शनिवार, 29 अप्रैल 2023

वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तु निर्माण और वेजिटेबल ज्वैलरी प्रतियोगिता संपन्न


मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब विशाल की पारिवारिक सभा को आज एक अनोखे रूप में मनाया गया।

आज मंगलम गोल्ड में आयोजित रोटरी क्लब की विशेष पारिवारिक सभा में वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाने और वेजिटेबल ज्वैलरी बनाने का आयोजन किया गया, जिसमे सदाश्याओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी चीजे बनाने में श्रीमती मुक्ता वर्मा, अनुपमा सिंघल, अर्चना बंसल, मणि प्रभा जैन, रीनू गुप्ता, पूनम गुप्ता, सुधा गुप्ता, नीना गोयल, सुधा कुच्छ्ल, प्रीति नारंग और वेजिटेबल ज्वैलरी में गजल, सुधा गुप्ता, रीनू गुप्ता देवबंद से, 12 वर्षीय कुमारी लब्धि जैन ने हिस्सा लिया।

सभी की वस्तुएं एक से बढ़कर एक थी, फर्स्ट सेकंड जज कर पाना मुश्किल हो रहा था, इसलिए जजों ने सभी को प्रथम घोषित किया। क्लब अध्यक्ष रो पवन कुमार गोयल ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

क्लब सचिव मनोज गर्ग ने सभी का आभार जताया। 

रोटरी विशाल द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में सभी ने शपथ ली की आज के बाद खाने की थाली में उतना ही अन्न लेंगे जितनी आवश्यकता होगी झूठा बिलकुल नहीं छोड़ेंगे, साथ ही साथ हाथ उठाकर ये भी प्रण लिया कि पानी की भी वेस्टेज नही करेंगे।

कार्यक्रम चेयरमैन सीए संजय संगल, प्रियंका संगल और प्रवीण जैन सीमा जैन ने इस अवसर विभिन्न गेम करवाकर प्रतिभागियों को रानी गोयल और परीणा गर्ग से  पुरस्कृत कराया।

इस अवसर पर रो0 शरद रीनू जैन, सी ए पवन रेखा गोयल,कमल नीना गोयल, अजय डिंपल गुप्ता, आनंद मीना बंसल, संजय अलका कर्णवाल, सुरेश चंद, प्रमोद साधना गर्ग, योगेंद्र प्रीति नारंग, अमरीश सिंघल,  प्रगेश मीनू गौतम, नीरज एडवोकेट, सुगंध आशा जैन, देवेंद्र अनुपमा सिंघल, सुशील शर्मा, बिजेंद्र अग्रवाल, अनुराग प्रियंका बंसल, सी ए संजय तायल, राजेश संगीता शरण, मधुसूदन अर्चना बंसल पीयूष इलेक्ट्रॉनिक्स, आलोक जैन, सीए विपिन अपर्णा कुछ्ल, रजनीश शशि गुप्ता, राकेश दीपा गुप्ता, योगेंद्र मित्तल, सी ए अजय अग्रवाल, अनिल तायल, अवधेश वर्मा, मनोज अंजलि कुमार, महेंद्र पूर्णिमा कांबोज, प्रवीण सिंघल, अशोक शर्मा, डा अनिल सुधा गुप्ता, सी ए राजेश मनी प्रभा जैन, रविंद्र गर्ग, संजय जैन अरुणा कोयले वाले, उपेंद्र नीता बंसल आदि सदस्य व सदाश्याओ का भरपूर सहयोग रहा।

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर । उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा कूकड़ा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा कूकड़ा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर मतदान पेटियों को सुरक्षित रखे जाने एवं उनकी निगरानी हेतु सुदृढ़ व्यवस्था हेतु निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं मतदान समाप्ति उपरांत मतदान पेटियो को व्यवस्थित ढंग से स्ट्रांग रूम में रखी जाए तथा उनकी सुरक्षा हेतु समय से बैरीकेटिंग, पुलिस बल एवं निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरों के प्रबंधन किया जाए। निर्वाचन समयबद्ध एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है इसमें किसी भी तरह की लापरवाही की कही कोई गुंजाइश न रहे। समय समय पर वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रेक्षक महोदय यहा निरीक्षण करेगें इसलिये सभी तैयारी समय से कर ली जाये। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित निर्वाचन संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक दो मई को आएंगे


मुजफ्फरनगर. नगर पालिका चेयरमैन पद की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए 2 मई को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुजफ्फरनगर आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने आज मन में जानकारी दी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है तथा चेयरमैन और सभासद पदों पर पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि 2 मई को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए आएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रदीप शर्मा, देवव्रत त्यागी, जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा, अरविंद राज शर्मा व केके शर्मा तथा अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।

