रविवार, 13 दिसंबर 2020

ओलावृष्टि और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन


 मुजफ्फरनगर । ओलावृष्टि तथा बरसात के बाद आज सूर्य देव के अंतर्ध्यान रहने के साथ चली ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ने से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। अचानक बढ़ी सर्दी के कारण बच्चे व बुजुर्ग लोग घरो में दुबके रहे। शाम से ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। वहीं दुकानदार,ग्राहक न होने के कारण अलाव जलाकर तापते रहे।

शनिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद बढी ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। सर्दी के प्रकोप से जनजीवन भी अस्त व्यस्त रहा।

छेड़छाड़ को लेकर पथराव, तनाव के चलते पुलिस तैनात


 मुजफ्फरनगर । जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के चलसीना गांव में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मामला दो अलग पक्षों से जुड़ा होने के कारण गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। लड़की पक्ष के लोगों ने थाने पर घर में जबरन घुसकर लड़की से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।

शनिवार की देर रात को चलसीना गांव निवासी एक लड़की अपनी बीमार दादी के पास सो रही थी। परिवार के अन्य लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। करीब 11 बजे दूसरे पक्ष का युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने लड़की को सोते समय दूसरे कमरे में ले गया। कमरे में जाते ही लड़की की नींद टूटी तो उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे की ओर दौड़े तो युवक मौके से फरार हो गया। लड़की ने परिजनों को बताया कि युवक ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। जानकारी करने के बाद परिजन लड़के के घर पहुंचे तो लड़के पक्ष के लोगों ने खुद उनके घर कुछ देर बाद आने की बात कही। घंटों बीत जाने के बाद भी लड़के पक्ष के लोग घर नहीं पहुंचे। यही नहीं परिजनों को पता चला कि आरोपी युवक गांव से बाहर जाने के लिए बस अड्डे पर खड़ा है। इस पर मौके पर पहुंचकर लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लड़की पक्ष के लोगों को दौड़ा दिया। गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिसमें लड़की पक्ष से चार लोग और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पथराव के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने युवक पक्ष की ओर से कई लोगों को हिरासत में लिया, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। युवक के न पकड़े जाने पर लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। लड़की पक्ष के लोगों ने एक दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।

जानसठ रोड पुल पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत

 मुजफ्फरनगर । नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ फ्लाईओवर पर एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक व उसके साथी की मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराया। 

शामली जनपद के गांव सिक्का निवासी तालिब उर्फ भूरा व गांव मखियाली निवासी आमिर ट्रैक्टर ट्राली में मिल से मैली भरकर मुजफ्फरनगर आ रहे थे। उन्हें मैली जानसठ रोड पर उतारनी थी। देर रात नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ फ्लाईओवर से उतरते हुए ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रैलिंग तोडकर पलट गयी। हादसे में दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर सीधा कराया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को दी। मौके पर आए परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। उन्होंने थाने पर सूचनार्थ तहरीर दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा भरते हुए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। गमगीन माहौल में दोनों के शव को उनके गांव में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।


आज का पंचांग और राशिफल 14 दिसंबर 2020



⛅ *दिनांक 14 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - कार्तिक)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या रात्रि 09:47 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा रात्रि 11:26 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - शूल रात्रि 12:53 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:29 से सुबह 09:51 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:09* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:58* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से रात्रि 09:47 तक)*

 💥 *विशेष - अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र* 🌷

💵 *जिनको पैसो की कमजोरी है वह तुलसी माता की १०८ प्रदिक्षणा करें | और  श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी |*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

जयोतिषशास्‍त्र के अनुसार सोमवती अमावस्‍या के दिन अगर मौन रहकर स्नान करने से हजार गौदान का फल मिलता है। इसके अलावा अगर इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन किया जाए तो भी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। पूजन के बाद पीपल की 108 बार परिक्रमा करें। इसके बाद प्रणाम करके प्रार्थना करें कि जीवन में आने वाली आर्थिक समस्‍याएं खत्‍म की प्राथना करे।

जयोतिषशास्‍त्र के अनुसार अगर नौकरी संबंध‍ित परेशान‍ियों से जूझ रहे हों तो सोमवती अमावस्‍या के द‍िन ओंकार मंत्र का जप करना अत्‍यंत फलदायी होता है। इसके जप से मनोवांछित सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा अगर इस दिन रात में रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्‍ते को रोटी खिलाएं। इससे जीवन में आने वाले सारे कष्‍ट और करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

