रविवार, 27 जुलाई 2025

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत

 हरिद्वार। शिवालिक पहाड़ियों के विल्वा पर्वत पर स्थित मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ की चपेट में आकर छह लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

रविवार को गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे की ओर से एक न्यूज़ एजेंसी को दी गई जानकारी में बताया गया है कि उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार में शिवालिक पहाड़ियों की श्रृंखला के विल्वा पर्वत स्थित मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई, जिसके चलते लोग भीड़ से बचने को इधर-उधर भागने लगे।

उन्होंने बताया है कि भगदड़ में अभी तक छह लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। उधर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

हरिद्वार के विश्व प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ को लेकर विस्तृत रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है।




हरियाली तीज विशेष : पंचांग एवँ राशिफल

 


🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻

🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️

🌤️ *दिनांक - 27 जुलाई 2025*

🌤️ *दिन - रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*

🌤️ *शक संवत - 1947*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ऋतु* 

🌤️ *मास - श्रावण*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - तृतीया रात्रि 10:41 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

🌤️ *नक्षत्र - मघा शाम 04:23 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी* 

🌤️ *योग - वरीयान 28 जुलाई रात्रि 03:13 तक तत्पश्चात परिघ*

🌤️ *राहुकाल - शाम 05:41 से शाम 07:20 तक*

🌤️ *सूर्योदय - 06:11*

🌤️ *सूर्यास्त - 07:18*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - हरियाली तृतीया*

💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

*💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

       🕉️~*वैदिक पंचांग* ~🕉️

🌷 *नागपंचमी* 🌷

🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 29 जुलाई, मंगलवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-*

🐍 *वासुकि नाग*


*धर्म ग्रंथों में वासुकि को नागों का राजा बताया गया है। ये हैं भगवान शिव के गले में लिपटे रहते हैं। (कुछ ग्रंथों में महादेव के गले में निवास करने वाले नाग का नाम तक्षक भी बताया गया है)। ये महर्षि कश्यप व कद्रू की संतान हैं। इनकी पत्नी का नाम शतशीर्षा है। इनकी बुद्धि भगवान भक्ति में लगी रहती है। जब माता कद्रू ने नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब नाग जाति को बचाने के लिए वासुकि बहुत चिंतित हुए। तब एलापत्र नामक नाग ने इन्हें बताया कि आपकी बहन जरत्कारु से उत्पन्न पुत्र ही सर्प यज्ञ रोक पाएगा।*

*तब नागराज वासुकि ने अपनी बहन जरत्कारु का विवाह ऋषि जरत्कारु से करवा दिया। समय आने पर जरत्कारु ने आस्तीक नामक विद्वान पुत्र को जन्म दिया। आस्तीक ने ही प्रिय वचन कह कर राजा जनमेजय के सर्प यज्ञ को बंद करवाया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय नागराज वासुकि की नेती (रस्सी) बनाई गई थी। त्रिपुरदाह (इस युद्ध में भगवान शिव ने एक ही बाण से राक्षसों के तीन पुरों को नष्ट कर दिया था) के समय वासुकि शिव धनुष की डोर बने थे।*

🐍 *शेषनाग*

*शेषनाग का एक नाम अनंत भी है। शेषनाग ने जब देखा कि उनकी माता कद्रू व भाइयों ने मिलकर विनता (ऋषि कश्यप की एक और पत्नी) के साथ छल किया है तो उन्होंने अपनी मां और भाइयों का साथ छोड़कर गंधमादन पर्वत पर तपस्या करनी आरंभ की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उन्हें वरदान दिया कि तुम्हारी बुद्धि कभी धर्म से विचलित नहीं होगी।*

🐍 *ब्रह्मा ने शेषनाग को यह भी कहा कि यह पृथ्वी निरंतर हिलती-डुलती रहती है, अत: तुम इसे अपने फन पर इस प्रकार धारण करो कि यह स्थिर हो जाए। इस प्रकार शेषनाग ने संपूर्ण पृथ्वी को अपने फन पर धारण कर लिया। क्षीरसागर में भगवान विष्णु शेषनाग के आसन पर ही विराजित होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण व श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम शेषनाग के ही अवतार थे।*

🐍 *तक्षक नाग*

*धर्म ग्रंथों के अनुसार, तक्षक पातालवासी आठ नागों में से एक है। तक्षक के संदर्भ में महाभारत में वर्णन मिलता है। उसके अनुसार, श्रृंगी ऋषि के शाप के कारण तक्षक ने राजा परीक्षित को डसा था, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी थी। तक्षक से बदला लेने के उद्देश्य से राजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय ने सर्प यज्ञ किया था। इस यज्ञ में अनेक सर्प आ-आकर गिरने लगे। यह देखकर तक्षक देवराज इंद्र की शरण में गया।*

🙏🏻 *जैसे ही ऋत्विजों (यज्ञ करने वाले ब्राह्मण) ने तक्षक का नाम लेकर यज्ञ में आहुति डाली, तक्षक देवलोक से यज्ञ कुंड में गिरने लगा। तभी आस्तिक ऋषि ने अपने मंत्रों से उन्हें आकाश में ही स्थिर कर दिया। उसी समय आस्तिक मुनि के कहने पर जनमेजय ने सर्प यज्ञ रोक दिया और तक्षक के प्राण बच गए।*

👉🏻 शेष कल.........



          🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️पंचक शुरू- 10 अगस्त 2025, रविवार को रात 02:11 बजे


पंचक खत्म- 14 अगस्त 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 09:06 बजे


05 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी है। 

19 अगस्त को अजा एकादशी है।

🙏🏻🌷🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।




मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन पिछले कल से थोड़ा बेहतर रहेगा परन्तु बीच-बीच में वातावरण ख़राब होने से क्रोध आएगा। काम धंधे की गति धीमी रहने के कारण आर्थिक विषय आज खास परेशान करेंगे। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा होने की संभावना है परंतु इससे कोई विशेष प्रयोजन सिद्ध नहीं कर पाएंगे। आज किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है कोई भी ऐसा कार्य करने से बचे जिससे प्रतिष्ठा खराब हो। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक छान-बीन के बाद ही कराये।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप बे फिजूल की बातों पर मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। घरेलु वातावरण पहले ही अशान्त रहेगा बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस हो सकती है। पुर्व नियोजित पर्यटन की योजना भी बिगड़ सकती है। घर के सदस्य की सेहत आकस्मिक ख़राब होने की संभावना है। आर्थिक लेन देन आज ना करें धन के किसी न किसी रूप में क्षति होने या लंबे समय तक रुकने के योग है। पुराने रुके कार्य असफल होने से धन अटक सकता है। प्रेम-प्रसंगों से दूरी बनाए रखें अन्यथा मायूसी मिलेगी धन की कमी रहेने से महत्त्वपूर्ण योजनाएं लटकेगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से मध्यान तक का समय ठीक रहेगा इसके बाद धन लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से अहम् को लेकर टकराव हो सकता है। यहां विवेक से काम लें कही सुनी बाती में न आये जिन्हें आज आप अपना शत्रु समझेंगे निकट भविष्य में वे ही लोग सहायक बनेंगे इसबात को ध्यान में रखकर ही व्यवहार करें। निजी व्यवसाय अथवा नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिलने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। आज किसी के बीच बचाव अथवा जमानती ना बने परोपकार का भी उल्टा इल्जाम लग सकता है। 


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। कुछ विशेष कार्य नहीं रहने दिन भर आलस्य करेंगे। सेहत भी थोड़ी प्रतिकूल रहेगी पिंडली में अकड़न अथवा शरीर में निष्क्रियता रहने की सम्भवना है। घर में व्यर्थ के विवाद रहने से गृहस्थ से भी मन ऊबने लगेगा। आज कोई आपकी चुगली भी कर सकता है परंतु इसका आपके व्यक्तित्त्व पर असर नहीं पड़ेगा। प्रातः काल पूर्व में किये गए अनुबंधों से थोड़ा लाभ हो सकता है इसके बाद धन लाभ की इच्छा पूर्ण होने मुश्किल है। परिजनों से विचारो में मतभेद रह सकता है। खाली दिमाग मे कुछ न कुछ विपरीत विचार आते रहेंगे बेहतर है स्वयं की किसी न किसी कार्य मे व्यस्त रखें।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप महत्त्वपूर्ण कार्यो को भी दरकीनार करके मौज-शौक में दिन व्यतीत करना अधिक पसंद करेंगे उसी के अनुसार दिनचर्या को बदल लेंगे। कार्य स्थल पर पहले से व्यवस्था करने से निर्धारित योजनाओं में विघ्न नहीं आ पाएंगे। आज किसी वरिष्ठ सामाजिक व्यक्ति से भेंट होने से भविष्य के लिए लाभ के द्वार खुलेंगे लेकिन यहां ज्यादा बोलने की आदत परेशानी में डाल सकती है इसका ध्यान रहे। कार्य क्षेत्र अथवा रिश्तेदारी से शुभ समाचार मिलेंगे। दोपहर के बाद के समय उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। अपव्यय भी अधिक रहेंगे। आज स्वाभाविक ही लाभदायीं दिन है इसलिए प्रलोभनों से बचें। दोपहर के आसपास किसी न किसी रूप में थोड़ा शारीरिक कष्ट हो सकता है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने किसी गलत निर्णय या किसी अन्य के गलत मार्गदर्शन के कारण थोड़ा कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अथवा सामाजिक क्षेत्र में धोखा होने की अधिक संभावना है सतर्क रहें। पूर्ण अनुबंध अचानक निरस्त होने से धन की समस्या खड़ी होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने से घर बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। किसी षड्यंत्र में फंसने की संभावना है। किसी भी अनैतिक गतिविधि से बचकर रहें। मित्र प्रियजनों के साथ ख़ुशी के पल अचानक गम में बदल सकते है। बेहतर रहेगा आज का दिन घर में ही ईश्वरीय आराधना में व्यतीत करें। सेहत ठीक रहेगी कुछ समय के लिये कमजोरी अथवा ठंड की शिकायत रह सकती है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन बेहतर रहने वाला है परंतु विदेश सम्बंधित कार्यो में व्यवधान आने अथवा विदेश स्थित जातको को आकस्मिक कष्ट देखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक ध्यान ना देने पर भी आशा से अधिक लाभ होगा। सामाजिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा मान बढ़ने से गर्वित अनुभव करेंगे। व्यवसाय के सिलसिले से बन रही यात्रा की योजना अचानक बदलने से के दिनों से रुके घरेलू अथवा अन्य आवश्यक कार्य पूर्ण कर सकते है। ख़राब पेट के कारण थोड़ा असहज रहेंगे। खान-पान में सावधानी रखें अन्यथा समस्या बढ़ भी सकती है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ सकता है परंतु मध्यान के आस-पास इसके पूर्ण होने से ख़ुशी मिलेगी। काम धंधा अपेक्षा अनुसार रहने से धन लाभ सामान्य से अधिक होगा लेकिन आज प्रलोभन में आकर गलत कार्यो में धन फंस सकता है इसका ध्यान रहे। परिजनों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध जुड़ेंगे अधिक भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पारलौकिक रहस्यों को जानने में भी रूचि दिखाएँगे। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा हो सकती है। सेहत संबंधित छोटी मोटी समस्या लगी रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आप सुख शांति से बितायेंगे। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य के कारण अथवा अन्य घरेलु कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आशा के अनुरूप व्यवसाय होने से धन लाभ होगा लेकिन किसी पुरानी देनदारी के चलते कहा सुनी होने की सम्भवना है यहां धैर्य का परिचय दे अन्यथा धन अथवा किसी कीमती सामान के डूबने की सम्भवना है। सुख के ऊपर फिजूल खर्च भी अधिक रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। आज किसी के ऊपर अतिविश्वास हानि भी करा सकता है। आय के नविन साधनों की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन परिवार में अप्रिय घटना घटित होने से दुख के प्रसंग बनेंगे। प्रातः काल का समय आलस्य में बीतेगा। किसी आस-पडोसी से वर्चस्व को लेकर टकराव की स्थिति भी बनेगी। वाणी एवं व्यवहार से किसी का अहित ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। आज परिजनों के साथ यात्रा पिकनिक पर भी खर्च करेंगे परन्तु गलतफहमी के कारण सामंजस्य बैठाना मुश्किल साबित होगा। कार्य क्षेत्र पर अनैतिक साधनों से कमाने का प्रयास करेंगे इससे धन लाभ आकस्मिक होगा और जरूरत के अनुसार ही। आध्यात्म से जुड़ेंगे। घर मे बीमारी अथवा अन्य कारण से किसी न किसी को शारीरिक कष्ट होने की सम्भवना है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा। घर एवं बाहर अनुकूल वातावरण मिलने से मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी। धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश अथवा दूर रहने वाले किसी स्वजन से आनंद दायक समाचार मिलने की संभावना है अथवा विदेश जाने में आ रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी। घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे। संध्या का समय शारीरिक रूप से थकान अथवा अन्य प्रकार से कष्टदायक रह सकता है फिर भी परिवार का साथ मिलने से मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपकी दिनचार्य अव्यवस्थित रहेगी काम के समय भी दिमाग मे विपरीत विचार लगे रहेंगे जिसके परिणामस्वरूप आज के दिन से कुछ ना कुछ कमी रहेगी। दोपहर के बाद कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है हालांकि आज परोपकार का शुभ फल भी मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर कम व्यवहार होने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा। सेहत को लेकर कुछ समय आशंकित रहेंगे।

