बुधवार, 12 जुलाई 2023

दिल्ली व नोएडा पर और बढ़ा बाढ का खतरा, 45 साल का टूटा रिकॉर्ड


नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 207.55 मीटर तक जा पहुंचा। इससे पहले 1978 में नदी का जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। मयूर विहार पुस्ते पर पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल जाना। डीएम को यहां पर तत्काल नाव की व्यवस्था करने के लिए कहा। यहां लोग बता रहे हैं कि अभी भी हजारों लोग अंदर फंसे हुए हैं। दिल्ली के निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। यमुना बाजार डूब गया है। यमुना बाजार के 32 घाट के पहली मंजिल पूरी तरह से डूब गए हैं। नोएडा के सेक्टर 168 में यमुना नदी का पानी गौशाला और आसपास के जंगल में पहुंच गया। ऐसे में दमकल के जवानों ने रेस्क्यू कर 140 गायों की जान बचाई। कुछ कुत्तों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ा रहा नदी का पानी नोएडा-दिल्ली लिंक रोड तक पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 207.48 जा पहुंचा है। 1978 का 207.49 मीटर जलस्तर का रिकॉर्ड बस टूटने ही वाला है।

LIVE: भारी बारिश के बीच रुड़की से निकली केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की कावड़ यात्रा का काफिला

 रुड़की । केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर द्वारा कावड़ यात्रा रुड़की में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।



 शहर के प्रतिष्ठित ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स के मालिक धीर सिंह एवं उनके परिवार द्वारा केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान एवं उनके साथ चल रहे अपार जनसमूह का भव्य स्वागत किया गया। विश्राम के बाद कावड़ यात्रा का काफिला अपने गंतव्य की ओर बढ़ा। इस दौरान वहां पहुंचे रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा एवं जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान एवं तमाम समर्थकों का स्वागत किया। भारी बारिश के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की कावड़ यात्रा शुरू हुई।

इस दौरान उनके साथ समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशू, देवेंद्र सिंह दहिया, ब्लाक प्रमुख चरथावल अक्षय पुंडीर, भाजपा नेता प्रवीण खेड़ा, ताजा रिपोर्ट डॉट कॉम के निदेशक अभिषेक वालिया, हरेंद्र शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान, डॉक्टर विवेक बालियान आदि साथ चल रहे हैं।

गोमुख के अद्धभुत रहस्य आप भी जानिए

गोमुख का मार्ग बहुत विकट है। सड़क तो क्या कोई पगडंडी भी नहीं है। ऊबड़ खाबड़ पड़े हुए पत्थरों पर चलना पड़ता है, वैसे अब कुछ दूर तक मार्ग बन गया है। चीड्वासा से हो कर गोमुख पहुंचा जाता है। बर्फ के गलने से गंगा का जल उत्पन्न होता है, यहाँ जल का वेग अति तीव्र होता है। जिस ग्लेशियर से गंगा जी निकलीं हैं वह प्रतिवर्ष कम होता जा रहा है। गंगा जी के उद्गम स्थान पर बर्फ का ग्लेशियर लगभग १०० फुट ऊंचा और आधा मील चौड़ा था। इसकी लम्बाई का अनुमान नहीं लगाया जा सकता क्योंकि यहाँ बड़े बड़े पर्वत खड़े हैं जो एक तरफ से बद्रीनाथ से जुड़े हैं तो एक तरफ से केदारनाथ से। यहाँ से बद्रीनाथ 12 मील के लगभग है जो केदारनाथ की अपेक्षा ज्यादा निकट है। यहाँ से केदारनाथ का मार्ग 15 मील है परन्तु इस मार्ग को खोजना अत्यंत कठिन है, परन्तु कोई गुप्त मार्ग यहाँ केदारनाथ के लिए अवश्य है। 