*समाजसेवी संदीप जैन मनोनीत हुए भाविप के प्रांतीय उपाध्यक्ष*



मुजफ्फरनगर । भारत विकास परिषद समृद्धि मुज़फ्फरनगर के पूर्व अध्यक्ष एव ग्रांड प्लाजा माल के निदेशक समाजसेवी संदीप जैन को भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रान्त का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भारत विकास परिषद हस्तिनापुर के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने संदीप जैन को उपाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए कहा कि संदीप जैन के कुशल नेतृत्व एव मार्गदर्शन मे भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रान्त सेवा , संस्कार, और संपर्क के क्षेत्र मे नए आयाम प्रस्तुत कर बुलंदियों को छुएगा। प्रान्तीय मीडिया प्रभारी अरविंद गुप्ता ने भी समर्पित व कुशल नेतृत्व के रूप में पहचान रखने वाले समृद्धि शाखा के पूर्व अध्यक्ष संदीप जैन को हार्दिक शुभकामनाएं एव बधाइयाँ दी।

मुजफ्फरनगर भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप का नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क




 मुजफ्फरनगर । नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद हेतु प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया गया। जहां उन्होंने वार्ड मेंबरों के साथ-साथ अपने लिए भी वोट की अपील की। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

वार्ड 42 में निर्दलीय प्रत्याशी शिवम के पक्ष क्षेत्र की जनता द्वारा जनसभा का आयोजन

 






मुजफ्फरनगर। वार्ड 42 से निर्दलीय प्रत्याशी शिवम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क किया गया। जहां लोगों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। लोगों ने उन्हें उनके पिता वीरेंद्र मुन्ना की तरह कार्य करने की प्रेरणा दी। क्षेत्र की जनता द्वारा शिवम के पक्ष में एक जनसभा को आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें जीत दिलाने का आश्वासन दिया गया। 

वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गौतम का पगड़ी पहनाकर स्वागत


 मुजफ्फरनगर। वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गौतम द्वारा वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया गया।

नई मंडी के उत्तरेजा मेडिकल स्टोर पर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻


🙏🏻~ वैदिक पंचांग ~* 🙏🏻

 

🌤️  *दिनांक - 29 अप्रैल 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - ग्रीष्म ॠतु* 

🌤️ *मास - वैशाख*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - नवमी शाम 06:22 तक तत्पश्चात दशमी*

🌤️ *नक्षत्र - अश्लेशा दोपहर 12:47 तक मघा*

*🌤️योग - गण्ड सुबह 10:32 तक तत्पश्चात वृद्धि*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:23 से सुबह 11:00 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:10*

🌤️ *सूर्यास्त- 19:01*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - श्री सीता नवमी*

🔥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

    🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

*

🌷 *तुलसी में पानी* 🌷

🍃 *तुलसी में पानी रविवार को नहीं डालना है | बाकि के दिनों में रोज़ डाल सकतें है |*


     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *फोड़ी-फुंसी हो तो* 🌷

➡️ *किसी को फोड़ी-फुंसी होते है, तो त्रिफला शाम को फाँक लेंवे सारा फोड़ी-फुंसी सब चट शारीर ठीक हो जायेगा |


    🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


यदि रहना है सुखी तो : यदि आपको कोई व्यक्ति पसंद नहीं है तो उसका नमक न खाएं। उसका मीठा खा सकते हैं। किसी पापी पुरुष के यहां का नमक तो कदापी न खाएं अन्यथा आपका जीवन भी उसी के सामन होने लगेगा। हर कहीं का नमक या नमकीन न खाएं इस बात का हमेशा ध्यान रखें।


मजमूरी में या दबाव में किसी का नमक मत खाइये इससे आपका बड़ा नुकसान हो सकते है। नमक उसी का खाइये जिसके संस्कार अच्छे हों और जो धर्म सम्मत आचरण करता हो।


एक कांच की कटोरी या गिलास में सेंधा नमक डालकर इसे अपने बेडरूम में रख दें. कमरे से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और घर के हालात सुधर जाएंगे. दांपत्य संबंधों में सुधार के लिए रात में  सेंधा नमक या सफेद साबुत नमक का एक छोटा टुकड़ा अपने बेडरूम के कोने में रखकर सो जाएं. इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है.


दरिद्रता दूर करने और बरकत के लिए नमक बहुत असरदार माना जाता है. इसके लिए नमक को कांच की प्याली में भरकर उसमें चार-पांच लौंग डाल दें. ऐसा करने से घर पर लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है और धन की बरकत होती है. हफ्ते में एक बार बच्चों को नमक वाले पानी से नहलाना चाहिए.



