन के काम में आज अच्छी इनकम प्राप्त कर सकते हैं। घर की सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे और वाइटवॉश करा सकते हैं। इनकम को लेकर स्थितियां अच्छी होंगी और आपकी मेहनत से आपकी इनकम में बढ़ोतरी साफ दिखाई देगी। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आप थोड़े से पजेसिव रहेंगे 


मिथुन


मानसिक रूप से आप काफी मजबूत हैं। आपकी बुद्धि हर छोटे बड़े खतरे को भांप लेती है, इसलिए आज अपने शत्रुओं के प्रति सावधान रहें। वो आपको परेशान करने का कोई बहाना ढूँढ सकते हैं, लेकिन कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आज आपकी सफलता सुनिश्चित करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मसलों में भी आज का दिन आपको लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। आपके खर्चे जरूर बढ़ेगे, लेकिन आप अपने सुख में उन सभी पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। निजी जीवन सदा खुशियों से भरा रहेगा और काम की स्थितियां भी पहले के मुकाबले काफी सुदृढ़ होंगी।


कर्क


भावुकता में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। आज परिवार की चिंता सताएगी। कुछ खास मुद्दे होंगे, जिन पर आपका ध्यान जाएगा, फिर भी परिवार में खुशी होगी। किसी नए फंक्शन का या किसी की जन्मदिन पार्टी का आयोजन करने का विचार हो सकता है। नए नए पकवान बनेंगे और घर में लोगों का आना जाना रहेगा। गवर्नमेंट से कोई बड़ा बेनिफिट हाथ लगने के योग बन रहे हैं। काम को लेकर भाग्य प्रबल रहेगा। आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। आप अपने निजी जीवन को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। कोई आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकता है।


सिंह


जब मन में खुशी हो और दिल में प्यार का एहसास हो तो सभी समस्याएं छोटी लगती हैं। आज आपके साथ ऐसा ही होगा। आज आप अपने निजी जीवन में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और काम को लेकर थोड़े से केयरलैस हो सकते हैं, लेकिन आज का दिन अच्छा बीतेगा। आपको अपने दोस्तों से उम्मीद से ज्यादा प्यार और अपनापन महसूस होगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की बिगड़ती सेहत आपकी चिंता की वजह बन सकती है। अपने ऑफिस में आज आपका एक अलग रूप देखने को मिलेगा। आप अपने लुक में बदलाव कर सकते हैं।


कन्या 


आज आपकी वाणी में मिठास रहेगी, जिससे किसी को भी अपना बना लेंगे और पुरानी समस्याओं को दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जिन स्थानों पर आपको बातचीत से काम निकालना है, आज वहां अपनी दस्तक जरूर दें ताकि आपके रुके काम चल पड़ें। निजी जीवन को लेकर कुछ चिंताएं प्रकट होंगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियों में सुधार होगा। काम को लेकर आप काफी प्रबल स्थिति में होंगे और खर्चों पर भी आपका ध्यान होगा। आज परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।


तुला 


पूर्व में किए गए निवेश का अच्छा बेनिफिट मिल सकता है। संपत्ति विक्रय से भी लाभ के योग बन रहे हैं। इसके अलावा, आपकी कुछ योजनाएं बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब साबित होंगी जिससे आपकी इनकम में वृद्धि दर्ज होगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे लेकिन मानसिक तौर पर आपके ऊपर कोई दबाव नहीं होगा, जिससे आज आप काफी संतुष्ट और राहत भरा जीवन व्यतीत करेंगे। इससे आपके निजी जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी और आप अपने काम को लेकर भी काफी प्रबलता से आगे बढ़ पाएंगे।


वृश्चिक 


किसी बात को लेकर विरोधाभास की स्थिति निर्मित होगी। आप निर्णय लेने में खुद को असहज महसूस करेंगे, इसलिए अच्छा तो यही है कि आज कोई डिसीजन लें ही ना, बल्कि स्थितियों को स्वीकार करें। संतान की ओर से कोई चिंता हो सकती है। अपने प्रोफेशनल जीवन में आप आज राहत भरी सांस लेंगे क्योंकि बहुत समय बाद आज का दिन काफी खुशनुमा बीतेगा और काम को लेकर स्थितियां अच्छी होंगी। यदि निजी जीवन की बात करें तो आज कुछ अस्त-व्यस्त सा लगेगा, जिसे संभालने में आपको थोड़ा समय लग जाएगा


