बुधवार, 10 जनवरी 2024

आज का पंचांग एवं राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना भी बहुत अच्छा उपाय माना जाता है. इससे घर के सारे क्लेश और मन मुटाव दूर होते हैं और घर में सुख शांति और समृद्धि आती है. गणेश जी को बुधवार के दिन केसरिया सिंदूर चढ़ाएं. ऐसा करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं.

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 10 जनवरी 2024*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शिशिर ॠतु* 

🌤️ *मास - पौष ( गुजरात और महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 08:10 तक तत्पश्चात अमावस्या*

🌤️ *नक्षत्र - मूल शाम 07:40 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

🌤️ *योग - ध्रुव रात्रि 09:18 तक तत्पश्चात व्याघात*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:46 से दोपहर 02:08 तक*

🌞 *सूर्योदय-07:19*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:12*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- 

💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें,जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

🙏🏻 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार* 

*"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"*

🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*

         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *खेती के काम में ये सावधानी रहे* 🌷

🚜 *ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ...अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये | " तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*

🙏🏻 


           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 


🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक प्रारंभ:

शनिवार (13 जनवरी 2024) रात 11:35 बजे

पंचक समाप्त:

गुरुवार (18 जनवरी 2024) सुबह 03:33 बजे



पौष पुत्रदा एकादशी : 20 जनवरी 2024


तिथि प्रारम्भ - 20 जनवरी 2024, शाम 07 बजकर 26 मिनट पर।


तिथि समाप्त - 21 जनवरी 2024, शाम 07 बजकर 26 मिनट पर।"


प्रदोष 

09 जनवरी 2024 मंगलवार भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण)

23 जनवरी 2024 मंगलवार भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल


 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगा। कारोबार करने में तेजी आने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको सभी का सहयोग और समर्थन मिलेगा। अपने यदि किसी काम में ढील बरती, तो उससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामों पर पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आर्थिक मामलों में आप धैर्य और साहस से काम लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप महत्वपूर्ण कार्य में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आपको किसी विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। साझेदारी के कामों पर आप पूरा जोर देंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य को पकड़कर आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा, तभी आप उसे पूरा कर सकेंगे। आपके किसी मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो आप उसके लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। व्यापार में आप सावधानी बरतें और अपने कामकाज पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने आवश्यक मामलों में सजगता दिखानी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ सकता है। आप अपने आवश्यक मामलों में सहजता से आगे बढ़े और संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको यदि कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो आपको से तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आप कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे। कार्य में आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार में आपको सम्मान बनाए रखना होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी अध्ययन और आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी काम में उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको व्यक्तिगत मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर ना डालें।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों से चल रही अनबन भी दूर होगी। रक्त संबधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कामकाज में पूरी गंभीरता दिखाएं और उसमें ढील ना दें। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके घर पूजा पाठ, भजन और कीर्तन आदि का आयोजन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से वह प्रसन्न रहेंगे। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। रचनात्मक गतिविधियों का आपको बढ़ावा मिलेगा। आपको प्रशासनिक कार्यों को सुधारना होगा। व्यक्तिगत मामले बेहतर रहेंगे। आपको किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन आपको माताजी से कुछ उलझनों को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरी होती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी निवेश को करने के लिए आप सलाह मश्वरा कर सकते हैं। कामकाज के लिए सोच विचारकर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई सपना पूरा होता दिख रहा है और आप अपनी आय व्यय के लिए बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप सभी के साथ प्रेम सहयोग की भावना बनाए रखेंगे, जिससे आपके साथी भी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपनी मेहनत से कामों को समय से पूरा करके देंगे, जिसके लिए उन्हें शाबाशी भी मिल सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में सफल रहेंगे। कारोबार में आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। प्रेम विवाह के लिए परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों का ताजा करेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए प्रभाव प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभवों का अच्छा लाभ उठाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अपने कामों पर फोकस बनाए रखना होगा। यदि आपके कामों में कुछ समस्या आ रही थी, तो उसमें आपको बड़ी सदस्यों की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए आप किसी नए काम को करने की योजना भी बना सकते हैं। पैतृक मामलों में आपको सफलता मिलने की उम्मीद हैं। आपको पुराने कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे

मंगलवार, 9 जनवरी 2024

मुजफ्फरनगर गैंगस्टर सुशील मूछ पर 25000 रुपये का एक ओर ईनाम की घोषणा


मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में पुलिस प्रशासन द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गैंगस्टर अपराधियों के विरूद्ध निरंतर कठोर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज थाना नई मण्डी पर पंजीकृत अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 126/97 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में न्यायालय में लगातार गैरहाजिर चल रहा प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया कुख्यात गैंगस्टर अपराधी सुशील उर्फ मूंछ पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम मथेडी थाना रतनपुरी को न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा 25,000-/ का ईनाम घोषि


त किया गया है।

माफिया सुशील उर्फ मूंछ (एचएस न0-18 ए) प्रदेश स्तर पर पंजीकृत गैंग आईएस-199 का लीडर है। माफिया सुशील उर्फ मूंछ का बहुत बड़ा अपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में गंभीर धाराओं में पचास से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें मुकदमा अपराध संख्या 152/83 धारा 302 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मेरठ, मु0अ0स0 17/86 धारा 302 भादवि थाना सिविल लाईन, मु0अ0सं0 459/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना परतापुर मेरठ, मु0अ0स0 301/88 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली देहरादून जनपद उत्तराखण्ड, मु0अ0सं0 341/88 धारा 302/307 भादवि थाना कोतवाली देहरादून जनपद उत्तराखण्ङ, मु0अ0सं0 141/91 धारा 302/307 भादवि थाना नई मण्डी , मु0अ0सं0 31/94 धारा 392 भादवि थाना मीरापुर, मु0अ0सं0 475/9 धारा 302/307/452/506 भादवि थाना खतौली, मु0अ0सं0 43/92 धारा 302 भादवि थाना नई मण्डी, मु0अ0सं0 406/94 धारा 25 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली गाजियाबाद, मु0अ0सं0 11/97 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी, मु0अ0स0 126/97 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नई मण्डी, मु0अ0सं0 100/97 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 14/98 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना रतनपुरी, मु0अ0स0 87/98 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 89/98 धारा 25/27 आर्मस एक्ट थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 222/98 धारा 307 भादवि थाना खतौली, मु0अ0सं0 223/98 धारा 25/27 आर्मस एक्ट थाना खतौली , मु0अ0स0 262/98 धारा 302/307 भादवि थाना नई मण्डी, मु0अ0स0 265/98 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी, मु0अ0सं0 118/99 धारा 506 भादवि थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 508/99 धारा 302/307 भादवि थाना सिविल लाईन, मु0अ0सं0 29/2000 धारा 307 भादवि थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, मु0अ0सं0 180/2000 धारा 3/4 गुण्डा थाना रतनपुरी,


मु0अ0सं0 1026/2000 धारा 302/120बी थाना कोतवाली जनपद हरिद्वार, मु0अ0सं0 71/01 धारा 302/307/295/120बी थाना सिविल लाईन, मु0अ0सं0 466/01 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सिविल लाईन, अ0सं0 15/02 धारा 110जी0 थाना रतनपुरी, अ0सं0 60/03 धारा 60/62 आबकारी अधि0 थाना भोपा, अ0सं0 62/03 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना भोपा, अ0सं0 283/03 धारा 384/506 भादवि थाना नई मण्डी, अ0स0 41/04 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 104/05 धारा 174ए भादवि थाना रतनपुरी, मु0अ0स0 336/06 धारा 110 जी थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 406/07 धारा 307 भादवि थाना रतनपुरी,

मु0अ0सं0 504/08 धारा 3/4 गुण्डा अधि0 थाना रतनपुरी, मु0अ0स0 189/08 धारा 147/148/149/302/120बी भादवि थाना रतनपुरी, मु0अ0स0 112/10 धारा 174 ए भादवि थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 154/11 धारा 174 भादवि थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 82/13 धारा 420/467/468/471 भादवि थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 123/14 धारा 110 जी0 थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 293/15 धारा 110 जी0 थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 373/17 धारा 110 जी0 थाना रतनपुरी, मु0अ0सं0 45/18 धारा 302,120बी भादवि थाना परतापुर जनपद मेरठ, मु0अ0सं0 44/18 धारा 2,9,39,50,51 वन्यजीव संरक्षण 1972 थाना रतनपुरी,


 


मुजफ्फरनगर एडीएम प्रशासन ने किया कंबल वितरण वितरण

 मुजफ्फरनगर अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने शासन के आदेश पर रेल्वे स्टेशन पर ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल का वितरण किया ।