यहाँ से अदृश्य नगरी सिद्धाश्रम स्तवन तीन-चार मील पर ही स्थित है परन्तु साधारण जनमानस को दिखाई नहीं दे सकता। यहाँ जब वृक्ष नाममात्र के दिखलाई देने लगे तो समझ लें कि सिद्धाश्रम निकट ही है। नंदवन के निकट जिसके उत्तर में गंगा ग्लेशियर है तो दक्षिणी भाग में शिवलिंग पर्वत, इसकी ऊंचार 21 हजार फीट है, इसके नीचे एक नदी है जो केदारनाथ से आती है। सिद्धाश्रम की ऊंचाई लगभग 13 हजार फीट तथा गोमुख की ऊंचाई 12 हजार 9 सौ फीट है।


नंदवन से होकर जाने पर मार्ग में चौखम्बा पर्वत मिलता है। नंदवन से हो कर जाने पर गोमुख और सिद्धाश्रम क्षेत्र सामने ही दिखते हैं। यहाँ का मार्ग अत्यंत दुर्गम और पिसलन भरा है चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखलाई पड़ती है। 


गोमुख का अर्थ 

〰️〰️〰️〰️〰️

भोजपत्र के जंगल से होते हुए गोमुख मिलता है, गोमुख के बारे में किवदंतियां प्रसिद्ध हैं कि गंगा की हिमधारा के ऊपर जो पर्वत है इस सबको संयुक्त रूप से मिलाकर गाय के मुख के समान जो आकृति बनी है, इसे ही गोमुख कहते है। कोई कहता है कि जिस स्थान से गंगा जी निकली है वो स्थान गोमुख की भाँति बना हुआ है। परन्तु विचार करें कि वेद में पृथ्वी को गो भी कहा गया है। निघुंट में पृथ्वी के 22 पर्यायवाची दिए गए हैं, इसमें गो शब्द भी आता है। इसलिए गो नाम पृथ्वी का है, और पृथ्वी का मुख फाड़ कर गंगा जी का उद्गम हुआ है। गंगा के ऊपर का भाग आधा मील तक हिम से आच्छादित है। इसे हिम धारा भी कह सकते हैं.परन्तु गंगा का वास्तविक उद्भव स्थान अज्ञात है। जहाँ कही भी गंगा जी का उद्गम हुआ होगा वह स्थान अदृश्य है, प्रत्यक्ष नहीं। गंगा ग्लेशियर के एक तरफ केदारनाथ दूसरी तरफ बद्रीनाथ है, इतना बड़ा ग्लेशियर पर कहीं भी किसी भी नदी के ऊपर नहीं है। बद्रीनाथ की ओर से अलकनंदा और ऋषिगंगा नदी निकलती हैं। ऋषिगंगा नदी की एक धारा कुछ दूर जा कर अदृश्य हो जाती है, कहा जाता है कि ये नदी सिद्धाश्रम होते हुए कैलाश क्षेत्र की तरफ निकल जाती है। गंगोत्री में केदार-गंगा और रूद्र-गंगा का संगम है। पकोड़ी गंगा भी एक मील बाद गंगा से मिलती है। यहाँ से आधे मील की दूरी पर लक्ष्मी वन है जिसे गंगा जी का बागीचा भी कहते हैं। गंगरोत्री मंदिर के पास भगीरथ शिला है यहाँ पर महाराज भगीरथ ने तपस्या की थी। गौरी कुंड का दृश्य अत्यंत दर्शनीय है। यहाँ से बहुत ऊंचाई से गंगा जी कुंड में गिरती है। यहाँ भगवान शंकर का वरण करने के लिए पार्वती जी ने घोर तपस्या की थी। यह स्थान अत्यंत शांत, रमणीय और आध्यात्मिक है।