शनिवार, 26 जुलाई 2025

लखीमपुर ईसाई धर्म के नाम पर धर्मांतरण कराने पर दंपती समेत तीन गिरफ्तार

 


 लखीमपुर । संपूर्णानगर की रहने वाली किरन जोसुआ, शिवलिंगपुरम थाना सिगानल्लूर, कोयम्बटूर, तमिलनाडु का रहने वाला उसका पति पदमनाभन उर्फ पास्टर जोसुआ और निगोही के राघवपुर सिकंदरपुर का असनीत राठौर उर्फ अरानीत मसीह रविवार को ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा का आयोजन करते थे। सिंधौली क्षेत्र के सीधे-सादे, निर्धन और अनपढ़ व्यक्तियों का ब्रेनवॉश करके उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तित कराते थे। पदमनाभन उपास्टर के एसबीआई और बैंक आफ बड़ौदा के खातों में जीसस रिनिस मिशनरी, तमिलनाडु, मिशनरी यूपी होल्जर ट्रस्ट मुम्बई, पाकेट सिस्टामेट थाम्नहप्लेट हाट्स संस्था, मुम्बई तथा पीटीआई इंडिया ट्रस्ट, गाजियाबाद से करीब 25 लाख 75 हजार 642 रुपये मिले हैं।

फंडिग करने वाली संस्था जीसस जीसस रिडिमस मिशनरी का खाता चार करोड़ 60 लाख रुपये से खोला गया था। वर्तमान में इस संस्था के खाते में केवल 16 लाख रुपये शेष बचे हैं। इस संस्था के बारे में जांच की जा रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तीनों आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।

एशिया कप 2025 : 14 सितंबर को भिड़ेंगे भारत पाकिस्तान

 नई दिल्ली। पुरुषों का एशिया कप टी20 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित किया जाएगा। इसकी पुष्टि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने की है। 24 जुलाई को एसीसी की बैठक में आयोजन स्थल का फैसला किया गया। बैठक में सभी 25 सदस्य देशों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मुकाबला रविवार (14 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में रविवार (21 सितंबर) को सुपर 4 मैच में फिर से उनके आमने-सामने होने की उम्मीद है।


