बुधवार, 12 अप्रैल 2023

मुजफ्फरनगर भाजपा के जिला कार्यालय प्रभारी के विरुद्ध मीरापुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज


 मुजफ्फरनगर । भाजपा के जिला कार्यालय प्रभारी के विरुद्ध मीरापुर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। 

न्यायालय के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज, एक महिला ने दस लाख हड़पने व लाइसेंसी रिवाल्वर से धमकाने का आरोप लगाया।

मीरापुर-मुजफ्फरनगर-भाजपा के जिला कार्यालय प्रभारी मनीष ऐरन, उनके भाई संदीप ऐरन,भाभी श्रुति ऐरन, पुत्र देवांक ऐरन तथा माँ प्रभा ऐरन के विरूद्ध मुजफ्फरनगर निवासी महिला महेन्द्री पत्नी जयवीर सिंह ने न्यायालय के माध्यम से दस लाख रुपये हड़पने तथा कुछ दिन पूर्व मीरापुर क्षेत्र में सम्भालेहड़ा में मारपीट करने व लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के स्कूल में बम की सूचना से हड़कंप, स्कूल खाली कराया

 


नई दिल्ली। दिल्ली के सादिक नगर में स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि डिफेंस थाना क्षेत्र के सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने जानकारी दी है। ईमेल सुबह करीब 10 बजकर 49 मिनट पर स्कूल को मिला। जिसके बाद स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन से बृजेश नाम के व्यक्ति ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल बम स्कवाड स्कूल में दाखिल होकर जांच कर रही है।

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवान शहीद

 


चंडीगढ़ । पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04: 35 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। घटना के बाद स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

दरअसल, बठिंडा मिलट्री स्टेशन में बुधवार सुबह करीब 4:30 फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार फायरिंग में चार जवानों की मौत हुई है। जवानों के परिवारों को मामले की सूचना दी जा रही है। 

उक्त घटना के बाद मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस को कैंट के बाहर ही रोक लिया गया और उनको कहा गया कि अभी आर्मी का तलाशी अभियान चल रहा है। सूत्रों ने बताया आर्मी अधिकारियों ने कैंट अंदर घरों में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। 

बता दें कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के गार्ड रूम से दो दिन पहले इंसास राइफल चोरी हुई थी। आज की घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

ढाई लाख का ईनामी आदित्य राणा मुठभेड़ में ढेर


बिजनौर । कुख्यात अपराधी ढाई लाख का इनामी अपराधी मुठभेड़ में ढेर हो गया। दुर्दांत अपराधी/बदमाश आदित्य राणा उर्फ रवि पुलिस मुठभेड में बिजनौर पुलिस ने मार गिराया। 

23 अगस्त 22 को शाहजहांपुर से फरार बिजनौर का ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा पेशी से लौटते वक्त पुलिस हिरासत से फरार हुआ था। मुठभेड़ के दौरान आधा दर्जन पुलिसवाले घायल हुए हैं। 

नागिन को मारा, 80 अंडों को जंगल में दबाया: अब बदले की आशंका से दहशत



मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के रोहनीहर्जीपुर गांव में एक मकान में मिली नागिन और उसके 80 अंडों से दहशत फैल गई। इस घटना के बाद लोगों ने नागिन को मार डाला तथा अंडों को जंगल में ले जाकर मिट्टी में दबा दिया। घटना को लेकर दहशत है कि नागिन अकेली नहीं रही होगी और उसके साथ से जुड़े हुए नाग भी जरूर होगा जो कभी भी परिवार से बदला ले सकता है। इस गांव में पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी है। एक घर में नाग नागिन का जोड़ा निकला था और बाद में उसने उसके 1 पुत्र को डस लिया था। बताया गया है कि आबाद पुत्र मुकीम के घर पर बीती शाम अंडे और नागिन मिली। चारे के लिए रखे गए गोलों को हटाया गया तो उसके नीचे लोगों ने नागिन देखीह उसी के पास अंडे रखे गए थे। इनको देख कर दहशत फैल गई। आनन-फानन में नागिन को मार डाला गया। इसके बाद नागिन और उसके अंडों ले जाकर एक खेत में दबा दिया। इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चलती रहीं और लोगों में इस बात को लेकर दहशत है कि नाग कभी भी बदला ले सकता है। ज्ञात रहे कि नाग नागिन की कहानियां गांव में पहले भी चर्चा में रही हैं। गांव में ऐसी घटना हो चुकी है। एक नाग को मारने के बाद उसके जोड़े ने एक परिवार के बच्चे हो डस लिया था।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻


🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️  *दिनांक - 12 अप्रैल 2023*

🌤️ *दिन -बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र मास)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - सप्तमी 13 अप्रैल प्रातः 03:44 तक तत्पश्चात अष्टमी*

🌤️ *नक्षत्र - मूल सुबह 11:59 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*

*🌤️योग - परिघ शाम 03:20 तक तत्पश्चात शिव*

🌤️ *राहुकाल- दोपहर 12:40 से दोपहर 02:14 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:23*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:55*

👉 *दिशाशूल- उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

🔥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~?


🌷 *पेशाब में जलन होती हो तो* 🌷

👉🏻 *कपड़े को गीला करके नाभि पर रखे तो पेशाब में और पेशाब की जगह होनेवाली जलन शीघ्र ही कम हो जायेगी |*

🙏🏻 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *एक घर में होना चाहिए एक मंदिर*

*एक घर में अलग-अलग पूजाघर बनवाने की बजाए मिल-जुलकर एक मंदिर बनवाए। एक घर में कई मंदिर होने पर वहां के सदस्यों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर में बरकत नहीं हो तो* 🌷

💵 *घर में बरकत नहीं होती तो खडी हल्दी की सात गाँठे और खड़ा नमक कपडे में बांध लें और कटोरी में रख दें घर के किसी भी कोने में, बरकत होगी |*

🙏🏻शाम के समय पूजा में सरसों के तेल का दीपक लगाएं और उसमें लौंग भी डाल दें. ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है. जब भी रोटी सेंकें तो पहले तवे पर दूध के छींटें मारें और पहली रोटी गाय को दें. ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और घर में बरकत आती है.

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक 


पंचक प्रारंभ : शनिवार, 15 अप्रैल 2023, शाम 06:44 बजे


पंचक समाप्त: बुधवार, 19 अप्रैल 2023 पूर्वाह्न 11:53 बजे


कृष्ण पक्ष एकादशी (वरुथिनी एकादशी, वैशाख, कृष्ण एकादशी)

रविवार, 16 अप्रैल 2023

15 अप्रैल 2023 को रात 08:45 बजे - 16 अप्रैल 2023 को शाम 06:14 बजे


कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत

सोमवार, 17 अप्रैल 2023

17 अप्रैल 2023 दोपहर 03:46 बजे - 18 अप्रैल 2023 दोपहर 01:27 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं।


आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।


 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेगा। आपको यदि कोई रोग चला रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और धार्मिक व मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलने से आपका व्यवसाय चरम पर होगा और आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपकी बड़प्पन दिखाने की आदत के कारण आपको समस्या हो सकती है और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग अपने प्रमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन बाद में उन्हें समझ आएगा कि यह उनकी तरक्की लेकर आया है। किसी समझौते पर आज बहुत ही सोच विचारकर दस्तखत करें। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि वह आज अपने साथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे और आप  परिवार में सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने के लिए भी निकालेंगे और आप अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। करीबियों का साथ व सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण जानकारी को आप किसी बाहरी व्यक्ति से साझा ना करें। नेतृत्व क्षमता भी आज आपकी बढ़ेगी। किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिल सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों की बात को पूरा ध्यान दें। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों से जाने जाएंगे, जिससे उनकी छवि और निखर कराएगी। आपको कार्यक्षेत्र में आज  कम लाभ मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और कला कौशल को बल मिलेगा, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो आपके कुछ कामों में समस्या आ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अहंकार नहीं करना है। जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर अत्यधिक धन व्यय कर सकते हैं। बड़ों का सहयोग व समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे वह आपसे नाराज  रहेंगी। माता जी को आज कोई शारीरिक कष्ट होने से आज आपको समस्या होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको लाभ मिलेगा और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के प्रयास आज तेजी पकड़ेंगे। आपको परिवार में यदि किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला लेना हो, तो उसमें महत्वपूर्ण वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।  आपको अच्छा लाभ मिलने से आप अपने खर्चों में भी वृद्धि कर सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप व्यापार में कामों को लेकर सावधान रहेंगे और आपको किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा सामाजिक गतिविधियों में भी आपके पूरी रुचि रहेगी। कुछ नए संपर्कों से आपको पूरा लाभ मिलेगा और आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन आप माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। यदि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह भी आज आपको मिल सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन पारिवारिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहने वाला है। भविष्य की योजनाओं को बनाने मे आपकी पूरी रुचि रहेगी और आपने यदि किसी वरिष्ठ सदस्य से कोई वादा या वचन किया था, तो उसे आप उसे समय रहते पूरा करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नयी खोज करनी होगी, तभी आप अपनी आय में वृद्धि कर पाएंगे। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश आज आपकी कामयाब रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से आज व्यस्त रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर आपको जाने का मौका मिलेगा। संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है और किसी न्यायिक मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। यदि आप किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। करियर में तेजी से उछाल आएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के सहयोग से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज के दिन आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और निवेश संबंधित मामलों में किसी से कोई सौदेबाजी ना करें, नहीं तो वह असफल रहेगी और आपको अपने कार्यों को गति देनी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आपकी आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान को किसी नई नौकरी के प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

इमरान मसूद की समधन को बसपा का टिकट, मुजफ्फरनगर में भी धमाका करेगी बसपा

 


सहारनपुर । बहुजन समाज पार्टी ने सहारनपुर मेयर सीट से इमरान मसूद की भाभी खदीजा मसूद को पार्टी प्रत्याशी घोषित कर बड़ा पैंतरा चल दिया है। खदीजा मसूद पूर्व विधायक इमरान मसूद की समधन भी है। अब मुजफ्फरनगर में भी चौंकाने वाला नाम आने की चर्चा है। 

बसपा नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने मेयर पद सीट पर खदीजा मसूद को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी। खदीजा मसूद पूर्व मंत्री रशीद मसूद की पुत्रवधू और शाजान मसूद की पत्नी है। साथ ही वह इमरान मसूद की समधन भी है।

दूसरी ओर मुजफ्फरनगर सीट पर कोई बड़ा चेहरा बसपा से मैदान में आ सकता है। 

अधिवक्ता दो दिन नहीं करेंगे अदालतों में काम


मुजफ्फरनगर। कानपुर के अधिवक्ताओं के समर्थन में जिला बार ऐसोसिएशन ने 12 और 13 अप्रैल को जिले के न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल जिंदल तथा महासचिव जितेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी।

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

ए टू जेड कॉलोनी से चार बसों का काफिला श्री खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रवाना

 



मुजफ्फरनगर। ए टू जेड कॉलोनी से चार बसों का काफिला कलयुग के राजा श्री खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए श्याम भक्तों की टोली गई है। जिसमें आशीष गर्ग, आशु गर्ग, अतुल गर्ग, राजेश गोयल, अभिषेक वालिया अविराज वालिया सहित भारी संख्या में भक्त गए हैं

जिले में अध्यक्ष के लिए 36 और सभासद के लिए 207 नामांकन फार्म खरीदे



मुजफ्फरनगर। जिले में पहले दिन दो पालिका और आठ निकायों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में प्रक्रिया शुरू हुई। एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। जिले में अध्यक्ष पद के लिए 36 और सभासद के लिए 207 ने नामांकन प्रपत्र खरीदे गए। 

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नामांकन के पहले दिन किसी भी निकाय में नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट और खतौली, बुढाना, जानसठ में प्रक्रिया चल रही है। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का आरओ सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को बनाया गया है। पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

शहर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के लिए एक प्रपत्र की बिक्री हुई। इसके अलावा दिनभर नामांकन कक्ष सूना पड़ा रहा। बुधवार को नामांकन फार्म की बिक्री बढ़ने की संभावना है। सदस्य पद के लिए 94 ने नामांकन प्रपत्र खरीदे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...