गोमुख जलवायु परिवर्तन के कारण लगातार अपनी जगह पीछे की ओर जा रहा है। वो अब तक 18 किलोमीटर पीछे जा चुका है। गंगा गौ मुख रूपी ग्लेशियर से निकलती है। इस स्थान पर इन्हें भगीरथी भी कहा जाता है। यहां से निकलकर गंगा जब अलकनंदा से मिलती हैं तो वह गंगा कहलाती है। उत्तराखंड के उत्तर काशी जिले में हिमालय के शिखरों से निकलने वाली गंगा की उद्गम स्थल गोमुख से गंगोत्री की दूरी लगभग 18 किलोमीटर है। गंगोत्री स्थित गौड़ी कुण्ड को देखने से लगता है कि शिव जी ने निश्चित ही अपनी विशाल जटाओं में गंगा को बांध लिया है। गौड़ी कुण्ड के इस दिव्य दृश्य को देख कर दर्शक आनंद विभोर हो जाता है। गौमुख को देखने से ऐसा लगता है जैसे देवाधिदेव महादेव ने अपनी स्वर्णिम जटा को गोल में घुमाकर इस गौड़ी कुण्ड में एक लट से गंगा को इस कुण्ड में निचोड़ दिया है। यहाँ से पहाड़ों के सीना को चीरती हुई आगे की ओर बढ़ती हैं और यहाँ इसे भागीरथी के नाम से पुकारा जाता है। वैसे देवप्रयाग में सात नदियों की धारा मिलकर गंगा बनती है। इन सब श्रेष्ठ जीवन दायनी देव नदियों के नाम क्रमश: भागीरथी, जाह्नवी, भीलगंगा, मंदाकिनी, ऋषि गंगा, सरस्वती और अलकनंदा है। ये सभी देव नदियां देव प्रयाग में आकर मिलती हैं।     


गोमुख पर लगातार रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लेशियर का एक टुकड़ा टूटने के कारण गोमुख बंद हो गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा भी नहीं है कि गोमुख के बंद हो जाने से गंगा में पानी का प्रवाह बंद हो गया हो। गोमुख का क्षेत्रफल 28 किलोमीटर में फैला हुआ है। ये समुद्रतल से 3,415 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसमें गंगोत्री के अलावा नन्दनवन, सतरंगी और बामक जैसे कई छोटे-छोटे ग्लेशियर स्थित हैं। अब गंगा की मुख्य धारा नन्दन वन वाले ग्लेशियर से निकल रही है। गोमुख का बंद होना सबको चकित कर रहा है और गंगोत्री पर शोध करने वाले वैज्ञानिक इसकी पड़ताल करने में जुटे हैं।


वैज्ञानिकों ने पाया है कि गोमुख से निकलने वाली नदी की धारा की दिशा बदल रही है। गोमुख एक ग्लेशियर है और पहले इससे सीधे-सीधे भागीरथी निकलती थीं लेकिन अब इसके बाएं तरफ से निकल रही हैं। गोमुख में एक झील बन गयी है जिसके कारण ये परिवर्तन आया है। इस झील के कारण गंगा लगातार बदली हुई दिशा में बह रही हैं और इसका अंतिम परिणाम गोमुख के नष्ट होने के रूप में हो सकता है।

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️


*🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩*

*🚩सर्वे भवन्तु सुखिनः॥🚩*

*🚩॥सवेँसनतु निरामया:॥🚩*

*🚩🚩जय श्री राम🚩🚩🚩*

*🚩🚩जय श्री कृष्ण 🚩🚩🚩*

*🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩*


*🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩*

*🚩 .ilसनातन.धर्म.सर्वश्रेष्ठ.है.il 🚩🚩*

*🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩*


*🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩*

*🚩🚩🚩जय हिन्दू समाज 🚩🚩*

*🚩🚩🚩धर्म की जय हो🚩🚩🚩*

*🚩🚩🚩अधर्मी का नाश हो🚩🚩*

*🚩🚩🚩प्राणियों में सद्भावना हो🚩*

*🚩🚩🚩विश्व का कल्याण हो🚩🚩*

*🚩🚩🚩वसुधैव कुटुंबकम🚩🚩🚩*

*🚩🚩🚩हर हर महादेव🚩🚩🚩🚩*

*🚩🚩🚩जय महाकाल🚩🚩🚩🚩*

*🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩*

 

🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🙏

*🙏🌹श्री प्रियालाल जू की जय🌹🙏*

  *🙏🌹जय जय श्री सीताराम🌹🙏* 

       *🙏🌹जय श्री श्याम🌹🙏*

     *🙏🌹जय श्री बालाजी🌹🙏*

      *🙏🌹हरहर महादेव🌹🙏*

                *🙏🌞🌞🙏*

                   🙏🌹🙏

                      🙏🙏

                         🕉


  *🧡.•°``°•🌺•°``°•. 🧡*

 *🩷(    जय श्री राधे     )🩷* 

    *💚•.¸     🙏   ¸.•`💚*

         *💙 °•.¸¸.•° 💙*  

              *💛   💛*  

                   *🤍*


 *मात्र विषम परिस्थिति में ही नहीं*

  *बल्कि हर समय करें हरि भक्ति...*

             *।। राम राम ।।*


*सब घट मेरा साईया ,सुनी सेज न कोय ।*

*बलिहारी ता घट की जा घट प्रकट होय ।।*

                    

             *li.तुं-ही-तुं.li*


*ना मैं श्रेष्ठ हूँ,*

*ना ही मैं ख़ास हूँ,*


*मैं तो बस छोटा सा,*

*ईश्वर का दास हूँ॥*

  *दास राधे राधे*


 *ॐ ।। श्री हरि : ।। ॐ*

    *हे नाथ ! हे मेरे नाथ ! !*

    *मैं आपको भूलूॅं नहीं !*

  *🌹🌹🌹🌹🌹🌹*


*✍💯% भिखारी हमारे परम् दयालु*

 *श्री प्रियालाल जू व हमारे परम् दयालु*

 *श्री सियाराम जू की चरण धूली का*

        *चौधरी परिवार🙏🌹🙏*

   

*सत्य सनातन धर्म की जय 🚩🚩*

*🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏*


*🌹🌹🌹🌹👏🏻👏🏻👏🏻🌹🌹🌹🌹*

*🌹🌹🌹🌹 हमेशा जपें  🌹🌹🌹🌹*

*🌹हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।🌹*

*🌹हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।🌹🌹*

*🌹और भागवत गीता पढ़े खुश रहें 🌹🌹*

*🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹*


*🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹*

*🌹🌹भारतवर्ष महान है🌹🌹🌹*

*🌹वंदेभारत 🚩 शुभ दिवस 🌹🌹*

*🌹🇮🇳🇮🇳🇮🇳🚩🇮🇳🇮🇳🇮🇳 🌹*

*🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹*

       

*┈┉══❀((हरि ॐ))❀══┉┈*                  *▬▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬▬*

हादसे में हरियाणा के दो कांवडियों की मौत



शामली। पानीपत रोड पर मंगलवार रात दो कांवडिए हादसे का शिकार हो गये। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11:00 बजे हरियाणा के सोनीपत थाना क्षेत्र के गन्नौर के गांव डाबरपुर निवासी चचेरे भाई संजीत और हर्ष और अपने ममेरे भाई घरौंडा निवासी संजू और मनीष के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। पानीपत रोड पर मवी फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से चारों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने डाबरपुर निवासी चचेरे भाइयों संजीत और हर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि संजू और मनीष की हालत भी गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही थी। सूचना पर एडिशनल ओपी सिंह और कोतवाली प्रभारी विपिन मौर्य सरकारी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। घायलों के फोन द्वारा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई।

मास्टर विजय सिंह के धरने को पूरे हुए 10 हजार दिन



मुज़फ़्फरनगर. शामली की हजारों बीघा कृषि योग्य सार्वजनिक भूमि अवैध कब्जा मुक्त कराने को आंदोलनरत  गांधीवादी मास्टर विजय सिंह के धरने को 10 हजार दिन पूरे हो गए। 1996 से विजय सिंह ने परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए वाइट हाउस के सामने धरना देने वाले विलियम थॉमस का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। विलियम थॉमस ने 9927 दिन तक धरना दिया था। जबकि 16 साल की सबसे लंबी भूख हड़ताल का रिकॉर्ड इरोम शर्मिला के नाम है। ढाई दशक से अधिक समय से धरना दे रहे मास्टर विजय सिंह का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित विभिन्न दस्तावेजों में दर्ज हो चुका है। 