वैश्य समाज की महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज का त्यौहार

समाजसेविका ममता अग्रवाल रही मुख्य अतिथि व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की धर्मपत्नी अन्नू अग्रवाल ने किया फीता काटकर शुभारंभ


मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, महिला विंग की ओर से हरियाली तीज महोत्सव रंगारंग कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाएं हरी रंग-बिरंगी साड़ी पहनकर सज धज कर सोलह सिंगार करके कार्यक्रम में पहुंची। भारतीय पारंपरिक वेशभूषा व श्रृंगार के साथ सभी महिलाओं ने बहुत सुंदर मेहंदी रचा रखी थी। महिलाओं ने सावन के गीत पर नृत्य किया झूले का आनंद लिया तंबोला,सांस्कृतिक कार्यक्रम व तीज क्वीन, सरप्राइज गिफ्ट आदि देकर कार्यक्रम को मनोरंजन बनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती ममता अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग ने सावन महीने पर विशेष प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि उक्त सभी पर्व हमारी संस्कृति से जुड़े हैं यह पर्व शिव पार्वती के मिलन का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ श्रीमती अनु अग्रवाल पत्नी कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किया गया। नीति अग्रवाल जिला अध्यक्ष ने कहा की श्रावण मास में अधिक से अधिक पौधे लगाकर हमें पर्यावरण की संरक्षण करना चाहिए व अपने देश के प्रति प्रेम व स्वयं की रक्षा करने के लिये भी महिलाओं को प्रेरित किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रेखा मित्तल,दीपा अग्रवाल,आशा सिंघल,शशि रही । प्रदेश चैयरमेन रेनू गर्ग व प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता गुप्ता कार्यक्रम को सराहा । रेनू सिंगल, अलका अग्रवाल कार्यक्रम संयोजिका व रीना गोयल, पूजा मित्तल सहसंयोजिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में वनिता गर्ग महामंत्री, पारुल गर्ग कोषाध्यक्ष का विशेष योगदान रहा । स्कूल के प्रधानाचार्य ममता चौहान व सीमा गर्ग प्रिया गर्ग अनीता राजवंशी मिथिलेश गोयल शिखा सौम्या गोयल गरिमा आदि सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया ।।

मुजफ्फरनगर जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में विशेष अलंकरण समारोह का आयोजन



 मुजफ्फरनगर । जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में आज विशेष अलंकरण समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन  राहुल शर्मा एवं  वज़ीह कहकशा  के द्वारा उच्च-स्तरीय प्रतिभा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सचिन गोयल व प्रधानाचार्या  डॉ स्वाति शर्मा  ने मुख्य अतिथि  गजेंद्र सिंह(अपर जिलाधिकारी ,वित्त एवं राजस्व)का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट करके किया।इस समारोह के अंतिम चरण तक पहुँचने के लिए छात्र संघ के छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यवहारिक परीक्षाओं से होकर गुजरना पड़ा।अलंकरण समारोह उस निर्भरता और विश्वास का प्रतीक है जो स्कूल , नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को देता है। इस अवसर पर चयनित छात्रों ने जवाबदेही का चोला ओढ़कर अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं से अपने कर्त्तव्यों को निभाने की प्रतिज्ञा ग्रहण की।निर्वाचित छात्रों के प्रोफाइल दर्शकों के सामने पढ़े गए। इसके पश्चात उन्हें  मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह  के द्वारा बैंज व सैश पहनाकर सम्मानित किया।छात्र परिषद ने नेतृत्व को उच्च सम्मान में रखने की शपथ ली। प्रबंधक समिति ने उन्हें बधाई दी और उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में निष्पक्ष और ईमानदार रहने की सलाह दी तथा अपने निर्धारित नैतिक मूल्यों को कायम रखने का भी आह्वान किया। उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि पद के साथ स्वयं के प्रति, अपने स्कूल और साथियों के प्रति भी जिम्मेदारी आती है। संघर्ष प्रत्येक मनुष्य को ऊँचाई हासिल करने में मदद करता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या  अंजलि आनंद  ने  गजेंद्र सिंह(अपर जिलाधिकारी ,वित्त एवं राजस्व) का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के साक्षी बनने पर धन्यवाद दिया साथ ही छात्रों के उत्साह एवं परिश्रम की भी सराहना की और बधाई दी।राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

भारत विकास परिषद् मैन शाखा द्वारा मुजफ्फरनगर में मनाया इन्द्र धनुष हरियाली मनोहारी तीज महोत्सव

 