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते है। आपका कोई परिजन आज आपके घर दावत पर आ सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य घर आए परिजन की आवभगत करेंगे। आपकी अपने भाइयों से बेवजह किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों के कारण अच्छी पहचान बनाएंगे।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने में आप पूरा दिन लगाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। किसी ने संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकता करना होगा। अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आपको परिवार में सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है। आपके किसी काम के पूरा ना होने से आपको समस्या होगी। आप संतान की हर मांग पूरा करेंगे। आय में कम वृद्धि होने और खर्चे बढ़ने के कारण आपका सिर दर्द बना रहेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है । आपको किसी बड़ी डील पर बहुत ही सोच विचार कर हस्ताक्षर करने होंगे। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कोई सलाह मशवरा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, तभी आप किसी काम को समय से पूरा करके देंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। यदि जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यवसाय संबंधी कार्यों को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आप किसी को धन उधार देने से बचें।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।  आप किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें ना करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो वह आपके आपसे रिश्तों को खराब करा सकता है। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आप अपने आंख व कान खुले रखें, नहीं तो विरोधी कोई धोखा दे सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें  लेकर आने वाला है। आपके कुछ काम समय पर पूरे ना होने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको परिवार में आज किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलकर पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है। आप माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपने यदि पहले किसी से धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूती देगी। आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार कर सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में यदि मंदी के कारण परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की ओर रुख अपनाना होगा, तभी वह परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो।आज आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। आपको कोई पुराना संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिखा रहा है। कोई काम आप अपने मन से करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। राजनीति के काम में कार्यरत लोगों को सावधानी बरतनी है, नहीं तो उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है और परिवार में यदि किसी व्यक्ति के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां चल सकती हैं। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो बेहतर रहेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। भाई बहनों से कुछ अनबन चल रही थी, तो उसे आप माफी मांग कर समाप्त करेंगे। संतान को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपने जिससे उधर लिया है वो आपसे वापस मांग सकता है। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगे। माता जी की सेहत में कुछ गिरावट रहने के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यवसाय के कामों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने घर के लिए कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप जीवन साथी के साथ कुछ समय बैठकर अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आप दोनों के बीच भी यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी योगेश मित्तल ने किया जनसंपर्क

 मुजफ्फरनगर। वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी योगेश मित्तल द्वारा प्रेमपुरी खंजापुर काशीराम आवास कॉलोनी आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया गया।






शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

मुजफ्फरनगर नगर निकाय चुनाव में एक और गाड़ी से 41 लाख रुपए बरामद

 




*"नगर निकाय चुनाव से पहले स्विफ्ट डिजायर कार से जब्त किया गया 41 लाख रुपये का कैश"*


अवगत कराना है कि आगामी नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात अवैध नकदी प्रवाह रोकने व मतदाताओं को प्रलोभन देने लिए की जाने वाली गतिविधियों की रोकथाम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में समस्त जनपद व अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 28.04.2023 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री विनय गौतम के नेतृत्व में एफएसटी टीम (फ्लाइंग स्कवाड टीम / उडनदस्ता दल) द्वारा थानाक्षेत्र रतनपुरी स्थित कावंड मार्ग गंग नहर पटरी (सठेडी नहर पुल) पर सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से 41 लाख रुपये नगदी बरामद की गयी।


*संक्षिप्त विवरण-* एफएसटी टीम द्वारा सठेडी नहर पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर गाडी नम्बर UP 15 FT 6111 को चेकिंग के लिए रोका गया। कार को जमालूद्दीन पुत्र अब्दुल सलाम निवासी गद्राम नानू थाना सरधना मेरठ चला रहा था जिसके साथ फरमान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी गद्राम नानू थाना सरधना मेरठ भी था। तलाशी लेने पर कार से 41 लाख रुपये नगदी बरामद की गयी। पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि जमालूद्दीन उपरोक्त मेरठ से आ रहा था, बरामदगी के सम्बन्ध में वह कोई जानकारी नहीं दे सका न ही उसके पास कोई वैध दस्तावेज मिले है। सूचना से तत्काल आयकर विभाग, बैंक, स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।


आयकर विभाग की टीम द्वारा जमालूद्दीन उपरोक्त से पूछताछ की जा रही है। बरामद माल को एफएसटी टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है एवं ट्रेजरी में जमा कराया जा रहा है। स्थानीय पुलिस एवं आयकर विभाग की टीम द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


*एफएसटी टीम-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक पंकज राय थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 वीरपाल सिंह थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*3.* आनन्दवीर सिंह वरि0 प्राविधिक सहायक कृषि विभाग, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 श्री दुर्वेश कुमार सिंह थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर। 

*5.* है0का0 314 धर्मेन्द्र सिंह थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।

*6.* का 360 मोहित कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।



Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...