* सैंकड़ो करोड़ की सरकारी भूमि पर भू माफिया का कब्जा

शामली की ऊन तहसील के गांव चौसाना की 700 करोड़  करोड़ की कीमत वाली करीब 4 हजार बीघा सार्वजनिक कृषि योग्य भूमि पर भू-माफिया का अवैध कब्जा है। 26 फरवरी, 1996 को चौसाना के मास्टर विजय सिंह ने अवैध कब्जा हटवाने की मांग करते हुए मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय के सामने धरना शुरू किया था। धरना शुरू हुए के 10 हजार दिन पूरा होने के बावजूद कोई भी सरकार जनहित में मास्टर विजय सिंह को न्याय नहीं दिलवा सकी। आंदोलनों के इतिहास में मास्टर विजय सिंह लंबे धरने के लिए पहले व्यक्ति बन गए. 

* कई जांच रिपोर्ट पर भी नहीं हुई कार्यवाही

कई जांच हो चुकी हैं रिपोर्टों में आरोप साबित हो चुके हैं परंतु शासन प्रशासन ने भूमि घोटाले  की न तो समीक्षा की तथा न ही भूमाफिया पर पूर्ण कार्यवाही की। 8 अप्रैल, 2019 को मुख्यमंत्री योगी की शामली में हुई चुनावी सभा में भी विजय सिंह ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी शामली को जांच कराने के आदेश दिए थे। तत्कालीन एसडीएम ऊन सुरेंद्र सिंह ने जांच कर जिलाधिकारी रिपोर्ट दी थी। इसमें सैकड़ों करोड़ की हजारों बीघा सार्वजनिक कृषि भूमि पर पूर्व विधायक का अवैध कब्जा साबित हुआ था। रिपोर्ट में ठा.जगत सिंह को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति भी की गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन कर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी थी . ठाकुर आरोपी सत्ताधारी दल में आ गए  फलस्वरूप राजनीतिक हस्तक्षेप व भ्रष्टाचार के कारण के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। गौरतलब है भूमि घोटाले के आरोपी प्रदेश में जिस पार्टी के सत्ता आती है उसी पार्टी में चले आते हैं फल स्वरुप कोई कार्रवाई नहीं होती

* कई रिकार्ड में दर्ज हुआ दुनिया का सबसे लंबा धरना . 

सार्वजनिक कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग के लिए विजय सिंह 27 साल से लगातार धरना दे रहे हैं। उनका धरना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड रिकार्ड इंडिया और मीरा सेल्स ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। गूगल सर्च में भी मास्टर विजय सिंह का धरना विश्व का सबसे लंबा धरना आता है।

* अमेरिकी विलियम थॉमस से आगे निकले मास्टर विजय सिंह.

अहिंसात्मक धरने के 10 हजार दिन पूरे कर विजय सिंह अमेरिका आंदोलनकारी विलियम थॉमस से आगे निकल गए। विलियम थॉमस ने परमाणु निशस्त्रीकरण की मांग करते हुए अमेरिका में वाइट हाउस के सामने 3 जून 1981 से 23 जनवरी 2009 तक धरना दिया था। उनका धरना 9927 दिन तक चला उनकी मौत हो गई थी। इनके अलावा मणिपुर की इरोम शर्मिला ने भी राज्य में लागू आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट के खिलाफ 16 साल तक दुनिया की सबसे लंबी भूख हड़ताल की थी जो समाप्त हो गई है.

* लखनऊ व दिल्ली राज घाट तक पदयात्रा.