🌷 *ससुराल में तकलीफ़ हो तो* 🌷

👩🏻 *सुहागन देवियाँ को अगर ससुराल में बहुत कष्ट है .... अपनी शुभ मनोकामनाएं पूरी न होने की पीड़ा है उनके लिए महर्षि अंगीरा के बताये अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या ( इस 14 दिसम्बर 2020 सोमवार को ) माँ पार्वती का स्मरण करते हुए उनको मन ही मन प्रणाम करें .... " हे माँ मैं अपने घर में सुख ... शांति ... और समृद्धि की वृद्धि हेतु ये व्रत कर रही हूँ "... सुबह ये संकल्प करें और ११ मंत्र से माँ पार्वती को प्रणाम करें ....*

🌷 *ॐ पार्वतये नमः* 

🌷 *ॐ हेमवत्ये नमः* 

🌷 *ॐ अम्बिकाय नमः* 

🌷 *ॐ गिरीश वल्लभाय नमः*

🌷 *ॐ गंभीर नाभ्ये नमः*

🌷 *ॐ अपर्नाये नमः* 

🌷 *ॐ महादेव्यै नमः*

🌷 *ॐ कंठ गामिन्ये नमः*

🌷 *ॐ क्षण मुखाये नमः*

🌷 *ॐ लोक मोहिन्ये नमः* 

🌷 *ॐ मेनका कुक्षी रत्नाये नमः*

🙏🏻 *फिर भगवान गणपतिजी और कार्तिक स्वामी को मन ही मन प्रणाम कर दें ... हो सके तो ८ बत्ती वाला दीपक जलाएं .... और रात भर वो दीपक जलता रहे सुबह भले विसर्जन हो जाए ।*

       🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥  *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गुगल, ७. गुड़, ८. देशी कपूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*

साफ़्ताहिक राशिफल 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य उन्नतिकारक रहेगा। कामकाज में बाधाएं आने से मानसिक चिंता बढ़ेगी और आर्थिक कष्ट भी संभव है। इस दौरान आपको अपने सामाजिक सम्मान को सुरक्षित रखने की अत्यधिक जरूरत रहेगी। विरोधी पक्ष आपकी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़ा करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के शुरुआत में सेहत संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। धन-संपत्ति की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के अंत में भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय को लेकर व्यस्तता बनी रह सकती है। नेत्र कष्ट की आशंका है। दांपत्य जीवन में मतभेद कम होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।


शुभ अंक - 7

शुभ दिन- सोमवार

शुभ रंग- आसमानी

सफलता का सूत्र- धैर्य से काम लें।

उपाय- चीटियों को आटा डालें। श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


वृष

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य शुभदायक रहेगा। व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन अपेक्षा से कुछ कम होगा। वात, पित्त संबंधी बीमारियों से कष्ट हो सकता है। छात्रों और युवाओं की पढ़ाई में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ साबित होगा। पूर्व में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नई संपत्ति, वाहन और व्यापार में नये मुनाफे वाले सौदे का योग है। इस दौरान फुटकर व्यापार करने वालों को लाभ होगा। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।


शुभ अंक -6

शुभ दिन -मंगलवार

शुभ रंग -लाल

सफलता का सूत्र - अपनी क्षमता का उपयोग करें।

उपाय - अपने पास हर समय लाल रुमाल रखें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।


मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह सामान्य शुभदायक रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में कुछ एक बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी शुभचिंतक या बड़े बुजुर्ग की राय लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सतर्क रहें। किसी भी स्थान पर सोच-समझकर साइन करें। अपनी हैसियत से ज्यादा बड़ा वादा किसी से न करें, अन्यथा पूरा नहीं होने पर आप लोगों के हंसी के पात्र भी बन सकते हैं। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके बाद आप राहत की सांस लेंगे। वाहन धीरे चलाएं अन्यथा चोट-चपेट के शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।


शुभ अंक- 4

शुभ दिन- शुक्रवार

शुभ रंग- बैंगनी

सफलता का सूत्र - शांत मन से निर्णय लें।

उपाय -पक्षियों को दाना डालें और ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जप करें।


कर्क

कर्क राशि के लिए यह सप्ताह छोटी-मोटी समस्याओं के साथ लाभदायक रहने वाला है। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। पूर्व में किए गए निवेश का फायदा मिलेगा। काम-काज के सिलसिले में छोटी यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। युवाओं का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के मध्य में हड्डियों और पेट से जुड़े रोग उभर सकते हैं। इस दौरान सुख-सुविधा की चीजों में अत्यधिक धन खर्च हो सकत है। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से तालमेल बना कर चलें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अरसे बाद किसी प्रिय से मुलाकात होगी।


