शनिवार, 29 अप्रैल 2023

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक दो मई को आएंगे


मुजफ्फरनगर. नगर पालिका चेयरमैन पद की प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए 2 मई को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुजफ्फरनगर आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने आज मन में जानकारी दी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है तथा चेयरमैन और सभासद पदों पर पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि 2 मई को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए आएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रदीप शर्मा, देवव्रत त्यागी, जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा, अरविंद राज शर्मा व केके शर्मा तथा अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...