धनु 


आप स्वतंत्रता पसंद व्यक्ति हैं। आपके अंदर ज्ञान सहज रूप से विद्यमान है और आज इसी का लाभ आप उठाएंगे। अपने आसपास के लोगों को अपने ज्ञान से परिचित कराएंगे। पारिवारिक जीवन को लेकर आपका एक अलग रवैया नजर आएगा, जिससे कुछ लोग आश्चर्यचकित हो जाएंगे। आप अपने काम पर पकड़ बना कर चलेंगे और आपके अधिकार क्षेत्र की वृद्धि होने के योग बनेंगे। आज किसी अच्छी जगह घूमने की प्लानिंग हो सकती है। निजी जीवन को लेकर आपका एक व्यापक दृष्टिकोण रहेगा, जिसकी वजह से आप से जुड़े हुए लोग खुश रहेंगे।


 


मकर 


सोच में धीर और गंभीर होने के कारण आप हर पहलू की जानकारी लेकर ही आज आगे बढ़ेंगे। किसी नई बिजनेस डील को लेकर आप काफी रोमांचित रहेंगे और उसके सफल हो जाने से आपकी लंबे समय से अटकी हुई इच्छा पूरी हो जाएगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार के लोग भी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। निजी जीवन को लेकर स्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी और आप अपने आसपास के लोगों से प्रभावित होंगे। काम को लेकर स्थितियों में सुधार होगा और आपकी सेहत भी बढ़िया रहे


कुंभ


पैसों का इन्वेस्टमेंट एक विचारणीय विषय है। ध्यान पूर्वक इसमें हाथ डालना ही अच्छा होगा। आज कर प्रणाली से संबंधित कोई महत्वपूर्ण बात जानने को मिलेगी और यदि टैक्स नहीं भरा है तो तुरंत भर दें, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपकी इनकम में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार गति पकड़ेगा और कुछ नए लोगों से जान पहचान होगी। निजी जीवन में आज का दिन काफी रोमांटिक नजर आएगा। विरोधियों को लेकर सावधानी बरतना जरूरी होगा।


मीन 


मन में धार्मिक विचारों को लेकर दिन की शुरुआत करेंगे। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने का एहसास अंदर से जागेगा। आज बहुत खर्च होगा। घरवालों को शॉपिंग करा सकते हैं। मंदिर जाने की इच्छा होगी और निजी जीवन को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। जीवन साथी को किसी बात का कष्ट ना हो, आज इसका पूरा ध्यान रखेंगे। अपने काम को लेकर भी आप की गंभीरता देखते ही बनेगी। आपकी सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आज का दिन तंदुरुस्ती के साथ गुजरेगा


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060    


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों मेंB आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


आदमी धक्के खा रहे हैं और पशुओं के बनेंगे आधार कार्ड

लखनऊ । आदमी भले आधार कार्ड के धक्के खाते घूम रहे हों लेकिन सरकार पशुओं के आधार कार्ड बनवाने की तैयारी कर रही है। 



उत्तर प्रदेश में प्रत्येक गोवंश की अपनी पहचान होगी। इसके लिए गायों व अन्य गोवंश की ईयर टैगिंग की जा रही है। इसमें प्रत्येक पशु को 12 अंकों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर दिया जा रहा है। यह एक तरह से पशु का आधार कार्ड है। इसमें उनसे जुड़ी सभी जानकारियां होंगी। ईयर टैगिंग के लिए पशुपालकों से कोई फीस नहीं ली जा रही है।


प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार ने बताया कि टीका लगाते समय पशु की ईयर टैगिंग अनिवार्य की गई है। चिप लगे पीले कार्ड को पशु के कान में लगाया जा रहा है। इसमें पशु की उम्र, लोकेशन, प्रजाति, ब्रीडिंग व टीकाकरण की स्थिति, दूध की मात्रा, कद-काठी, पशुपालक का नाम, आधार व फोन नंबर समेत कई जानकारी दर्ज की जा रही है। ईयर टैगिंग में प्रत्येक पशु को 12 अंकों का यूआईडी दिया जा रहा है।


पशुपालक को दिए जाने वाले हेल्थ कार्ड पर यूआईडी नंबर पड़ा होता है। ईयर टैगिंग से जहां गोवंश की सुरक्षा हो सकेगी, वहीं किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।


