सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

बच्‍चा चोरी के आरोप में महिला को जिंदा जलाया

बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलगच्छी गांव में 12 अक्‍टूबर को भीड़ के क्रूर चेहरा दिखाई दिया। बच्चे की चोरी कर हत्या के आरोप में आक्रोशित भीड़ ने महिला को पहले खंभे से बांधकर पीटा और फिर तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को घर से खींचकर लोग बाहर निकालते हैं और फिर उसे खंभे से बांधकर पीटते हैं। फिर उसे सरेआम जिंदा जला देते हैं। मृतक महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनसे मां का साया छिन गया है।


शुक्रवार, 2 जनवरी 1970

यमुना में समा गये दो युवक

शामली। जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में यमुना में नहाने गए दो युवकों के डूबने से कोहराम मच गया। दोनों युवकों की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव नौनांगली निवासी कुछ युवक आज दोपहर यमुना में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि इन युवकों में से दो युवक अचानक यमुना में समा गए। युवकों के डूबने के कारण उनके साथियों में भी कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीएम ने डूबे युवकों की तलाश में गोताखोरों को मौके पर बुलाया। समाचार लिखे जाने तक युवकों की तलाश जारी थी।


Featured Post

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...