एडीएम प्रशासन ने किया अस्पताल में आपातकाल वार्ड का निरीक्षण

 मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने जिला अस्पताल के आपातकाल वार्ड का निरीक्षण किया । अस्पताल के डाक्टर और स्टाफ को मरीजों की सही तरह से देखभाल करने के आदेश दिए । इस दौरान उनके उप जिलाधिकारी परमानंद झा मौजूद रहे ।


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

लखनऊ । राम लला प्राण-प्रतिष्ठा के कारण 22 जनवरी को यूपी में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। 


 वही मुजफ्फरनगर में 22 जनवरी2024 दिन सोमवार को श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन हो रहा है। 

जिला सर्राफा एसोसिएशन की तरफ से सर्राफा बाजार होली चौक पर शाम को 5:30 बजे दीपोत्सव मनाया जाएगा व 51 किलो हलवे का प्रसाद का वितरण होगा।

मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेश नहीं हुई ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी की पत्नी

 मुजफ्फरनगर । ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी के विरुद्ध छेडछाड के मामले में आज भी आलिया कोर्ट में पेश नहीं हो सकीं। जवाब दाखिल करने के लिए ओर समय माँगा तो कोर्ट ने 3 फरवरी तक का समय दिया है। 


छेडछाड के मामले मे आज भी ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी विशेष अदालत पॉस्को मे पेश नहीं हो सकीं। उनके वकील की ओर से ओर समय देने की मांग की गई और बताया कि आलिया विदेश मे होने की वज़ह से कोर्ट मे जवाब दाखिल करने केलिए पेश नहीं हो सकीं है। 

विशेष पॉस्को कोर्ट के पीठासीन अधिकारी रितेश सचदेवा ने अर्जी स्वीकर करते हुए सुनवाई आगामी 3 फरवरी तक स्थगित कर दी ही है। 

विशेष शासकीय अधिवक्ता प्रदीप बाल यान ने बताया की कोर्ट मे जवाब दाखिल करने करने के लिए कोर्ट ने 3 फरवरी नियत की हे 

ऐक्टर नवाज़ की पत्नी आलिया ने अपने पति सहित पांच के विरुद्ध परिवार की एक बच्ची से ऐक्टर के भाई द्वारा छेड़छाड़ अश्लील हरकत करने आरोप लगाया था। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए बढ़ाना पुलिस को भेज दिया था। पुलिस ने जांच के बाद सभी आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी। अब आलिया को इस पर जवाब दाखिल करना है।

मुजफ्फरनगर विद्यालयों में ठंड के चलते अवकाश घोषित

 मुजफ्फरनगर । भारी ठंड के चलते विद्यालयों में बच्चों का अवकाश बढ़ गया है। बीएसए शुभम शुक्ला ने कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं को अगले तीन दिन बंद रखने के आदेश दिए हैं। 12 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक विद्यालय बंद रहेंगे।

वही डीआइओएस डा. धमेंद्र शर्मा ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं विद्यालयों में चलेगी। इसके लिए नया समय सुब


ह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया गया है।

चौधरी टिकैत और योगराज सिंह परिवार दुश्मनी भुलाकर एक हुए



मुजफ्फरनगर । दशकों की दुश्मनी खत्म मुजफ्फरनगर। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की हत्या के बाद दो दशक से चल रहा आपसी मन मुटाव आज खत्म हो गया। टिकैट परिवार और पूर्व मंत्री योगराज सिंह के परिवारों के बीच चल रहे मन मुटाव का आज निपटारा हो गया। योगराज सिंह ने कहा कि ग्राम करवाडा में राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के विशेष निर्देश व समाज के प्रयास से लम्बे समय उपरांत दो परिवारों चौधरी जगबीर सिंह व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत परिवार का आत्मिक मिलन हुआ है। उन्होंने चौधरी जयंत सिंह जी व समाज का हार्दिक आभार जताया।

तीन शातिर वाहन चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 03 अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण घायल/गिरफ्तार। कब्जे से 02 तमन्चे मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 वरना गाडी बिना नम्बर प्लेट, गाडी के लॉक खोलने के उपकरण व मिनी लेपटॉप आदि बरामद।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वाहन चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी श्री बबलू सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 08/09.01.2024 की रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस की सिसौना रोड रजवाहा पुलिया के पास खेत में बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 02 बदमाशों को घायल/गिरफ्तार किया गया। व तीसरे बदमाश को पुलिस द्वारा काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमन्चे मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 वरना गाडी बिना नम्बर प्लेट, गाडी के लॉक खोलने के उपकरण व मिनी लेपटॉप आदि बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*