शुभ अंक -2

शुभ दिन -सोमवार

शुभ रंग -गेरुआ

सफलता का सूत्र -किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें।

उपाय - भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ या बेसन का लड्डू चढ़ाएं।


सिंह

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी प्रियजन या प्रेमी से तकरार हो जाने के कारण मन खिन्न रहेगा। पारिवारिक विवाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी सूरत में छोटी-मोटी बातों को तूल न दे, अन्यथा बड़ा विवाद हो सकता है। सेहत के प्रति पूरी तरह से सावधान रहें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी वरिष्ठ की मदद से घरेलू मसलों का समाधान निकलेगा। किसी मित्र की मदद से लव पार्टनर की गलतफहमियों को दूर करने में कामयाब होंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।


शुभ अंक -2

शुभ दिन -शनिवार

शुभ रंग -फिरोजी

सफलता का सूत्र - योजनाबद्ध तरीके से काम करे।

उपाय -भगवान शिव की पूजा करें और ॐ नम: शिवायमंत्र का यथासंभव जाप करें।


कन्या

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य सुखदायक रहेगा। रुके हुए कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। सामाजिक एवं आर्थिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। इष्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत बनी रहेगी। साथ ही सेहत का भी पूरा ख्याल रखना होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से सुख में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में धर्मिक कार्यों में समय बीतेगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।


शुभ अंक -4

शुभ दिन -गुरुवार

शुभ रंग -गुलाबी

सफलता का सूत्र - मन पर नियंत्रण रखें।

उपाय -गणपति की साधना से विघ्न बाधाएं दूर होंगी और शुभ और लाभ की प्राप्ति होगी। गणपति को बेसन का लड्डू चढ़ाएं।


तुला

सप्ताह की शुरुआत कुछ एक परेशानियों के साथ होगी। इस दौरान आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। पत्नी या परिजनों से किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स की उपेक्षा से मन व्यथित रहेगा। भूमि-भवन आदि का क्रय-विक्रय करने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। विशेष रूप से मंगलवार के दिन धन उधार देने से बचें। सप्ताह के अंत में समस्याओं का समाधान होता नजर आयेगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। हालांकि पूरे सप्ताह अपने मन एवं वाहन पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा की गई एक गलती का बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाएं।


शुभ अंक -3

शुभ दिन -सोमवार

शुभ रंग -बसंती

सफलता का सूत्र - लापरवाही न करें।

उपाय - लाल चंदन का टीका लगाएं। मां दुर्गा जी की उपासना करें।


वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह हाथ दबाकर धन खर्च करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा पैसों की तंगी हो सकती है। किसी से उधार लेने की भी नौबत आ सकती है। आर्थिक चिंता के साथ शारीरिक कष्ट की भी आशंका है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। छात्रों-युवाओं में आलस्य की अधिकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में धन-संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखें। संभव हो तो यात्रा को कुछ दिनों के लिए टाल दें। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। संकट के समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।


शुभ अंक -1

शुभ दिन -बुधवार

शुभ रंग -हरा

सफलता का सूत्र - किसी भी सूरत में आपा न खोएं।

उपाय -गणपति की उपासना करें और ॐ बुं बुधाय नम: मंत्र का जप करें।


धनु

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वाहन क्रय-विक्रय का योग भी बन रहा है। किसी पैतृक समस्या का समाधान हो सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा। युवाओं का समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। संतान की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि धन के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत बनी रहेगी। अनावश्यक चीजों में धन खर्च करने से बचें, अन्यथा बाद में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर धन एवं समय दोनों का प्रबंधन करने की जरूरत रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।


शुभ अंक- 4

शुभ दिन- रविवार

शुभ रंग- बसंती

सफलता का सूत्र- सकारात्मक रुख रखें।

उपाय - हनुमत साधना करें और बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।


मकर

सप्ताह के शुरुआत में परिजनों से विवाद हो सकता है। इस दौरान स्वजनों का विरोध झेलना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। अचानक से मकान, वाहन आदि की मरम्मत में अधिक धन खर्च करने से मन खिन्न रहेगा। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। जिसकी मदद से आपकी समस्याओं में कुछ कमी आयेगी और बिगड़े काम बनेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवादों को न्यायालय से बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, अन्यथा अपमान हो सकता है।