अपहरण कर दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट चाकू से जख्मी किया

रीवा। शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर गढ़ थाना इलाके के एक गांव में 16 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार के बाद उसके निजी अंग पर चाकू मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है।


पुलिस ने बताया कि यह घटना आठ अक्टूबर को उस वक्त हुई, जब पीड़िता किसी की जन्मदिन पार्टी से अपने घर लौट रही थी। इस दौरान, अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया गया और बाद में चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आठ अक्टूबर को किशोरी जन्मदिन पार्टी में गई थी और लौटते वक्त अंकित रावत (22) एवं वंशपति रावत (27) ने उसका अपहरण कर लिया और बाद में अंकित ने उसके साथ बलात्कार किया, जबकि वंशपति ने उसकी मदद की। अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है।


प्रेमी की चौखट पर जहर खाकर दे दी जान

मुजफ्फरनगर । जिस महिला को ससुराल वालों द्वारा जहर दिए जाने की बात आई थी उसने अपने प्रेमी के घर जाकर जहर का सेवन किया था । उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहल्ला शहाबुद्दीन पुर रोड निवासी एक महिला का पिछले काफी दिनों से अपने पति से विवाद चल रहा था। महिला ने अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। पुलिस के अनुसार महिला का मिमलाना रोड निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। रविवार को महिला अपने प्रेमी के घर पहुंची। दोनों के बीच विवाद होने पर महिला ने जहर का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । 


ई लोक अदालत एक नवंबर को

 


---------------------------------------------------------------------------


मुजफ्फरनगर।. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में 01 नवम्बर 2020 दिन रविवार को ई- लोक अदालत का आयोजन अध्यक्ष मोटर दुघर्टना दावा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के न्यायालय कक्ष, एवम् प्रधान न्यायाधीश मुजफ्फरनगर व पारिवारिक न्यायालयों के न्यायालय कक्ष में किया जायेगा। जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, एवम् वैवाहिक वादों, का निस्तारण किया जायेगा। कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए ई-लोक अदालत का निस्तारण करा सकते है। लोक अदालत के माध्यम से नपटने वाले मामलों में दोनो पक्षों की जीत होती है। पक्षकारों के धन व समय की बचत होती है तथा मामले क निस्तारण के पश्चात भी सम्बंध सौहार्द पूर्ण बनते रहते है।


 


त्यौहारों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से भी जारी हुई गाइडलाइन

*मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश।*


   


*पुलिस महानिदेशक ,उ0प्र0 द्वारा आगामी माह में आयोजित होने वाले प्रमुख त्यौहारों के सम्बन्ध में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जारी एसओपी/ गाइड लाइन्स के क्रम में पुलिस व्यवस्था आदि के दिये दिशा निर्देश........*


 


 पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, कमिश्नरेट लखनऊ/गौतबुद्धनगर ,परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक प्रभारी जनपद को माह अक्टूबर से माह दिसम्बर-2020 तक आयोजित होने वाले प्रमुख त्यौहार तथा नवरात्रि ,दुर्गापूजा, दशहरा, बारावफात, दिपावली, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा, क्रिसमस आदि के अवसर पर कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत भारत सरकार एवं शासन द्वारा निर्गत एसओपी/गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन कराते हुये उक्त के क्रम में निम्न निर्देश निर्गत किये गयेः-


 


ऽ कन्टेनमेन्ट जोन में किसी भी त्यौहार विषयक गतिवधियों की अनुमति नहीं होगी। कन्टेेनमेन्ट जोन से किसी भी आयोजक, कर्मचारी अथवा विजिटर्स के आने जाने की अनुमति भी नहीं होगी।


ऽ प्रत्येक गतिविधियों के संचालन में (धार्मिक स्थल, रैली, विसर्जन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला, आदि) की पूर्व योजना सभी सम्बन्धित कमेटियों/संगठन/ व्यक्तियों के साथ बैठक कर तैयार कर ली जाय।


ऽ शारीरिक दूरी के मानक तथा अन्य सुरक्षात्मक उपायों का प्रत्येक समय निरीक्षण किये जाने हेतु आयोजकों द्वारा यथोचित मैन पावर (मानव शक्ति)तैनात किये जाय तथा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु भारत सरकार व उ0प्र0शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।