घोटाले मे कार्यवाही न होनें व जन जागरण हेतु विजय सिंह ने दिंनाक 30 मार्च 2012 को मुजफ्फरनगर से लखनऊ तक मा. मुख्यमंत्री निवास तक 19 दिन मे 600 कि0मी0 की पैदल यात्रा की तथा  इसके उपरांत  गांधी जयंती पर 2019 में मुजफ्फरनगर से दिल्ली राजघाट तक पदयात्रा की . 

* सभी जांचे मे आरोप साबित , आंशिक कार्यवाही

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की   जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उच्च जांच समिति का गठन का शासनादेश जारी हुआ था आरोपी सपा में आ गए फिर कोई कार्यवाही नहीं हुई. बसपा सरकार के दौरान सन 2008 मैं प्रमुख गृह सचिव ने कार्रवाई का आदेश दिया था. जिला प्रशासन ने 300 बीघा भूमि अवैध कब्जा मुक्त कराई थी. बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे पूर्व घोटाले की जाच जिलाधिकारी.अपर जिलाधिकारी.एसडीएम व 1995 में कमिश्नर व आईजी सीबीसीआईडी जांच भी हो चुकी है सभी जांच रिपोर्टों में आरोप साबित है , दंडात्मक कार्यवाही नहीं हुई 28 साल से गांधीवादी सत्याग्रह जारी है.

* न्याय के बदले उत्पीड़न मिला.

2019 मे मुख्यमंत्री योगी का शामली की सभा में जांच व कार्यवाही का वायदा पूरा न होने पर विजय सिंह ने कई बार लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास जाकर योगी से मुलाकात का समय मांगा, मगर मिल नहीं पाए. उल्टा विजय सिंह को लखनऊ के एलआईयू इंस्पेक्टर अश्वनीसिंह के इशारे पर लखनऊ पुलिस द्वारा हजरतगंज थाने में 5 घंटे तक अवैध हिरासत में भी रखा गया था.इससे पूर्व उनके व परिवार पर जानलेवा हमले हुए उनका घर जलाया गया  उनके साथी धीरसिंह को फांसी देकर मार दिया गया18 सितम्बर, 2019 को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जें ने राजनीतिक दबाव मे मास्टर जी के धरने को समाप्त कराने के लिए दबाव बनाया तथा बुरा भला कहा तथा उनके विरुद्ध कचहरी में अन्डरवियर सुखाने का बेहुद्दा मुकदमा भी दर्ज किया गया .जो तथ्यहीन होने के कारण पुलिस ने निरस्त कर दिया था उन पर एक आत्महत्या का भी केस लगाया गया जो न्यायालय ने बरी कर दिया था , को सहते उन्होंने  उन्होंने अपना गांधीवादी सत्याग्रह जारी रखा.

जैन मुनि की हत्या पर जताया रोष

 


मुज़फ्फरनगर । कर्नाटक में जैन संत आचार्य काम कुमार नंदी जी महाराज की नृशंस हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर जैन समाज ने कर्नाटक सरकार से अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया ज्ञापन देने वालो में जेंन समाज के महिलाएं और पुरूष दर्जनों की संख्या में मौजूद रहे। प्रदीप जैन अध्यक्ष भारतीय सकल जैन समाज के नेतृत्व में पंकज जैन, हर्षवर्धन जैन, पुनीत जैन अखिलेश जैन, प्रवीन जैन हुंडई, राजीव जैन तेल वाले, राजकुमार जैन 67, अमित जैन, डॉक्टर रोहित जैन अप्पू, मनोज जैन, कुलदीप जैन, वीके जैन शामिल रहे।

“किरण समाज उत्थान सेवा समिति” के कावड़ शिविर का चैयरमेन ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड़ स्थित एकता विहार कॉलोनी में किरण समाज उत्थान सेवा समिति द्वारा पहले कावड़ शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पालिका चैयरमेन श्रीमति मिनाक्षी स्वरुप, गौरव स्वरुप व ने फीता काटकर किया। इस दौरान सामाजिक संस्था के अध्यक्ष धर्मपाल, सचिव जौनी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र, कोषाध्यक्ष पुनिता,डॉ. अशविनी, लक्षमी,रामवीर शर्मा, सविता समेत अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