शुभ अंक -7

शुभ दिन -शुक्रवार

शुभ रंग -सुनहरा

सफलता का सूत्र -व्यर्थ के प्रपंचों से बचें। 

उपाय - किसी गरीब व्यक्ति को खाने-पीने की सामग्री दान करें। भूलकर भी किसी मजदूर या कमजोर वर्ग का अपमान न करें। उन्हें यथासंभव प्रसन्न रखें।


कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए कोई मित्र या परिजन काफी मददगार साबित होगा। जिसकी मदद से किसी बड़ी समस्या का समाधान खोज पाने में कामयाब होंगे। सप्ताह की शुरुआत में धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। व्यवसाय में किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने पर किसी शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में किसी मध्यस्थ की मदद से विरोधियों के साथ संधि वार्ता होगी और विवाद का निबटारा हो जायेगा। प्रेम-प्रसंग में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। दांपत्य जीवन को मधुर बनाने के लिए जीवनसाथी को समय दें। कठिन परिश्रम पर ही छात्रों की सफलता के योग बनेंगे।


शुभ अंक- 2

शुभ दिन -बुधवार

शुभ रंग -सुनहरा

सफलता का सूत्र -अपने लक्ष्य से विचलित हों। 

उपाय -श्री गणेश जी सिंदूर चढ़ाएं और श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।


मीन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह धन के लेन-देन में बहुत सावधानी की आवश्यकता है। उधार दिया धन फंस सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारी से कष्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस दौरान अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें। युवा वर्ग जोश में आकर होश खाने से बचे नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी जरूरत की चीज को खरीदने में अत्यधिक धन खर्च करने से बजट गड़बड़ा सकता है। कठिन समय में लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ बने रहने से सुकून महसूस करेंगे। पत्नी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।


शुभ अंक- 8

शुभ दिन- शुक्रवार

शुभ रंग- सफेद

सफलता का सूत्र- आत्मविश्वास बनाए रखें।

उपाय - शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जप करें।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाशीष


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

सोमवार को जिला मुख्यालय पर किसानों का प्रदर्शन : राकेश टिकैत

 मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कल देश भर में जिला मुख्यालयों किसानों का प्रदर्शन होगा। 

गाजीपुर बॉर्डर पर चरखी दादरी के विधायक सोमवीर सांगवान ने किसानों के साथ समर्थन जताते हुए हरियाणा सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया। 

आज गाजीपुर बॉर्डर  पर सभा को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को गोला लाठी की जरूरत है। हमने किसानों से कहा है  कि कृषि यंत्रों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पहुँचे। अब सरकार को गोला लाठी देने का समय आ गया है। चौ टिकैत ने कहा कि देशभर में ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा। जो किसान व्यस्त है या साधन के कारण नहीं आ पा रहे है वह सब स्थानीय स्तर पर  प्रदर्शन कर रहे है। किसान कौम एक साथ है। यह आंदोलन एक ऐतिहासिक आंदोलन है। सरकार किसानों की एकता को तोड़ना चाहती है,लेकिन किसान इनको जान गया है।

धरने पर चरखी दादरी के विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि मैं किसान पुत्र हूं विधायक बाद में हूं। किसान हित मे अपना समर्थन वापस कर चुका हूं। पूरा हरियाणा किसानों के साथ है। आंदोलन सफल होगा क्योंकि इसमें सभी कौम इकटठा है।

राष्ट्रीय बाल्मीकि महासंघ शादीपुर के अध्यक्ष मदन लाल बाल्मीकि ने भी राकेश टिकैत की अपना समर्थन पत्र दिया। भा


कियू के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने यह जानकारी दी।

दावत में बुलाकर कर्नल ने दोस्त की विदेशी पत्नी से किया दुष्कर्म

 कानपुर। कर्नल ने प्रमोशन की पार्टी के बहाने दोस्त को नशीली ड्रिंक पिलाकर उसकी रशियन मूल की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। 

बताया गया है और सीओडी स्थित सरकारी बंगले पर हुई शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की पर डीआईजी के हस्तक्षेप पर कैंट थाने में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई।  लखनऊ के गोमती नगर निवासी दोस्त की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो में तैनात कर्नल नीरज गहलोत पुराने मित्र हैं। वह सीओडी ऑफिसर्स मेस में रहते हैं।