मुजफ्फरनगर। संजय मिश्रा अध्यक्ष भारत विकास परिषद मैन शाखा ने बताया हरियाली तीज जैसे त्योहार महिलाओं को बहुत अधिक उत्साह के साथ सामूहिक रूप से मनाने चाहिए यह त्यौहार भारतीय संस्कृति से जुड़े हैं इससे बच्चों को भी अपनी संस्कृति व त्यौहारों की परंपरा के बारे में पता चलेगा श्रावण मास में हरियाली तीज त्यौहार भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन के शिवरात्रि पर्व के पश्चात मनाया जाता ईस का हिन्दू धर्म में काफी महत्व है इस कार्यक्रम को दो सत्र में संपन्न कराया गया। प्रथम सत्र में शाखा की महिला सदस्यों का तीज कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें सावन के गीत, लोक नृत्य, लोकगीत, और ढोलक की प्रतियोगिता कराई गई । साथ ही तीज क्वीन और तीज महारानी का चयन किया गया। प्रथम सत्र में ही सभी ने चटपटी चाट और गोलगप्पे का आनंद लिया । द्वितीय सत्र में कपल गेम, बच्चों की शानदार प्रस्तुति, और वंदना शर्मा द्वारा गानो पर आधारित कुछ प्रश्नोत्तरी करवाई गई। निर्णायक मंडल में और सुनीता शाह वंदना शर्मा द्वारा तीज क्वीन रंजना कुशवाहा को चुना गया कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा, शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन, अशोक सिंघल ओ डी शर्मा डॉ दीपक कुमार गर्ग, शाखा सचिव नवनीत गुप्ता, शाखा कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल, मनीष गर्ग विनित गुप्ता डॉ , डॉ बिर्जेश आत्रेय, ब्रजमोहन शर्मा प्रितवधर्न शर्मा के पी राठी, आशुतोष अग्रवाल आशु ,अग्रवाल,राहुल कुशवाहा मनोज गुप्ता सुखवीर सिंह मनोज गोड़ आर के सैनी पुरषोत्तम सिंघल राजकुमार गुप्ता अरुण मित्तल विरेन्द्र कुमार शिवम गर्ग ब्रजभूषण गुप्ता प्रमोद कुमार सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा की तरफ से महिला सदस्यों को तीज का उपहार दए कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजिका सुनीता शाह वंदना शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में संजय मिश्रा आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित जनों को शुभकामनाएँ प्रेषित की। और कहा यह रंगारंग कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम रहा। पारंपरिक लोक गीतों, मनोहारी प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण वातावरण ने सभी को आनंदित किया। सभी ने स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लिया।

न्यायमूर्ति भगवान शनि देव महाराज सभी करें कृपा : पंचांग एवँ राशिफल

 *🚩जय सत्य सनातन🚩*


*🚩आज की हिंदी तिथि*



*🌥️ 🚩युगाब्द-५१२७*

*🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०८२*

*⛅🚩तिथि - द्वितीया रात्रि 10:41 तक तत्पश्चात् तृतीया*

अध्याय 06, श्लोक 04*



*⛅दिनांक - 26 जुलाई  2025*

*⛅दिन - शनिवार*

*⛅अयन - दक्षिणायण*

*⛅ऋतु - वर्षा*

*⛅मास - श्रावण*

*⛅पक्ष - शुक्ल*

*⛅नक्षत्र - अश्लेषा दोपहर 03:52 तक तत्पश्चात् मघा* 

*⛅योग - व्यतीपात प्रातः 04:06 जुलाई 27 तक, तत्पश्चात् वरीयान्*

*⛅राहुकाल - सुबह 09:27 से सुबह 11:07 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)* 

*⛅सूर्योदय - 06:08*

*⛅सूर्यास्त - 07:24 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त अहमदाबाद मानक समयानुसार)*

*⛅दिशा शूल - पूर्व दिशा में*

*⛅ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:42 से प्रातः 05:25 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*

*⛅अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:20 से दोपहर 01:13 तक*

*⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:25 जुलाई 27 से रात्रि 01:08 जुलाई 27 तक (अहमदाबाद मानक समयानुसार)*

*⛅️व्रत पर्व विवरण - व्यतीपात योग (प्रातः 05:33 से प्रातः 04:06 जुलाई 27 तक)*

*⛅विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्तपुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*


*🔹मंत्र से आरोग्यता🔹*


*🔸शब्दों की ध्वनि का अलग-अलग अंगों पर एवं वातावरण पर असर होता है । कई शब्दों का उच्चारण कुदरती रूप से होता है । आलस्य के समय कुदरती आ... आ... होता है । रोग की पीड़ा के समय ॐ.... ॐ.... का उच्चारण कुदरती ऊँह.... ऊँह.... के रूप में होता है । यदि कुछ अक्षरों का महत्त्व समझकर उच्चारण किया जाय तो बहुत सारे रोगों से छुटकारा मिल सकता है ।*


*🔸'अ' उच्चारण से जननेन्द्रिय पर अच्छा असर पड़ता है ।*


*🔸'आ' उच्चारण से जीवनशक्ति आदि पर अच्छा प्रभाव पड़ता है । दमा और खाँसी के रोग में आराम मिलता है, आलस्य दूर होता है ।*


*🔸'इ' उच्चारण से कफ, आँतों का विष और मल दूर होता है । कब्ज, पेड़ू के दर्द, सिरदर्द और हृदयरोग में भी बड़ा लाभ होता है । उदासीनता और क्रोध मिटाने में भी यह अक्षर बड़ा फायदा करता है ।*


*🔸'ओ' उच्चारण से ऊर्जाशक्ति का विकास होता है ।*


*🔸'म' उच्चारण से मानसिक शक्तियाँ विकसित होती हैं। शायद इसीलिए भारत के ऋषियों ने जन्मदात्री के लिए 'माता' शब्द पसंद किया होगा ।*


*🔸'ॐ' का उच्चारण करने से ऊर्जा प्राप्त होती है और मानसिक शक्तियाँ विकसित होती हैं । मस्तिष्क, पेट और सूक्ष्म इन्द्रियों पर सात्त्विक असर होता है ।*