नगर पालिका चैयरमेन श्रीमति मिनाक्षी स्वरुप ने बताया कि किरण समाज उत्थान सेवा समिति के सभी सदस्यों ने बहुत मेहनत से शिविर में भोलो की सेवा की और प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने समिति को इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 

बीजेपी नेता गौरव स्वरुप ने बताया कि किरण समाज उत्थान सेवा समिति ने कावड़ शिविर लगाकर बड़ा पुण्य का काम किया है सावन माह में सभी लोग शिव की भक्ति में लीन हो जाते है। किसी भी धर्म और जाति के लोग भोलो की सेवा में लग जाते है यह बड़ा ही पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती को शिव भक्ति में लीन भोले की सेवा करने का मौका मिलता है। 

बीजेपी क्षेत्रीय मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि किरण समाज उत्थान सेवा समिति द्वारा कावड़ शिविर लगाया जो बेहद सराहनीय कार्य है। उन्होंने समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि कावड़ में शिविर लगाकार भोलों की सेवा करना बड़ा ही पुण्य का काम है। यह निरंतर जारी रहना चाहिए और समाज में इस तरह के कार्य होते रहना चाहिए। 

संस्था के अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि मानव की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मानव की आत्मा ही परमात्मा है। और मानव मात्र की सेवा करने से ही सच्चे सुख की प्राप्ति होती है। हम मनुष्य से मानव ही बन जाएं और अपने झगड़ों को भुला दें, यही सच्चा धर्म होगा।

करंट की चपेट में आने से बैल की मौत

 


मुजफ्फरनगर । चरथावल में चारा लेकर वापस लौटते किसान के बैल की लोहे के विद्युत पोल की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। 

चरथावल में तगायान मुस्लिम मोहल्ले में नगर पंचायत अध्यक्ष चरथावल मास्टर इस्लाम के मकान के बराबर में स्थित लोहे के खम्बे से पानी मे करंट प्रवाहित होने से किसान इलयास के बैल की घास लेकर आते समय करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी।आनन फानन में चरथावल चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन द्वारा जेई चरथावल को घटना से अवगत कराते हुए विद्युत आपूर्ति को रुकवाया।इस दौरान मौके पर भारी भीड़ मौजूद रही।

आज का पंचाग और राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌞


 🌤️  *दिनांक - 12 जुलाई 2023*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण 

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - दशमी शाम 05:59 तक तत्पश्चात एकादशी* 

🌤️ *नक्षत्र - भरणी शाम 07:43 तक तत्पश्चात कृत्तिका*

🌤️ *योग - धृति सुबह 09:40 तक तत्पश्चात शूल*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:44 से दोपहर 02:24 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:05*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:23*

👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष- चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

             🌞वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡️ *12 जुलाई 2023 बुधवार को शाम 06:00 से 13 जुलाई 2023 गुरुवार को शाम 06:24 तक एकादशी है।*

💥 *विशेष - 13 जुलाई 2023 गुरुवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें   .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*


