मंगलवार, 9 जनवरी 2024

चौधरी टिकैत और योगराज सिंह परिवार दुश्मनी भुलाकर एक हुए



मुजफ्फरनगर । दशकों की दुश्मनी खत्म मुजफ्फरनगर। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की हत्या के बाद दो दशक से चल रहा आपसी मन मुटाव आज खत्म हो गया। टिकैट परिवार और पूर्व मंत्री योगराज सिंह के परिवारों के बीच चल रहे मन मुटाव का आज निपटारा हो गया। योगराज सिंह ने कहा कि ग्राम करवाडा में राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह के विशेष निर्देश व समाज के प्रयास से लम्बे समय उपरांत दो परिवारों चौधरी जगबीर सिंह व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत परिवार का आत्मिक मिलन हुआ है। उन्होंने चौधरी जयंत सिंह जी व समाज का हार्दिक आभार जताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...