*🔸'ह्रीं' उच्चारण करने से पाचन-तंत्र, गले और हृदय पर अच्छा प्रभाव पड़ता है ।*


*🔸'ह्रं' उच्चारण करने से पेट, जिगर, तिल्ली, आँतों और गर्भाशय पर अच्छा असर पड़ता है ।*



🙏🚩🇮🇳🔱🏹🐚🕉️


राशिफल


मेष: जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सबेरे ही निपटा लें। रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। शुभांक-3-5-7


वृष : कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना रहेगा। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। बनते हुए कार्यों में बाधा आएगी। कुछ आर्थिक चिंताएं भी कम होगी। नियोजित धन से लाभ होने लगेगा। घर के सदस्य मदद करेंगे। शुभांक-5-6-9

मिथुन: अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। किसी नजदीकी शुभ-चिंतक की सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-2-5-7


कर्क: संतोष रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य ही रहेगी। बुद्घि, बल व पराक्रम सफल होगा। व्यापार में वृद्घि व उत्तम लाभ मिलेगा। मित्रों की उपेक्षा करना ठीक नहीं रहेगा। यश-प्रतिष्ठा में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। पुराने मित्र से मिलन होगा। पुरुषार्थ का सहारा लें। शुभांक-5-6-7

सिंह स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान रहें। व्यापार में वृद्घि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। यश-प्रतिष्ठा में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक-4-6-7


कन्या : कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। आलस्य का त्याग करें। शुभांक-6-8-9

तुला : प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्घि का योग है। सभा-गोष्ठियों में सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच आनन्ददायक दिन रहेगा। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। शुभांक-6-7-8


वृश्चिक : स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की दौड़-भाग से यदि बचा जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। आय के अच्छे योग बनेगें। संतान की उन्नति के योग हैं। शुभांक-5-6-8

तुला : प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। मनोरथ सिद्घि का योग है। सभा-गोष्ठियों में सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच आनन्ददायक दिन रहेगा। आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। शुभांक-6-7-8


वृश्चिक : स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की दौड़-भाग से यदि बचा जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। आय के अच्छे योग बनेगें। संतान की उन्नति के योग हैं। शुभांक-5-6-8

धनु : नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। जोश से कम व होश में रहकर कार्य करें। नये आगंतुकों से लाभ होगा। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-5-6-7


मकर : एकाकी वृत्ति त्यागें। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात् दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। शुभांक-5-8-9

कुंभ: सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। मनोविनोद बढ़ेंगे। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों से समागम। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। शुभांक-3-7-9


मीन: धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लाभ में आशातीत वृद्घि तय हैं मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। किसी पुराने संकल्प को पुरा कर लेने का दिन हैं। ”आगे-आगे गौरख जागे” वाली कहावत चरितार्थ होगी। निष्ठा से किया गया कार्य पराक्रम व आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। इच्छित कार्य सफल होंगें। शुभांक-1-6-9

शुक्रवार, 25 जुलाई 2025

शाकुंभरी देवी के मार्ग से देहरादून-सहारनपुर नई रेल लाइन के सर्वे कार्य को मिली गति

सहारनपुर से देहरादून तक शाकुंभरी देवी के मार्ग से प्रस्तावित 81 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के लिए सर्वेक्षण कार्य को स्वीकृति  


 सहारनपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि देहरादून-सहारनपुर रेलवे लाइन परियोजना के तहत सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर से देहरादून तक शकुंभरी देवी के मार्ग से प्रस्तावित 81 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के लिए सर्वेक्षण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है तथा डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डी पी आर) तैयार करने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह जानकारी राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न संख्या 739 के उत्तर में दी गयी।

        केन्द्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय रेलवे में परियोजनाओं की स्वीकृति एक सतत एवं गतिशील प्रक्रिया है, जो लाभप्रदता, यातायात पूर्वानुमान, अंतिम छोर की कनेक्टिविटी, मिसिंग लिंक, वैकल्पिक मार्ग, व्यस्त या अधिभारित लाइनों की क्षमता वृद्धि तथा सामाजिक-आर्थिक पहलुओं के आधार पर की जाती है। इसके साथ ही, वर्तमान में जारी परियोजनाओं की प्रतिबद्धताओं, कुल उपलब्ध वित्तीय संसाधनों तथा अन्य प्राथमिकताओं को भी ध्यान में रखा जाता है।

शुक्रवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞





 🌤️ *दिनांक - 25 जुलाई 2025*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*

🌤️ *शक संवत -1947*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 11:22 तक तत्पश्चात द्वितीया*

🌤️ *नक्षत्र - पुष्य शाम 04:00 तक तत्पश्चात अश्लेशा* 

🌤️ *योग - वज्र सुबह 07:28 तक तत्पश्चात सिद्धि*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:06 से दोपहर 12:45 तक* 

🌤️ *सूर्योदय - 06:10*

🌤️ *सूर्यास्त - 07:19*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - अमावस्यांत श्रावण मास आरंभ*

💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

➡️ *26 जुलाई 2025 शनिवार को प्रात: 05:32 से 27 अगस्त प्रात: 04:06 तक व्यतिपात योग है।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने का महत्व* 🌷