          🌞 *वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपने करीबियों का सहयोग बना रहेगा और आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परिजनों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। यदि आपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो वह आपको समस्या दे सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में यदि किसी समझौते पर हस्ताक्षर करें, तो उसमें सावधानी बरतें। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी और आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है। कुछ नवीन विषयों में आज गति आएगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप भावनाओं में किसी से कोई वादा ना करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता से किसी काम को समय से पहले पूरा कर देंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत लीक ना करें। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यक्तिगत मामलों को गति मिलेगी और आप किसी बड़े लक्ष्य को तेजी से पूरा करेंगे। बड़े सदस्यों का सहयोग और सानिध्य मिलने से आप हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। जीवनसाथी के करियर में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनसे आपको घबराना नहीं है। आपकी तरक्की के मार्ग में आपके कुछ विरोधी विरोध कर सकते हैं। मित्रों के साथ आज आप कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी बिताएंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपके निरंतर किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी कुछ योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा और परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आज आप परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें और खानपान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। मित्रों से संबंधों में घनिष्ठता आएगी। आपने यदि किसी से वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा। माताजी को आप किसी से मेल मिलाप करने घर से बाहर लेकर जा सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा और आप जल्दी किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो कोई आपके धन का इस्तेमाल कर सकता है। लेनदेन के मामलों में आप सावधानी बरतें। कामकाज में सक्रियता बनी रहेगी और किसी महत्वपूर्ण काम को करने में आप धैर्य रखें, तभी वह पूरा हो सकेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अध्ययन और अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी बड़े लक्ष्य पर आपको फोकस बनाएं रखना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और पारिवारिक मामलों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। बड़ों की बातों को सुने और उनका पूरा सम्मान करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।  आपके चारों तरफ का वातावरण सुखमय रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और प्रेम में सहयोग की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तभी आप उसका फायदा ले सकेंगे और किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी निवेश को करते समय आप सावधानी बरतें।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। दोस्तों के साथ आपका विश्वास बना रहेगा। कुछ नए लोगों का आपका पूरा साथ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी और रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। आप अपने विभिन्न कार्यों को समय रहते पूरा करेंगे, तो समस्या नही होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन होने से आपका खर्च भी बढ़ सकता है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य में तेजी दिखानी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप अपने घर में कुछ कीमती वस्तुओं का संग्रह भी कर सकते हैं। परंपरागत कार्यों में आप आगे बढे़ेंगे। आज का दिन आपके भौतिक संसाधनो में वृद्धि लेकर आने वाला है। कामकाज के तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और रचनात्मक कार्य में भी आप पूरी रूचि दिखाएंगे, लेकिन आप अपने किसी महत्वपूर्ण मामले में बहुत ही सूझ बूझ दिखाएं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी और अपने सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और करिबियों का साथ और सहयोग आज बना रहेगा। आप किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी

डॉ संजीव बालियान का कांवड काफिला बहादराबाद से रवाना




हरिद्वार । बहादराबाद स्थित टोल प्लाजा के पास महिंद्रा शोरूम से रात्रि विश्राम के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने अपनी टीम और समर्थकों के साथ पैदल कावड़ यात्रा को संपूर्ण करने के लिए आगे की ओर प्रस्थान किया। आज की यात्रा रुड़की मंगलौर होते हुए लिब्बरहेरी शुगर मिल के गेस्ट हाउस में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान इस दौरान साथ चल रहे कावड़ियों को केंद्र सरकार की समस्त योजना को विस्तार पूर्वक बता रहे हैं। इस दौरान समान नागरिक संहिता हेतु कदम बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हुए उनके उद्देश्य की आगे की पूर्ति के लिए मुजफ्फरनगर की सुख समृद्धि एवं विकास को समर्पित इस कावड़ यात्रा में एक अलग ही माहौल बना हुआ है जिसमें हरे शिव भक्त राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की तारीफ कर रहा है। सभी का कहना है कि इस तरह की की यात्रा पहली बार किसी केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा आयोजित की गई है जिससे देश के समग्र विकास की बात कही गई है और अपने क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा। 



इस दौरान उनके साथ समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशू, देवेंद्र सिंह दहिया, ब्लाक प्रमुख चरथावल अक्षय पुंडीर, नवीन कुल्हाड़, भाजपा नेता प्रवीण खेड़ा, अरविंद त्यागी, ताजा रिपोर्ट डॉट कॉम के निदेशक अभिषेक वालिया, हरेंद्र शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष कार्तिक काकरान, डॉक्टर विवेक बालियान आदि साथ चल रहे हैं।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...