ऽ कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा अपने स्टाफ आदि हेतु आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक संसाधन यथा फेस कवर्स, मास्क,हैण्ड सेनेटाइजर,साबुन,सोडियम हाइपोक्लोराइड्स आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाय।


ऽ थर्मल स्कैनिंग, शारीरिक दूरी तथा मास्क सुनिश्चित करने हेतु वालंटियर्स की तैनाती की जाय।


-2-


ऽ कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों एवं आगन्तुकों के प्रवेश एवं निकास के अलग अलग एवं यथा सम्भव एक से अधिक रास्ते सुनिश्चित किया जाय।


ऽ कार्यक्रम स्थल पर सेनेटाइजर्स, थर्मल स्कैनिंग उपकरणों की पर्याप्त आपूर्ति तथा फर्श पर शारीरिक दूरी हेतु वृत्त(गोला)चिन्हांकन सुनिश्चित किया जाय। प्रवेश द्वार पर ही हैण्ड सेनेटाइजेशन तथा थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाय। 


ऽ शारीरिक दूरी तथा मास्क पहनने के मानकों के अनुपालन की निगरानी हेतु क्लोज सर्किट कैमरा (सीसीटीवी )स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में विचार कर लिया जाय।


ऽ ऐसे सभी कार्यक्रमों में चिकित्सकीय आधार भूत सुविधाओं के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थानों की निकटवर्ती हास्पिटल से मैपिंग करने की योजना बना ली जाय।


ऽ मूर्तियों के स्थापना, विसर्जन, रामलीला के सम्बन्ध मंें भारत सरकार एवं उ0प्र0शासन द्वारा निर्गत विस्तृत दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराते हुये कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय।


ऽ सभी जनपदों में प्रत्येक आयोजन स्थल पर सार्वजनिक रूप से प्रचार प्रसार हेतु पीए स्टिम का उपयोग किया जाय।


ऽ किसी भी कार्यक्रम यथा जयन्ती मेला, प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन/जागरण/ रामलीला/प्रदर्शनी/रैली/जुलूस आदि के लिये कमिश्नरेट नोयडा एवं लखनऊ में पुलिस कमिश्नर तथा अन्य जनपदों में जिला मजिस्ट्रेट से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगी।


कोरोंना काल में बच्चों को स्कूल भेजना उनकी जान से खिलवाड़ करने के बराबर : मनीष चौधरी

मुजफ्फरनगर l हिंदू जन कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में स्कूल खुले जाने के फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा l कचहरी पहुंचे हिंदू जन कल्याण ट्रस्ट के सचिव मनीष चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में स्कूल खोला जाना बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि जब बड़ी उम्र के लोग सोशल डस्टिेंसिंग का पालन नहीं कर पा रहे है। तो छोटे स्कूली बच्चे कैसे सोशल डस्टिेंस अपना सकते हैं। यही कारण है कि कोरोना काल में बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन कुछ भी जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं और सारी जिम्मेदारी बच्चों के अभिभावकों पर डाली जा रही है। अभिभावकों से एक एग्रीमेंट साइन कराया जा रहा है। जिसमें सारी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। जबकि सच्चाई है कि जब बड़े लोग ही सोशल डस्टिेंसिंग का पालन सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं और अपनी जान से हाथ धो रहे हैं, तो छोटे बच्चे किस प्रकार सोशल डस्टिेंस का पालन कर सकते हैं। हिंदू जन कल्याण ट्रस्ट ने मांग की है कि फिलहाल स्कूल ना खुले जाएं और ऑनलाइन पढ़ाई जारी की जाए, ताकि कोरोना जैसी महामारी से बच्चों को बचाया जा सके। बच्चे अपने घर पर रहकर ही सुरक्षित तरीके से अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। हिंदू जन कल्याण ट्रस्ट ने एडीएम वत्ति एवं राजस्व आलोक कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा । इस अवसर पर मनीष चौधरी, प्रमोद मलिक, देशराज चौहान, अनुज चौधरी, पंडित बृज बिहारी अत्री, मनोज पाटिल, हरीश पालीवाल, ऋषभ जैन, पवन मत्तिल, बागीश अग्रवाल, पंडित रामानुज दुबे, विक्की चावला व टीटू आदि मौजूद रहे।