 *“रुद्राभिषेकं कुर्वाणस्तत्रत्याक्षरसङ्ख्यया, प्रत्यक्षरं कोटिवर्षं रुद्रलोके महीयते।* *पञ्चामृतस्याभिषेकादमृत्वम् समश्नुते।। ”*

🙏🏻 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने वाला मनुष्य उसके पाठ की अक्षर-संख्या से एक-एक अक्षर के लिए करोड़-करोड़ वर्षों तक रुद्रलोक में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। पंचामृत का अभिषेक करने से मनुष्य अमरत्व प्राप्त करता है।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रावण मास में भूमि पर शयन* 🌷

🌷 *"केवलं भूमिशायी तु कैलासे वा समाप्नुयात" - स्कन्दपुराण*

🙏🏻 *श्रावण मास में भूमि पर शयन करने से मनुष्य कैलाश में निवास प्राप्त करता है।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *पार्थिव शिवलिंग* 🌷

🙏🏻 *जो पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर एकबार भी उसकी पूजा कर लेता है, वह दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है, शिवलिंग के अर्चन से मनुष्य को प्रजा, भूमि, विद्या, पुत्र, बान्धव, श्रेष्ठता, ज्ञान एवं मुक्ति सब कुछ प्राप्त हो जाता है | जो मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण कर शरीर छोड़ता है वह करोड़ों जन्मों के संचित पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त हो जाता है |’*

🙏🏻 *कलियुग में पार्थिव शिवलिंग पूजा ही सर्वोपरि है ।*

*कृते रत्नमयं लिंगं त्रेतायां हेमसंभवम्*

*द्वापरे पारदं श्रेष्ठं पार्थिवं तु कलौ युगे (शिवपुराण)*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार पार्थिव शिवलिंग का पूजन सदा सम्पूर्ण मनोरथों को देनेवाला हैं तथा दुःख का तत्काल निवारण करनेवाला है |*

🌷 *पार्थिवप्रतिमापूजाविधानं ब्रूहि सत्तम ॥*

*येन पूजाविधानेन सर्वाभिष्टमवाप्यते ॥*

🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार*

🌷 *त्रिसन्ध्यं योर्च्चयेल्लिङ्गं कृत्वा विल्वेन पार्थिवम् ।*

*शतैकादशिकं यावत् कुलमुद्‌धृत्य नाकभाक् ।। ३२७.१५ ।। अग्निपुराण*

🙏🏻 *जो मनुष्य प्रतिदिन तीनों समय पार्थिव लिङ्ग का निर्माण करके बिल्वपत्रों से उसका पूजन करता है, वह अपनी एक सौ ग्यारह पीढ़ियों का उद्धार करके स्वर्गलोक को प्राप्त होता है।*

🙏🏻 *स्कंदपुराण के अनुसार*

*प्रणम्य च ततो भक्त्या स्नापयेन्मूलमंत्रतः॥*

*ॐहूं विश्वमूर्तये शिवाय नम॥*

*इति द्वादशाक्षरो मूलमंत्रः॥ ४१.१०२ ॥* 

🙏🏻 *"ॐ हूं विश्वमूर्तये शिवाय नमः" यह द्वादशाक्षर मूल मंत्र है। इससे शिवलिंग को स्नान कराना चाहिए।*



             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक शुरू- 10 अगस्त 2025, रविवार को रात 02:11 बजे


पंचक खत्म- 14 अगस्त 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 09:06 बजे



05 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी है। 

19 अगस्त को अजा एकादशी है।


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

 

शुभ वर्ष : 2026

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :



नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।



मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप बेतुकी बयानबाजी के कारण संकट में फंस सकते है। अधिक बोलने से मौन धारण करना बेहतर रहेगा व्यर्थ के विवादों से बचेंगे। क्रोध के समय विशेष सावधानी बरतें मान हानि हो सकती है। काम धंधा में आज असमंजस की स्थिति के कारण नरमी रहेगी। आपके किसी गलत निर्णय के कारण बनता लाभ बिगड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन किसी के सहयोग से ही सफल बनेगा। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से भाग-दौड़ व्यर्थ जायेगी। धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दिन का अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। आलस्य के कारण कार्यो में बाधा आ सकती है। प्रातः काल के समय आकस्मिक धन लाभ होने से अधिक निश्चिन्त रहेंगे। व्यवसाय विस्तार की योजना भी बनेगी परन्तु इसे पूर्ण रूप देने में अभी समय लगेगा। मध्यान के बाद के किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की योजना बनेगी संध्या बाद का समय उत्तम रहेगा। उत्तम भोजन, वाहन एवं पर्यटन के ऊपर खर्च करेंगे। गृहस्थ में कुछ अंदरूनी परेशानिया रहने पर भी प्रेम बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों के कारण मन दुखी हो सकता है। 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप कार्य व्यवसाय के प्रति लापरवाही दिखाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन अधिक खर्चीला रहेगा। नौकर एवं अधिकारी कोई भी आपकी बातो को महत्त्व ना देकर मनमानी करेंगे जिससे मानसिक अशांति रहेगी। कार्य क्षेत्र से आवश्यकता के समय धन नही मिलने से कुछ समय के लिये मानसिक तनाव बनेगा। सामाजिक छवि भी परिजनों के कारण ख़राब हो सकती है। संध्या का समय सावधानी से व्यतीत करें। घरेलु कलह सार्वजनिक ना हो इसका ध्यान रखे। मानसिक शांति के लिए धार्मिक गतिविधियों में भाग लें।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन परिस्थितियां विशेष अनुकूल रहने से मानसिक दुविधा कम होगी। सुखी दिनचर्या में उत्तम स्वास्थ्य भी सहायक बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने से आर्थिक लाभ होने की अधिक सम्भवना रहेगी परन्तु लोभ में आकर जल्दी कमाने की सोच से दूर रहें। प्रेम प्रसंगों में अधिक आसक्ति रहने से मन दो जगह भटक सकता है। उपहार देने पर खर्च होगा। धर्म कर्म में आज कम ही रूचि दिखाएंगे लेकिन आस्था बनी रहेगी। घर में शांति तो रहेगी लेकिन थोड़े मन मुटाव के बाद।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज घर एवं बाहर परिस्थितियां प्रतिकूल रहने से सोच समझ कर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। कामुकता अधिक रहने से शरीर के साथ-साथ मान हानि भी हो सकती है। कार्यो के प्रति उदासीनता भी नुक्सान कराएगी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे तुरंत लाभ कमाने के चक्कर मे रहंगे लेकिन आज पुराने लेन-देन से ही थोडे लाभ की संभावना है। महिलाओ के मन में भी आज कोई उधेड़बुन लगी रहेगी। मन इच्छा की पूर्ति ना होने से क्रोध आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मायूस होना पड़ेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। परन्तु अधिक व्यस्तता के चलते थकान भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नए प्रयोग अपनायेंगे जिनमे सफलता तो मिलेगी पर थोड़े विलम्ब से। धन लाभ रुक रुक कर होगा खर्च भी पहले से ही तैयार रहेंगे। नविन वाहन अथवा अन्य सुख के साधनों की खरीददारी कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज रूचि रहने से ख्याति बढ़ेगी। गृहस्थ में शांति रहेगी। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधित समस्या रह सकती है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कार्यो के प्रति भी गंभीर रहने से धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी। परन्तु नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें छोटी गलती पर बड़ा अंजाम भुगतना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा से भी धन लाभ होने की सम्भवना है यात्रा में सतर्क भी रहें। पैतृक संपत्ति सम्बंधित कार्य आज भी अधूरे रहने से हताश होंगे। सरकारी कार्य में समय एवं धन व्यर्थ होगा। परोपकारी स्वभाव के चलते धर्म-कर्म पर खर्च होगा। आज विशेषकर परिजनों की भावना समझने का प्रयास करें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन पिछले दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। सामाजिक व्यवहार आज काम आने से परेशानियों में कमी आएगी परन्तु मन में चंचलता अधिक रह सकती है। आज आप दूर की ना सोच नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायेंगे। काम काम सामान्य रहने पर धन लाभ के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। घर के बुजुर्गों की अपेक्षा भाई-बहनो से ज्यादा भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। किसी पौराणिक स्थान की यात्रा का विचार बनेगा। 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका आज का दिन शारीरिक रूप से अशुभ रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी लेकिन धन की आमद आवश्यकता अनुसार कही न कही से हो ही जाएगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कामो को भी बनाने का सामर्थ्य रखेंगे कार्य क्षेत्र पर इच्छानुसार सफल तो नही होंगे फिर भी धन संबंधित मामलो में कुछ हद तक सफलता मिलने से संतोष होगा। परन्तु सेहत प्रतिकूल रहने से बीच बीच में व्यवधान आ सकते है। शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा दिमागी परिश्रम को ज्यादा महत्त्व देंगे इसमें सफल भी रहेंगे। गैस कब्ज अथवा स्वसन तंत्र सम्बंधित रोग होने से असहजता होगी। ज्यादा तले भुने खाने से परहेज करें। संतान की पढ़ाई को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आलस्य एवं कमजोरी अनुभव होगी। कार्यो को गंभीर ना लेने से अधूरे रह जाएंगे। फिर भी मध्यान के बाद का समय धन लाभ कराने वाला रहेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहने से अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे। लंबे प्रवास की योजना बनाएंगे लेकिन आज यात्रा में व्यर्थ के खर्च ही होंगे प्राप्ति कुछ नही। संध्या का समय मौज-शौक पूरा करने में बीतेगा। पति-पत्नी में आपसी ताल-मेल की कमी रहेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज मिला जुला दिन रहने से बीते कल की अपेक्षा थोड़ा बेहतर अनुभव करेंगे। अतिआवश्यक कार्य किसी अनुभवी से परामर्श लेकर ही करें। काम धंधे को लेकर मन मे कुछ बेचैनी रहेगी धन को आवक अन्य दिनों से कम रहेगी ऊपर से उटपटांग निर्णय लेकर नई उलझन बढ़ाएंगे। घर के बुजुर्ग लोगो के साथ कुछ समय बिताना लाभदायक सिद्ध होगा। आज आप केवल सोचने में ही ज्यादा समय ख़राब करेंगे विचारो को यथार्थ रूप देने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक विषयो को लेकर परिवार में अशांति रह सकती है। सोच समझ कर ही वाणी का प्रयोग करें।




Featured Post

यूपी मुजफ्फरनगर सहित 37 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी

लखनऊ। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।  सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाज़ियाबा...