10 दिसम्बर को उन्होंने परिवार सहित डिनर पर बुलाया था। वह अपनी रशियन मूल की पत्नी के साथ रात करीब 9 बजे गहलोत के सरकारी बंगले पर पहुंचे। ड्राइंग रूम में बैठे। कर्नल ने उन्हें ड्रिंक दी। पीते ही वह बेहोश हो गए। इसके बाद नीरज उनकी पत्नी को घसीटते हुए बेडरूम ले गया। विरोध करने पर उसे इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़ित के मुताबिक कुछ देर बाद होश आया तो कर्नल के बेडरूम में जाकर देखा। वहां पर बेहोश पत्नी पड़ी थी और गहलोत भी मौजूद था। दोस्त के मुताबिक उसने कर्नल को पीछे से घसीटा और उसके थप्पड़ मारे जिसके बाद वह भाग निकला। शिकायत के बावजूद गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।


मुजफ्फरनगर तक चलेगी दिल्ली से रैपिड ट्रेन

 मुजफ्फरनगर । दिल्ली से रैपिड ट्रेन मुजफ्फरनगर तक चलाने का आश्वासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। 

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने आज मेरठ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के सामने मांग करते हुए कहा कि 2 साल से अधिक समय से गन्ने के भाव नहीं बढ़े हैं। अब गन्ने के भाव बढ़ने चाहिए। लोगों में चर्चा चल रही है कि डॉक्टर संजीव बालियान ने कम से कम ₹30 प्रति कुंतल बढ़ाने की मांग की है।

वही डॉक्टर संजीव बालियान की एक और मांग रैपिड रेल ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) के लिए भी मुख्यमंत्री ने भाषण में आश्वासन देते हुए कहा कि यह सेवा मुजफ्फरनगर तक ही चलेगी।


किसान नेता वीएम सिंह को संयोजक के पद से किया निष्कासित

 नई दिल्ली l एआईकेएससीसी के प्रवक्ताओं ने कहा है कि किसान नेता वीएम सिंह द्वारा कल दिया गया बयान उनका अपना निजी बयान है, एआईकेएससीसी द्वारा मीटिंग कर के वीएम सिंह को संयोजक के पद से हटा


दिया गया है। वीएम सिंह द्वारा दिये गए किसी भी बयान से संयुक्त किसान मोर्चा का कोई लेना देना नहीं है। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव

 नई दिल्ली l


बंगाल से लौटे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना वायरस के शुरुआती लक्ष्ण पाए गए हैं। उन्होंने रविवार को खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। हालांकि उनकी तबीयत ठीक है। इसके साथ ही नड्डा ने पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूँ। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।"

चाचा प्रदेश में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भतीजे ने दिया सरकार के विरोध में दिया किसान आंदोलन को समर्थन

 मुजफ्फरनगर l जिले में भी भाजपा नेताओं का किसान आंदोलन को लेकर अपनी पार्टी से विद्रोह होना शुरू हो गया है l राज्य की भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुदर्शन सिंह बेदी के भतीजे भाजपा नेता एवं श्री गुरु सिंह सभा मुजफ्फरनगर के पदाधिकारी ने आज दिल्ली पहुंचकर किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे दिया है l


 मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता धनप्रीत चन्नी बेदी भी किसान आंदोलन के पक्ष में उतर गए हैं। चन्नी बेदी भाजपा नेता सुदर्शन बेदी राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य के भतीजे के साथ-साथ भाजपा नेता स्व जगदीश बेदी के बेटे हैं। वह सवेरे मुजफ्फरनगर गांधी कालौनी से श्री गुरू सिंह सभा के बैनर पर बस में समाज के अन्य लोगों के साथ दिल्ली बाॅर्डर पर पहुंच गए और भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से जाकर मुलाकात की तथा किसानों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन को सहमति दी l


जिले में मिले 32 कोरोंना पॉजिटिव

 मुजफ्फरनगर। जिले में आज कोरोना की रफ्तार धीमी रही और कुल 32 पॉजिटिव मिले हैं। 51 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कोरोना एक्टिव


केसों की संख्या घटकर 484 रह गई है।

मस्कट और कारतूस समेत बदमाश दबोचा

 मुज़फ्फरनगर । तितावी पुलिस को उस समय सफलता मिली जब उसने एक बदमाश को एक मस्कट दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। 

तितावी थाना प्रभारी कपिल देव ने टीम के साथ चेकिंग के दौरान रजत पुत्र जनेश्वर निवासी बघरा को एक मस्कट 12 बोर दो जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार कर लिया। 