दलित महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

मुजफ्फरनगर । चरथावल में जंगल में लकडी लेने गयी महिला ने गांव के चौकीदार के बेटे दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीडिता दलित समाज की महिला की है।


थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक दलित वर्ग की महिला ने दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम के समय बाग में लकडी लेने गयी थी। आरोप है कि उसी समय गांव के चौकीदार का लडका बाग में आ गया और उसने बुरी नियत से पीड़िता को ईख के खेत में खीच लिया जहां उसने पीडिता के साथ दुष्कर्म किया।पीडिता ने घर आकर परिजनों को आपबीती बतायी। पीडिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगायी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीडिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।


कृषि को समवर्ती सूची में शामिल करने की मांग


मुजफ्फरनगर । पीजेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने कृषि क्षेत्र को संविधान की राज्य सूची से स्थानांतरित कर समवर्ती सूची में रखने के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि भारतीय कृषि की पूर्ण क्षमता को हासिल करने के लिए कृषि क्षेत्र को राज्य सूची से स्थानांतरित कर समवर्ती सूची में रखने के सम्बन्ध कृषि विशेषज्ञों की मांग लम्बे समय से चल रही है।किसानों की समस्याओं पर गठित एम एस स्वामीनाथन की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय आयोग (नैशनल कमीशन ऑन फार्मर्स) ने कृषि क्षेत्र को राज्य सूची से स्थानांतरित कर समवर्ती सूची में रखने की सिफारिश की थी। कृषि समवर्ती सूची में आने से किसानों की सेवा और कृषि की संरक्षा केंद्र एवं राज्य दोनों का उत्तरदायित्व बन जाएंगे।


पत्र में कहा गया है कि कृषि विषय अगर समवर्ती सूची में लाया जाता है तो इससे कृषि एवं किसानों से जुड़े मसलों पर केंद्र सरकार अपेक्षाकृत अधिक निर्णायक कदम उठा पाएगी। केंद्र सरकार को उन कृषि विकास एवं किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भी राज्य सरकारों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिनका वित्त पोषण यह स्वयं कर रहा है। केंद्र द्वारा कृषि सुधार के कानूनों पर भी कुछ राज्य इनको चुनौती देने की बात कर रहे है। 


 उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिस्थितियां काफी बदल गई हैं। आधुनिक समय में कृषि क्षेत्रीय सीमाओं में बंधा नहीं रह गया है और अब राज्यों के बीच व्यापारिक सौदे इसका हिस्सा बन गए हैं। इतना ही नहीं, कृषि अब अर्थव्यवस्था के दूसरे क्षेत्रों खासकर व्यापार, उद्योग और सेवा से भी जुड़ गया है। अब कोई एक राज्य कृषि के संबंध में कोई निर्णय लेता है तो इसका प्रभाव दूसरे राज्यों की कृषि-अर्थव्यवस्था पर भी देखा जाता है।


पत्र में लिखा है कि कुछ राज्य सरकारों के असहयोग करने से किसानों की समस्याएं दूर करने एवं उनकी आय बढ़ाने के लिए शुरू की गईं केंद्र की कुछ योजनाएं अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही हैं। किसानों की आय दोगुनी करने की संभावनाएं तलाशने के लिए गठित दलवाई समिति ने भी कृषि विपणन को समवर्ती सूची में रखने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि दलवाई समिति के अनुसार इससे कृषि मंडियों में व्यापक सुधार व मंडी शुल्क खत्म करने, इनकी परिचालन क्षमता में इजाफा और ग्रामीण विपणन तंत्र के विस्तार में केंद्र सरकार को आसानी होगी। इसलिए कृषि क्षेत्र को राज्य सूची से स्थानांतरित कर समवर्ती सूची में रखने से कृषि और किसान दोनों इससे लाभान्वित होंगे। वर्ष 1976 में 42वें संशोधन में शिक्षा, वन, नाप-तौल, वन्यजीवों एवं पक्षियों का संरक्षण, न्याय का प्रशासन पांच विषय राज्य से निकालकर समवर्ती सूची में डाल दिए गए थे। पत्र में अनुरोध किया गया है कि कृषि क्षेत्र को संविधान की राज्य सूची से स्थानांतरित कर समवर्ती सूची में रखने के सम्बन्ध में समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।


पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य सुभाष चौधरी डॉ राजमोहन, कामरान हसनेन एडवोकेट, रजनीश सहरावत, विनीत बालियान, धर्मेन्द्र बालियान एडवोकेट, निखिल बालियान पत्र भेजने वालों में शामिल हैं।


श्री कृष्ण जन्म भूमि संबंधी याचिका जिला जज द्वारा स्वीकार


 


मथुरा l श्रीकृष्ण विराजमान को लेकर अवर अदालत द्वारा खारिज की गई याचिका को जनपद न्यायधीश साधना रानी ठाकुर की अदालत ने सोमवार को स्वीकार करते हुए पत्रावली तलब की है। अगली सुनवाई 16 अक्तूबर को होगी। इसके बाद ही अदालत कोई निर्णय देगी।


श्रीकृष्ण विराजमान और शाही मस्जिद ईदगाह को हटाने के लिए रंजना अग्निहोत्री सहित 6 भक्तों की ओर से दायर की गई याचिका को अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय छाया शर्मा ने खारिज कर दिया था। इसी आदेश को भक्तों की ओर से अधिकवक्ता विष्णु शंकर जैन, हरी शंकर जैन और पंकज कुमार वर्मा ने जिलाजज साधना रानी ठाकुर की अदालत में चुनौती दी है। सोमवार को अदालत ने करीब दो घंटे अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, हरी शंकर जैन और पंकज कुमार वर्मा को सुना और उनकी अपील को अंगीकृत करते हुए अवर अदालत से पत्रावली तलब करने के आदेश जारी किए हैं। अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 16 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है। अधिवक्ता हरीशंकर जैन ने बताया की जिलाजज की अदालत ने उनकी अपील को अंगीकृत करते हुए निचली अदालत से पत्रावली तलब की है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 16 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है।


अवैध संबंधों में की गई राहुल की हत्या, फैक्ट्री मालिक समेत तीन गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । जानसठ इलाके में आज सुबह मिले शव के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया है कि राहुल की हत्या उसकी पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते की गयी।


राजपुर गांव के जंगल में आज सुबह तिसंग निवासी राहुल का शव बरामद किया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानसठ कोतवाली के गांव तिसंग निवासी राहुल (35 वर्ष) पुत्र सीताराम राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी गांव निवासी राजकमल की गेंद बनाने की फैक्टरी में काम करती है। रविवार की सुबह नौ बजे गांव निवासी सौरभ ने फोन करके राहुल को जानसठ मिलने के लिए बुलाया था। शव मिला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री मालिक के साथ राहुल की पत्नी के अवैध संबंध बन गये। इसका पता राहुल को चला तो उसने विरोध करने के साथ ही अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर अंकुश लगाना प्रारम्भ कर दिया था। इसी से रंजिश रखते हुए फैक्ट्री मालिक ने राहुल की हत्या की सुपारी दे डाली। इसके लिए उसने फैक्ट्री में ही काम करने वाले रिश्ते के दो भाईयों को चुना। यह दोनों मजदूर फैक्ट्री मालिक के विश्वास पात्र बताये जाते हैं। इन दोनों को 1.15 लाख रुपये में राहुल की हत्या करने और उसका शव ठिकाने लगाने की सुपारी तय हुई।


इसके बाद इन दो कर्मचारियों ने राहुल को शाम फोन कर जानसठ बुलाया और फैक्ट्री ले जाने का कहा। पुलिस का कहना है कि राहुल ने फोन वाली बात अपने परिजनों को बताई और इन मजदूरों को लेकर चला गया, तभी से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था और आज सवेरे उसका शव दूसरे जंगल से बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राहुल को इन मजदूरों ने फैक्ट्री जाने के बजाये शराब पीने का आफर दिया और तीनों शराब पीने लगे। नशे में धुत्त हो जाने के बाद इन दोनों ने राहुल को चाकुओं और बर्फ फोड़ने वाले सूए से गोदकर मार डाला तथा उसका शव राजपुर के जंगल में फैंक दिया। जानसठ कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने फोन वाली बात शव मिलने के बाद बताई तो पुलिस एक मजदूर तक पहुंचने में सफल हो गये। वह शराब के नशे में था और पूछताछ में उसने सारा पर्दाफाश कर दिया। दूसरे मजदूरों और फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। 


अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटें: अभिषेक यादव


मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा थाना मीरापुर का निरीक्षण किया गया। एसएसपी द्वारा थाना मीरापुर के कार्यालय, बैरक, हवालात, मालगृह आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया।


एसएसपी ने थाने पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों से वार्ता की गयी एवं उनकी समस्या के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ सभी पुलिस कर्मियों को महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देकर व संवेदनशीलता से सुनने व तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने, लंबित माल का निस्तारण करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थानाक्षेत्र में रहने वाले सभी संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग की गयी, जिसमें शांति व्यवस्था को बनाये रखने, अराजक तत्वों/ सोशल मीडिया पर अफवाहें/भडकाऊ पोस्ट/झूठी खबरों को शेयर करने वालों तथा अवैध शराब/मादक पदार्थ बेचने/तस्करी करने वालो की सूचना पुलिस को देने की अपील की गयी।



सर्राफा और बैंकों की सुरक्षा पर पुलिस की खास नजर


मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जनपद के बैंकों, सर्राफा व्यापारियों आदि की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद की सभी पीआरवी पर तैनात पुलिस बल को सुरक्षित व्यापारी अभियान के अंतर्गत आवश्यक/अनुपालनार्थ निर्देश दिए गये। 


जनपद की सभी पीआरवी थाना क्षेत्र के निर्धारित रूटों पर पड़ने वाले बैंकों व सर्राफा बाज़ारों की लगातार निगरानी रखेगी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस बल प्रतिदिन स्वयं बैंक/सर्राफा बाजार की दुकानो के अंदर जाकर बैंक कर्मियों से तथा सर्राफा व्यापारियों से सुरक्षा सम्बन्धी सुझाव लेंगें तथा सुरक्षा संबंधी समस्या/पेट्रोलिंग की आवश्यकता की जानकारी लेना भी सुनिश्चित करेंगे। 


इसी क्रम में सभी अधिकारियों द्वारा आज पीआरवी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया जा रहा है। एसएसपी महोदय द्वारा भी थाना मीरापुर के पीआरवी पुलिसकर्मियो को अभियान के संबंध में ब्रीफ किया गया।


चरथावल थाने के सब इंस्पेक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर l पुलिस विभाग में करो ना लगातार अपने पैर दोबारा से पसारने लगा है l चरथावल थाना में थाना प्रभारी चौकी प्रभारी व सिपाहियों सहित कहीं कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे l आज फिर सब इंस्पेक्टर चरथावल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं l


जिले में मिले 49 नए कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर । आज सैंपल रिपोर्ट प्राप्त-2092


 


आज पॉजिटिव-- 49


23 Rtpcr


23 Rapid antigen test 


02 pvt lab


01 ट्रू नॉट


= 49


-------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -30


टोटल डिस्चार्ज- 4660


टोटल एक्टिव केस- 580


श्रीराम काॅलेज के पाॅलिटैक्निक छात्र - छात्राओं का रिजल्ट रहा उत्कृष्ट


मुजफ्फरनगर । श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेज के पाॅलिटैक्निक विभाग में छात्रों का परिणाम उत्कृष्ट रहा। 


प्राविधिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा पाॅलिटैक्निक विभाग के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम घोषित हुआ। जिसमें श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के पाॅलिटैक्निक विभाग मे अध्ययनरत छात्रों का परिणाम प्रशसनीय रहा। पाॅलिटैक्निक इलैक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष मे छात्रों ने बाजी मारी जिसमें धन्नजय पटेल पुत्र श्री दीनानाथ पटेल 76.26 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे तथा संजु पुत्र श्री खुब सिंह 76 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहे ओर तनमय गर्ग 73.88 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। 


इसी के साथ पाॅलिटैक्निक मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के छात्रों का परिणाम भी बहुत अच्छा रहा। मैकेनिकल द्वितीय वर्ष के हर्ष सैनी ने 78.56 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जसवीर व विशाल कुमार ने 78.08 प्रतिशत व 74.64 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें। 


सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष में चारूल सैनी पुत्री श्री सुधीर सैनी ने 75.90 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। विनित कुमार व अमन 73.62 तथा 73.14 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहें। 