*1.* निजाम पुत्र आश मौ0 निवासी मौहन कालोनी लोनी रोड साहिबाबाद जिला गाजियाबाद। (घायल)

*2.* दिपांशु पुत्र विपिन निवासी बछलोता रोड नियर साई मन्दिर  थाना बाबुगढ  हापुड  हाल पता  लाल मन्दिर के पास चन्दलोक कालोनी थाना टीपीनगर मेरठ। (घायल)

*3.* अनुज पुत्र प्रमोद नि0 ग्राम सदल्लापुर थाना ईकोटेक तृतीय जनपद गौतमबुद्दनगर।


*बरामदगी का विवरण-*

✅ 02 तमन्चे मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।

✅ 01 वरना गाडी बिना नम्बर प्लेट।

✅ 01 मिनी लेपटॉप।

✅ गाडी के लॉक खोलने के उपकरण।


*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त निजाम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 

1. मु0अ0सं0 343/2020 धारा 420/467/468/471 भादवि थाना नोयडा सेक्टर-39।

2. मु0अ0सं0 1285/2019 धारा 379/411 भादवि थाना नोयडा सेक्टर-39।

3. मु0अ0सं0 216/2020 धारा 379/411 भादवि थाना नोयडा सेक्टर-49।

4. मु0अ0सं0 220/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद। 

5. मु0अ0सं0 535/2020 धारा 379/411/414/413 भादवि0 व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद।

6. मु0अ0सं0 368/2020 धारा 379/411 भादवि थाना लिंक रोड गाजियाबाद।

7. मु0अ0सं0 318/2020 धारा 379/411 भादवि थाना साहिबाबाद गाजियाबाद।

8. मु0अ0सं0 685/2015 धारा 414/411 भादवि थाना साहिबाबाद गाजियाबाद। 

9. मु0अ0सं0 414/2020 धारा 379/411/482 भादवि व 197 एमबीएक्ट कबीनगर  गाजियाबाद।

10. मु0अ0सं0 454/2015 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली गाजियाबाद।

11. मु0अ0सं0 366/2020 धारा 379/411 भादवि थाना बिजय नगर गाजियाबाद।

12. मु0अ0सं0 665/23 धारा 379 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।


*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त दिपांशु उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0  220/20 धारा 2/3  गै0एक्ट थाना बाबूगढ जनपद हापुड।

2. मु0अ0सं0 335/19 धारा 379/411 भादवि थाना बाबूगढ जनपद हापुड।

3. मु0अ0सं0 637/2019 धारा 379/411 भादवि थाना पिलखुआ जनपद हापुड। 

4. मु0अ0सं0 30/2020 धारा 197/414/411/420/483/465 भादवि थाना हापुड नगर। हापुड।

5. मु0अ0सं0 406/2019 धारा 379 भादवि थाना हापुड देहात हापुड। 

6. मु0अ0सं0 20/2020 धारा 380/457 भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड।

7. मु0अ0सं0 25/20 धारा 414 भादवि थाना सिम्भावली जनपद हापुड। 

8. मु0अ0सं0 417/2019 धारा 414/411/420/467/468/471 भादवि थाना हापुड देहात जनपद हापुड। 

9. मु0अ0सं0 238/20149 धारा 379/411 भादवि थाना गढमुक्तेश्वर जनपद हापुड।

10. मु0अ0सं0 33/20 धारा 4/25 आर्म्से एक्ट थाना हापुड नगर हापुड। 

 11.  मु0अ0सं0 665/23 धारा 379 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।


*गिरफ्तार अभियुक्त् अनुज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 177/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्ध नगर।

2. मु0अ0सं0 357/2023 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर।

3. मु0अ0सं0 384/2023 धारा 392 भादवि थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर।

4. मु0अ0सं0 424/2023 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर।

5. मु0अ0सं0 665/23 धारा 379 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अंतरराज्जीय वाहन चोर/लूटेरे अभियुक्तगण है। जिनके द्वारा विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी करने की घटना कारित की गयी है।


भोपा की युवती ने लगाया दरोगा पर यौन शोषण का आरोप


 मुजफ्फरनगर । भोपा थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा पर दलित युवती द्वारा 4 साल से दुष्कर्म के आरोप की जांच के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी के पहुँची पीड़ित युवती ने अपनी दास्तान सुनाई तो एसएसपी ने मामले की जाँच के आदेश दिए हैं।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...