तितावी पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने से पहले ही रजत को गिरफ्तार किया है। तितावी थाना क्षेत्र के हैदर नगर पुलिया से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


कुछ लोग किसानों का विकास हजम नहीं कर पाए रहे :योगी

 मेरठ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को किसानों की तरक्‍की नहीं देख सकते हैं। उनको परेशानी है कि वे किसान विकास क्‍यों कर रहा है। उनके पास पैसे कैसे आ रहे हैं। ये वही लोग हैं जो किसानों को भ्रम में डालकर आंदोलन करवा रहे हैं।

यहां इन्‍होंने 325 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मेरठ को दी। इनके साथ मंच पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद थे। सीएम योगी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के बहाने कुछ लोग उपद्रवियों को के रिहाई की मांग कर रहे हैं, उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यहां गंग नहर के किनारे कांवड़ का एक अतिरिक्त लेन बनाने का निर्णय किया है और इसके लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक की सहमति दी है। भारत सरकार के सहयोग से हम 32,000 करोड़ की लागत से मेट्रो का एक नया विकल्प RTTTS के नाम से मेरठ को दिल्ली के साथ जोड़ रहे हैं। ये इतनी बड़ी दूरी से जोड़ने का देश का पहला ऐसा कार्य है।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ गाजियाबाद से मेरठ हेलीकॉप्‍टर से आए हुए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण आसमान से ही वापस गाजियाबाद चले गए। वहां से फिर से मेरठ के लिए सड़क मार्ग से सफर किया। करीब डेढ़ बजे सीएम मेरठ में पहुंचे। यहां इन्‍होंने सभा में मौजूद 2500 किसानों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। साथ ही किसानों से बताया कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए सही कानून लागू किया है। इस कानून से किसानों की आया दोगूनी होगी।

सीएम योगी ने कहा कि मेरठ में मेट्रों की मांग उठ रही थी, जिसे केंद्र सरकार की मदद से लागू किया गया है। इसमें 32 हजार करोड़ की लागत से बन रही है। अब मेरठ से दिल्‍ली की राह आसान हो जाएगी। साथ ही उन्‍होंने कहा कि हरिद्वार से जोड़ने के लिए भी सड़क मार्ग को जोड़ा गया है। बनारस तक जाने के लिए गंगा एक्‍सप्रसवे का निर्माण किया जा रहा है।


सुहागरात से पहले ही गायब ग्राम प्रधान दूल्हे की लाश पेड़ से लटकी मिली


 पीलीभीत। शादी के बाद सुहाग रात से पहले ही गायब ग्राम प्रधान दूल्हे की लाश पेड़ पर लटकी मिलने से कोहराम मच गया । पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर शव नहीं उतारने दिया। 

सूत्रों के अनुसार गांव जिले में सिसइया साहब के परमाल सिंह यादव का बिलसंडा रामनगर कॉलोनी में मकान है। नौ दिसम्बर को उनके छोटे बेटे लोकेन्द्र की शादी हुई। लोकेन्द्र ग्राम प्रधान थे। बारात शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव नरेन्द्रपुर के महेन्द्र पाल की बेटी सरला से हुई। दस दिसंबर को लोकेन्द्र दुल्हन लेकर घर आ गये। इसी रात को करीब 11 बजे के आसपास फोन से बात करने के बाद प्रधान घर से बाहर निकले। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें देखा गया। उसके बाद से वह गायब थे।परिजन और गांववाले प्रधान को खोज रहे थे। शनिवार शाम को घर से करीब दो किमी. की दूरी पर बिहारीपुर गांव में एक खेत से प्रधान की लाश पेड़ से लटकी मिली।

किसान समर्थन के नाम पर खालिस्तान समर्थकों ने गांधी प्रतिमा तोड़ी


 वाशिंग्टन। अमेरिका में शनिवार को भारतीय संसद द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के बहाने खालिस्तान समर्थकों ने उत्पात मचाया । इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। कथित प्रदर्शनकारी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में वहीं प्रदर्शन करने के लिए वहां पहुंचे थे और कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान के झंडे भी देखे गए। 

भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि खालिस्तानियों की इस हरकत के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष विरोध दर्ज कराया गया है। दूतावास के एक बयान के अनुसार, "महात्मा गांधी मेमोरियल प्लाजा में महात्मा गांधी की प्रतिमा को 12 दिसंबर 2020 को खालिस्तानी तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। दूतावास गुंडों द्वारा की गई इस शरारती हरकत की कड़ी निंदा करता है।”

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...