पाॅलिटैक्निक इलैक्ट्रिकल प्रथम वर्ष मे छात्रों का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा जिसमें प्रथम स्थान पर कु0 आरती त्यागी पुत्री श्री संयज त्यागी 75.30 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान पर रही तथा शगुन और आर्तिक भारद्ववाज 75.20 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहे तथा रजनीश कुमार 73.53 प्रतिशत अंको से तृतीय स्थान पर रहे। 


मैकेनिकल प्रथम वर्ष के विशाल वर्मा पुत्र श्री नवीन वर्मा 77.76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीष और तरूण सैनी 74.84 व 73.69 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें। 


पाॅलिटैक्निक सिविल इंजी0 प्रथम वर्ष मे मंजीत कुमार पुत्र श्री मोतीराम 76.92 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान पर रहे तथा सौरब कुमार व पारूल 75.61 तथा 73.30 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहें।


श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज के चैयरमैन डा0 सुभाष चन्द्र कुलश्रेष्ठ ने पाॅलिटैक्निक के सभी विधार्थीगण एवं शिक्षकों को बधाई दी तथा संकाय के निदेशक डाॅ0 आलोक गुप्ता ने सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति मे छात्र/छात्राओं को प्रतीक-चिन्ह देकर सम्मानित किया व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।


पाॅलिटैक्निक के प्राचार्य डा0 रविन्द्र कुमार सैनी ने परीक्षा परिणामों के लिए सभी शिक्षकों व छात्र/छात्राओं की कड़ी मेहनत के साथ प्रयोगशाला कर्मियों के योगदान की भी सराहना की व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। 


छात्र/छात्राओं ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता-पिता व काॅलेज प्रबन्धन को देते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह अध्ययन करते हुए एक कुशल इंजीनियर बनकर अपने विद्यालय का नाम ऊॅचा करना चाहेगें।


मूंछ गैंग के शातिर का होटल किया गया सील


मुजफ्फरनगर। आज अग्निशमन विभाग व थाना खतौली पुलिस द्वारा सुशील मूंछ गैंग के सक्रिय सदस्य रोहित शेट्टी पुत्र प्रकाश चन्द निवासी अशोका मार्किट भूड थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर थाना खतौली का टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर अपराधी के परिवार के होटल शेरे पंजाब अशोका मार्किट को अनियमित्ताओं व अवैध तरीके से बिना प्रमाण पत्र व बिना आवश्यक अनापत्ति कार्य करने के कारण बन्द कराया गया।


मुजफ्फरनगर के जैद की मखमली आवाज और सूफियाना अंदाज के कायल हुए स्टार

मुजफ्फरनगर। रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2020 में मुजफ्फरनगर के छोटी उम्र के जैद अली ने भले कोई ट्राफी हासिल नहीं की हो, लेकिन देश के दिग्गज संगीतज्ञों के साथ संगीत प्रेमियों को अपनी आवाज का कायल कर दिया। बीती रात इस शो के फाइनल का जी टीवी पर प्रसारण किया गया। 


इस शो की विजेता आर्यनंदा बाबू को चैंपियन ट्राॅफी के साथ-साथ इन्हें 5 लाख का प्राइज मनी भी मिला है। आर्यनंद बाबू के साथ लास्ट तीन कंटेस्टेंट में रणिता बनर्जी और गुरकीरत सिंह शामिल थे। शो की पहली रनरअप रणिता बनर्जी को ट्राॅफी के साथ 3 लाख और सेकंड रनरअप गुरकीरत सिंह को 2 लाख रुपए का चेक मिला। इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के 10 साल के बाल गायक जैद अली की परफारमेंस लाजवाब रही। इससे पहले वह लोकप्रिय गायन रियलिटी शो राइजिंग स्टार इंडिया सीजन 2 में भी लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं। अपनी सूफियाना लय भरी आवाज ने जैद ने प्रशंसकों और विशेषज्ञों सहित सभी को प्रभावित किया। 


जीटीवी पर चले लिटिल चैंप सारेगामापा कार्यक्रम में अपनी सूफी गायकी से जैद ने तमाम प्रसिद्ध गायिकों को प्रभावित किया। इस शो में आए तमाम मेहमान स्टार खासकर अभिनेत्री रेखा उनकी आवाज की कायल नजर आईं। मुजफ्फरनगर के किराना घराने की गायकी के उस्ताद अपने दादा इकबाल सोनी और पिता राजी अली के नाम के साथ शहर का नाम भी उन्होंने रोशन किया।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...